छत्तीसगढ़ के सरकारी भवनों को गाय के गोबर से बने पेंट से रंगा जाएगा – कुल 9000 लीटर पेंट बनाया गया

Paint from Cow Dung: दोस्तों आपको भी सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा किंतु यह बात सच है कि अब तक जो गाय का गोबर लिपाई में काम आ रहा था उसी गोबर से छत्तीसगढ़ राज्य के गांव की महिलाएं डिस्टेंपर ओर इमल्शन पेंट बनाकर मार्केट में बेच रही है। आज हम आपको छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जो राज्य सरकार ₹2 प्रति किलो गाय का गोबर और ₹4 प्रति किलो गाय का गोमूत्र प्राप्त करके गौठानौ में महिलाओं द्वारा मल्टीनेशनल कंपनियों को टक्कर देने वाला वॉल पेंट बना रही है उसकी पूरी जानकारी खेती नी दुनिया वेबसाइट के माध्यम से देंगे।

paint from cow dung in Chhattisgarh
paint from cow dung in Chhattisgarh

कहां बन रहा है गाय के गोबर से पेंट

दोस्तों छत्तीसगढ़ राज्य में यह एक अनोखी पहल शुरू की गई है जिसका मुख्य श्रेय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जाता है। सीएम बघेल ने ही छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना शुरू की थी। जिसके अंतर्गत राज्य सरकार गाय के गोबर और गोमूत्र को खरीद रही है इसी गोमूत्र और गोबर की प्रक्रिया से आज छत्तीसगढ़ राज्य के गांव की महिलाएं पेंट बना रही है। यह पेंट छत्तीसगढ़ के 3 जिलों में 5 गोठानो के अंतर्गत बन रहे हैं। जिसमें से एक है छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग और कनकेर जिले के अंतर्गत गाय के गोबर से पेंट बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना

सरकारी भवनों को इसी पेंट से रंगा जाएगा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह ऐलान किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के गांव की महिलाओं द्वारा बनाए गए पेंट से सबसे पहले छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी भवनों को रंगा जाएगा। मुख्यमंत्री का कहना है कि आज महात्मा गांधी का स्वरोजगार गांव का सपना हमारी सरकार ने पूर्ण करके दिखाया है। इस गाय के गोबर से बने पेंट के कामकाज हेतु राज्य में गांव की महिलाएं ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्राप्त कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana

गाय के गोबर से बने पेंट की कीमत

दोस्तों जानकारी के मुताबिक गाय के गोबर से बने पेंट की कीमत मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा बनाए गए पेंट के कंपेयर में कहीं कम बताई जा रही है। इस पेंट की कीमत ₹225 प्रति लीटर की बताई जा रही है जिससे आने वाले समय में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे कि अमेजॉन और फ्लिपकार्ट आदि पर भी बिक्री के लिए रखा जाएगा। यह पेंट कोई ऐसा वैसा पेंट नहीं है क्योंकि इस पेंट में एंटीफंगल एक्टिविटी भी मौजूद है।

गाय के गोबर से बने पेंट के कारण घर के अंदर गर्मी भी कम लगेगी

इसे भी पढ़ें: CG Mahtari Dular Yojana Form PDF

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गाय के गोबर से बने पेंट में एंटी फंगल और एंटी बैक्टिरियल एक्टिविटी भी है। इसके साथ-साथ इस पेंट की और दो क्वालिटी भी है और वह यह है कि यह बिल्कुल non-toxic की तरह कार्य करता है और इसके अलावा गाय के गोबर से बना पेंट इको फ्रेंडली है। अगर एक बार आप अपने घर के बाहर यह कलर करवा लेते हैं तो आपके घर का टेंपरेचर बाहर टेंपरेचर से 3 से 4 डिग्री कम होगा। यानी कि गाय के गोबर से बना पेंट नेचुरल थर्मल इंसुलेटर की तरह कार्य करता है। आपको बताते चलें कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा गाय के गोबर से बने पेंट की पैकिंग 1, 2, 4 और 10 लीटर में उपलब्ध करवाई जाती है।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा अभी तक 8997 लीटर प्राकृतिक पेंट बनाया गया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनवरी 2023 के दिन छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को पैसे ट्रांसफर करते वक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि राज्य के 3 जिलों रायपुर, दुर्ग और कनकेर को मिलाकर अभी तक 8997 लीटर गाय के गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाया गया है। जिसमें से 3307 लीटर पेंट की बिक्री भी हो चुकी है। 3307 लीटर प्राकृतिक पेंट की बिक्री के कारण 700000 से अधिक रूपए की आय अर्जित हो चुकी है। आगे में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्राकृतिक पेंट आने वाले दिनों में राज्य के 25 जिलों में शुरू किया जाएगा। इस पेंट को राष्ट्रीय प्रशिक्षण शाला द्वारा प्रमाणित भी किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: Mahatma Gandhi Rural Industrial Park Yojana

गाय के गोबर से बना पेंट बाजार में मिल रहे पेंट से मिलेगा सस्ता

जी हां दोस्तों यह बात बिल्कुल सही है कि फिलहाल बाजार में मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा बहुत ही ज्यादा कीमत वाले पेंट मिल रहे हैं। किंतु अब छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा की गई इस नई पहल के कारण देश के लोगों को अपने घरों में या फिर ऑफिसों में कलर करवाने के लिए गाय के गोबर से बना पेंट सस्ता मिल सकेगा। छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के बाजार में मिल गए प्रीमियम क्वालिटी के मल्टीनैशनल कंपनी के कलर से गाय के गोबर से बना कर 30 से 40% कम कीमत में मिल सकेगा।

Paint from Cow Dung: के बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी सबसे आसान भाषा में प्रदान की। अगर आप इसी तरह अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आसान भाषा में प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया करके हमारी खेती नी दुनिया वेबसाइट के होम पेज पर चले जाए। जहां पर आपको “Govt Yojana” सेक्शन में सभी सरकारी योजनाओं की लिस्ट स्टेट वाइज प्राप्त होगी। दोस्तो अब तक हमसे जुड़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद और आगे भी जुड़े रहने के लिए आप हमारी टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि सबसे पहले अपडेट हम इसी प्लेटफार्म पर प्रदान करते हैं।

Join Telegram Channel

अगर आपको हमारा यह लेख अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ बालवाड़ी योजना

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now