एचपी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना: आवेदन फॉर्म व पात्रता | HP Prakritik Kheti Khushhal Kisan Yojana 2023

( HP Prakritik Kheti Khushhal Kisan Yojana 2023 एचपी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना (आवेदन फॉर्म, आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर, लाभ एवं विशेषताएं, उद्देश्य, जरूरी दस्तावेज की सूची, पात्रता, सब्सिडी राशि) (Application form, official website, helpline number, eligibility criteria, required documents, objective, benefits & features, Subsidy amount for Prakritik Kheti)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह लक्ष्य था कि किसानों की आय को डबल करना किन्तु यह तब ही संभव हो पाएगा जब किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएंगे। राज्य में ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे मे जानकारी देने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने एचपी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना को आरंभ किया था। HP Prakritik Kheti Khushhal Kisan Yojana के अंतर्गत किसानों को कई प्रकार के अनुदान दिए जाते है जिसकी सहायता से वे प्राकृतिक खेती को अपना पाए और अपनी आय में वृद्धि कर पाए।

आज हम आपको इस आर्टिकल HP Prakritik Kheti Khushal Kisan Yojana (पीके3वाई) के माध्यम से इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे है। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हो आपको इस योजना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदु जैसे कि प्राकृतिक खेती को अपनाने पर किसानों को क्या अनुदान मिलेगा?, इस योजना के लाभ एवं विशेषताएं क्या है?, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना में आवेदन किस प्रकार से कर सकते हैं? जैसी सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से देने वाले हैं। तो बने रहिए हमारे साथ अंत तक।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

खास सुचना: अगर आप कोई भी सरकारी योजना से जुड़ी ए टू जेड जानकारी सबसे पहले रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके आप हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें। (KhetiNiDuniya01)

HP Prakritik Kheti Khushal Kisan Yojana

Table of Contents

HP Prakritik Kheti Khushhal Kisan Yojana 2023

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना को हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को रासायनिक उर्वरक एवं खाद और रासायनिक कीटनाशकों का उपयोग कम करके किसानों को प्राकृतिक खेती के तरफ मोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री का मानना है कि किसानों की आय में वृद्धि तभी ही संभव हो पाएगी जब वे खेती के लिए लगते लागत खर्च को कम करेगा क्योंकि प्राकृतिक खेती करने से उत्पादन के लिए जरूरी लागत खर्च को कम किया जा सकता है।

इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने ₹25 करोड़ का बजट तय किया है। इस बजट को किसानो को देसी गाय खरीदने के लिए जीवामृत एवं बीजामृत के लिए ड्रम, प्राकृतिक खेती का संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए दुकान खोलना जैसे कई सारे कार्यों के लिए खर्चा जाएगा। राज्य सरकार ने यह तय किया है कि 2022 का साल पूरा होते होते राज्य के 9 लाख से ज्यादा किसानों को प्राकृतिक खेती की तरफ मोड़ा जाएगा। पीएम श्री योजना के बारे में जानने के लिए क्लीक करें।

Prakritik Kheti Khushhal Kisan Yojana (PK3Y) Latest News

इस विभाग के जरिए आप इस योजना से जुड़ी नई अपडेट और ताजा समाचार प्राप्त होगा।

योजना के तहत अधिक 30 हजार एकड़ को सम्मिलित किया जाएगा

24th May, 2023: किसान भाइयों, कृषि विभाग के सचिव राकेश कंवर द्वारा आयोजित की गई बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश दिया की इस वर्ष 2023-24 के दौरान प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना (PK3Y) के तहत ओर अधिक 30,000 एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती को अपनाने का लक्ष्य रखा गया है। हालाकी अब तक 50 हजार एकड़ भूमि पर 1 अलख 59 हजार किसानों द्वारा हिमाचल प्रदेश में प्रकृतिक खेती हो ही रही है। उन्होंने अधिकारियों को कहा की किसानों को मोटे अनाज के बीज भी खरीफ सीजन से पहले समय पर वितरित किया जाए। आगे में उसने बताया की जो भी किसान प्राकृतिक खेती कर रहे है उनके साथ इस खेती में रुचि रखने वाले किसानों को जोड़कर उन्हे प्रेरित किया जाना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना का उद्देश्य

HP Prakritik Kheti Khushal Kisan Yojana को शुरु करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का उपयोग छोड़कर उसे प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करना है। वैसे भी देखा जाए तो रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक का उपयोग करने से वातावरण भी प्रदूषित होता है। और प्राकृतिक खेती की यही खास बात है कि उसमें लगने वाला उर्वरक एवं कोई भी कीटनाशक रासायनिक नहीं होता। जैसे कि जीवामृत को बनाने के लिए गाय का गोबर, गोमूत्र, गुड जैसी चीजों की ही जरूरत रहती है।

