मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना हिमाचल प्रदेश 2023: जानें क्या है लाभ | HP Mukhyamantri Van Vistaar Yojana in Hindi (MMVVY)

HP Mukhyamantri Van Vistaar Yojana in Hindi 2023 | MMVVY Himachal Pradesh | मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना क्या है | लाभ एवं विशेषताएं | आधिकारिक वेबसाइट | उद्देश्य | कैसे मिलेगा स्थानिको को लाभ

Mukhya Mantri Van Vistaar Yojana 2023: दोस्तों आज के समय में ग्लोबल वार्मिंग के कारण हो रही समस्याओं से हम सब परिचित ही है। पिछले कुछ समय पूर्व ही उत्तराखंड में हो रहे भूस्खलन से भी हम सब परिचित हैं। इसलिए सभी सरकार पर्यावरण की सुरक्षा हेतु नई नई योजना शुरू करती है। खास करके पहाड़ी विस्तार पर अधिक वृक्षों का होना फायदेमंद साबित हो सकता है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ऐसी ही एक नई सरकारी योजना शुरू की जा रही है जिसका नाम मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना (MMVVY) है।

Mukhyamantri Van Vistaar Yojana HP के शुरू होने से हिमाचल प्रदेश में अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाएगा। जिससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से पर्यावरण को भी फायदा होगा और साथ ही साथ राज्य की जनता को भी फायदा होगा। तो आइए जानते है की क्या है मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
HP Mukhyamantri Van Vistaar Yojana in Hindi MMVVY | मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना क्या है

मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना क्या है? (Mukhyamantri Van Vistaar Yojana Kya hai in Hindi)

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 25 जुलाई के दिन आयोजित की गई कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में पर्यावरण की सुरक्षा हेतु मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना शुरू करने का निर्णय लिया जा चुका है इसलिए बहुत जल्द ही प्रदेश में इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। Mukhyamantri Van Vistar Yojana HP 2023 के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के सभी जिले में स्थित बंजर चोटियों एवं पहाड़ियों पर वृक्षारोपण करके उन्हें पूरी तरीके से हरित आवरण में तब्दील किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि MMVVY हिमाचल प्रदेश का सही तरीके से कार्यान्वयन किया जाए इसीलिए कार्यबल का गठन किया जाएगा। जो इस योजना के तहत वृक्षारोपण किए जाने वाले क्षेत्र के रखरखाव के लिए कार्य करेंगे।

Quick Look – Chief Minister Van Vistar Yojana 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री वन विस्तार योजना (MMVVY)
शुरू की गईसीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा
कब एलान हुआ25 जुलाई, 2023
राज्यहिमाचल प्रदेश
उद्देश्यबंजर चोटियों एवं पहाड़ों पर हरित आवरण को बढ़ावा देना
लाभार्थीहिमाचल के नागरिक
आवेदन प्रोसेसफिलहाल शुरू नहीं हुई
टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिएयहां क्लिक करें

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना का उद्देश्य (Objective)

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना का एकमात्र मुख्य मकसद यही है कि प्रदेश में जहां पर भी बंजर चोटियों एवं पहाड़ी विस्तार है वहां पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके उन्हें हरित आवरण से ढक दिया जाए। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत केवल वृक्षारोपण ही नहीं बल्कि इनके रखरखाव के लिए भी कार्य किया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा आउट सोर्स पर स्थानीय निवासियों को लाभ प्रदान किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ को ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सशक्त महिला ऋण योजना शुरू की गई है। जिसमे आवेदक को संपती गिरवी रखने की जरूरत भी नहीं है।

वृक्षारोपण के बाद 7 साल के लिए होगा रखरखाव

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित की गई कैबिनेट बैठक के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया है कि मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के तहत ना ही केवल वृक्षारोपण किया जाएगा बल्कि उनके साथ साथ उनका रखरखाव भी किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने आगामी 7 वर्ष के लिए प्लान को सुनिश्चित किया है। जिसके अंतर्गत जहां पर भी वृक्षारोपण का कार्य किया जाता है वहां के स्थानीय निवासियों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।

HP Mukhyamantri Van Vistaar Yojana के लाभ एवं विशेषताएं (Benefits)

  • मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान मंजूरी प्रदान की गई है।
  • इस योजना के कारण हिमाचल प्रदेश में हरियाली लाई जाएगी।
  • यह योजना बंजर चोटियों एवं पहाड़ी क्षेत्रों को हरित आवरण में बदलने का कार्य करेगी।
  • सरकार Mukhya Mantri Van Vistar Yojana के तहत ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय लोगो को भी इस योजना में शामिल करेगी। ताकि उन्हें भी रोजगार प्रदान किया जा सके।
  • सरकार ना ही केवल वृक्षारोपण करेगी बल्कि इनका रखरखाव भी करेगी।
  • रखरखाव के लिए सरकार आउटसोर्स पर चयनित लोगो को रखेगी।
  • इस योजना से पर्यावरण सुरक्षित होगा और ग्लोबल वार्मिंग से भी बचा जा सकेगा।
  • सीएम वन विस्तार योजना से पहाड़ों पर हो रहे भूक्षरण को रोका जा सकेगा।
  • इस योजना के सफल संचालन के लिए फॉरेस्ट फोर्स के हेड की अध्यक्षता में कमिटी का गठन किया जाएगा।

सीएम वन विस्तार योजना से किसे लाभ मिलेगा?

  • इस योजना से हिमाचल प्रदेश के स्थानीय लोगो को लाभ मिलेगा।
  • स्थानीय लोगो को वृक्षों का रखरखाव करने के लिए आउटसोर्स पर रखा जाएगा। जिसके माध्यम से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना में आवेदन कैसे करें?

दोस्तो, फिलहाल तो सरकार द्वारा केवल इस योजना की घोषणा मात्र की गई है। अब इस योजना में आउटसोर्स यानी की कॉन्ट्रैक्ट बेस पर रोजगार प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा अधिक जानकारी नहीं दी गई। यदि आपके आसपास के विस्तार में जब भी इस योजना के तहत वृक्षारोपण का कार्य शुरू किया जाता है तब आप स्थानीय कॉन्ट्रैक्टर से बात करके रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगे।

फिर भी यदि आने वाले समय में सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ी कोई भी नई अपडेट आती है तो हम आपको जरूर इसी आर्टिकल के माध्यम से प्रदान करेंगे। अपडेट को सबसे पहले प्राप्त करने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हो।

होम पेजयहां क्लिक करें
हिमाचल की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:

FAQs: Mukhya Mantri Van Vistaar Yojana

प्रश्न: मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना कब शुरू हुई?

उत्तर: 25 जुलाई, 2023 के दिन मंजूरी मिली

प्रश्न: मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना को कहा पर शुरू किया गया है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

प्रश्न: क्या इस योजना से स्थानीय लोगो को रोजगार मिलेगा?

उत्तर: जी हां।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now