UP Samuhik Vivah Yojana 2023 | यूपी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ऑनलाइन आवेदन form PDF

( UP Samuhik Vivah Yojana Online Apply Registration | यूपी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना फॉर्म | Uttar Pradesh Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज | यूपी सामूहिक विवाह योजना के लाभ एवं विशेषताएं )

हम सब जानते ही हैं कि उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय-समय पर सरकारी योजना शुरू की जाती है। ताकि प्रदेश की महिला अपने खर्चे भी निकाल सके और महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य भी पूरा किया जा सके। इसी कारणवश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की गरीब बेटियों के लिए एक नई योजना शुरू की है जिसका नाम उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना है। UP Samuhik Vivah Yojana के अंतर्गत प्रदेश की आर्थिक रूप से निर्बल महिलाओं को उनके विवाह पर राज्य सरकार द्वारा ₹51000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

आज खेती नी दुनिया के साथ आप यूपी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे जैसे कि इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन व ऑफलाइन फॉर्म किस तरह से भरा जाता है?, इस योजना का लाभ उठाने के लिए कौन सी पात्रता एवं जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी? आदि तो हमारा आप से नम्र निवेदन है कि इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
UP Samuhik Vivah Yojana

Table of Contents

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2023 | UP Samuhik Vivah Yojana in Hindi

Mukhymantri Samuhik Vivah Yojana UP को सामाजिक कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत उन परिवारों की बेटियों की शादी में राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी जो परिवार सही अर्थ मे आर्थिक रूप से कंगाल है। इसलिए राज्य सरकार इन सभी बेटियों को ₹51000 की आर्थिक सहायता देती हैं। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत महिला को ₹35000 उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं इसके अलावा ₹10000 की शादी के लिए जरूरी सामग्री को लिया जाता है जैसे कि बर्तन, शादी का जोड़ा इत्यादि। इसके अलावा ₹6000 राज्य सरकार द्वारा शादी में होते अन्य जरूरी खर्चो को संभालने के लिए प्रदान किए जाते हैं।

इस तरह से राज्य सरकार द्वारा कुल ₹51000 की सहाय बेटी की शादी होने पर प्रदान की जाती है। इतना ही नहीं बल्कि यूपी सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जो भी विधवा महिला है साथ ही साथ अगर कोई तलाकशुदा महिला है उनकी शादी पर भी ₹51000 की सहायता प्रदेश राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana के अंतर्गत आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इसकी पूरी जानकारी इस लेख में आपको मिलेगी।

UP Samuhik Vivah Yojana Latest News

इस सेक्शन से आपको नवीनतम समाचार प्राप्त होंगे।

Samuhik Vivah Yojana UP New Update: Physicswallah 300 जोड़ो के सामूहिक विवाह में देंगे योगदान

दोस्तों हाल ही में 22 फरवरी के दिन फिजिक्सवाला के सीईओ अलख पांडे ने शिवानी दुबे के साथ शादी की है। शादी के पश्चात उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात भी की थी। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनीकंट्रोल (मीडिया न्यूज़) के हिसाब से उन्होंने बताया कि वह उनके होम टाउन प्रयागराज में आने वाले सामूहिक विवाह योजना में 300 जोड़ों को योगदान देने जा रहे हैं। यह सामूहिक विवाह मार्च 2023 में NRIPT ग्राउंड प्रयागराज में होने जा रहा है।

अब तक प्रदेश में हुए 2 लाख जोड़े के सामूहिक विवाह

दोस्तों आपको बता दें कि प्रदेश में यूपी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2017 को लागू की गई थी। तब से लेकर आज तक एक लाख 90 हजार से ज्यादा जोड़े की शादी सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हो चुकी है। वर्ष 2022 में सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 15000 युवक-युवती के सामूहिक विवाह आयोजित होने वाले थे बल्कि उनकी जगह पर 300 अधिक युवक युवती के विवाह वित्तीय वर्ष में हो चुके हैं इसलिए वित्तीय वर्ष में इस योजना के अंतर्गत लगभग ₹77 करोड़ का खर्च किया गया है। UP Mass Marriages Scheme के तहत गोरखपुर में आयोजित सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अब तक कुल 2 लाख जोड़े का विवाह संपन्न हो चुके हैं।

अब सामूहिक विवाह की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी

20th May, 2023: उत्तरप्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने यह जानकारी दी है की अब से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की निगरानी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। सरकार का यह मानना है की आज के जमाने में टेक्नॉलजी का सहारा लेकर सरकारी योजनाओ का लाभ लोगों तक पहुचाने में आसानी रहती है। और लोगों के साथ हो रहे अन्याय को भी रोका जा सकता है। सामूहिक विवाह योजना के साथ साथ अत्याचार उत्पीड़न निषेध योजना की निगरानी भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी।