साथ ही साथ दूसरी तरफ देखा जाए तो अगर किसान की पैदावार में लागत कम आएगी ताकि किसानों को फायदा होगा। जो सिर्फ प्राकृतिक खेती में ही संभव हो सकता है। इस तरह से ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ मिल सके उस लक्ष्य के साथ हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना को शुरू किया है।

राज्य के 1.71 लाख किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंडी जिले के एक किसान ने कहा कि जब से मैंने प्राकृतिक खेती को अपनाया है मुझे पैदावार में लगती लागत कम हो रही है। क्योंकि सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती परियोजना के अंदर आपको किसी भी प्रकार का रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक का उपयोग नहीं करना होता। उसकी बजाय आपको सिर्फ गाय का गोबर गोमूत्र से बना जीवामृत, बीजामृत जैसे प्राकृतिक दवाइयां का उपयोग ही करना होता है।

उसी किसान ने आगे कहा कि मेरी इस पद्धति को देखकर और भी 30 किसान प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत जुड़ गए है। और वे भी सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती को अपना रहे है। इस तरह से चलते हुए राज्य में 1 लाख 71 हजार 063 किसान इस योजना से जुड़ चुके है। और इसकी गिनती की जाए तो राज्य की 23,500 एकड़ से भी ज्यादा भूमि प्राकृतिक खेती के लिए उपयोग में ली जा रही है।

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन सहायता

  • प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत जो भी किसान देसी गाय खरीदेगा उसे खरीद कीमत की 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम ₹25000 की सहाय राज्य सरकार की तरफ से की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत जैविक कीट नियंत्रण के लिए 75% सहायता दी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत मवेशियों को शेड बनाने के लिए 80% अथवा अधिकतम ₹8000 की सहायता प्रदान की जाएगी।
  • अगर आप गांव में प्राकृतिक कृषि भंडार की दुकान खोलते हैं तो आपको ₹50000 की सहायता प्रदान की जाएगी।
  • किसानों को उनकी जमीन के अनुसार 200 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के ड्रम दिए जाएंगे। अधिकतम 3 ड्रम किसानों को दिए जाएंगे।

इस योजना के कारण किसान आत्मनिर्भर बन पाएंगे

दोस्तों प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत किसानों को रासायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती को अपनाना होता है। और प्राकृतिक खेती को आप जानते ही है कि इसमें किसी भी प्रकार का रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का उपयोग नही होता। इसीलिए आपकी पैदावार को कम लागत के अंदर ही लिया जा सकता है। इस तरह से किसानों को पैदावार लेने के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना होगा। और उसे मुनाफा भी पहले से अधिक मिल पाएगा। जिसके कारण राज्य के किसान आत्मनिर्भर बन पाएंगे।

Overview of Prakritik Kheti Khushhal Kisan Yojana

🟠 योजना का नाम🟢 प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना
🟠 घोषित की गई🟢 हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा
🟠 विभाग🟢 राज्य कृषि विभाग
🟠 योजना का उद्देश्य🟢 राज्य में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना
🟠 योजना का लाभ🟢 योजना के अंतर्गत सब्सिडी एवं सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग मिलना
🟠 योजना के लाभार्थी🟢 राज्य के किसान वर्ग
🟠 संभवित लाभार्थी की संख्या🟢 9.61 लाख किसान
🟠 आधिकारिक वेबसाइट🟢 http://www.spnfhp.nic.in/SPNF/hi-in/index.aspx
🟠 टेलीग्राम चैनल🟢 यहां क्लिक करें

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के लाभ

  • प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना को हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने हेतु शुरू किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • यह ट्रेनिंग सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के साथियों द्वारा दी जाएगी।
  • Himachal Pradesh Prakritik Kheti Khushhal Kisan Yojana के अंतर्गत अगर किसान देसी गाय खरीदते है तो उसे खरीद कीमत की 50% अथवा महत्तम राशि ₹25000 प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के जो भी किसान जिनके पास 2 बीघा से कम जमीन है उनको 200 लीटर की क्षमता वाला एक ड्रम, 2 से 5 बीघा जमीन वाले किसानों को 2 ड्रम और 5 बीघा से ज्यादा जमीन वाले किसानों को 200 लीटर का 3 ड्रम अनुदान के तौर पर दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत ₹10000 प्रति परिवार संसाधन भंडार के निर्माण हेतु दिए जाएंगे।
  • गायों के गोमूत्र का प्रबंधन करने हेतु प्राकृतिक खेती करते किसानों को टंकी बनाने के लिए 80% अथवा अधिकतम ₹8000 प्रति परिवार दिए जाएंगे।
  • हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार की योजना किसानों को सशक्त बना पाएगी।
  • इस योजना के कारण प्राकृतिक खेती करने से राज्य में रासायनिक कीटनाशकों से होने वाले प्रदूषण भी कम हो जाएगा।
  • प्राकृतिक खेती करने से किसानों को पैदावार में लागत खर्च कम होने के कारण उनकी आय में वृद्धि हो पाएगी।
  • Prakrutik kheti khushhal Kisan Yojana के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने वर्ष 2022 में ₹17 करोड़ का बजट तय किया है।

