आखिर वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम की हुई शुरूआत | One Nation One Fertilizer Scheme in Hindi 2023

( One Nation One Fertilizer Scheme 2023 benefits and features | वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम (योजना) | एक देश एक ऊर्वरक योजना की विशेषताएं | उदेश्य | what is ONOFS? | प्रधानमंत्री भारतीय जन ऊर्वरक परियोजना )

हम सब को अच्छी तरह से मालूम हैं कि देश के किसान भाई उर्वरक की खरीदारी ब्रांड के नाम को देखकर करते हैं। ऐसे में किसान भाई के साथ धोखा भी होता है और किसानों को ज्यादा कीमत भी देनी पड़ती है। इसी समस्या का समाधान करने हेतु केंद्र सरकार ने एक योजना निकाली है जिसका नाम वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम हैं। One Nation One Fertilizer Scheme के तहत अब देश में सभी उर्वरक की बैग पर एक ही ब्रांड का नाम दिखाई देगा जो की है भारत ब्रांड (Bharat Fertilizer). ताकि देश के किसानों को कम कीमत पर और आसानी से ऊर्वरक एवं खाद की पूर्ति हो सकें।

अगर आप भी किसान है और इस योजना के तहत आपको कैसे खाद मिलेगा? और क्या फायदा होगा? यह जानने के लिए KhetiNiDuniya के इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। हम आपको यह वादा करते है की आप यहां से एक देश एक ऊर्वरक योजना (One Nation One Fertilizer Scheme) के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
One Nation One Fertilizer Scheme (ONOF) वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम

One Nation One Fertilizer Scheme 2023 | वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम

इस लेख में महत्वपूर्ण मुद्दों को मोटा किया गया है ताकि आपको पढ़ने में सरलता रहें।

क्या है वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम? (One Nation One Fertilizer Scheme)

किसान भाइयों केंद्रीय खाद एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडवीया ने अगस्त, 2022 को वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम (ONOF) की घोषणा की थी। जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 17 अक्टूबर के दिन One Nation One Fertilizer Scheme को शुरु किया है। इस योजना के अंतर्गत देश में बिकने वाले सभी खाद एवं उर्वरक के बैग पर एक ही नाम होगा। यानी कि उर्वरक की बैग पर “भारत” का ब्रांड पूरे देश में लिखा जायेगा। इसका मतलब यह हुआ की अब से युरिया की बैग पर “भारत यूरिया”, डीएपी की बैग पर”भारत डीएपी” और एनपीके की बैग पर “भारत एनपीके” लिखा जायेगा। ताकि किसान भाइयों को यह सुनिश्चित हो सके की यह खाद एवं उर्वरक केंद्र सरकार द्वारा प्राप्त सबसिडी से मिल रहा है। और किसान भाइयों के साथ कोई भी कंपनी धोखा ना कर सके।

बता दें कि वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना के कारण देश के किसान ब्रांड के चक्कर में नहीं पड़ेंगे और वे आसानी से खाद एवं उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। One Nation One Fertilizer Scheme (ONOF) के कारण खाद मैन्यफैक्चर करती कंपनियों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा भी खत्म हो जाएगी।

किसान सम्मान सम्मेलन में हुआ ONOF स्कीम का शुभारंभ

दोस्तो प्रधानमंत्री ने 17 और 18 अक्टूबर 2022 को आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में One Nation One Fertilizer Scheme को हरी झंडी दिखाकर शुरू कर दीया है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “भारत यूरिया” के बैग का लॉन्चिंग किया। जिसमे अब से युरिया खाद बनाने वाली कंपनी का लॉगो केवल एक तिहाई (⅓) हिस्से में आएगा। उसके अलावा एक समान “Bharat Brand” (भारत ब्रांड) का लॉगो दिखेगा। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना के अंतर्गत सभी खाद बनाने वाली कंपनियों को भी यह आदेश दे दिया है की वे जल्द से जल्द नई बैग की बिक्री शुरू करें। इसके लिए सरकार ने 31 दिसंबर, 2022 तक का समय दीया है ताकि कंपनियों को भी बैग का नुकसान ना झेलना पड़े।

One Nation One Fertilizer Scheme – Highlights

🟠 योजना का नाम🟢 वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना (एक देश एक ऊर्वरक योजना)
🟠 शुभारंभ किया गया🟢 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
🟠 कब शुरू हुई🟢 17 अक्टूबर, 2022 के दीन
🟠 उद्देश्य🟢 ऊर्वरक को देश में एक ही ब्रांड नेम से बेचना
🟠 लाभार्थी🟢 देश के किसान
🟠 योजना का प्रकार🟢 केन्द्र स्तरीय योजना
🟠 ब्रांड नेम🟢 “भारत”
🟠 टेलीग्राम चैनल🟢 यहां क्लिक करें

वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना के तहत उर्वरक की बैग पर हो रही काला बाजारी रुक जायेगी

किसान भाइयों अब तक काला बाजारी के कारण किसानों को खाद की बैग लेने के लिए कई जगहों पर ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती थी। क्योंकि किसानों को यह पता ही नही था की यह खाद केंद्रीय सब्सिडी के साथ आती है। किन्तु अब One Nation One Fertilizer के अंतर्गत “भारत ब्रांड” के कारण किसान भाई यह पता लगा सकते है की यह यूरिया बैग, डीएपी बैग या फिर कोई भी MoP बैग केंद्र सरकार द्वारा प्राप्त सब्सिडी से युक्त है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा यूरिया की बैग पर 80%, डीएपी की बैग पर 65%, एनपीके की बैग पर 55% और पोटाश की बैग पर 30% तक की सब्सिडी मुहैया की जाती है। जो की अब वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना के कारण नई बैग पर “Bharat Brand” आने से किसानों को यह पता लग पाएगा की यह बैग सब्सिडी युक्त है। और इसी तरह खाद की बैग पर होने वाली काला बाजारी भी रुक जाएगी।

वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना का उद्देश्य (एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना)

एक देश एक ऊर्वरक योजना (वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम) शुरू करने के पीछे केन्द्र सरकार का मुख्य उद्देश्य खाद एवं उर्वरक बिक्री में होती काला बाजारी और ऊर्वरक की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाना है। ताकि किसानों को खरीफ और रबी सीजन में आसानी से खाद मिल सकें। इसके लिए सरकार ने सभी उर्वरक बनाती कंपनियों को यह आदेश दिया है की उनकी बैग पर अब से “भारत” ब्रांड लगेगा। इसके साथ साथ प्रधानमंत्री भारतीय जन ऊर्वरक परियोजना का लॉगो भी लगेगा और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का लॉगो मात्र ⅓ हिस्से में लगेगा। ONOF के कारण किसान ब्रांड के पीछे नहीं भटकेंगे क्योंकि पूरे देश में एक ही ब्रांड देखने को मिलेगा। – “Bharat Brand”

Benefits of One Nation One Fertilizer Scheme | वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम के फायदे

  • Bharat Fertilizer – किसान भाइयों वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम के कारण किसानों को अब से एक ही ब्रांड कि उर्वरक बैग मिलेगी इसलिए किसानों को ब्रांड के पीछे भागने की जरूरत नहीं होगी।
  • खाद की काला बाजारी – एक देश एक उर्वरक योजना के कारण किसान यह सुनिश्चित कर सकेंगे की यह उर्वरक की बैग केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसीलिए उर्वरक बैग की बिक्री करने वाले ज्यादा कीमत पर नहीं बेच सकेंगे।
  • कम कीमत में मिलेंगी खाद – कालाबाजारी नहीं होने के कारण किसानों को केंद्र सरकार द्वारा उर्वरक पर जो भी सब्सिडी प्रदान की जाती है उतनी ही सब्सिडी पर किसानों को खाद मिल सकेगी।
  • आर्थिक तंगी का समाधान – One Nation One Fertilizer Scheme के कारण रबी और खरीफ सीजन में किसानों को आसानी से उर्वरक नहीं मिलने के कारण होती तंगी का समाधान हो सकेगा।
  • प्रतिस्पर्धा खत्म होगी – एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना के कारण अब से कंपनियों के बीच होती प्रतिस्पर्धा का भी अंत हो सकेगा। क्योंकि उर्वरक की बेगो पर कंपनी के लॉगो की महत्वता खत्म हो जाएगी।

सारांश

One Nation One Fertilizer Scheme (ONOF) के बारे में हमने आपको आसान भाषा में सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आपको इसी तरह अन्य योजनाओ की जानकारी प्राप्त करने की इच्छा है तो आप KhetiNiDuniya.in वेबसाइट पर जाकर अपने राज्य की सरकारी योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अब तक हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद और ऐसे ही जुड़े रहने के लिए हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें।

टेलीग्राम चेनलयहां क्लिक करें
होम पेजयहां क्लिक करें
Govt Yojana Newsयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम (ONOF)” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें:

FAQs for One Nation One Fertilizer Yojana

प्रश्न: One Nation One Fertilizer Yojana किसके द्वारा शुरु की गई है?

उतर: केंद्र सरकार द्वारा

प्रश्न: वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम में कोन सा लॉगो होगा?

उतर: “भारत फर्टिलाइजर” अथवा “Bharat Fertilizer”

प्रश्न: एक देश एक ऊर्वरक योजना की शुरूआत कब हुई?

उतर: 17 अक्टूबर 2022 के दिन किसान सम्मान सम्मेलन के उदघाटन समारोह में।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now