[RGSY] हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी स्वरोजगार योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन एवं पात्रता | Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana HP in Hindi

( Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana HP Online Apply 2023 | Online Registration | मुख्यमंत्री राजीव गांधी स्वरोजगार योजना एचपी | पात्रता एवं दस्तावेज़ की सूची | ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | लाभ एवं विशेषताएं | राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना क्या है | Himachal Pradesh Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana in Hindi )

Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana Registration 2023: दोस्तों जब से हिमाचल में मुख्यमंत्री पद पर सुखविंदर सिंह सुक्खू बैठे हैं तब से वह हिमाचल को सभी क्षेत्र में अव्वल बनाने हेतु नई नई सरकारी योजनाओं का आरंभ कर रहे हैं। इसी प्रकार से उन्होंने हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने और राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक नई योजना को कैबिनेट बैठक के दौरान मंजूरी दे दी है। इस योजना का नाम राजीव गांधी स्वरोजगार योजना है। Himachal Pradesh Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana के अंतर्गत हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु मशीनरी पर 25% से लेकर 35% तक का अनुदान दिया जाएगा।

क्या आप भी इस योजना का लाभ उठाकर हिमाचल सरकार से अनुदान प्राप्त करना चाहते हैं और हिमाचल सरकार के इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के अभियान में जुड़ना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं। क्योंकि आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से राजीव गांधी स्वरोजगार योजना हिमाचल प्रदेश के बारे में सारी जानकारी पढ़ने को मिलेगी। तो आइए जानते हैं की क्या है राजीव गांधी स्वरोजगार योजना?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana HP in Hindi | हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी स्वरोजगार योजना

Table of Contents

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना क्या है? (Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana HP in Hindi)

दोस्तों इस योजना को हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की गई कैबिनेट बैठक के दौरान मंजूरी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री का लक्ष्य वर्ष 2026 तक हिमाचल प्रदेश को राजीव गांधी स्वरोजगार योजना की मदद से हरित राज्य बनाने और देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आदर्श राज्य के रूप में विकसित करने का है। इसके लिए Himachal Pradesh Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana के तहत प्रदेश के युवाओं को ई-बसें, इलेक्ट्रिक टैक्सियां और इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि 1 मेगावाट तक वाणिज्यिक सौर ऊर्जा परियोजना और मत्स्य पालन की परियोजनाओं के लिए भी युवाओं को प्रोत्साहन और सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना के तहत ई टैक्सी योजना की हुई शुरुआत

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुकखू ने 20 नवंबर के दिन ही राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना के तहत राज्य के बेरोजगार युवाओ के लिए ई टैक्सी योजना की शुरुआत कर डी है। जिसके अंतर्गत युवाओ को 50% सब्सिडी पर ई टैक्सी खरीदने के लिए सहायता दी जाएगी। पहले चरण में 500 युवाओ को सिलेक्ट किया जाएगा। जिसके लिए सरकार ने 680 करोड़ रुपए का बजट भी निर्धारित किया है। इसके लिए सरकार द्वारा 12 जिलों में 17 अलग अलग जगहों पर चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे। E Taxi Yojana से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक का सहारा ले सकते हो।

एचपी राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को मिलेगा इतना अनुदान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने बताया कि अगर कोई भी हुआ डेंटल क्लीनिक स्थापना करना चाहता है या फिर मच्छी पालन से जुड़ी परियोजनाओं का विस्तार करना चाहता है तो उनके लिए सरकार की तरफ से अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस अनुदान की जानकारी नीचे दिए गए टेबल में दी गई है। यह अनुदान सरकार द्वारा ₹60 लाख तक के उपकरण पर दिए जाएंगे।

क्रमांककैटेगरी का विवरणअनुदान (%)
01जनरल कैटेगरी25%
02अनुसूचित जाति/जनजाति30%
03महिला/दिव्यांग35%
04इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद50%
05सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए40% (up to 250 KW to 2 MW)

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना का उद्देश्य (Objective)

हिमाचल प्रदेश राज्य को हरित ऊर्जा राज्य बनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों की स्थिति में देश का आदर्श राज्य बनाने हेतु राजीव गांधी स्वरोजगार योजना को शुरू किया गया है। इसके साथ-साथ ऊपर दिए गए टेबल के अनुसार युवाओं को नई मशीनरी पर 25 से लेकर 35% तक का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ₹100000000 का बजट भी HP Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana के तहत निर्धारित किया गया हैं।

Quick Look – Rajiv Gandhi Yuva Swarojgar Yojana

योजना का नामराजीव गांधी स्वरोजगार योजना (RGSY)
घोषणा की गईमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा
कब मंजूरी मिली17 मई, 2023 के दिन
राज्यहिमाचल प्रदेश
उद्देश्ययुवाओं को स्वरोजगार शुरू करने में सहायता करना एवं राज्य को हरित ऊर्जा राज्य बनाना
लाभार्थीहिमाचल के नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू हो जाएगी
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