Salient Features of Prakritik Kheti Khushhal Kisan Yojana 2023

  • HP Prakritik Kheti Khushhal Kisan Yojana के अंतर्गत राज्य की 3226 पंचायतों में से 2934 पंचायतों के 72000 से भी ज्यादा किसान परिवारों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा ही किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • प्रोत्साहन के रूप में राज्य सरकार द्वारा किसानों को सब्सिडी प्रदान करना।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों की आय में वृद्धि होने के कारण वे ओर भी ज्यादा सक्षम हो पाएंगे।
  • राज्य सरकार द्वारा मवेशियों के शेड की लाइनिंग के लिए 80% की सहायता दी जाती है।
  • इस योजना के अंतर्गत किसान खेती के लिए जीवामृत, बीजामृत, ब्रह्मास्त्र इत्यादि कीटनाशकों का उपयोग करके पैदावार की लागत को कम कर पाएंगे।
  • इस योजना का लाभ राज्य के सभी किसान उठा सकते है।
एचपी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की पात्रता (एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया)

  • hp Prakritik Kheti Khushhal Kisan Yojana का लाभ उठाने के लिए आपके पास हिमाचल प्रदेश राज्य के मूलनिवासी होने का प्रमाण होना आवश्यक है।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल किसान ही लाभ उठा सकते है।

योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज की सूची

अगर आप हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत हो सकती है। जिसे आप सावधानीपूर्वक पढ़िए।

  • आधार कार्ड
  • खेती से जुड़े कागजात
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना एचपी के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया

स्टेप 1: प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना हिमाचल प्रदेश में आवेदन करने हेतु सर्वप्रथम आपको इस योजना से जुड़ी कार्यालय में जाना होगा।

स्टेप 2: उसके पश्चात आपको कार्यालय के अधिकारी से इस योजना से जुड़े आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना होगा।

स्टेप 3: उसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी आपको ध्यानपुर्वक भरनी होगी।

स्टेप 4: साथ ही साथ आपको जरूरी दस्तावेज भी इस आवेदन फॉर्म से अटैच करने होंगे।

स्टेप 5: उसके पश्चात फॉर्म को उसी कार्यालय में जमा करना होगा।

स्टेप 6: बाद में आपके फॉर्म का सत्यापन होने के पश्चात् आप इस योजना से जुड़ पाएंगे।

इस तरह से आप प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हो।

Prakritik Kheti Khushal Kisan Yojana Himachal Pradesh Online Apply

स्टेप 1: सबसे पहले आपको कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा।

स्टेप 2: अब आपको Login करना होगा यदि आपका Online Registration नहीं हुआ है तो आपको पहले Sign up के विकल्प पर क्लिक करके Registration कर लेना होगा।

स्टेप 3: अब आपको Login करके PK3Y यानि की प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 4: इसके बाद आपको सभी जरूरी जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर देने है।

स्टेप 5: अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके आप इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो।

Contact Details of Prakrutik kheti khushhal Kisan Yojana

एड्रेस: प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई, कृषि भवन, बालूगंज शिमला, 171005, हिमाचल प्रदेश.

टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें
होम पेजयहां क्लिक करें
हेल्पलाइन नंबर+91 177-2830767

यह भी पढ़ें:

FAQs for Prakritik Kheti Khushal Kisan Yojana upsc

प्रश्न: प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना का उदेश्य क्या है?

उतर: इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का उपयोग छोड़कर उसे प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करना है।

प्रश्न: HP Prakritik Kheti Khushhal Kisan Yojana के अंतर्गत कितने किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है?

उतर: राज्य के 9.61 लाख किसानों को

प्रश्न: Prakritik Kheti Khushal Kisan Yojana himachal prdesh के अंतर्गत किसके द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है?

उतर: एसपीएनएफ यानी की सुभाष पालेकर नेचरल फ़ार्मिंग

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now