छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना 2023: ऑनलाइन आवदेन व पात्रता (CG Godhan Nyay Yojana in Hindi)

CG Godhan Nyay Yojana छतीशगढ़ गोधन न्याय योजना (ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, रजिस्ट्रेशन फॉर्म, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, लाभ एवं विशेषताएं, उद्देश्य, हेल्पलाइन नंबर, लाभार्थी सूची, आधिकरिक वेबसाइट) (how to apply online, registration, toll free number, official website, eligibility criteria, required documents, objective, benefits and features)

अभी के समय में राज्य सरकार हो या फिर केंद्र सरकार हो सभी प्राकृतिक खेती को अपनाने की सलाह दे रहे है। किंतु किसानों को कम समय अवधि में प्राकृतिक खेती से क्या फायदा हो सकता है यह भी जानना जरूरी होता है। प्राकृतिक खेती करने के लिए आपके पास गाय होना जरूरी है। इस गाय से निकले गोबर व गोमूत्र से किसानों को आमदनी मिल सके उस कारण सर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने गोधन न्याय योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत जो भी किसान के पास गाय है वह गाय का गोबर और गोमूत्र बेचकर पैसे कमा सकता है।

अगर आपके पास भी गाय है और इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हो तो इस लेख को सावधानीपूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि इस लेख में आपको सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानने को मिलेगा। जैसे कि इस योजना में लाभ क्या मिलेगा? इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्रता क्या है? छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना में ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार से कर सकते हैं? ऐसी सभी जानकारी आपको इस लेख CG Godhan Nyay Yojana के माध्यम से मिलने वाली है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
CG Godhan Nyay Yojana

खास सुचना: अगर आप सरकारी योजना से जुड़ी ए टू जेड जानकारी सबसे पहले रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके आप हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें। (KhetiNiDuniya01)

Table of Contents

CG Godhan Nyay Yojana 2023 (छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना)

इस लेख में महत्वपूर्ण बिंदुओं को मोटा किया गया है ताकि आपको पढ़ने में सरलता रहे।

क्या है छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 20 जुलाई, 2020 के दिन की गई थी। इस योजना के अंतर्गत राज्य के पशुपालक की जिनके पास गाय है और वह गाय का गोबर व गोमूत्र बेचने के लिए तैयार है तो उस पशुपालक को इस योजना के अंतर्गत जोड़ा जाएगा। इस योजना के पहले चरण में राज्य की 2240 गौशालाओं को जोड़ा गया है। इसके बाद कुछ ही समय में 2800 गठनों का निर्माण करके उनके पास से भी राज्य सरकार गोबर खरीदेगी। Chhattisgarh Godhan Nyay Yojana के अंतर्गत राज्य सरकार पशुपालकों के पास से ₹2 प्रति किलो गोबर और ₹4 प्रति किलो मित्र खरीद रही है।

गोबर से राज्य सरकार बिजली का उत्पादन करेंगी

राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है कि पशुपालकों के पास से लिया गया गोबर बिजली का उत्पादन करने में काम लिया जाएगा। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने मीडिया पर पत्रकारों के सामने दी है। इस तरह से गोबर का सही इस्तेमाल करके विश्व की संकट परिस्थिति जैसे कि ग्लोबल वॉर्मिंग को कम किया जा सकता है। इस तरह से इस योजना को संपूर्ण पर्यावरण फ्रेंडली किया गया है। बिजली का उत्पादन करने से कई सारे उद्योगों को भी फायदा होने वाला है। इस योजना को बीते 1 साल के अंतर्गत राज्य सरकार ने 100 करोड़ से भी ज्यादा रुपए का गोबर पशुपालकों के पास से खरीदा है। किसका उपयोग बिजली उत्पादन के लिए किया जाएगा।

गोबर से वर्मी कंपोस्ट भी बनाया जायेगा

इस योजना के अंतर्गत इकट्ठे किए गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट भी बनाया जाएगा। जीसके कारण जो भी किसान प्राकृतिक खेती करते हैं उसे फायदा होगा। क्योंकि प्राकृतिक खेती में जीवामृत, निमस्त्र जैसी दवाई और खाद बनाने के लिए वर्मी कंपोस्ट का उपयोग किया जाता है। जिससे किसानों को जीवामृत बनाने के लिए अपना समय और एनर्जी नहीं देना होगा वह सीधा राज्य से ही जीवामृत खरीद पाएंगे। इसी तरह गोधन न्याय योजना के कारण राज्य में प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को काम दिया जाएगा।

April 2023: गोधन न्याय योजना नवीनतम समाचार

दोस्तों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 अप्रैल, 2023 के दिन उके सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करके यह जानकारी ही है की अब तक छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के तहत लाभार्थियों को कुल 425 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। दोस्तों यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में नए नए रोजगार का सृजन भी कर रही है। Godhan Nyay Yojana के तहत खरीदे गए गोबर और गौ मूत्र से पैंट भी बनाया जा रहा है। जिसके बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Objective of CG Godhan Nyay Yojana

