हिमाचल प्रदेश विधवा पुनर्विवाह योजना 2023: राशि में हुई बढ़ोतरी, आवेदन फॉर्म | Widow Re-marriage Yojana HP in Hindi

(Widow Re-marriage Yojana HP Online Apply | विधवा पुनर्विवाह योजना क्या है | राशि में हुई बढ़ोतरी | HP Vidhwa Punarvivah Yojana Registration Form | पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज | Application Form | लाभ एवं विशेषताएं | Official Website)

Himachal Pradesh Vidhwa Punarvivah Yojana 2023: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कन्यादान योजना के माध्यम से गरीब परिवार की बेटियों को विवाह के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान की ही जाती है किंतु इसके साथ-साथ जो महिलाएं विधवा है उन्हें भी पुनर्विवाह करने पर आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए विधवा पुनर्विवाह योजना की शुरुआत की गई है। Widow Re-marriage Yojana HP 2023 के अंतर्गत विधवा महिलाओं को पुनः नया जीवन शुरू करने के लिए यह योजना काफी फायदेमंद साबित हो रही है।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको Vidhwa Punarvivah Yojana 2023 से जुड़ी सारी अपडेट के साथ योजना की पात्रता से जुड़ी जानकारी और आवेदन से जुड़ी जानकारी से अवगत कराएंगे। तो कृपया करके इस आर्टिकल में अंत तक जरूर बने रहे।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Widow Re-marriage Yojana HP in Hindi | हिमाचल प्रदेश विधवा पुनर्विवाह योजना (Vidhwa Punarvivah Yojana form)

Table of Contents

विधवा पुनर्विवाह योजना क्या है? (Widow Re-marriage Yojana HP in Hindi 2023)

दोस्तों हम आपको बता देना चाहते हैं कि वैसे तो इस योजना की शुरूआत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2004-05 के दौरान की गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई विधवा पुनर्विवाह योजना के माध्यम से प्रदेश में जो भी विधवा महिलाएं हैं उन्हें पुनर्विवाह करने के लिए उत्साहित करती है। ताकि उसका जीवन पहले से आर्थिक रूप से सशक्त हो सके और उन्हें जीवन साथी का सहारा भी मिल सके। हमने आपको पहले ही बताया कि इस योजना की शुरुआत बहुत पूर्व की गई है किंतु समय-समय पर इस योजना में बहुत सारे संशोधन किए गए हैं। जिसकी लेटेस्ट जानकारी नीचे दे रखी है।

HP Vidhwa Punarvivah Yojana Latest Update

इस सेक्शन से आपको इस योजना से जुड़ी सारी अपडेट प्राप्त होगी।

विधवा पुनर्विवाह योजना में दी जाने वाली राशि को बढ़ा दी गई

16 अगस्त: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा विधवा पुनर्विवाह योजना हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत जो पहले ₹50000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी उसे बढ़ाकर 65000 रुपए कर दी गई थी। किंतु अब तत्कालीन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हाल ही में यह घोषणा की गई है कि इस योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह करने पर जो ₹65000 दिए जा रहे थे उसे बढ़ाकर अब उन्होंने ₹200000 आर्थिक सहायता देने का निर्णय किया है। इस योजना के अंतर्गत सबसे बड़ा बदलाव मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किया गया है।

Quick Look – Widow Re-marriage Scheme

योजना का नामविधवा पुनर्विवाह योजना
शुरू की गईहिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष2023
उद्देश्यविधवा महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए उत्साहित करना
आर्थिक लाभ2 लाख रुपए
लाभार्थीहिमाचल प्रदेश की विधवा महिलाएं
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिएयहां क्लिक करें

हिमाचल प्रदेश विधवा पुनर्विवाह योजना का उद्देश्य (Objective)

अक्सर हम देखते हैं कि हमारे समाज में जब महिला एक बार विधवा हो जाती है उसके पश्चात वह पुनर्विवाह के लिए तैयार नहीं होती। क्योंकि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर होती है कि वह दूसरी बार विवाह करना नहीं चाहती। किंतु सरकार ने विधवा पुनर्विवाह योजना शुरू करके ऐसी विधवा महिलाओं को ₹200000 की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा विधवा महिलाएं पुनर्विवाह करने के लिए प्रेरित हो सके। इसी उद्देश्य के साथ इस योजना को शुरू किया गया है।

Vidhwa Punarvivah Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना के चलते प्रदेश की विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह करने के लिए प्रेरित हो रही है।
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में दिए अपडेट के अनुसार पुनर्विवाह करने पर विधवा महिलाओं को दो लाखों रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में जमा की जाएगी।
  • इस तरह डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए राशि ट्रांसफर होने की वजह से कमीशन खोरी बंद हो जाएगी।
  • विधवा पुनर्विवाह योजना हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की वजह से वह आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेगी।
  • महिला सशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण विधवा पुनर्विवाह योजना से प्राप्त होता है।

विधवा पुनर्विवाह योजना में पात्रता के नियम

  • इस योजना का लाभ केवल हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को ही मिलेगा।
  • आवेदक महिला विधवा होनी जरूरी है।
  • आवेदक महिला गरीब परिवार से होनी जरूरी है।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला ने इससे पहले इस तरह की योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विधवा महिलाओ को आवास की सुविधा प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना की शुरुआत की है।

आवेदन हेतु जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • आवेदक महिला का आधार कार्ड
  • बैंक खाते की डिटेल्स
  • जाति प्रमाण पत्र
  • एड्रेस की जानकारी
  • विधवा प्रमाण पत्र
  • पहले विवाह की तिथि
  • मोबाइल नंबर
  • पुनर्विवाह की तिथि
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

विधवा पुनर्विवाह योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया (HP Widow Re-marriage Yojana How to Apply)

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको विधवा पुनर्विवाह योजना एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा। जो आपको नजदीकी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, जिला अधिकारी या फिर बाल विकास परियोजना अधिकारी की कार्यालय से मिलेगा।

स्टेप 2: या तो आप इस आर्टिकल के जरिए आगे दी जाने वाली लिंक से भी डाउनलोड कर सकती है।

स्टेप 3: इसके पश्चात आपको Widow Re-marriage Yojana Application Form का प्रिंट निकाल लेना है।

स्टेप 4: अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी सही से दर्ज कर देनी हैं। जैसे की आपका नाम, विवाह की तिथि, एड्रेस आदि।

स्टेप 5: उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज की कॉपी भी इस आवेदन फॉर्म के साथ जोड़ देना है।

स्टेप 6: अब आपको अपने नजदीकी जिला मुख्यालय या फिर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की कार्यालय पर जमा करा देना है।

इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से हिमाचल प्रदेश विधवा पुनर्विवाह योजना का लाभ उठा सकती है।

होम पेजयहां क्लिक करें
Widow Re-marriage Yojana Formयहां क्लिक करें
हिमाचल प्रदेश की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

योजनाएं और भी है…

FAQs: HP Vidhwa Punarvivah Yojana 2023

प्रश्न: हिमाचल प्रदेश में पुनर्विवाह करने पर कितने रुपए मिलते है?

उत्तर: 2 लाख रुपए

प्रश्न: क्या विधवा पुनर्विवाह योजना का लाभ महिलाएं एक से अधिक बार उठा सकती है?

उत्तर: जी नहीं

प्रश्न: हिमाचल प्रदेश में विधवा पुनर्विवाह योजना की शुरुआत कब हुई थी?

उत्तर: वर्ष 2004-05

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now