Himachal Pradesh Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana (RGSY) के लाभ एवं विशेषताएं

  • राजीव गांधी स्वरोजगार योजना को शुरू करने का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश राज्य को बारह 2026 तक देश में हरित ऊर्जा राज्य के रूप में और इलेक्ट्रिक वाहनों के रूप में विकसित करने का है।
  • इस योजना को लेकर हिमाचल सरकार द्वारा 10 करोड़ का बजट भी निर्धारित किया गया है।
  • योजना के तहत डेंटल क्लिनिक की स्थापना के लिए 60 लाख तक की मशीनरी पर सरकार द्वारा 25 से लेकर 35% तक अनुदान भी दिया जाएगा।
  • वही दूसरी ओर इसमें जरूरी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 50% सब्सिडी और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 40% सब्सिडी भी सरकार द्वारा दी जाएगी।
  • Himachal Pradesh Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana के अंतर्गत युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहन जैसे की टैक्सी, बस और ट्रक खरीदने के लिए प्रोत्साहन और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेगी।
  • महिलाओ और दिव्यांगजनो को मशीनरी पर 35% तक की सब्सिडी HP Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana के तहत दी जाएगी।
  • इस योजना के चलते हिमाचल प्रदेश आने वाले कुछ ही सालो में हरित राज्य बन सकेगा। और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सकेगा।

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना की पात्रता (Eligibility)

  • इस योजना के तहत केवल हिमाचल के नागरिक ही आवेदन के लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक की आयु 18-45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिसमे यदि कोई महिला आवेदक है तो उन्हे अधिक 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • आवेदक कम से कम 10 वीं पास होना जरूरी है।
  • आवेदक का बैंक में खाता होना अनिवार्य है। ताकि उन्हें अनुदान का लाभ सीधा बैंक के माध्यम से प्रदान किया जा सके।
  • हिमाचल प्रदेश के युवा जो स्वरोजगार से जुड़ना चाहते है वह सभी इस योजना के लिए पात्र होंगे।

आवेदन के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मशीनरी के बिल
  • 10 पास की मार्कशीट
  • दिव्यांग होने का प्रमाण पत्र (दिव्यांग होने की स्थिति में)
  • मोबाइल नंबर
  • कलरफुल पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Note: दोस्तों, फिलहाल इस योजना को मंजूरी प्रदान की गई है। किंतु बहुत जल्द ही सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ी पात्रता एवं दस्तावेज की जानकारी जारी की जाएगी। तब हम अगर इस लिस्ट में कुछ बदलाव होते है तो सबसे पहले अपडेट इसी लेख के माध्यम से प्रदान करेंगे।

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया (Apply Online)

दोस्तों इस योजना को 17 मई के दिन में मंत्री परिषद से मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। इसलिए जो भी युवा राजीव गांधी स्वरोजगार योजना हिमाचल प्रदेश (rgsy) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें थोड़ा सा इंतजार करना होगा क्योंकि बहुत जल्द ही इस योजना के तहत आधिकारिक वेबसाइट को शुरू किया जाएगा और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि जब भी यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी तब तुरंत ही हम आपको इस लेख के माध्यम से सबसे पहले अपडेट प्रदान करेंगे। अपडेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी स्वरोजगार योजना हेल्पलाइन नंबर

दोस्तों जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि इस योजना को फिलहाल मंजूरी प्रदान की गई है इसलिए इस योजना के तहत नंबर की सुविधा शुरू नहीं की गई। किंतु जब भी हिमाचल सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा तब इसी सेक्शन के माध्यम से आपको हेल्पलाइन नंबर की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

होम पेजयहां क्लिक करें
राजीव गांधी स्वरोजगार योजना लिंकयहां क्लिक करें
हिमाचल की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

दूसरे रीडर्स की मनपसंद योजनाएं:

FREE TIP: 👉 “Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana by Pranav Patel” इस कीवर्ड को गूगल में सर्च करते ही आप इस लेख को फिर से पढ़ सकेंगे।

FAQs: HP Rajiv Gandhi Swarojgar Start-up Yojana 2023

प्रश्न: Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana Kya hai?

उत्तर: इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा की गई है। जिसके अंतर्गत युवाओं को डेंटल क्लिनिक के साथ साथ सौर ऊर्जा और मत्स्य पालन की परियोजनाओं में स्वरोजगार के लिए 60 लाख की मशीनरी पर 25% से लेकर 35% तक का अनुदान (Subsidy) प्रदान किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए इस लेख को जरूर पढ़ें।

प्रश्न: राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं एवं दिव्यांग को कितनी सब्सिडी मिलती है?

उत्तर: 35%

प्रश्न: राजीव गांधी स्वरोजगार योजना कब शुरू हुई?

उत्तर: 17 मई, 2023 के दिन

प्रश्न: राजीव गांधी स्वरोजगार योजना कहा शुरु हुई है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

प्रश्न: राजीव गांधी स्वरोजगार योजना किसके लिए है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now