(Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana Apply Online 2023 | आम आदमी राहत वितरण योजना हिमाचल प्रदेश | लाभ क्या है | विशेषताएं | Eligibility | जरूरी डॉक्यूमेंट्स | HP Aam Aadmi Rahat Yojana Kya hai | List | Status Check | आवेदन कैसे करें)
Himachal Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana 2023: हिमाचल प्रदेश राज्य में कई परिवार ऐसे हैं जिसके पके या फिर कच्चे मकान बाढ़ में बह गए। ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को द्वारा विशेष राहत पैकेज की घोषणा की गई थी। जिसके अंतर्गत ही आम आदमी राहत वितरण योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के जरिए बाढ़ से प्रभावित परिवारों को पुनर्वास हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Aam Aadmi Rahat Yojana 2023 से जुड़ी सभी जानकारी से अवगत कराने वाले है। ताकि आप इसका लाभ आसानी से उठा सकें। और आपको पुनर्वास हेतु मकान बनाने में आसानी रहे। तो आइए जानते है की क्या है आम आदमी राहत योजना?

आम आदमी राहत योजना क्या है? (Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana 2023)
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुकून ने 21 अक्टूबर के दिन आम आदमी राहत वितरण योजना के तहत कुल्लू से पहले किस्त जारी कर दी है। यह पहली किस्त कुल्लू में रहते 324 परिवारों के लिए जारी की गई है जिसके अंतर्गत कुल 9.72 करोड रुपए लाभार्थी के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। हम आपको बता देना चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश राज्य में आए बाढ़ के कारण 12000 करोड रुपए का नुकसान हो चुका है। इस योजना के तहत राज्य सरकार में कुल 4500 करोड रुपए का विशेष राहत पैकेज जारी किया है जिसके जरिए बाढ़ से प्रभावित परिवारों को योजना का लाभ मुहैया कराया जाएगा।
आम आदमी राहत वितरण योजना अमाउंट (Amount)
हिमाचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री सुक्खू ने 21 अक्टूबर के दिन कुल्लू जिले के सभी लाभार्थी परिवारों को तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। ताकि अपने मकान को खो चुके परिवार फिर से पुनर्वास हेतु मकान का निर्माण कर सके।
Highlights – आम आदमी राहत वितरण योजना हिमाचल प्रदेश
योजना का नाम | Aam Aadmi Rahat Yojana |
आरंभ किया गया | सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा |
कब शुरू हुई | 21 अक्टूबर, 2023 |
राज्य | हिमाचल प्रदेश (HP) |
लाभार्थी | बाढ़ के कारण मकान खो चुके सभी परिवार |
आर्थिक सहायता राशि | 3 लाख रुपए |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
टेलीग्राम से जुड़ने हेतु | यहां क्लिक करें |
इस वर्ष बरसात के दौरान भारी बारिश, भू-स्खलन तथा बाढ़ से आई आपदा से प्रभावित परिवारों के 'पुनर्वास' की शुरूआत आज कुल्लू जिला से की और प्रभावितों को विशेष राहत पैकेज के लाभ प्रदान किए। कुल्लू के रथ मैदान से आज बटन दबाकर जिला कुल्लू में 324 प्रभावित परिवारों को मकान बनाने के लिए… pic.twitter.com/EdQzgtS1X6
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) October 21, 2023
आम आदमी राहत वितरण योजना का उद्देश्य क्या है?