जैसे की हम सभी लोग जानते हैं कि पशुपालक अपने पशुओं के गोबर और गोमूत्र को अपने पास सीमित रखता है। उनका उपयोग और कहीं जगह पर नहीं हो सकता इसीलिए पशुपालक सिर्फ दूध की मदद से ही अपनी आय में वृद्धि कर सकता है। किंतु राज्य सरकार का यह उद्देश्य है कि राज्य के पशुपालक गाय के गोबर और गोमूत्र से भी आमदनी कमा सके। इस कारण की वजह से गोधन न्याय योजना की शुरुआत की गई है। राज्य में सिर्फ बस यही एक असरकारक योजना है जिसके कारण पशुपालक अपनी आय में वृद्धि कर सकता है। इस योजना के कारण गाय के गोबर का सही उपयोग होने से वह इधर-उधर नहीं दिखाई देगा। और गावों में स्वच्छता भी रहेगी।

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 5 सितंबर को लाभार्थियों के खाते में 5 करोड़ से भी ज्यादा राशि का वितरण किया गया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के लाभार्थियों को 5 करोड़ 9 लाख रुपए का वितरण 5 सितंबर 2022 के दिन किया गया। इस राशि में से गोबर विक्रेताओं को 2 करोड़ 69 लाख रुपए स्व सहायता समूह को 93 लाख रुपए और गौठान समितियों को 1 करोड़ 48 लाख रुपए भुगतान किया गया। इसी के साथ जब से यह योजना शुरू हुई है तब से लेकर 5 सितंबर 2022 तक 340 करोड़ 35 लाख रुपया का टोटल भुगतान किया जा चुका है।

गोधन न्याय योजना एक मिशन के रूप मे चलित है

5 सितंबर 2022 के दिन लाभार्थियों के खाते में राशि जमा करते वक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि इस योजना को एक मिशन के रूप में चलाया जा रहा है। और साथ ही में यह भी बताता की पिछले साल में इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी पशुपालकों की संख्या 1 लाख 77 हज़ार से बढ़कर 2 लाख 52 हज़ार 685 हो गई है। यह संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।

मुख्यमंत्री ने योजना के अंतर्गत लिए जाने वाले गोमूत्र की अपडेट दी

5 सितंबर को जब मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के लाभार्थियों को राशि प्रदान की तब मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले महीने 21,492 लीटर गोमूत्र खरीदा गया था। जिसका उपयोग राज्य की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कीटनाशक ब्रह्मास्त्र और जीवामृत तैयार करने के लिए किया है। जिसमें से 5,160 लीटर गोमूत्र कीटनाशक ब्रह्मास्त्र और 6,582 लीटर जीवामृत बनाया गया है। राज्य के किसान प्राकृतिक खेती करने के लिए जीवामृत खरीद रहे है।

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के अंतर्गत मोबाइल ऐप लॉन्च की गई

इस योजना के अंतर्गत पारदर्शिता रखने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन भी कर सकते हो। साथ ही साथ इस एप्लीकेशन में गोबर की खरीद, भुगतान, स्वयं सहायता समूह की जानकारी एवं आर्थिक गतिविधियों की जानकारी दिखाई जाएगी। कितना गोबर खरीदा जा चुका है उन गोबर में से कितना वर्मी कंपोस्ट बनाया गया है जैसी सभी जानकारी इस एप्लीकेशन के माध्यम से इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाले लाभार्थियों को आसानी से मिल सकती है।

दिवाली 2022 में गोधन न्याय योजना के लाभार्थियों को ₹5 करोड़ से ज्यादा ट्रांसफर किए गए

दोस्तों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत सोमवार दिनांक 17 अक्टुबर 2022 के दिन Godhan Nyay Yojana के हिताग्रहियो को 5.59 करोड़ रुपए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरीए बैंक खाते में जमा करवाए गए। दोस्तों बता दें कि इस योजना के अंतर्गत अभी तक 10,624 गौठनो को मंजूर दी गई है जिसमें से अभी तक 8000 से ज्यादा गौठानो का निर्माण किया जांचुका है। और अब छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना (रीपा) को भी शुरू किया है जिसके अंतर्गत इन गौठानों को Industrial Park में तब्दील किया जाएगा।

Highlights of CG Godhan Nyay Yojana

योजना का नामछत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना
कब शुरू हुई20 जुलाई 2020
किसके द्वारा शुरु की गईमुख्य्मंत्री भुपेश बघेल द्वारा
लाभार्थीराज्य के पशुपालक
लाभगाय का गोबर ₹2 प्रति किलो और गोमूत्र ₹4 प्रति किलो राज्य सरकार पशुपालक से खरीदेगी
आवदेन का प्रकारऑनलाइन
उद्देश्यपशुपालकों की आय में वृद्धि करना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://godhannyay.cgstate.gov.in/
टेलीग्राम चैनलKhetiNiDuniya01

