हिमगंगा योजना हिमाचल प्रदेश 2023: जानिए किसानों और पशुपालकों की HP HimGanga Yojana से कैसे बढ़ेगी आय

( HP HimGanga Yojana 2023 | हिमगंगा योजना एचपी | हिमाचल प्रदेश हिम गंगा योजना | HimGanga Scheme In Hindi | हिमगंगा योजना क्या है | हिमगंगा योजना के लाभ एवं विशेषताएं | Himganga Yojana Kya hai | Official Website | Helpline Number | पात्रता )

Himganga Yojana Himachal Pradesh 2023: दोस्तों हम सब को अच्छी तरह से मालूम है कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार हटने के पश्चात सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार कार्यभार संभाल रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्ष 2023 का बजट लांच किया जिसमें उन्होंने प्रदेश के सभी वर्ग जैसे कि महिला, निराश्रित बच्चे, किसान एवं पशुपालकों को ध्यान में रखते हुए कई तरह की नई सरकारी योजना शुरुआत करने का ऐलान किया है। इसी में ही हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने हिमगंगा योजना शुरू करने की घोषणा भी की है। Himganga Yojana 2023 के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार किसानों और पशुपालकों को दूध की उचित कीमत प्रदान करने वाली है।

अगर आप भी हिमाचल प्रदेश के निवासी है और पशुपालन कार्य से जुड़े हैं तो आपके लिए हिमगंगा योजना बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। इसीलिए आज हम आपको खेती नी दुनिया वेबसाइट के माध्यम से Himganga Scheme HP के बारे में सारी जानकारी देने वाले हैं। तो हमारा आपसे यह निवेदन है कि कृपया करके इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
HP HimGanga Yojana | हिमगंगा योजना
हिमगंगा योजना हिमाचल

Table of Contents

हिमगंगा योजना क्या है? (HP HimGanga Yojana in Hindi 2023)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण के दौरान 17 मार्च, 2023 के दिन योजना शुरू करने की घोषणा की है। Him Ganga Yojana Himachal Pradesh के अंतर्गत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रदेश में दूध आधारित अर्थव्यवस्था को विकसित किया जाएगा। इस भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने आगे में बताया कि किसानों को दूध की True Cost Based Price मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा। बजट के विश्लेषण कर्ताओं का मानना है कि HP Himganga Yojana के कारण किसानों किसानों को दुग्ध की सही कीमत मिल सकेगी जिसके कारण उनकी आय में बढ़ोतरी होने वाली है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि हिमगंगा योजना से हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार का यह मकसद होगा कि किसानों को दूध की कीमतों में आने वाले मौसमी और क्षेत्रीय उतार-चढ़ाव से बचाया जा सके। हालांकि HimGanga Yojana को शुरुआती दिनों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में शुरू किया जाएगा जहां सफलता मिलने के पश्चात उन्हें पूरे प्रदेश में शुरू कर दिया जाएगा।

Quick Look – Himganga Yojana 2023

योजना का नामहिमगंगा योजना
घोषणा की गईमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा
कब घोषणा हुई17 मार्च, 2023 के बजट भाषण के दौरान
राज्यहिमाचल प्रदेश
उद्देश्यदुग्ध की उचित कीमत प्रदान करना एवं दूध प्रोक्योरमेंट और मार्केटिंग की व्यवस्था में सुधार लाना
लाभार्थीएचपी के किसान एवं पशुपालक
आधिकारिक वेबसाइटजल्द ही शुरू होगी
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

⚠️ ध्यान दें: अगर आप भविष्य में कोई भी सरकारी योजना से जुड़ी A टू Z जानकारी सबसे पहले और रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें। (KhetiNiDuniya01).

हिमाचल प्रदेश वोटर लिस्ट pdf

हिम गंगा योजना हिमाचल प्रदेश का उद्देश्य (Objective)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुरू की गई हिमगंगा योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं पशुपालकों को दूध की उचित कीमत प्रदान करना है। यह तभी संभव हो सकेगा जब दूध प्रोक्योरमेंट और मार्केटिंग की व्यवस्था में सुधार लाया जा सके। इसके लिए हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार दूध प्रोसेसिंग टेक्नोलोजी को भी विकसित करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने शराब में अधिक टैक्स लगाया है जिससे राज्य सरकार को जो भी फायदा होगा उन पैसों को हिमगंगा योजना के तहत लगाया जाएगा। इसके अलावा Himganga Yojana के तहत 500 करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया गया है।

Him ganga Yojana के तहत 100 रुपए लीटर दूध किसानों से खरीदा जाएगा

दोस्तों मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में हिमाचल प्रदेश स्थापना दिन के अवसर पर राज्य के पशुपालन मंत्री चंदन कुमार ने यह बताया कि हिमगंगा योजना हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत किसानों के पास से ज्यादा कीमत में दूध की खरीदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों से गाय का दूध ₹80 प्रति लीटर और भैंस का दूध ₹100 प्रति लीटर के हिसाब से खरीदा जाएगा। ताकि किसानों को उनके दूध की उचित कीमत मिल सके।

हिमगंगा योजना के तहत मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किए जाएंगे

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमगंगा योजना की घोषणा करते वक्त बताया कि इस योजना के तहत डेयरी प्रोडक्ट की टेक्नोलॉजी को विकसित किया जाएगा। इसके साथ-साथ मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में जो मौजूदा मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट है उसे भी अपग्रेड किया जाएगा। इसके साथ साथ दूध उत्पादक सहकारी सभाओं का गठन प्रदेश में किया जाएगा। अगर हम आपको शॉर्ट में बताएं तो Himganga Yojana से किसानों को दूध की उचित कीमत प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Sukh Ashray Yojana