सामूहिक विवाह कब है 2023 up | UP Samuhik Vivah Yojana Calander (UP Samuhik Vivah Yojana 2023 date)

दोस्तों मौजूदा प्रदेश सरकार ने यह आदेश दिया है कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को एक मेगा इवेंट के तौर पर आयोजित किया जाए। यह आदेश सभी जिला अधिकारियों को यूपी राज्य सरकार द्वारा दिया गया है इसके अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना का पखवाड़ा जारी किया गया है। इसकी जानकारी निम्नलिखित है।

वर्ष 2022वर्ष 2022वर्ष 2023वर्ष 2023वर्ष 2023
नवंबर महीने के दिनांकदिसंबर महीने के दिनांकजनवरी महीने के दिनांकफरवरी महीने के दिनांकमार्च महीने के दिनांक
25,26,27,28,291,2,3,4,7,8,1415,18,20,22,24,25,26,27,28,294,6,7,9,10,12,13,14,16,17,18,22,23,24,27,291,6,8,9,13

UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana का उद्देश्य

दोस्तों उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के गरीब परिवारों की बेटियों को उनकी शादी के अवसर पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है। क्योंकि अक्सर ऐसा देखा गया है कि जो भी परिवार आर्थिक रूप से निर्बल है उस परिवार के मुखिया बेटियों की शादी पर कर्जे में डूब जाते हैं। इसी समस्या का समाधान करने हेतु योगी सरकार ने UP Samuhik Vivah Yojana 2023 की शुरूआत की है। ताकि बाप कर्जे के चक्कर में ना पड़े और राज्य सरकार द्वारा दी जाती ₹51000 की आर्थिक वित्तीय सहायता प्राप्त करके अपनी बेटियों की शादी धाम धूम से कर सके।

Overview – Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana

🟠 योजना का नाम🟢 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
🟠 शुरु की गई🟢 योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
🟠 विभाग🟢 सामाजिक विकास कल्याण बोर्ड
🟠 राज्य🟢 उत्तर प्रदेश (UP)
🟠 उद्देश्य🟢 गरीब परिवार की बेटियों की शादी पर आर्थिक सहायता प्रदान करना
🟠 लाभार्थी🟢 प्रदेश की गरीब परिवार की बेटियां
🟠 आर्थिक सहायता की राशि🟢 ₹51,000
🟠 बजट🟢 ₹600 करोड़
🟠 आवेदन प्रक्रिया🟢 ऑनलाइन/ऑफलाइन
🟠 आधिकारिक वेबसाइट🟢 http://www.shadianudan.upsdc.gov.in/
🟠 टेलीग्राम चैनल🟢 यहां क्लिक करें

ध्यान दें: अगर आप भविष्य में सरकारी योजना की जानकारी सबसे पहले और रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से जॉइन करें। (KhetiNiDuniya01)

UP Samuhik Vivah Yojana के मुख्य तथ्य

  • उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को योगी आदित्यनाथ सरकार ने वर्ष 2017 में शुरू की थी जिनका वार्षिक बजट ₹600 करोड़ रखा गया है।
  • UP Samuhik Vivah Yojana के अंतर्गत जिन परिवारों की वार्षिक आय 2 लाख से कम है इन सभी को इस योजना के अंतर्गत लाभ दीया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत जाति का भेदभाव नहीं किया जाता।
  • इस योजना के अंतर्गत मिनिमम 10 जोड़े होने चाहिए।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए लड़का और लड़की दोनों के परिवारों की सहमति होना आवश्यक है।
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को भी लाभ मिलेगा।
  • Uttar Pradesh Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana के अंतर्गत अक्टूबर 2022 तक तकरीबन 2 लाख जोड़े का विवाह आयोजित किया गया है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना यूपी के लाभ एवं विशेषताएं

  • UP Samuhik Vivah Yojana के अंतर्गत गरीब परिवारों की बेटियों की शादी पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • यह सहायता पहले ₹35,000 दी जाती थी जिन को बढ़ाकर अब ₹51,000 कर दी गई है।
  • जिसमे ₹35,000 लड़की के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए जमा कर दिए जाते है। ₹10,000 के जरूरी सामान की खरीदी के लिए और ₹6000 शादी के खर्चे के लिए दिए जाते हैं।
  • वित्तिय वर्ष में सामूहिक विवाह योजना को विवाह पखवाड़े के तौर पर आयोजित किया जा रहा हैं। राज्य सरकार के मुताबिक यह एक मेगा इवेंट है।
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ सभी वर्गो की महिलाओं को दीया जाता है। जो आर्थिक रूप से कमज़ोर है।
  • UP Group Marriage Yojana के कारण बेटी के परिवार को कर्ज लेने की जरूरत नहीं रहेगी। और वे गाजेबाजे के साथ विवाह कर सकेंगे।
  • उतर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना में ना ही केवल प्रथम विवाह पर बल्कि विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को विवाह करने पर भी ₹51,000 की सहायता प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के अंतर्गत आप दोनों माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। (1) ऑनलाइन आवेदन (2) ऑफलाइन आवेदन

