UP Govt Employee Salary Slip 2023: Koshvani.up.nic.in Salary Slip | Employee Salary Slip Online Download in Hindi

( UP Govt Employee Salary Slip Download @ Koshvani.up.nic.in salary slip | यूपी कोशवाणी पोर्टल | यूपी कर्मचारी वेतन पर्ची डाउनलोड | Employee Salary Slip Online | Koshvani IFMS Salary Slip | UP Karmchari Vetan Parchi kaise nikale | koshvani salary slip )

UP Govt Employee Salary Slip Download 2023: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को इससे पहले अपनी सैलरी स्लिप प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। इसी समस्या का समाधान करने हेतु उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की है जिसका नाम UP Koshvani Portal (IFMS Portal) है। अगर आप भी योगी सरकार के राज्य कर्मचारी है तो आप भी कोशवाणी पोर्टल (koshvani salary slip) का उपयोग करके पूरे महीने या फिर साल भर की सैलरी स्लिप देख व डाउनलोड भी कर सकते हैं।

दोस्तों अगर आप यूपी के राज्य कर्मचारी या फिर पेंशन धारक है तो आपको खेती नी दुनिया पर वेबसाईट के इस लेख के माध्यम से Employee Salary Slip Online Download करने की पूरी जानकारी मिलेगी। किंतु इसके लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा। तो चलिए शुरू करते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
UP Govt Employee Salary Slip | कोशवाणी पोर्टल
UP Karmchari Vetan Parchi

UP Govt Employee Salary Slip 2023 (koshvani salary slip)

उत्तर प्रदेश राज्य के वित्तीय विभाग द्वारा UP Koshvani Portal को शुरू किया गया है। ताकि उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारी को सैलरी स्लिप या फिर पेंशन स्लिप प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत ना रहे। यूपी के राज्य कर्मचारी अपने घर बैठे बैठे ही ऑनलाइन कोशवाणी पोर्टल के माध्यम से अपनी सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। इतना ही नहीं इस पोर्टल के माध्यम से आप सैलरी स्लिप के अलावा अन्य सुविधाएं भी प्राप्त कर सकते हैं। UP Govt Employee Salary Slip Download करने के लिए आपको कोशवाणी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता भी नहीं है।

Quick Look – यूपी कर्मचारी वेतन पर्ची डाउनलोड

🟠 पोर्टल का नाम🟢 Koshvani Portal
🟠 लेख का विषय🟢 UP Govt Employee Salary Slip
🟠 शुरू किया गया🟢 यूपी सरकार द्वारा
🟠 विभाग🟢 वित्तीय विभाग द्वारा
🟠 उद्देश्य🟢 कर्मचारियों को ऑनलाइन सैलरी स्लिप की सुविधा उपलब्ध करवाना
🟠 लाभार्थी🟢 यूपी के राज्य कर्मचारी एवं पेंशन धारक
🟠 आवेदन करने का तरीका🟢 ऑनलाइन
🟠 आधिकारिक वेबसाइट🟢 https://koshvani.up.nic.in/
🟠 टेलीग्राम चैनल🟢 यहां क्लिक करें

⚠️ ध्यान दें: अगर आप भविष्य में कोई भी सरकारी योजना से जुड़ी A टू Z जानकारी सबसे पहले और रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें। (KhetiNiDuniya01).

UP One Family One id

Koshvani.up.nic.in Salary Slip Portal शुरू करने का उद्देश्य

दोस्तों यूपी सरकार द्वारा सभी राज्य कर्मचारियों को Employee Salary Slip Online Download करने की सुविधा प्रदान करने हेतु इस पोर्टल को शुरू किया गया है। ताकि सभी राज्य कर्मचारियों को अपने मंथली सैलरी स्लिप देखने के लिए किसी कार्यालय पर जाने की जरूरत ना रहे। UP IFMS Salary Slip Portal (Koshvani Portal) के माध्यम से राज्य कर्मचारियों के अलावा पेंशन धारक भी अपने पेंशन की स्लिप देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Koshvani.up.nic.in Salary Slip Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

दोस्तों जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि अगर आप यूपी कोशवाणी पोर्टल से कोशवाणी सैलरी स्लिप डाउनलोड करना चाहते हैं आपको उस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं रहेगी बल्कि आपको केवल अपना मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके पश्चात आप अपनी सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को जरूर फॉलो करें।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन करने के लिए डीडीओ अधिकारी से संपर्क करना होगा।

स्टेप 2: डीडीओ अधिकारी से संपर्क करने के पश्चात वह कार्यालय में आपको उसे यह बताना होगा कि आप सैलरी स्लिप डाउनलोड या फिर पेंशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपना मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हो।

स्टेप 3: उसके पश्चात आपको अपना मोबाइल नंबर बताना होगा।

स्टेप 4: आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिससे आपको उस कार्यालय के अधिकारी के साथ साझा करना होगा।

