Rajasthan: गहलोत सरकार देगी सभी को ₹500 में गैस सिलेंडर जानिए क्या होंगे पात्रता के नियम

दोस्तों राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार यानी कि 19 दिसंबर 2022 के दिन घोषणा करते वक्त यह बताया कि राजस्थान के पात्र लाभार्थियों को ₹1040 वाला गैस सिलेंडर अब से गहलोत सरकार देगी सभी को मात्र ₹500 में गैस सिलेंडर देने जा रहे हैं। आज खेती नी दुनिया वेबसाइट के इस लेख में हम आपको इस खबर की पूरी जानकारी के साथ योजना की पात्रता के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

गहलोत सरकार देगी सभी को ₹500 में गैस सिलेंडर | Rajasthan Govt provide Gas Cylinder at rs 500 from April 2023

Rajasthan: दोस्तों असल में हुआ यूं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा के सम्मेलन में एक जनसभा आयोजित कर रहे थे। तब उन्होंने बताया कि राहुल गांधी द्वारा हमें सुझाव दिया गया है कि महंगाई के जमाने में आप जितना हो सके उतना अपनी प्रजा को लाभ देने की कोशिश करें। इसलिए मैं इस सभा को संबोधित करते वक्त आपको यह वादा करता हूं कि राज्य में जो भी गरीब लोग होंगे उनकी सूची बनाकर उन्हें अगले वर्ष यानी कि 1 अप्रैल 2023 से ₹1000 से भी ज्यादा कीमत में मिलने वाला गैस सिलेंडर उनको केवल ₹500 में प्रदान करेंगे। ताकि वे महंगाई की मार से बच सके।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना राजस्थान

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

अशोक गहलोत ने बताया कि मोदी सरकार ने यह वादा किया था कि हम आपको गैस चुला देंगे और एलपीजी कनेक्शन भी प्रदान करेंगे किंतु आज अगर देखा जाए तो ज्यादातर टंकिया खाली पड़ी है क्योंकि गैस सिलेंडर के भाव इतने बढ़ गए हैं कि कोई भी लोग उसे खरीद नहीं सकते। जबकि मेरा आपसे यह वादा है कि 1 अप्रैल 2023 से पहले लाभान्वित लोगों की सूची बनाकर उन लोगों को केवल ₹500 में गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा।

आगे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि आज जमाना कितना उल्टा हो गया है पहले लोगों को सीबीआई और ईडी से डर लगता था किंतु अब वह खुद ही डर रहे हैं न जाने कब ऊपर से क्या आदेश आ जाए। आगे में उन्होंने बताया कि हमारा देश किस तरफ जा रहा है कोई नहीं बता सकता। ऐसे में हम लोगों को महंगाई का मार ना पड़े इसलिए सस्ता गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएंगे।

इसे भी पढ़ें: बाल गोपाल योजना राजस्थान

Rajasthan Budget 2023: ₹500 गैस सिलेंडर के लिए पात्रता नियम

मुख्यमंत्री ने जनसभा संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जो भी लोग गरीब होंगे यानी कि गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन व्यतीत करते होंगे उन सभी की लिस्ट बनाकर उन्हें ₹500 में गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि वह गरीब लोग उज्ज्वला योजना से भी जुड़े हुए होने चाहिए। लाभान्वितों की लिस्ट अप्रैल 2023 से पहले प्रदर्शित की जा सकती है ताकि प्रदेश के लोग उन श्रेणी में अपना नाम देख सकें। राज्य के 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलिन्डर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना का अमल 1 अप्रैल से होने वाला है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना

राजस्थान में ₹500 गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए कैसे करें आवेदन

दोस्तों यहां हम आपको बता देना चाहते हैं कि आप भी ₹500 में गैस सिलेंडर प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं रहेगी बल्कि यह ध्यान में रहे कि आपके पास बीपीएल कार्ड और आप उज्जवला योजना में लाभार्थी होने जरूरी है। अगर आप इन दोनों के साथ-साथ राजस्थान राज्य के निवासी होंगे तो आपको किसी भी सरकारी कार्यालय में जाकर या फिर कहीं से भी आवेदन फॉर्म प्राप्त करके आवेदन करने की जरूरत नहीं रहेगी क्योंकि आपका नाम राजस्थान राज्य सरकार की तरफ से लाभार्थियों की सूची में ऑटोमेटिक ही लिया जाएगा। क्योंकि राज्य सरकार खुद से ही ऊपर दी गई पात्रता के अनुरूप लाभार्थियों की सूची बनाएगी।

राजस्थान ₹500 गैस सिलेंडर: के बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी सबसे आसान भाषा में प्रदान की अगर आप इसी तरह अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आसान भाषा में प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया करके आप हमारी खेती नी दुनिया वेबसाइट के होम पेज पर चले जाए जहां पर आपको सभी सरकारी योजनाओं की सूची स्टेट वाइज मिलेगी। दोस्तों अब तक हम से जुड़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आगे भी जुड़े रहने के लिए आप हमारी टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हो क्योंकि हम यहां पर ही सबसे पहले अपडेट प्रदान करते हैं।

Join Telegram Channel

अगर आपको हमारा यह लेख “राजस्थान ₹500 गैस सिलेंडर” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची राजस्थान

लेख का नाम: Rajasthan Govt provide Gas Cylinder at rs 500 from April 2023

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now