Mahila Samman Yojana Maharashtra: महिलाओं को महाराष्ट्र राज्य सरकार ने एक बहुत बड़ी खुशखबरी प्रदान की है क्योंकि अब से महिलाओं को एसटी बसों में यातायात के लिए पूरी टिकट लेने की जरूरत नहीं है।

Maharashtra ST Bus Ticket Fair: दोस्तों महाराष्ट्र के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में महाराष्ट्र का बजट पेश किया था। जिसमें उन्होंने महिलाओं को एसटी बसों में यात्रा के लिए 50% छूट की घोषणा भी की थी। इस योजना को महिला सम्मान योजना महाराष्ट्र के नाम से जाना जाएगा। इस योजना की शुरुआत महाराष्ट्र राज्य सरकार ने हाल ही में कर दी है। तो आज हम आपको Mahila Samman Yojana से किस महिलाओं को लाभ मिलेगा और यह लाभ कब तक मिल सकेगा इस सभी जानकारी को इस लेख में साझा करेंगे। तो हमारा आपसे यह निवेदन है कि इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।
महिला सम्मान योजना क्या है?
प्यारी बहनों हमने आपको बताया कि महाराष्ट्र राज्य सरकार ने जब वित्तीय वर्ष 2023 का बजट पेश किया तब उन्होंने यह घोषणा की थी कि महिलाओं को ST बसों में टिकट पर 50% का अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसके लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार ने हाल ही में 17 मार्च के दिन महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन को आदेश जारी किए हैं। यानी कि 17 मार्च से ही सभी महिलाओं को महिला सन्मान योजना के तहत Maharashtra ST Bus Ticket Fair में 50% छूट प्रदान की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: लेक लाडकी योजना फॉर्म
किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ
महिला सम्मान योजना महाराष्ट्र का लाभ जो महिलाएं दैनिक महाराष्ट्र की एसटी बसों का उपयोग करती है उन सभी महिलाओं को महिला सम्मान योजना वरदान रूप साबित होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत महाराष्ट्र राज्य सरकार ने किसी तरह का आयु का भेदभाव या फिर वर्ग का भेदभाव नहीं रखा है यानी कि महाराष्ट्र की सभी बहनों एवं माताओं को इस योजना के तहत एसटी बसों में टिकट लेने पर 50% की छूट (ST Bus Fair) प्रदान की जाएगी।
Mahila Samman Yojana Bus News Update
दोस्तों महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने यह नोटिस किया कि इस स्कीम को शुरू हुए मात्र 6 दिनों के भीतर 300000 से अधिक महिलाओं ने महिला सम्मान योजना बस का लाभ उठाया है। इन महिलाओं की वजह से एमएसआरटीसी विभाग महाराष्ट्र को तकरीबन 89 लाख रुपए केवल 6 दिनों के भीतर मिल चुके हैं। शिवराज नगर बस डिपो से तकरीबन 17000, नारायणगांव बस डिपो से तकरीबन 52000, शिरपुर बस डिपो से 19000, राजगुरूनगर बस डिपो से 41000 महिलाओं ने 6 दिनों में यातायात का लाभ उठाया है।
इसे पढ़ें: महिला सम्मान बचत पत्र योजना
सीनियर सिटीजन को भी मिल रही है फ्री बस ट्रैवल की सेवा
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र राज्य सरकार ने महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के तहत सीनियर सिटीजन के लिए भी फ्री बस सेवा की योजना शुरू की है। जिसके अंतर्गत 75 साल से अधिक आयु वाले महाराष्ट्र राज्य के नागरिकों को निशुल्क बस यात्रा प्रदान की जाती है। इस योजना का नाम अब तक 1 करोड़ से अधिक लोगों ने उठा लिया है। इसी तरह महिला सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को भी एसटी बसों में यातायात के लिए 50% की छूट प्रदान की गई है। अगर आप फ्री बस ट्रैवल सेवा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लिंक पर जरूर क्लिक करें।
योजना का खर्च उठाएगी महाराष्ट्र राज्य सरकार
दोस्तों जो MSRTC द्वारा महिलाओं को 50% की छूट प्रदान की जा रही है जिसका खर्च महाराष्ट्र राज्य सरकार MSRTC को प्रदान करेगी। इससे पहले भी महाराष्ट्र फ्री बस ट्रेवल सेवा के तहत दी जा रही सीनियर सिटीजन को 100% छूट का पैसा भी महाराष्ट्र राज्य सरकार बहन कर रही है। Mahila Samman Yojana से खास करके गरीब परिवार की महिलाओं को लाभ मिलने वाला है।
Mahila Samman Yojana 2023: के बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी सबसे आसान भाषा में प्रदान की। अगर आप इसी तरह अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आसान भाषा में प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया करके हमारी खेती नी दुनिया वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं। जहां पर आपको Govt Yojana सेक्शन में सभी सरकारी योजनाओं की सूची स्टेट वाइज प्राप्त होगी। दोस्तों अब तक हमसे जुड़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आगे भी जुड़े रहने के लिए आप हमारी टेलीग्राम चैनल या फिर व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हो। क्योंकि सबसे पहला अपडेट हम उसी प्लेटफार्म पर प्रदान करते हैं।
Join Telegram Channelअगर आपको हमारा यह लेख “Mahila Samman Yojana (Maharashtra ST Bus Ticket Fair for Women)” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना