( PM Kisan Samman Sammelan kya hai | पीएम किसान सम्मान सम्मेलन की आयोजित तिथी क्या है? | किसान सम्मान सम्मेलन में मिलेगी pm kisan Yojana की 12वी किस्त | उद्देश्य | लाभ एवं विशेषताएं )
किसान भाइयों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी तारीख 17 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का उद्घाटन करने जा रहे हैं। यह किसान सम्मान सम्मेलन 2 दिन तक आयोजित किया जाएगा यानि की 17 अक्टूबर और 18 अक्टूबर 2022 तक इसका आयोजन किया जा रहा है। इस खबर की पूरी जानकारी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताई है।
आज आपको KhetiaNiDuniya के इस लेख के माध्यम से PM Kisan Samman Sammelan के बारे में तो जानकारी मिलेगी ही लेकिन उससे पहले एक और महत्वपूर्ण जानकारी आपको बताते हैं कि इस किसान सम्मान सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Kisan Yojana 12th kist भी जारी करने वाले है जिसकी पूरी जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दी है।

तो चलिए किसान भाइयों आज आपको इस लेख PM Kisan Samman Sammelan kya hai के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही साथ 17 और 18 अक्टूबर को कौन से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसकी भी जानकारी इस लेख से देने वाले हैं। तो कृपया करके इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
ध्यान दें: अगर आप भविष्य में कोई भी सरकारी योजना से जुड़ी ए टू जेड जानकारी सबसे पहले और रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें। (KhetiNiDuniya01)
पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2023
इस लेख में महत्वपूर्ण मुद्दों को मोटा किया गया है ताकि आपको पढ़ने में सरलता रहे।
PM Kisan Samman Sammelan kya hai?
किसान भाइयों पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का आयोजन एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 अक्टूबर के दिन किया जाएगा और यह किसान सम्मान सम्मेलन 2 दिन के लिए कार्यरत रहेगा यानी कि 17 और 18 अक्टूबर, 2022 तक यह कार्यक्रम चलने वाला है। इस सम्मेलन का आयोजन करने का मुख्य लक्ष्य किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती किस तरह से की जाएगी इनके लिए नई नई तकनीक के बारे में जानकारी प्रदान करना है। ताकि किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सके।
प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित किए गए इस सम्मेलन में किसान भाइयों, एग्री स्टार्टअप, पॉलिसी के निर्माताओं, स्टेकहोल्डर, शोधकर्ताओं को मिलाकर कुल 15000 से अधिक किसानी कार्यों से जुड़े लोग उपस्थित रहेंगे।
पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का उद्देश्य
किसान सम्मान सम्मेलन आयोजित करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक पद्धति के अनुसार खेती करने के लिए प्रेरित करना है। जिसके अंतर्गत इस कार्यक्रम में एग्री स्टार्टअप के शोधकर्ताओं को जोड़ा गया है। ताकि वे किसानों को नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकें। इसके साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (PMKSK) का उद्घाटन करेंगे।
इतना ही नहीं बल्कि पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त भी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए किसानों के खाते में जमा करवा दी जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार लाभार्थी किसानों को ₹6000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। जिसके अंतर्गत इस सम्मेलन के दौरान 12वीं किस्त किसानों के खाते में जमा की जाएगी।
PM Kisan Samman Sammelan – Overview
🟠 कार्यक्रम का नाम | 🟢 पीएम किसान सम्मान सम्मेलन |
🟠 कब आयोजित होगा | 🟢 17 और 18 अक्टूबर |
🟠 उद्घाटन किया जाएगा | 🟢 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा |
🟠 कहा आयोजित किया गया है | 🟢 आईएआरआई के मेला मैदान में |
🟠 विभाग | 🟢 मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर विभाग |
🟠 उदेश्य | 🟢 किसानों को खेती करने की वैज्ञानिक तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान करना |
🟠 लाभार्थी | 🟢 किसान, एग्री स्टार्टअप, शोधकर्ताओं, स्टेकहोल्डर्स इत्यादि |
🟠 लाभार्थी की संख्या | 🟢 15,000 |
🟠 टेलीग्राम चैनल | 🟢 यहां क्लिक करें |
Kisan Samman Sammelan में 600 खाद ऊर्वरक की दुकानों का होगा उद्घाटन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि PM Kisan Samman Sammelan (PMKSS) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 600 खाद उर्वरक की दुकानों का उद्घाटन किया जाएगा। जिसको प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र यानी कि PMKSK के नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार का यह उद्देश्य है कि आने वाले समय में पीएमकेएसके की संख्या को बढ़ाकर 300000 से भी ज्यादा की जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र में किसानों के लिए जरूरी चीजें एक ही जगह पर मिल पाना संभव हो पाएगा। जैसे कि जंतु नाशक दवाई, बीज एवं खेती के लिए अन्य उपकरण। इसके साथ साथ PMKSK पर ही भू परीक्षण और किसानों को खेती से जुड़ी नई तकनीकों के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि देश के किसान 22 वीं सदी के अनुरूप अपनी खेती तकनीक में वैज्ञानिक तरीकों से बदलाव लाकर पैदावार बढ़ा सके।