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के तहत पात्रता (eligibility criteria for CG Godhan Nyay)

  • छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पात्र होने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी होने चाहिए।
  • आप गाय पशुपालक ही होने चाहिए।
  • आप राज्य के बड़े जमीनदर या फिर व्यापारिक पशुपालक नहीं होने चाहिए।
  • अगर आप पशुपालक है और गरीबी रेखा के दायरे में आते हैं तभी ही आप इस योजना के लिए पात्र है।

गोधन न्याय योजना 2023 में ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पशुओं से सम्बन्धित जनकारी
  • जमीन के कागजात
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के लाभ

  • छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के कारण राज्य के पशुपालक की आय में वृद्धि होगी।
  • इस योजना के अंतर्गत गाय का गोबर ₹2 प्रति किलो और गोमूत्र ₹4 प्रति किलो राज्य सरकार पशुपालक के पास से खरीदेगी।
  • इस योजना के कारण राज्य के पशुपालक दूध के अलावा गोबर और गोमूत्र से भी आमदनी कमा पाएंगे।
  • इस योजना के कारण किसानों को वर्मी कंपोस्ट सस्ते भाव में मिल पाएगा।
  • राज्य सरकार वर्मी कंपोस्ट को 8 से ₹10 प्रति किलो किसानों को बेचेगी।
  • CG Godhan Nyay Yojana से पर्यावरण सुरक्षित हो जाएगा।
  • इस योजना के कारण राज्य के महिला स्वयं सहायता समूह को भी रोजगार का अवसर मिल पाएगा।

Salient Features of Chhattisgarh Godhan Nyay Yojana

  • Chhattisgarh godhan nyaay Yojana से प्राप्त हुए गोबर का उपयोग बिजली बनाने के लिए किया जाएगा।
  • उत्पादित हुई बिजली से राज्यों के युवाओं एवं व्यापारियों को फायदा होगा।
  • गोबर से बिजली प्राप्त करने के कारण पर्यावरण भी सुरक्षित रह पाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत खरीदे गए गोबर और गोमूत्र से जीवामृत बनेगा। जिससे सरकार कम कीमत में किसानों को बेचेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत वर्मी कंपोस्ट बनाया जाएगा। वर्मी कंपोस्ट बनाने का काम राज्य की स्वयं समूह से जुड़ी महिलाएं करेंगी।
  • जिसके कारण राज्य में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित पशुपालकों की संख्या 2,52,685 हो गई है।
  • योजना जब से शुरू हुई है तब से लेकर सितंबर 2022 तक इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 340 करोड़ 35 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
  • इस योजना के अंतर्गत अभी तक 160 करोड रुपए से भी ज्यादा की गोबर खरीदी जा चुकी है।

CG Godhan Nyay Yojana Online Apply (ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया)

इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया नीचे बताई गई है। उस प्रक्रिया का अनुकरण करके आप गोधन न्याय योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हो।

स्टेप 1: इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। जहां पर आपको Godhan Nyay Yojana लिखकर सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 2: उसके पश्चात आपके सामने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली गोधन न्याय योजना की एप्लीकेशन दिखाई देगी।

स्टेप 3: इस एप्लीकेशन को प्राप्त करने के लिए आपको Install के बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4: एप्लीकेशन इंस्टॉल हो जाने के बाद आपको उस एप्लीकेशन में जाना है और Apply Now के बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5: अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें मांगी गई सभी जानकारी आपको बारीकाई से भरनी होगी।

स्टेप 6: उसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह से आप इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो।

Godhan Nyay Yojana Login (godhannyay.cgstate.gov.in)

स्टेप 1: पौधे न्याय योजना के अंतर्गत लॉग इन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना रोल चुन लेना होगा।

स्टेप 3: उसके पश्चात आपको अपने 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरना होगा।

स्टेप 4: अब आप “आगे बढ़े” के बटन पर क्लिक करके इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हो।

टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिएयहां क्लिक करें
आधिकरिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
होम पेजयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख CG Godhan Nyay Yojana अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजें शेयर करते हैं तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

FAQs for CG Godhan Nyay Yojana

प्रश्न: गोधन न्याय योजना की शुरुआत कब व किसके द्वारा की गई थी?

उतर: इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 20 जुलाई 2020 के दिन की गई थी।

प्रश्न: गोधन न्याय योजना में आवेदन किस प्रकार से कर सकते है?

उतर: योजना मे आवेदन करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से Godhan Nyay Yojana ऐप्लकैशन को गूगल प्ले स्टोर से प्राप्त करके आप आवेदन कर सकते हो।

प्रश्न: गोधन न्याय योजना में गोबर और गोमूत्र कितनी कीमत मे बेच सकते है?

उतर: गाय का गोबर 2 रुपए प्रति किलो और गोमूत्र 4 रुपए प्रति किलो

प्रश्न: गोधन न्याय की आधिकारिक वेबसाईट क्या है?

उतर: https://godhannyay.cgstate.gov.in/

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now