UP CM Samuhik Vivah Yojana के लिए योग्यता

  • इस योजना का लाभ लेने हेतु आप उत्तर प्रदेश राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत महिला की आयु 18 साल या इससे अधिक और पुरुष की आयु 21 साल या इससे अधिक होनी अनिवार्य है।
  • राज्य की उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जिन के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम हो।
  • सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने हेतु आपके पास बीपीएल कार्ड होना जरूरी है।
  • महिला के नाम का बैंक खाता होना अनिवार्य है। ताकि आर्थिक सहायता राशि डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जा सके।

यूपी सामूहिक विवाह योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की पासबुक
  • वर-वधु दोनों के पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • दोनों के जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना यूपी में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

स्टेप 1: सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। (http://www.shadianudan.upsdc.gov.in/)

स्टेप 2: अब आपके सामने होम पेज खुलेगा। जिसमें आपको बाए ओर पंजीकरण हेतु क्लिक करें ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।

UP Samuhik Vivah Yojana online apply
up samuhik vivah

स्टेप 3: अब आपकी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म खुलेगा।

UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana aavedan
up samuhik vivah registration

स्टेप 4: इस पंजीकरण फॉर्म को पूरा भरने के बाद आपको जरूरी दस्तावेजों को अटैच करना होगा।

स्टेप 5: उसके पश्चात आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इस स्टेप को फॉलो करके आप यूपी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1: सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सामूहिक विवाह योजना के एप्लीकेशन फॉर्म को डान लाड़ करना होगा।

स्टेप 2: उसके पश्चात आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भरना होगा। साथ ही साथ जो भी डॉक्यूमेंट्स आवश्यक कई उसे आवेदन फॉर्म के साथ जोड़ना होगा।

स्टेप 3: उसके पश्चात पंजीकरण फॉर्म को संबंधित विभाग में जमा करवाना होगा।

  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र के निवासी है तो इस आवेदन फॉर्म को खंड विकास कार्यालय में जमा करवाना होगा। किंतु अगर आप शहरी क्षेत्र के निवासी है तो इस आवेदन फॉर्म को नगरीय निकायों में जमा करवाना होगा।

इस तरह से आप यूपी सामूहिक विवाह योजना में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हो।

UP Samuhik Vivah Yojana में आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया | Application Status Check कैसे करें?

स्टेप 1: सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2: अब आपके सामने होम पेज खुलेगा। जिसमें आपको बाए ओर आवेदन पत्र की स्थिती विकल्प पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, बैंक खाता नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा।

 यूपी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
samuhik vivah application status check

स्टेप 4: उसके पश्चात आपको Login के बटन पर क्लिक करना होगा।

अब आप अपनी स्क्रीन पर एप्लीकेशन की स्थिती देख सकेंगे।

नोंध: अगर आप भविष्य में इस योजना से जुड़े अपडेट पाना चाहते हैं तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें।

टेलीग्राम चेनलयहां क्लिक करें
होम पेजयहां क्लिक करें
यूपी की अन्य योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें:

FAQs for UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana

प्रश्न: मुख्यमंत्री सम्मेलन विवाह की जानकारी 2023 Date क्या है?

उतर: इस साल इस योजना के अंतर्गत नवंबर, दिसम्बर, जनवरी फरवरी और मार्च 2023 तक विवाह आयोजित किए जाएंगे। जिनकी date KhetiNiDuniya.in के इस लेख पर दी है।

प्रश्न: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कब शुरू हुई?

उतर: इस योजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्ष 2017 में शुरू किया गया था।

प्रश्न: UP सामूहिक विवाह योजना 2023 में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उतर: इस लेख में रजिस्ट्रेशन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया दी गई है।

प्रश्न: सामूहिक विवाह के बारे में जानकारी?

उतर: दोस्तों सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई थी जिसके अंतर्गत गरीब परिवारों की बेटियों की शादी की जाती है। इस शादी में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की तरफ से ₹51000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिसमें से ₹35000 डीबीटी के जरिए लड़की के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं। ₹10000 शादी में जरूरी सामग्री को खरीदने के लिए दिए जाते हैं और बाकी बचे ₹6000 शादी के खर्चे को उठाने के लिए यूपी राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दिए जाते हैं।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now