PM Kisan Samriddhi Kendra kya hai | पीएम किसान समृद्धि केंद्र कैसे खोलें | PMKSK ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | किसान समृद्धि केंद्र के लाभ एवं विशेषताएं | पीएमकेएसके की संपूर्ण जानकारी
किसान भाइयों को नई सीजन में फसल की बुवाई करने के लिए एक साथ कई तरह के काम करने पड़ते हैं जैसे कि अच्छा बीज लेना, जंतु नाशक दवाई को सिलेक्ट करना, फफूंद नाशक को चुनना, ट्रैक्टर की मशीनरी को रिपेयर करवाना या फिर कौन सी फसल बोई जाए उनके लिए अधिकारियों से सलाह लेना यह सभी काम करने के लिए किसानों को अनेक जगहों पर जाना पड़ता है। जिसके कारण उनका समय एवं पैसों का खर्च होता है। इसी समस्या का समाधान करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा किसान समृद्धि केंद्र योजना की शुरुआत की गई है। PM Kisan Samriddhi Kendra के अंतर्गत नई सीजन में बुवाई के दौरान जरूरी सभी सामग्री साधन व परामर्श एक ही जगह पर मिल सकेंगे।

दोस्तों आज खेती नी दुनिया द्वारा आपको पीएम किसान समृद्धि केंद्र (PMKSK) के बारे में सभी जानकारी देने जा रहे हैं। तो कृपया करके इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। ताकि आपको किसान समृद्धि केंद्र के बारे में ए टू जेड जानकारी मिल सके।
PM Kisan Samriddhi Kendra | पीएमकेएसके 2023
इस लेख में महत्वपूर्ण मुद्दों को मोटा किया गया है ताकि आपको पढ़ने में सरलता रहे।
PM Kisan Samriddhi Kendra kya hai?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत तारीख 17 अक्टूबर 2022 के दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन आयोजित किया था। उस सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने 600 पीएम किसान समृद्धि केंद्र का भी उद्घाटन किया था। जिसके अंतर्गत नरेंद्र मोदी ने बताया कि पूरे देश में 3.3 लाख से भी अधिक उर्वरक केंद्रों को पीएम किसान समृद्धि केंद्र (PMKSK) में बदल दिया जाएगा। प्राथमिक चरण में केवल 600 पीएमकेएसके शुरू किए जा रहे हैं। इस PMKSK पर देश के किसान खेती से जुड़ी सभी साधन सामग्री जैसे कि बीज, जंतु नाशक दवाई, ट्रैक्टर के उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग, आधुनिक ड्रोन के साथ-साथ वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम के तहत मिलने वाला भारत ब्रांड का खाद खरीद पाएंगे।
प्रधानमंत्री @NarendraModi जी ने देश में 600 से अधिक ‘पीएम किसान समृद्धि केंद्र’ शुरू किए हैं।
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) October 18, 2022
इन केंद्रों के जरिए अब किसानों को कृषि से जुड़ी सब सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। मिट्टी की जाँच, बीज, उर्वरक, छोटे कृषि उपकरण एवं आधुनिक ड्रोन भी इन केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगे। pic.twitter.com/7ZqC2Qm8FA
पीएम किसान समृद्धि केंद्र के कारण किसानों को अपनी फसल के लिए किसी चार या पांच दुकानों पर जाने की जरूरत नहीं रहेगी वह केवल पीएमकेएसके पर जाकर ही अपने लिए जरूरी सामान की खरीद एवं परामर्श ले सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सभी केंद्र वन स्टॉप शॉप की तरह काम करेंगे। ताकि किसानों को दो तीन दुकानों के चक्कर काटने ना पड़े।
किसान समृद्धि केंद्र का उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान समृद्धि केंद्र खोलने का मुख्य उद्देश्य किसानों को बीज, उर्वरक, जंतु नाशक दवाई, उपकरण, मिट्टी टेस्टिंग और परामर्श एक ही जगह पर उपलब्ध करवाना है। आज के समय में किसानों के लिए यह बहुत बड़ी विकट समस्या यह है कि उन्हें जंतु नाशक दवाई लेने के लिए किसी और दुकान में जाना पड़ता है और खाद लेने के लिए दूसरी जगह पर जाना पड़ता है और अपनी मिट्टी की टेस्टिंग करवाने के लिए लैबोरेट्री या फिर यूनिवर्सिटी में जाना पड़ता है। इसी समस्या का समाधान करने हेतु PM Kisan Samriddhi Kendra खोले जाएंगे। ताकि किसानों को एक से ज्यादा दुकानों के चक्कर काटने ना पड़े।
PM Kisan Samridhi Kendra 2023 – Overview
🟠 लेख का नाम | 🟢 PM Kisan Samriddhi Kendra (पीएमकेएसके) |
🟠 शुरू किए गए | 🟢 पीएम नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
🟠 कब शुरू हुए | 🟢 17 अक्टूबर 2022 किसान सम्मान सम्मेलन उद्घाटन के दौरान |
🟠 उद्देश्य | 🟢 उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग, बीज, खाद जैसी जरूरी चीजें एक ही केंद्र पर उपलब्ध करवाना |
🟠 लाभार्थी | 🟢 देश के किसान |
🟠 PMKSK full form in Hindi | 🟢 प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि केंद्र |
🟠 टेलीग्राम चैनल | 🟢 यहां क्लिक करें |
🟠 उदघाटन समारोह में कितने कृषि समृद्धि केंद्र खोले गए | 🟢 600 |
ध्यान दें: अगर आप भविष्य में कोई भी सरकारी योजना की A टू Z जानकारी सबसे पहले और रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से जॉइन करें। (KhetiNiDuniya01)
किसान समृद्धि केंद्रों पर क्या क्या सुविधाएं मिलेंगी
आज तक किसान भाइयों को खेती किसानी से जुड़े कार्यों के लिए अनेक जगहों पर जाना पड़ता था उनकी जगह पर किसान समृद्धि केंद्र पर जाने से दूसरी दुकान पर जाने की जरूरत नहीं रहेगी क्योंकि पीएम किसान समृद्धि केंद्रों पर किसानों को उत्तम प्रकार के बीज, कारगर जंतु नाशक दवाई एवं खरपतवार नाशक, खेती के लिए जरूरी उपकरण, उत्तम प्रकार के खाद, अपनी जमीन की टेस्टिंग एवं वन नेशन वन फर्टिलाइजर का उर्वरक जैसे सभी जरूरी चीजें एक ही जगह पर मिलेगी। इसके साथ-साथ किसानों को योग्य परामर्श भी मान्यता प्राप्त कृषि अधिकारियों द्वारा दिया जाएगा। इन PM Kisan Samridhi Kendra पर खेती के लिए जरूरी उपकरण अथवा मशीनरी भी किराए पर देने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ साथ किसानों को दवा के छिड़काव के लिए आधुनिक ड्रोन की सुविधा भी उपलब्ध कारवाई जाएगी।
PMKSK (पीएमकेएसके) के अंतर्गत किसानों के साथ नाता जोड़ा जाएगा
किसान भाइयों जैसे कि हमने आपको आगे ही बताया कि आपके लिए सभी जरूरी चीजें एक ही केंद्र पर मिलेगी। पीएम किसान समृद्धि केंद्र (PMKSK) का एक और लक्ष्य यह होगा कि वह आपकी सभी जरूरतों को पूरा करेंगे। जैसे कि इसी किसान केंद्र पर आपको राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा ताकि आप आसानी से योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सके। इसीलिए यह सभी केंद्र किसान मित्र भी कहलाएंगे। सूत्रों के मुताबिक पीएमकेएसके कृषि मंडी के आसपास स्थापित किए जाएंगे ताकि किसानों को ज्यादा अंतर काटने की भी जरूरत ना पड़े। साथ ही साथ किसान समृद्धि केंद्र पर मान्यता प्राप्त कृषि अधिकारियों द्वारा निशुल्क ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ताकि आप वैज्ञानिक तरीकों से खेती कर सके।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी कारण से पीएम किसान सम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस आयोजन में एग्री स्टार्टअप को भी जोड़ा गया था। ताकि आने वाले समय में किसान नई तकनीकों का उपयोग करके खेती में से और भी ज्यादा मुनाफा कमा सके। अगर आप किसान सम्मान सम्मेलन के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।
Pradhanmantri Kisan Samridhi Kendra के लाभ एवं विशेषताएं