Himganga Yojana HP के लाभ एवं विशेषताएं

  • हिमगंगा योजना की शुरुआत प्रदेश में बहुत जल्द की जाएगी। जब की आयोजन की घोषणा हाल में की गई है।
  • Himganga Yojana HP के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने 500 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
  • इस बजट का उपयोग करके प्रदेश में मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट्स को अपग्रेड किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों और पशुपालकों को दूध की कीमतों में आने वाले क्षेत्रीय तथा मौसमी उतार-चढ़ाव से बचाया जा सकेगा।
  • यह योजना किसानों को दुग्ध का उचित मूल्य प्रदान करने में कारगर साबित होगी।
  • इस योजना के कारण हिमाचल प्रदेश राज्य के किसान भाई और पशुपालक आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेंगे।
  • Himganga Scheme के तहत Milk Procurement की व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा।
  • हिमगंगा योजना एचपी के अंतर्गत किसानों और पशुपालकों से दूध का उत्पादन बढ़ाया जाएगा।

हिमगंगा योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को ही प्राप्त होगा।
  • इस योजना के तहत प्रदेश के किसान एवं पशुपालकों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत आयु सीमा निर्धारिक नहीं हुई है।

आरंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षक योजना

Him ganga Yojana HP Official Website

जो भी किसान भाई या फिर पशुपालक इस योजना की अपडेट जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हिमगंगा योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किंतु हाल ही में इस योजना की घोषणा होने के कारण हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा अभी इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट को शुरू नहीं किया गया। किंतु जब भी आने वाले समय में इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट शुरू की जाएगी तब हम आपको इस लेख के माध्यम से सबसे पहले अपडेट प्रदान करेंगे। इसलिए अपडेट सबसे पहले प्राप्त करने के लिए इस लेख को बुकमार्क करके जरूर रखें।

हिमगंगा योजना हेल्पलाइन नंबर

दोस्तों अगर आप इस योजना की अधिक जानकारी या फिर किसी भी प्रश्न का समाधान चाहते हैं तो इसके लिए हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार जल्द से जल्द हेल्पलाइन नंबर की सुविधा भी शुरू करेगी। जब भी हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा हिमगंगा योजना का हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा तब हम आपको इस लेख के माध्यम से सबसे पहले अपडेट प्रदान करेंगे।

महिला सम्मान बचत योजना

हिमगंगा योजना में आवेदन कैसे करें? (Online Apply)

दोस्तों हाल ही में इस योजना की घोषणा की गई होने के कारण अभी तक इस योजना के तहत किस तरह की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी इसके बारे में फिलहाल हम आपको नहीं बता सकते। किंतु जब भी हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आवेदन शुरू किए जाएंगे या फिर इससे जुड़ी किसी भी जानकारी जारी की जाएगी उसी वक्त हम आपको इस प्रेस के माध्यम से सबसे पहले अपडेट प्रदान करेंगे।

Himganga Yojana Himachal Pradesh 2023: के बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी सबसे आसान भाषा में प्रदान की। अगर आप इसी तरह अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आसान भाषा में प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया करके हमारी खेती नी दुनिया वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं। जहां पर आपको Govt Yojana सेक्शन में सभी सरकारी योजनाओं की सूची स्टेट वाइज प्राप्त होगी। दोस्तों अब तक हमसे जुड़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आगे भी जुड़े रहने के लिए आप हमारी टेलीग्राम चैनल या फिर व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हो। क्योंकि सबसे पहला अपडेट हम उसी प्लेटफार्म पर प्रदान करते हैं।

होम पेजयहां क्लिक करें
हिमाचल की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “HP Himganga Yojana” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

दुसरे रीडर्स के मनपसंद लेख:

FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👉 “HP Himganga Yojana by Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।

FAQs: Him ganga Yojana 2023

प्रश्न: हिमगंगा योजना की घोषणा कब हुई?

उत्तर: इस योजना की घोषणा 17 मार्च के दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा की गई है।

प्रश्न: Himganga Yojana Kya hai?

उत्तर: किसान भाइयों इस योजना की शुरुआत बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा की गई हैं। जिसके अंतर्गत किसानों और पशुपालकों को दूध की उचित कीमत प्रदान करने के बारे में बताया गया है। एचपी राज्य सरकार ने इस योजना के अंतर्गत 500 करोड़ रूपए का बाजार रखा है। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस लेख को पढ़ सकते हैं।

प्रश्न: हिमगंगा योजना से किसानों और पशुपालकों को क्या फायदा होगा?

उत्तर: इस योजना के जरिए किसानों और पशुपालकों को दूध की उचित कीमत मिल सकेगी जिसके कारण वह आत्मनिर्भर सशक्त बन सकेंगे।

प्रश्न: हिमगंगा योजना का बजट क्या है?

उत्तर: इस योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने ₹500 का बजट निर्धारित किया है।

प्रश्न: हिमगंगा योजना किन जिलों में शुरू होगी?

उत्तर: इस योजना को शुरुआती दौर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत हिमाचल प्रदेश के कुछ ही जिलों में शुरू किया जाएगा जिसमें सफलता मिलने के पश्चात इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। किंतु अभी तक राज्य सरकार ने इस योजना को किन जिलों में शुरू करना है इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now