[Form PDF] Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana: सरकार दे रही है महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए, जाने कैसे करना है आवेदन?

Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana Apply Online 2024: केवल हिमाचल प्रदेश की सरकार ही नहीं बल्कि आज कल कई सारे राज्य की सरकारें महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में नई नई सरकारी योजनाओं का ऐलान कर रही है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने भी प्रदेश की महिलाओं हर महीने 1500 रुपए देने की योजना जिसका नाम इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की घोषणा कर दी है।

इस योजना के जरिए सभी पात्र बहन एवं महिलाओं को हर महीने सरकार 1500 रुपए देने वाली हैं ताकि उन्हें छोटे मोटे खर्चों के लिए किसी दूसरे से पैसे मांगने की जरूरत ही ना रहे। तो आइए आपको भी इस योजना (Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana) से जुड़ी सारी जानकारी आज इस आर्टिकल के जरिए देते है ताकि आप भी जल्द से जल्द इस योजना का लाभ उठाकर सरकार से पैसे प्राप्त कर सकें।

Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana | इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना Online Registration

Table of Contents

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana 2024 – महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 26 फरवरी के दिन ही इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना की घोषणा लाहौल स्पीति जिले के मुख्यालय से की थी। और 1100 से अधिक पात्र बहनों के बैंक खाते में 1500 रुपए ट्रांसफर भी की थे। आपको बता देना चाहते है की पहले इस योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलना था। किंतु अब जो भी महिलाएं 1100 रुपए पेंशन प्राप्त कर रही थी उनकी राशि को बढ़कर अब 1500 रुपए कर दिए है।

Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana 2024 Himachal Pradesh के तहत 1 फरवरी से ही ऐसी महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन देने की शुरुआत भी की जा चुकी है।

Key Highlights – इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के बारे में

योजना का नामIndira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा
कब शुरू हुई26 फरवरी के दिन
राज्यहिमाचल प्रदेश
आर्थिक सहायता राशि1500 रुपए
लाभार्थी18 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाएं
आवेदन प्रोसेसऑफलाइन
हेल्पलाइन नंबरअभी शुरू नही हुआ

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का उद्देश्य

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना शुरू करने के पीछे राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण की ओर महिलाओं को मजबूत बनाना हैं। महिलाओं के हाथ में पैसे आने से वह आत्मनिर्भर और सशक्त तो बनेगी ही इनके साथ साथ उनके परिवार में अधिक आय का सर्जन भी होगा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए 800 करोड़ रुपए रिजर्व भी रख दिए है।

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान योजना के लाभ

  • इस योजना के चलते महिलाओं को आत्मनिर्भरता मिलेगी।
  • हिमाचल प्रदेश की कुल 5 लाख महिलाओं को हर महीने 1 अप्रैल, 2024 से 1500 रुपए मिलना शुरू हो जाएगा।
  • यह इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खाते में डिबिटी के माध्यम से जमा किया जाएगा।
  • घर की महिलाओं को अपने छोटे मोटे खर्चों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की भी जरूरत नहीं रहेगी।
  • मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया की इस योजना के चलते महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा।

Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana Eligibility (पात्रता)

यदि आप भी हिमाचल प्रदेश राज्य की रहने वाली हैं और हर महीने 1500 रुपए प्राप्त करना चाहती है तो आपको नीचे दिए गए पात्रता के नियमो को फॉलो करना जरूरी है।

  • इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना (Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi) का लाभ केवल हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं को ही मिलेगा।
  • जिस भी आवेदक महिला के परिवार को आर्थिक स्थिति कमजोर होगी उन्हें इस योजना के तहत पात्र माना जाएगा।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से लेकर 80 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
  • आवेदक महिला के पास उनके नाम का बैंक में सेविंग अकाउंट होना जरूरी हैं।
  • यह बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी हैं।
  • आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी विभाग में नौकरी नहीं करता होना चाहिए।
  • आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता नही होना चाहिए।
  • यदि आवेदक 18 वर्ष से अधिक आयु की बहन है और उसकी शादी नहीं हुई है तब भी उन्हे 1500 रुपए मिलेंगे।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक महिला का आधार कार्ड
  • बैंक खाते की डिटेल्स
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट फोटो
  • बौद्ध भिक्षुणी के लिए पाँचे अथवा बौद्ध मठ की मुख्य चोमो द्वारा इशू किया गया प्रमाणपत्र

इसे भी पढिए: मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना

Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana Apply Online

फिलहाल तो हिमाचल प्रदेश सरकार ने योजना से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट शुरू नहीं को हैं। किंतु जब भी पोर्टल शुरू किया जाता है तब आप नीचे दी गई प्रोसेस को फॉलो कर आसानी से Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana Online Registration कर सकते है।

स्टेप 1: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है।

स्टेप 2: ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana Online Registration Link दिखाई देगी।

स्टेप 3: इस लिंक पर क्लिक कर देना हैं।

स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा। जिसमे आपको सभी जरूरी जानकारी दर्ज कर देनी है।

स्टेप 5: इसके बाद आपको जो भी दस्तावेज मांगे गए है उसे भी ऑनलाइन अपलोड कर देना है।

स्टेप 6: अब अंत में आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इस तरह से आप इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना में फॉर्म के जरिए आवेदन करने की प्रक्रिया

स्टेप 1: सबसे पहले आपको तहसील कल्याण अधिकारी की कार्यालय से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि फॉर्म प्राप्त करना होगा। जो आपको आगे दी गई लिंक से भी मिल जाएगा।

स्टेप 2: अब आपको pdf form की जेरोक्ष निकाल लेनी है।

स्टेप 3: इसके पश्चात आपको आवेदन फॉर्म में अपनी सामान्य जानकारी जैसे की अपना नाम, पति या फिर पिता का नाम, आयु, आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, अपनी श्रेणी आदि दर्ज कर देना है।

स्टेप 4: इसके बाद आपको अपने हस्ताक्षर या फिर अंगूठे का निशान लगाना है।

स्टेप 5: अब आपको सत्यापन रिपोर्ट भर देना है। और अंत में तहसील कल्याण अधिकारी के हस्ताक्षर करवा लेने है।

स्टेप 6: इसके पश्चात आपको अपना पासपोर्ट फ़ोटो और जरूरी दस्तावेज आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर देने है।

स्टेप 7: इस प्रकार से आपका आवेदन फॉर्म पूरे तरीके से कम्प्लीट हो जाएगा। जिसे आपको नजदीक तहसील कल्याण अधिकारी की कार्यालय पर जमा कर देना है।

Note: यदि आपके आवेदन में कोई कमी होगी तो तहसील अधिकारी द्वारा आपको 15 दिनों का समय दिया जाएगा। जिसमे आपको उसे सही करना होगा।

इस प्रकार से आप इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में Application Form के जरिए आवेदन कर सकते है।

Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Form PDF

हिमाचल प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का फॉर्म pdf में आधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध करवा दिया है। जिसे यदि आप डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दी गई लिंक के माध्यम से आप प्राप्त भी कर सकते हो।

होम पेजKhetiNiDuniya.in
Official Websiteजल्द शुरू होगी
Application FormClick Here
NotificationClick Here
अन्य सरकारी योजनाएंHP Govt Schemes List

इसे भी पढ़िए:

FAQs:

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को कितने पैसे मिलते है?

1500 रुपए हर महीने

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का पैसा कब आएगा?

1 अप्रैल, 2024 से

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की शुरुआत कब हुई?

26 फरवरी, 2024 के दिन से

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now