हिमाचल में शुरू हुई हिम उन्नति योजना 2023: जानें आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ के बारे में | Him Unnati Yojana HP Online Apply in Hindi

( Him Unnati Yojana HP Online Apply 2023 | हिमाचल प्रदेश हिम उन्नति स्कीम क्या है? | लाभ एवं विशेषताएं | ऑफिशियल वेबसाइट | हेल्पलाइन नंबर | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया | Him Unnati Scheme Details | उद्देश्य )

Him Unnati Scheme Himachal Pradesh: किसान भाइयों, चाहे कोई भी पॉलीटिकल पार्टी हो वह सत्ता में आने के लिए किसानों पर सबसे पहला निशाना साधती है। किन्तु हिमाचल प्रदेश की सरकार ने किसानों पर बिना निशाना लगाए उनकी इनकम दोगुना करने हेतु एक नई सरकारी योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना का नाम हिम उन्नति योजना है। इस योजना के माध्यम से हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार हर संभव प्रयास करेगी की जिससे किसानों की आय में इजाफा हो सकें।

आज इस आर्टिकल के माध्यम से आप यह जान सकेंगे की हिमाचल सरकार हिम उन्नति स्कीम के पीछे क्या प्लान है?, जिससे वह इस योजना से किसानों की आय दोगुनी करने वाली है। इसीके साथ साथ योजना के लाभ क्या है? और इस लाभ को प्राप्त करने हेतु आप आवेदन किस प्रकार से करेंगे? इसकी पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से आपको मिलने वाली है। तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Him Unnati Yojana HP Online Apply in Hindi | हिम उन्नति योजना

हिम उन्नति योजना क्या है? (Him Unnati Yojana HP in Hindi 2023)

किसान भाइयों इस योजना की शुरुआत हिमाचल सरकार द्वारा की गई है। जिसके अंतर्गत हिमाचल राज्य सरकार प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग जगहों पर क्लस्टर स्थापित करेगी। हिमाचल प्रदेश सरकार का हिम उन्नति योजना शुरू करने का मुख्य लक्ष्य राज्य में कुल 2603 क्लस्टर बनाना है। आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि फिलहाल Him Unnati Yojana Himachal Pradesh के अंतर्गत 889 क्लस्टर चिन्हित किए गए हैं जिनमें से पहले चरण के अंतर्गत 286 क्लस्टर का कार्य भी शुरू किया जा चुका है।

हिमाचल राज्य के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने बताया कि अधिकारियों को “चलो गांव की ओर” नीति अपनानी पड़ेगी। और इस नीति के चलते सभी कृषि अधिकारी गांव की विजिट करेंगे और किसानों की जो भी समस्याएं है उनको नोट डाउन करके उनका समाधान करने की कोशिश की जाएगी। आपको बता दें कि हिमाचल उन्नति योजना के अंतर्गत कृषि अधिकारी द्वारा कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खेती मिशन और पोषक अनाज के बारे में डिटेल जानकारी किसानों को प्रदान की जाएगी।

Quick Look – Him Unnati Scheme Details

🟠 योजना का नाम🟢 हिम उन्नति योजना
🟠 शुरू की गई🟢 मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री द्वारा
🟠 कहा शुरु हुई🟢 हिमाचल प्रदेश
🟠 कब शुरू हुई🟢 वर्ष 2023 में
🟠 उद्देश्य🟢 किसानों की समस्या का समाधान करना और उनकी इनकम को दोगुना करना
🟠 लाभार्थी🟢 हिमाचल प्रदेश के किसान भाई
🟠 आवेदन प्रक्रिया🟢 ऑनलाइन/ऑफलाइन
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए🟢 यहां क्लिक करें

हिमाचल प्रदेश हिम उन्नति योजना का मुख्य उद्देश्य (Objective)

हिम उन्नति योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना है इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर क्लस्टर स्थापित करने का प्लान बनाया है। दोस्तों इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य के सभी जिले में किसानों के द्वारा की गई खेती का रिकॉर्ड रखा जाएगा। और सभी जिलों में कॉल सेंटर की स्थापना भी की जाएगी ताकि जरूरत पड़ने पर किसान भाई कॉल सेंटर की मदद से अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकें। कुल मिलाकर किसानों को अपने आय दोगुना करने के लिए किसी भी तरह की समस्या जो खेती से जुड़ी है उसका समाधान योजना के माध्यम से किया जा सकेगा।

क्या आपको पता है भारत सरकार द्वारा बहुत जल्द ही डिजिटल ऐग्रिकल्चर योजना शुरू की जाएगी? नहीं, तो आप इस योजना की लिंक पर क्लिक करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Him Unnati Scheme में क्लस्टर की रूपरेखा

जैसे की हमने आपको बताया की इस योजना के तहत कुल 2600 क्लस्टर तैयार किए जाएंगे। जिसकी रूपरेखा नीचे बताई गई है।

  • कृषि विभाग: 1200 क्लस्टर
  • प्राकृतिक खेती इकाई: 1100 क्लस्टर
  • JICA: 300 क्लस्टर

योजना के तहत सरकार बहुत जल्द ही मोबाइल वेटरनरी यूनिट शुरू करेगी

दोस्तों हिमाचल प्रदेश राज्य के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने बताया कि जो भी किसान किसानी कार्य के साथ-साथ पशुपालन में भी रुचि रखते हैं उनके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार बहुत जल्द ही मोबाइल वेटरनरी यूनिट शुरू करने वाली है। ताकि किसान भाई केवल एक फोन कॉल के जरिए ही बीमार पशु का इलाज प्राप्त कर सकेंगे। मोबाइल वेटरनरी यूनिट के जरिए डॉक्टरों की टीम बीमार पशु का इलाज करने पहुंचेगी। आपको बता दें की हिमाचल प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष में क्लस्टर का निर्माण करने हेतु 150 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

Him Unnati Yojana HP के लाभ और विशेषताएं क्या है?

  • हिम उन्नति योजना की शुरुआत राज्य में सरकार द्वारा की जा चुकी है जिसके अंतर्गत कुल 2603 क्लस्टर बनाए जाएंगे.
  • फिलहाल इस योजना के तहत 286 क्लस्टर बनाने का कार्य आरंभ भी किया जा चुका है।
  • हिम उन्नति स्कीम हिमाचल प्रदेश के माध्यम से किसान भाइयों को अपनी आय दोगुना करने में सहायता प्राप्त होगी।
  • अगर खेती करते वक्त किसान भाइयों को किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान प्राप्त करना है तो वह क्लस्टर के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकता है।
  • इस योजना के कारण हिमाचल प्रदेश राज्य के किसान आत्म निर्भर व सशक्त बनेंगे जिसकी वजह से पूरा हिमाचल प्रदेश राज्य उन्नति की ओर बढ़ेगा।
  • सरकार ने यह जानकारी दी है कि प्रत्येक जिले में जलवायु के हिसाब से कौन सी खेती की जा सकेगी इसकी जानकारी भी किसानों को मुहैया कराई जाएगी। ताकि अधिक से अधिक उत्पादन लिया जा सके।
  • इस योजना के माध्यम से एकीकृत एवं समग्र कृषि गतिविधियों (Integrated And Agriculture Activities) को बढ़ावा मिलेगा।
  • हिम उन्नति स्कीम के पहले फेज में सरकार ने 150 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित भी किया है।
  • इसके अलावा सभी फसलों के अलग अलग क्लस्टर बनाए जाएंगे जैसे की फल के क्लस्टर, सब्जी के क्लस्टर, मोटे अनाजों के क्लस्टर आदि।
  • मोबाइल वेटरनरी यूनिट शुरू होने से जो भी किसान भाई पशुपालन का कार्य भी कर रहे हैं उनको भी लाभ प्राप्त होगा।

हिम उन्नति योजना के लिए पात्रता एवं दस्तावेज

  • जो भी आवेदनकर्ता हिमाचल प्रदेश राज्य के निवासी होंगे उन्हें ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • मुख्य तौर पर हिमाचल प्रदेश के किसानों को हिम उन्नति योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • आवेदन कर्ता की मिनिमम आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य है।
  • आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड की प्रति
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आयु प्रमाण पत्र

आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे है इसकी जानकारी आपको सरकारी संचार साथी वेबसाईट के जरिए मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश हिम उन्नति योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply Online in Him Unnati Scheme)

दोस्तों जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा फिलहाल 286 क्लस्टर बनाने की प्रक्रिया का आरंभ किया जा चुका है। जैसे ही यह क्लस्टर बन जाएंगे उसके पश्चात हिमाचल सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी जारी की जाएगी। किंतु आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हिमाचल सरकार द्वारा जब भी योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया साझा की जाएगी तुरंत ही हम आपको इसी लेख के माध्यम से सबसे पहले अपडेट प्रदान करेंगे। ताकि आप भी योजना का लाभ सबसे पहले उठा सके।

Helpline Number

दोस्तों फिलहाल तो हिमाचल सरकार द्वारा योजना से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया। जिसके माध्यम से आप अपने प्रश्नों का समाधान कर सके। किंतु अब हिमाचल सरकार ने यह सोच ही लिया है कि किसानों की आय दोगुना करनी है तो बहुत जल्द ही हेल्पलाइन नंबर की सुविधा भी जारी कर दी जाएगी तब हम आपको इसी लेख के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर की जानकारी प्रदान करेंगे।

होम पेजयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू होगी
हिमाचल की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

दूसरे रीडर्स की मनपसंद सरकारी योजनाएं:

FREE TIP: 👉 “Him Unnati Yojana by Pranav Patel” इस कीवर्ड को गूगल में Search करते ही आप इस लेख को फिर से पढ़ सकेंगे।

FAQs: Himachal Unnati Scheme 2023

प्रश्न: Him Unnati Yojana Kya hai?

उत्तर: इस योजना को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत किसानों की आय दोगुना करने हेतु सरकार द्वारा सभी जिलों में क्लस्टर की स्थापना की जाएगी। जिससे किसानों की समस्या का समाधान भी किया जाएगा। योजना की अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

प्रश्न: हिम उन्नति योजना में कितने क्लस्टर बनाए जाएंगे?

उत्तर: कुल 2603 क्लस्टर बनाए जाएंगे।

प्रश्न: इस स्कीम से किसे लाभ मिलेगा?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश राज्य के किसान भाइयों को लाभ मिलेगा।

प्रश्न: हिम उन्नति स्कीम का मुख्य लक्ष्य क्या है?

उत्तर: किसानों की इनकम को दोगुना करना।

प्रश्न: Him Unnati Yojana Offcial Website?

उत्तर: अभी शुरू नही हुई।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now