मध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व किसे कितना मिलेगा लाभ | Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana MP Online Apply

( Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana MP Online Apply 2023 | एमपी ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के लाभ एवं विशेषताएं | आधिकारिक वेबसाइट | हेल्पलाइन नंबर | MP Olavrishti Nuksan Bharpai Form Online | उद्देश्य | एमपी में ओलावृष्टि नुकसान भरपाई कब मिलेगा? )

MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2023: किसान भाइयों, बेमौसम बारिश के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में हजारों किसानों को फसल बर्बादी का नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे किसानों को उनके नुकसान की भरपाई करने हेतु मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना की घोषणा की है। Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana के अंतर्गत किसानों को फसल बर्बादी पर ₹32000 प्रति हेक्टेयर की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि प्राकृतिक आपदाओं के कारण हो चुके नुक्सान की भरपाई हो सके।

इतना ही नहीं बल्कि किसानों के पशुओं की मृत्यु होने पर भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। अगर आप इस योजना का लाभ उठाकर हो चुके नुकसान की भरपाई करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि क्या है ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना? और किसानों को कब तक मिलेगी उनके नुकसान की भरपाई?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana MP Online Apply
एमपी नुकसान भरपाई योजना

Table of Contents

ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना क्या है? 2023 (Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana MP)

दोस्तों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 मार्च के दिन सागर जिले के जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि या फिर अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसल बर्बाद हुई है उन्हें सांत्वना दी और बताया कि हम सभी किसान जिनकी फसल को नुकसान हुआ है उन्हें उनकी भरपाई जरूर देंगे। आगे भी उसने बताया कि जल्द से जल्द सभी किसानों का सर्वे भी किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सेटेलाइट सर्वे भी किया जाएगा ताकि प्रदेश का कोई भी किसान नुकसान की भरपाई प्राप्त करने में छूट ना सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन किसानों को 50% से अधिक फसल बर्बाद हुई है उन्हें प्रति हेक्टेयर ₹32000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इतना ही नहीं बल्कि उन किसानों को जल्द से जल्द फसल बीमा योजना का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। बिजली गिरने से किसान या फिर उनके परिवार के किसी भी सदस्य की मृत्यु हुई है तो उन्हें भी ₹400000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana के तहत सभी अधिकारियों को यह सूचना दी गई है कि जल्द से जल्द किसानों का सर्वे किया जाए। इस योजना का लाभ प्रदान करने हेतु किसानों ने चाहे कोई भी फसल की बुवाई की हो जैसे की मसूर, सरसों, गेहूं, चना आदि सभी को भरपाई की जाएगी।

बारिश और ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना नवीनतम समाचार: ब्याज चुकाने की अवधि 1 माह बढ़ा दी गई

किसान भाइयों 28 मार्च के दिन मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। किसानों को जो ब्याज चुकाने की अवधि 28 मार्च 2023 को खत्म हो रही थी जिसे इस कैबिनेट बैठक में 1 माह तक बढ़ा दी गई है यानी कि किसानों को अब 30 अप्रैल से पहले ब्याज भरने की छूट दी गई है। इस फैसले के कारण प्रदेश के सैकड़ों किसानों को फायदा मिलेगा। हालांकि इस मांग को बहुत जोर मिल रहा था जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुहर लगा दी है।

Quick Look – ओलावृष्टि भरपाई योजना 2023

योजना का नामOlavrishti Nuksan Bharpai Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
राज्यमध्यप्रदेश
उद्देश्यओलावृष्टि या अतिवृष्टि के कारण हुई फसल बर्बादी की भरपाई करना
लाभार्थीराज्य के किसान
प्रति हेक्टेयर भरपाई राशि₹32,000
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू होगी
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

ध्यान दें: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने बेरोजगार युवाओं को अप्रेंटिस के साथ साथ ₹8000 रुपए देने की घोषणा की है इसके बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना का उद्देश्य (Objective)

दोस्तों किसान अपने खून पसीने को एक करके फसल की बुवाई इस उद्देश्य से करता है कि उन्हें भी आमदनी प्राप्त हो सके। किंतु क्या करें जब प्राकृतिक आपदा के कारण लगभग लगभग तैयार हो चुकी फसल बर्बाद हो जाती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि किसानों के साथ हमारी सरकार खड़ी है इसलिए जिस भी किसानों को या फिर अतिवृष्टि के कारण फसल बर्बादी का नुकसान उठाना पड़ा है उन्हें मध्य प्रदेश राज्य सरकार ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के तहत नुकसान का भरपाई करेंगी। इसी उद्देश्य के साथ इस योजना को शुरू किया जा रहा है।

एमपी नुकसान भरपाई योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का विवरण

किसान भाई जैसे कि हमने आपको बताया कि किसानों की मृत्यु अगर बिजली के कारण हुई है तो ऐसे किसानों के परिवार को मध्यप्रदेश राज्य सरकार ₹400000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी इसी प्रकार किसानों की फसल नुकसान के अलावा उनके पशुओं को भी नुकसान हुआ है तब भी राज्य सरकार इस योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली है जिसका विवरण नीचे दिया गया है। पशुपालन लोन योजना के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

क्रमांकनुकसान का विवरणआर्थिक सहायता का विवरण
0150% से अधिक फसल बर्बाद₹32,000 प्रति हेक्टेयर
02बिजली के कारण मृत्यु₹4 लाख
03गाय अथवा भैंस की मृत्यु₹37,000
04भेड़ बकरी के लिए₹4000
05बछड़ा बछिया के लिए₹20,000
05मुर्गा-मुर्गी की मृत्यु₹100 प्रति मुर्गा-मुर्गी

किसानों के लिए फसल बीमा योजना की तत्काल प्रारंभ करवाई जाएगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से यह बताया कि जिन किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान बेमौसम बारिश या फिर ओलावृष्टि से हुआ है उनकी कर्ज वसूली भी स्थगित कर दी जाएगी और इनके साथ साथ इनका ब्याज भी सरकार बनेगी। आदि में उन्होंने बताया कि फसल बीमा योजना की कार्यवाही भी जल्द से जल्द शुरू कर दी जाएगी। किसानों को फसल बीमा योजना और ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के तहत दी जाने वाली राहत राशि दोनों के माध्यम से किसानों की नुकसान की भरपाई की जाएगी।

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana

ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना की विशेषताएं

  • किसानों को सिर्फ फसल बर्बादी की भरपाई नहीं बल्कि उनके साथ साथ अगर उनके पशुओं को भी नुकसान हुआ है तब भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • किसानों को ओलावृष्टि राहत राशि तो मिलेगी ही इनके साथ-साथ फसल बीमा योजना का लाभ भी प्राप्त होगा।
  • जैसे ही मध्यप्रदेश राज्य में फसल बर्बादी का सर्वे पूर्ण हो जाएगा उसके पश्चात ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना मध्यप्रदेश के तहत किसानों को राहत प्रदान किया जाएगा।
  • अतिवृष्टि या ओलावृष्टि के कारण अगर मकानों को भी नुकसान हुए हैं तब भी उनकी भरपाई की जाएगी।
  • Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana के अंतर्गत सेटेलाइट सर्वे भी किया जाएगा ताकि प्रदेश का कोई भी किसान बाकी ना रहे।

MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana का लाभ किसे मिलेगा?

  • दोस्तों जाहिर सी बात है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की घोषणा की है इसीलिए मध् प्रदेश के नागरिकों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • केवल उन्हीं किसानों को नुकसान भरपाई योजना मध्यप्रदेश का लाभ मिलेगा जिनका नुकसान ओलावृष्टि या फिर अतिवृष्टि के कारण हुआ है।
  • इस योजना के तहत किसान भाई फसल बर्बादी के साथ-साथ उनके पशुओं को भी नुकसान हुआ है तब भी इस योजना के लिए पात्र होंगे।

Ek Desh Ek Urvarak Yojana

ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए दस्तावेज

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • किसान की मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र
  • जमीनी दस्तावेज
  • बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर आदि

मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि नुकसान की भरपाई हेतु आवेदन कैसे करें? (Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana MP Online Apply)

किसान भाइयों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल्द से जल्द किसानों को हुई फसल बर्बादी का सर्वे करने के लिए आदेश जारी किए हैं। जैसे ही पूरे एमपी में सर्वे पूरा हो जाएगा उसके बाद मध्यप्रदेश राज्य सरकार ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना एमपी के तहत किसानों के खाते में राहत के रूप में पैसे ट्रांसफर कर देगी। यानी कि आपको इस योजना के तहत आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के तहत किसानों को मुआवजा प्रदान कर दिया गया

दोस्तों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 मार्च के दिन इस योजना की घोषणा करते वक्त किसानों को आश्वस्त करते हुए बताया था कि आप चिंता ना करें जैसे ही सर्वे पूरा होगा हम आपको मुआवजा जरूर प्रदान करेंगे। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 28 अप्रैल 2023 के दिन किसानों के खातों में 160 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां पर किसानों को 50% से अधिक नुकसान होने पर ₹32000 प्रति हेक्टेयर का मुआवजा प्रदान किया जा रहा है।

Madhya Pradesh Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2023: के बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी सबसे आसान भाषा में प्रदान की। अगर आप इसी तरह अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आसान भाषा में प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया करके हमारी खेती नी दुनिया वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं। जहां पर आपको “Govt Yojana” सेक्शन में सभी सरकारी योजनाओं की सूची स्टेट वाइज प्राप्त होगी। दोस्तों अब तक हमसे जुड़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आगे भी जुड़े रहने के लिए आप हमारी टेलीग्राम चैनल या फिर व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हो। क्योंकि सबसे पहला अपडेट हम उसी प्लेटफार्म पर प्रदान करते हैं।

होम पेजयहां क्लिक करें
एमपी की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “MP Olavrishti Bharpai Yojana 2023” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

दूसरे रीडर्स के मनपसंद लेख:

FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👉 “MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana by Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।

FAQs: MP Olavrishti Bharpai Yojana

प्रश्न: एमपी में ओलावृष्टि नुकसान का भरपाई का पैसा कब मिलेगा?

उत्तर: दोस्तों शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में इस योजना के तहत भरपाई करने की घोषणा की है इसीलिए जब भी पूरे मध्य प्रदेश के किसानों का सर्वे पूरा हो जाएगा उसके पश्चात नुकसान की भरपाई किसानों को की जाएगी।

प्रश्न: किन किसानों को ओलावृष्टि के कारण हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी?

उत्तर: इस योजना के अंतर्गत जिन किसान की मृत्यु बिजली के कारण हुई है, 50% से अधिक फसल बर्बाद हुई है, गाय और भैंस की मृत्यु हुई है इसके अलावा अन्य नुकसान प्राकृतिक आपदा से उठाने वाले किसानों को उनके नुकसान की भरपाई किया जाएगा।

प्रश्न: एमपी में ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के तहत प्रति हेक्टेयर कितना पैसा मिलेगा?

उत्तर: मध्यप्रदेश में किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹32000 मध्य प्रदेश राज्य सरकार की तरफ से प्रदान किए जाएंगे।

प्रश्न: मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के तहत गाय अथवा भैंस की मृत्यु होने पर कितने रुपए मिलेंगे?

उत्तर: ₹37,000

प्रश्न: मध्यप्रदेश में बिजली के कारण किसान की मृत्यु होती है तो कितने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है?

उत्तर: ₹4 लाख

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now