one nation one fertilizer scheme
PM Kisan Samman Sammelan में 15000 किसान जुड़ेंगे
आगामी तारीख 17 और 18 अक्टूबर 2022 के दिन होने वाले पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में 13500 किसान IARI (इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट) के मेला मैदान में मौजूद रहने वाले हैं। इसके साथ साथ 300 एग्री स्टार्टअप, शोधकर्ताओं और अन्य हितग्राहियों को मिलाकर 1500 किसानी कार्य से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे। यानी कि कुल मिलाकर Kisan Samman Sammelan (PMKSS) में 15000 किसान लाभ ले पाएंगे। इसके अलावा तकरीबन एक करोड़ से भी ज्यादा किसानों को वर्चुअल माध्यम से इस सम्मेलन के साथ जोड़ा जाएगा। इसी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना (One Nation One Fertilizer) के अंतर्गत भारत यूरिया बैग (Bharat Urea Bag) को भी लॉन्च किया जाएगा।
Pradhan Mantri Kisan Samman Sammelan में PM Kisan Yojana की 12वी किस्त जारी की जाएगी
प्रधान मंत्री किसान सम्मान सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान योजना के अंतर्गत 16 हजार करोड़ रुपये किसानों के बैंक खाते में जमा करवाए जाएंगे। यह राशि किसानों को डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए प्राप्त होगी। ऐसी सूचना केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दी है। PMKSY (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) के अंतर्गत किसानों को तभी ही 12वीं किस्त मिल पाएगी यदि लाभार्थी किसान ने eKyc अपडेट करवाया होगा। इसलिए सभी किसान भाई जल्द से जल्द पीएम किसान योजना के अंतर्गत अपना केवाईसी स्टेटस जरूर चेक करें।
PM Kisan Samman Sammelan (PMKSS) के लाभ एवं विशेषताएं
- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
- जिसके अंतर्गत किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की नई-नई तकनीकों के बारे में साझा किया जाएगा।
- इस सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 600 पीएम किसान समृद्धि केंद्र (PMKSK) का उद्घाटन किया जाएगा।
- किसान सम्मान सम्मेलन में 300 एग्री स्टार्टअप को भी जोड़ा गया है। ताकि किसान भाई नई तकनीकों से जागरूक हो सके।
- PM Kisan Samman Sammelan (PMKSS) 2 दिन तक IARI के मेला मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया जाने वाला है।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन में 13500 किसानों को लाभान्वित किया जाएगा इसके साथ-साथ वर्चुअल माध्यम से एक करोड़ से भी ज्यादा किसानों को इस सम्मेलन का लाभ मिलेगा।
- Kisan Samman Sammelan के दौरान नरेंद्र मोदी वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना के तहत भारत यूरिया बैग को भी लॉन्च करेंगे।
- इस सम्मेलन में किसानों को आधुनिक खेती से अवगत करवाया जाएगा।
टेलीग्राम चैनल | यहां क्लिक करें |
होम पेज | यहां क्लिक करें |
केंद्रीय योजनाएं | यहां क्लिक करें |
अगर आपको हमारा यह लेख “PM Kisan Samman Sammelan (PMKSS)” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़ें:
- PM Kisan Yojana 12th kist ₹4000?
- पीएम किसान ट्रैक्टर योजना सही या ग़लत?
- फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में नाम कैसे देखें?
- ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना
- मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना
FAQs: PM Kisan Samman Sammelan 2023
प्रश्न: PM Kisan Samman Sammelan कब आयोजित किया गया था?
उतर: 17 और 18 अक्टूबर 2022
प्रश्न: पीएम किसान सम्मान सम्मेलन क्या है?
उतर: इस सम्मेलन को मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर विभाग द्वारा इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के मेला मैदान में 17 अक्टूबर और 18 अक्टूबर 2022 के दिन आयोजित किया गया है। जिसके अंतर्गत देशभर के किसान एग्री स्टार्टअप शोधकर्ताओं और अन्य तरह के हितग्राही मौजूद रहेंगे। किसान सम्मान सम्मेलन का उद्देश्य किसानों को खेती की नई-नई तकनीकों से अवगत कराना है। इस सम्मेलन के बारे में और भी विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो आप KhetiNiDuniya.in के माध्यम से पढ़ सकते हैं।
प्रश्न: पीएम किसान योजना की 12 वी किस्त कब आयेगी?
उतर: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment किसान सम्मान सम्मेलन के दौरान किसानों के बैंक खाते में जमा कर दी जायेगी।