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 अक्टूबर के दिन किसान सम्मान सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र खोलने की जाहिरात की।
- इसी समारोह में पीएम मोदी ने 600 किसान समृद्धि केंद्रों का भी उद्घाटन किया।
- इन केंद्रों पर उत्तम प्रकार के बीज, जंतु नाशक दवाई, उपकरण जैसी किसानों के लिए जरूरी सभी चीजें उपलब्ध करवाई जाएगी।
- इसके साथ साथ किसानों के लिए जरूरी परामर्श एवं मान्यता प्राप्त कृषि यूनिवर्सिटी के अधिकारियों द्वारा निशुल्क ट्रेनिंग का भी आयोजन किया जाएगा।
- PMKSK के कारण किसानों को खेती के लिए जरूरी सभी चीजों की खरीददारी के लिए तीन से चार दुकान पर चक्कर काटने की जरूरत नहीं रहेगी।
- जिसके कारण किसानों का समय, ऊर्जा एवं पैसों की बचत PM Kisan Samriddhi Kendra के कारण होगी।
- PM Kisan Samridhi Kendra पर मिट्टी टेस्टिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
Kisan Samriddhi Kendra के मुख्य बिंदु
- One Stop Shop – यह सभी किसान समृध्दि केंद्र वन स्टॉप शॉप की तरह काम करेंगे। किसानों को खेती के लिए सभी जरूरी चीजों के साथ साथ योग्य प्रशिक्षण भी दीया जाएगा।
- ONOF – इन समृध्दि केंद्रों पर One Nation One Fertilizer Scheme के तहत मिलने वाला भारत ब्रांड का उर्वरक भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
- Agriculture Machinery – PMKSK पर खेती के लिए जरूरी मशीनरी किसानों को किराए पर देने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि छोटे एवं मध्यम किसानों को खरीदने की जरुरत ना रहें।
- Sarkari Yojana – इनके साथ साथ किसानों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। ताकि वे आसानी से आवेदन फॉर्म भर कर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
- Multi PMKSK – अभी केंद्र सरकार ने केवल 600 पीएम किसान समृध्दि केंद्रों को शुरू किया हैं। लेकिन आने वाले समय में इसकी संख्या और भी बढ़ाई जाएगी।
PM Kisan Samriddhi Kendra कैसे खोलें?
किसान भाइयों अगर आप किसान समृद्धि केंद्र खोलना चाहते है तो आप अपने नजदीकी कृषि सलाहकार अधिकारी या फिर कार्यालय का संपर्क करके वहा से जानकारी प्राप्त कर सकते हो। क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा अभी तक ऑनलाइन आवेदन करने की जानकारी नही दी है।
टेलीग्राम चैनल | यहां क्लिक करें |
होम पेज | यहां क्लिक करें |
केंद्र सरकार की अन्य योजनाए | यहां क्लिक करें |
अगर आपको हमारा यह लेख “पीएम किसान समृद्धि केंद्र (PMKSK 2023)” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़ें:
- पीएम किसान ट्रैक्टर योजना
- पीएम प्रणाम योजना
- किसान मित्र ऊर्जा योजना
- सौर कृषि आजीविका योजना
- यूपी राशन कार्ड न्यू लिस्ट
FAQs for PM Kisan Samriddhi Kendra (पीएमकेएसके)
प्रश्न: देश में कितने पीएम किसान समृद्धि केंद्र वर्ष 2022 में खोले गए?
उतर: 600 PMKSK
प्रश्न: PM Kisan Samridhi Kendra कैसे खोले?
उतर: केंद्र सरकार द्वारा अभी केवल किसान समृद्धि केंद्र के बारे में सामान्य जानकारी ही प्रदान की है। जैसे ही केंद्र सरकार द्वारा pmksk खोलने की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी उसी वक्त आपको भी KhetiNiDuniya.in वेबसाईट के माध्यम से सबसे पहले अपडेट दी जाएगी।
प्रश्न: क्या मै खेती के लिए मशीनरी किसान समृद्धि केंद्र पर से किराए पर ले सकता हूँ?
उतर: जी हा बिल्कुल
प्रश्न: वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम के तहत मिलने वाला खाद PM Kisan Samriddhi Kendr पर मिलेगा?
उतर: जी हा मिलेगा।