( Dwar Praday Yojana MP 2023 | द्वार प्रदाय योजना मध्य प्रदेश में आवेदन कैसे करें | आधिकारिक वेबसाइट | हेल्पलाइन नंबर | Madhya Pradesh Dwar Praday Yojana Online Apply | Dwar Praday Yojana in Hindi | आवेदन फॉर्म | उद्देश्य )
द्वार प्रदाय योजना एमपी 2023: दोस्तों मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने द्वार प्रदाय योजना से राज्य के सभी लोगों को सरकारी दस्तावेजों यानी कि प्रमाण पत्र (Certificate) की सेवा अपने घर बैठे ही प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। हालांकि इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा की गई थी किंतु हाल ही में 25 जनवरी के दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Dwar Praday Yojana MP को फिर से शुरू कर दिया है। ताकि प्रदेश के लोगों को सरकारी प्रमाण पत्र निकालने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत ना पड़े।
आज खेती नी दुनिया वेबसाइट के इस लेख के माध्यम से हम आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा प्रदाय योजना का पूरा ब्यौरा प्रदान करेंगे। अगर आप भी अपने लिए जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि प्रमाणपत्र घर बैठे निकालना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

द्वार प्रदाय योजना क्या है? (Dwar Praday Yojana MP in Hindi 2023)
मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा द्वार प्रदाय योजना को इंदौर शहर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया था। जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार नागरिकों को उनके लिए जरूरी एवं विभिन्न योजनाओं में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों को निकालने के लिए घर बैठे ही सुविधा प्रदान करने हेतु Dwar Praday Yojana को शुरू किया गया है। इसके लिए नागरिकों को लोक सेवा केंद्र की विजिट करनी होती है जहां से कोई भी नागरिक अपने लिए प्रमाण पत्र (Certificate) निकालने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
मध्यप्रदेश द्वार प्रदाय योजना में कौन से प्रमाण पत्र निकाले जाते हैं?
MP Dwar Praday Yojana से मध्यप्रदेश के नागरिक पांच प्रकार के प्रमाण पत्र निकाल सकते हैं जिस की सूची नीचे दी गई है।
- जन्म प्रमाण पत्र
- मृत्यु प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- खसरा खतौनी की नकल
Quick Look – द्वार प्रदाय योजना
योजना का नाम | Dwar Praday Yojana |
योजना को शुरू किया गया | मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा |
फिर से कब शुरू किया गया | 25 जनवरी, 2023 |
उद्देश्य | लोगों को सामान्य प्रमाण पत्र की सुविधा उनके द्वार पर प्रदान करना |
राज्य | एमपी |
लाभार्थी | एमपी के नागरिक |
आवेदन शुल्क | ₹50 |
आवेदन कहा करें | लोक सेवा केंद्र पर |
टेलीग्राम चैनल | यहां क्लिक करें |
दोस्तों मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गांव में रहती बेटियों को सालाना ₹5000 रुपए दिए जाते है अगर आप भी प्राप्त करना चाहती है तो इस लिंक पर क्लिक करें।
द्वार प्रदाय योजना का उद्देश्य (Objective)
दोस्तों जानिए कि क्या होता है जब कोई जॉब करने वाला या फिर व्यवसाय करने वाला व्यक्ति अपने लिए मूल निवास प्रमाण पत्र या फिर आय प्रमाण पत्र निकालने सरकारी कार्यालय पर जाता है और वहां से यह उत्तर मिलता है कि आप 2 दिन बाद आना। ऐसी परिस्थिति में ना ही उन्हें कोई सरकारी सेवा समय पर मिल सकती है और उनके बावजूद भी उनका समय का व्यय भी हो जाता है। मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने इन सभी पासों को देखते हुए लोगों को उनके द्वार पर ही मूल निवास, जन्म, मृत्यु, खसरा खतौनी और आय का प्रमाण पत्र मिल सके इसीलिए MP Dwar Praday Yojana की शुरूआत की है।
MP Dwar Praday Yojana Praman Patra
दोस्तों अगर आप ऊपर बताए गए पांच प्रमाण पत्र की सेवा घर बैठे प्राप्त करना चाहते हैं तो जब आप लोक सेवा केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करेंगे उसके पश्चात केवल 24 घंटों के भीतर ही प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। एक प्रमाण पत्र निकालने के लिए आपको ₹50 आवेदन शुल्क भरना होता है। आवेदन शुल्क भरने के 24 घंटों में ही प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है।
द्वार प्रदाय योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- इस योजना को मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा इसीलिए शुरू किया गया है कि मध्य प्रदेश के लोगों को प्रमाण पत्र के लिए राह देखने की जरूरत ना रहे।
- मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना से आप वार्षिक आय प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, खसरा खतौनी की नकल और मूल निवास प्रमाण पत्र की सेवा प्राप्त कर सकते हैं।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको मात्र ₹50 आवेदन शुल्क भरना होता है।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर नगर निगम के इंदौर 311 एप को भी शुरू किया है जिसे प्ले स्टोर से प्राप्त करने के पश्चात आप सामान्य सेवा के तौर पर जन्म, मृत्यु आदि प्रमाण पत्र के लिए भी आवेदन कर सकेंगे।
- Dwar Praday Yojana MP में शुरू होने के कारण लोगों को अब सरकारी कार्यालय पर धक्के खाने की जरूरत नहीं रहेगी।
- इस योजना के मध्य प्रदेश के लोगों का समय, ऊर्जा एवं पैसों की भी बचत होगी।
एमपी द्वार प्रदाय योजना की पात्रता
- दोस्तों इस योजना के तहत केवल मध्यप्रदेश राज्य के नागरिक ही प्रमाण पत्र की सेवा प्राप्त कर सकेंगे।
- इस योजना के तहत मध्यप्रदेश राज्य के सभी नागरिक बिना किसी आयु या फिर जाति का भेदभाव के बिना इस योजना के तहत अपना प्रमाण पत्र 24 घंटों में बनवा सकते हैं।
अगर महिलाए बैंक में निवेश कर सबसे ऊंचा ब्याज प्राप्त करना चाहती है तो वह महिला सम्मान बचत योजना के बारे में अवश्य पढ़ें।
मध्यप्रदेश में द्वारा प्रदाय योजना से प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?
दोस्तों अगर आप द्वार प्रदाय योजना का लाभ उठाकर प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले लोक सेवा केंद्र की विजिट करनी होगी। जहां पर आप अधिकारी से ऑनलाइन आवेदन करवा सकते हैं। आपको केवल एक प्रमाण पत्र के लिए ₹50 आवेदन शुल्क भर देना है। और जो भी दस्तावेज मांगे जाए उसे जमा कर देना है। उसके पश्चात केवल 24 घंटे के भीतर ही आपका प्रमाण पत्र आपको मिल जाएगा। यह प्रमाणपत्र आपको आपके घर ही पोस्ट के माध्यम से या फिर व्यक्तिगत पहुंचाया जाएगा।
MP Dwar Praday Yojana Praman Patra 2023: के बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी सबसे आसान भाषा में प्रदान की। अगर आप इसी तरह अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आसान भाषा में प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया करके हमारी खेती नी दुनिया वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं। जहां पर आपको Govt Yojana सेक्शन में सभी सरकारी योजनाओं की सूची स्टेट वाइज प्राप्त होगी। दोस्तों अब तक हमसे जुड़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आगे भी जुड़े रहने के लिए आप हमारी टेलीग्राम चैनल या फिर व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हो। क्योंकि सबसे पहला अपडेट हम उसी प्लेटफार्म पर प्रदान करते हैं।
Join Telegram Channelहोम पेज | यहां क्लिक करें |
एमपी की अन्य सरकारी योजनाएं | यहां क्लिक करें |
अगर आपको हमारा यह लेख “MP द्वार प्रदाय योजना 2023” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।
दूसरे रीडर्स के मनपसंद लेख:
- Ladli Behna Yojana MP
- मुख्यमंत्री युवा रोजगार कमाई योजना
- बालिका स्कूटी योजना एमपी
- एमपी युवा पोर्टल रजिस्ट्रेशन
- पीएम विकास योजना
FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👉 “MP Dwar Praday Yojana by Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।
FAQs: Madhya Pradesh Dwar Praday Yojana 2023
प्रश्न: मध्य प्रदेश में प्रमाण पत्र घर पर कैसे प्राप्त करें?
उत्तर: दोस्तो आप एमपी राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई द्वार प्रदाय योजना का लाभ उठाकर प्रमाण पत्र की सेवा घर पर ही प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न: द्वार प्रदाय योजना से घर पर प्रमाण पत्र की डिलीवरी के लिए कितना शुल्क भरना पड़ेगा?
उत्तर: ₹50.
प्रश्न: एमपी द्वार प्रदाय योजना से कौन सी सुविधा मिल रही है?
उत्तर: इस योजना से आप जन्म, मृत्यु, आय प्रमाण, खसरा खतौनी आदि प्रमाण पत्र घर पर ही प्राप्त कर सकते है।
प्रश्न: द्वार प्रदाय योजना को कहा शुरु किया गया है?
उत्तर: मध्य प्रदेश राज्य में