राज्य में कई परिवार ऐसे हैं जो अब बाढ़ के पश्चात पुनर्वास हेतु अपने लिए पक्का मकान बनाने में असमर्थ है। ऐसे परिवारों को विशेष राहत पैकेज का लाभ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आम आदमी राहत वितरण योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है। ताकि वह इस योजना से मिले पैसों से अपने लिए आवाज का पुनः निर्माण कर सके।
आपदा राहत शिविरों के जरिए लाभार्थियों को मिलेंगे 10000 रुपए
इस योजना के अंतर्गत जिस भी परिवार बाढ़ से प्रभावित होकर क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें यदि वह परिवार ग्रामीण इलाके में रहता था तो आपदा राहत शिविर के जरिए उसे परिवार को ₹5000 प्रति महीना की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार यदि कोई भी क्षतिग्रस्त परिवार शहरी इलाके में रहता था या फिर किराए पर रहता था उन्हें प्रति महीने ₹10000 की आर्थिक सहायता हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी जो कि आगामी वर्ष 31 मार्च, 2024 तक प्रदान की जाने वाली है।
आम आदमी राहत वितरण योजना के लाभ (Features)
- इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूखने कुल्लू जिले से की है। उसके पश्चात सभी जिलों के क्षतिग्रस्त परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।
- कुल्लू के पश्चात कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला, मंडी, सिरमौर, किन्नर और बिलासपुर जिले के बाढ़ से प्रभावित परिवारों को विशेष राहत पैकेज के जरिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- आम आदमी राहत वितरण योजना के तहत जो भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है वह सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए जमा की जाएगी।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत विशेष राहत पैकेज जारी करने के लिए लगभग 4500 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया है।
- इसके अलावा क्षतिग्रस्त परिवारों को ₹5000 प्रति महीना ग्रामीण इलाके में रहते हैं तो और शहरी इलाके में रहते परिवारों को ₹10000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- यह विशेष राहत पैकेज हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वित्त पोषित है इसमें केंद्र सरकार द्वारा आज तक राहत पैकेज के नाम पर आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की गई।
HP Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana Eligibility
- जो भी परिवार जुलाई महीने में हिमाचल प्रदेश में आए बाढ़ में प्रभावित हुए हैं वह सभी परिवार योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- हिमाचल प्रदेश राज्य के परिवार ही इस योजना के लाभार्थी बन सकते हैं।
- जिसके पास भी पक्का मकान हो या फिर कच्चा मकान हो यदि वह क्षतिग्रस्त हुआ है ऐसे सभी परिवार इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- जमीनी दस्तावेज
- वोटर आईडी
- बैंक खाता की जानकारी
- मोबाइल नंबर
Note: ऊपर दिए गए दस्तावेज की सूची आप रेफरेंस के तौर पर देख सकते हैं।
आम आदमी राहत वितरण योजना हिमाचल प्रदेश में आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने नजदीक आपदा राहत शिविर में जाना होगा।
स्टेप 2: जहां मौजूद अधिकारी को आप विस्तार से जानकारी देंगे की मुझे आम आदमी राहत वितरण योजना का लाभार्थी बनना है क्योंकि मेरा मकान में भी नुकसान हुआ है।
स्टेप 3: फिर वह अधिकारी आपको योजना का Application Form देगा। जिसमे आपको जो जो जानकारी मांगी गई है वह भर देनी होगी।
स्टेप 4: उसके पश्चात जरूरी दस्तावेज को आवेदन फॉर्म के साथ जोड़ देना है।
स्टेप 5: अब आपको यह आवेदन फॉर्म उसी आपदा राहत शिविर में फिर से जमा कर देना है।
स्टेप 6: इसके बाद आपके आवेदन को सत्यापित किया जाएगा और सही होने पर आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
Aam Aadmi Rahat Vitaran Yojana Status Check कैसे करें?
यदि आप यह जानना चाहते है की आपके बैंक खाते में आपदा राहत शिविर के जरिए विशेष राहत पैकेज का पैसा जमा हुआ है या नहीं तो फिलहाल आधिकारिक वेबसाइट मौजूद ना होने से आप केवल नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर ऑफलाइन तरीके से ही Status Check कर सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले आपने जो भी बैंक खाते की जानकारी दी है उसकी बैंक में आपको बैंक खाता बही यानी की Passbook लेकर जाना होगा।
स्टेप 2: अब आपको बैंक अधिकारी से पासबुक में एंट्री दर्ज करने के लिए बोलना होगा।
स्टेप 3: अब आपकी बैंक पासबुक में लेन देन की सभी एंट्री दर्ज हो जाएगी।
स्टेप 4: इस एंट्री से आप पता लगा सकते है की आपके बैंक खाते में आम आदमी राहत योजना का पैसे जमा हुआ है या नही!
होम पेज | यहां क्लिक करें |
HP की अन्य सरकारी योजनाएं | यहां क्लिक करें |
योजनाएं और भी है…
- Sapnon Ka Sanchay Yojana HP
- Van Mitra Recruitment Vacancy
- Sahara Yojana
- HP Laghu Dukandar Kalyan Yojana
FAQs: Aam Aadmi Rahat Yojana HP
आम आदमी राहत वितरण योजना में कितनी आर्थिक सहायता दी जाती है?
3 लाख रुपए प्रति परिवार
आपदा राहत शिविरों में क्षतिग्रस्त परिवारों को कितनी सहायता मिलती है?
ग्रामीण इलाकों के लोगो को 5000 रुपए प्रति महीना और शहरी क्षेत्र के लोगो को 10,000 रुपए प्रति महीना
Aam Aadmi Rahat Yojana Online Apply Kaise Karein?
ऑफलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे है