Rajasthan Budget 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट 2023 में सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए कई तरह की योजनाओं का विस्तार किया है जिसकी जानकारी इस लेख से आपको दी जाएगी।

Ashok Gehlot Budget 2023: दोस्तों राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 10 फरवरी 2023 के दिन अपनी टर्म का आखरी बजट पेश कर रहे हैं। जिसमें हमारे राजस्थान के युवा पीढ़ी, बुजुर्ग, महिलाएं, किसान, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग आदि यह सभी लोग बहुत बड़ी आशाएं लेकर बैठे हुए है। आज हम आपको खेती की दुनिया वेबसाइट के माध्यम से राजस्थान के बजट में हुई 10 महत्वपूर्ण बड़ी घोषणाओं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना
Rajasthan Budget Update 2023
तो चलिए दोस्तों आज हम आपको मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा Rajasthan Budget 2023 में की गई सबसे बड़ी घोषणाओं के बारे में बताते हैं।
10. राज्य में 30000 सफाई कर्मियों की भर्ती की जाएगी
जी हां दोस्तों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट सत्र (Rajasthan Budget 2023) में भाषण के दौरान बताया कि आगामी समय में महात्मा गांधी मिनिमम गारंटी योजना को लागू करके प्रदेश में 30,000 सफाई कर्मियों की भर्ती की जाएगी और उन्हें मिनिमम वेतन भी दिया जाएगा।
09. मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में बीमा की राशि बढ़ा दी गई
दोस्तों राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना पहले से ही लागू की गई थी जिसके अंतर्गत अब तक ₹1000000 का बीमा प्रदेश के लोगों को दिया जाता था किंतु अब से उन सभी लोगों को ₹25 लाख का बीमा दिया जाएगा।
08. राजस्थान में नए जिले और संभाग बनाए जाएंगे
दोस्तों पिछले कुछ समय से प्रदेश में नए जिले को घोषित करने की मांग उठ रही थी इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में नए जिले और संभागों की रचना करने की घोषणा की है। हालांकि प्रदेश में मई 2008 में नया जिला बनाया गया था जिसका नाम प्रतापगढ़ था।
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री फ्री स्कूल यूनिफॉर्म वितरण योजना
07. EWS परिवारों को मिलेगी डबल दुर्घटना बीमा राशि
दोस्तों प्रदेश में चलाई जाती मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत ईडब्ल्यूएस परिवारों को ₹500000 दुर्घटना बीमा राशि प्रदान की जाती थी। किंतु अब इस दुर्घटना बीमा राशि में ईडब्ल्यूएस परिवारों को डबल फायदा होगा यानी कि दुर्घटना बीमा राशि का मूल्य 500000 से बढ़ाकर 1000000 कर दिया जाएगा।
06. भर्ती परीक्षाओं के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं भरनी पड़ेगी
जी हां दोस्तों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण में बताया कि अब से युवाओं को सरकारी नौकरी में आवेदन के लिए किसी भी प्रकार की फीस भरने की जरूरत नहीं रहेगी।
05. नवीनतम शोध करने वाले छात्रों को दी जाएगी आर्थिक सहायता
अगर कोई छात्र किसी भी अपने पसंदीदा विषय में नवीनतम शोध करता है तो उन्हें ₹30000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि वे आर्थिक कटौती का सामना करने से बच सकें।
इसे भी पढ़ें: बाल गोपाल योजना राजस्थान
04. गैस सिलेंडर केवल ₹500 में मिलेगा
दोस्तों मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा (Rajasthan Budget 2023) करते वक्त यह बताया कि आज के दिन में 1000 से ऊपर मिलने वाला गैस सिलेंडर देश के 76 लाख परिवारों को आने वाले समय में मात्र ₹500 में प्रदान किया जाएगा। गैस सिलिन्डर के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें।
03. राजस्थान फ्री बिजली योजना
दोस्तों राजस्थान में फ्री बिजली योजना के तहत किसानों को 100 बिजली के यूनिट में से 50 यूनिट बिजली निशुल्क दी जाती थी किंतु अब से इस राशि को डबल किया जाएगा। यानी कि उपभोक्ताओं को 50 यूनिट निशुल्क के बदले 100 यूनिट निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
02. राजस्थान देवनारायण स्कूटी वितरण योजना
इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में देवनारायण स्कूटी वितरण योजना के तहत अब तक 20,000 स्कूटी छात्राओं को प्रदान की जाती थी अब इसकी संख्या बढ़ाकर 30,000 स्कूटी वितरित की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: राशन कार्ड सूची राजस्थान
01. छात्रों को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा
दोस्तों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण (Rajasthan Budget 2023) के दौरान यह बताया कि प्रदेश के छात्र एवं छात्राओं को सरकारी बसों में यात्रा करने के लिए 75 किलोमीटर तक किसी भी प्रकार का शुल्क अदा नहीं करना पड़ेगा।
Rajasthan Budget 2023: के बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी सबसे आसान भाषा में प्रदान की। अगर आप इसी तरह अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आसान भाषा में प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया करके हमारी खेती नी दुनिया वेबसाइट के होम पेज पर चले जाए। जहां पर आपको Govt Yojana सेक्शन में सभी सरकारी योजनाओं की सूची स्टेट वाइज प्राप्त होगी। दोस्तों अब तक हमसे जुड़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आगे भी जुड़े रहने के लिए आप हमारी टेलीग्राम चैनल या फिर व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हो क्योंकि सबसे पहला अपडेट हम उसी प्लेटफार्म पर प्रदान करते हैं।
Join Telegram Channelअगर आपको हमारा यह लेख “Rajasthan Budget 2023” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।
इसे भी पढ़ें: राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना
इसे भी पढ़ें: जोहार खिलाड़ी पोर्टल झारखंड