स्टेप 5: ओटीपी दर्ज करने के पश्चात आपका वेरिफिकेशन पूर्ण हो जाएगा अब आप अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से Employee Salary Slip Online Download कर सकेंगे।

जनसंख्या नियंत्रण कानून

UP Employee Salary Slip Online Download 2023 (यूपी कर्मचारी वेतन पर्ची डाउनलोड कैसे करें)

स्टेप 1: UP Govt Employee Salary Slip Download (koshvani.up.nic.in salary slip) करने के लिए सबसे पहले आपको UP Koshvani Portal की वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2: ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करने से आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

UP Employee Salary Slip Online Download

स्टेप 3: अब होम पेज पर आपको ऊपर दिए गए फोटो के अनुरूप Features के सेक्शन में पहला विकल्प Employee Salary Details के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4: जैसे ही आप उस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। जो नीचे दिए गए फोटो के अनुरूप होगा।

यूपी कर्मचारी वेतन पर्ची डाउनलोड

स्टेप 5: अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा उसके पश्चात आपको Generate OTP के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 6: अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसको आप संबंधित बॉक्स में दर्ज करके केप्चा कोड दर्ज करना होगा।

स्टेप 7: अंत में आपको Show Data के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर आपकी वेतन पर्ची की पूरी डिटेल्स दिखाई देगी।

Note: इस UP Employee Salary Slip (koshvani salary slip) को आप डाउनलोड या प्रिंट भी निकाल सकते है।

UP Koshvani Portal पर Pension Payment details कैसे देखें?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाए। (https://koshvani.up.nic.in/)
  • होम पेज पर आप Pension Corner सेक्शन में Pension Payment details के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। जो नीचे दिए गए फोटो के अनुरूप होगा।
koshvani.up.nic.in pension
  • अब इस पेज में आपको Pensioner’s Treasury का चयन करने के पश्चात अकाउंट नंबर और captcha code दर्ज करें।
  • उसके पश्चात आप Select Pensioners का चयन करें।
  • सभी जानकारी दर्ज होने के बाद आप Show Data के विकल्प पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर Pension Payment की जानकारी दिखाई देगी।

यूपी राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना

UP Employee Salary Slip Online के फायदे

  • दोस्तों कोशवाणी पोर्टल के शुरू होने से यूपी के राज्य कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशन धारकों को भी अपने वेतन की जानकारी देखने हेतु किसी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है।
  • पेंशन भोगी और वेतन कर्मचारी अपने घर पर ही ऊपर बताए गए तरीकों से वेतन पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
  • UP Employee Salary Slip (koshvani.up.nic.in salary slip) देखने व डाउनलोड करने के लिए आपको Koshvani Portal पर पंजीकरण करवाना भी जरूरी नहीं है।
  • आप केवल अपना मोबाइल नंबर DDO अधिकारी के पास जाकर रजिस्टर करवा लें।
  • इस पोर्टल के कारण यूपी सरकार के कर्मचारियों के समय, ऊर्जा और धन की बचत हो रही है।

UP Employee Salary Slip / koshvani salary slip 2023: के बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी सबसे आसान भाषा में प्रदान की। अगर आप इसी तरह अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आसान भाषा में प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया करके हमारी खेती नी दुनिया वेबसाइट के होम पेज पर चले जाए। जहां पर आपको Govt Yojana सेक्शन में सभी सरकारी योजनाओं की सूची स्टेट वाइज प्राप्त होगी। दोस्तों अब तक हमसे जुड़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आगे भी जुड़े रहने के लिए आप हमारी टेलीग्राम चैनल या फिर व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हो। क्योंकि सबसे पहला अपडेट हम उसी प्लेटफार्म पर प्रदान करते हैं।

होम पेजयहां क्लिक करें
UP Koshvani Portal (IFMS)यहां क्लिक करें
यूपी की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “UP Employee Salary Slip Online 2023” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें:

FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👉 “UP Govt Employee Salary Slip by Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।

FAQs: UP Employee Salary Slip (koshvani salary slip)

प्रश्न: UP Employee Salary Slip Download कैसे करें?

उत्तर: दोस्तो अगर आप यूपी कर्मचारी वेतन पर्ची डाउनलोड करना चाहते है तो इस आर्टिकल दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते है।

प्रश्न: UP Employee Salary Slip Online Download करने के लिए कहा जाना होगा?

उत्तर: इसके लिए आपको Koshvani पोर्टल पर जाना होगा। इस लेख में जाकर भी आप वेतन पर्ची डाउनलोड व प्रिंट निकालने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न: कोशवाणी पोर्टल क्या है और कैसे उसका उपयोग करें?

उत्तर: इस पोर्टल को योगी सरकार द्वारा इसलिए शुरू किया गया है ताकि राज्य के कर्मचारी और पेंशन धारक अपने वेतन की पर्ची देख व डाउनलोड भी कर सके। इस पोर्टल के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now