सहारा योजना हिमाचल प्रदेश 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं दस्तावेज | HP Sahara Yojana in Hindi (Online Apply)

( HP Sahara Yojana Online Apply 2023 | Sahara Yojana Registration Himachal Pradesh | सहारा योजना Contact Number (हेल्पलाइन नंबर) | पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज | ऑनलाइन आवेदन | Life Certificate for Sahara Yojana | Official Website )

हिमाचल प्रदेश सहारा योजना 2023: दोस्तों हम सब अच्छी तरह से जानते हैं कि समाज में सभी लोगों की आर्थिक परिस्थिति भिन्न भिन्न होती है। ऐसे में गरीब परिवारों के लोगों को गंभीर बीमारी हो जाती है तो वह कमजोर आर्थिक परिस्थिति के कारण इलाज ना होने की वजह से मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। इसीलिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने सहारा योजना लागू करने की घोषणा की है। Sahara Yojana Himachal Pradesh के अंतर्गत राज्य के गरीब परिवारों को गंभीर बीमारी होती है तो राज्य सरकार उनका इलाज फ्री में कराने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी।

तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सहारा योजना हिमाचल प्रदेश के बारे में ए टू जेड जानकारी प्रदान करते है। जैसे कि सहारा योजना क्या है? इस योजना के अंतर्गत कौन पात्र हो सकता है?, ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है? सहारा योजना की रोग लिस्ट क्या है? तो चलिए बिना समय बर्बाद किए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
HP Sahara Yojana in Hindi (Online Apply)
Sahara Scheme HP

Table of Contents

हिमाचल प्रदेश सहारा योजना क्या है? (HP Sahara Yojana in Hindi 2023)

सहारा योजना हिमाचल प्रदेश एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत प्रदेश के गरीब परिवारों को गंभीर बीमारी हो जाती है तो उसका इलाज लंबे समय तक चलने की वजह से और गरीब परिवारों के पास आर्थिक सुविधा नहीं होने कि वजह से वह लंबे समय तक इलाज नहीं कर सकते। इसीलिए आर्थिक सुविधा उन गरीब परिवारों को उपलब्ध करवाने हेतु हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा SAHARA Yojana को शुरू किया गया है। आपको बता देना चाहते हैं कि सहारा स्कीम के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार आवेदन करने वाले व्यक्ति को ₹3000 प्रति महीना की आर्थिक सहायता करती है। ताकि वह समय-समय पर रोग का निदान एवं इलाज कर सके।

HP Sahara Yojana 2023 के कारण सही अर्थ में प्रदेश के गरीब परिवारों को उनको हुई गंभीर बीमारी से राहत मिल रही है। इस योजना के तहत पहले वर्ष में ही 9000 से अधिक गरीब परिवार के लोगों को लाभ प्रदान किया गया था।

Quick Look – एचपी सहारा योजना 2023

योजना का नामSahara Yojana
शुरू की गईपूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा
कब शुरू हुईअगस्त, 2020
राज्यहिमाचल प्रदेश
उद्देश्यकमजोर आर्थिक परिस्थिति वाले लोगो को गर्मभीर बीमारी होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थीप्रदेश के गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे नागरिक
सहारा आर्थिक सहायता36,000 रुपए सालाना
आवेदन करने का तरीकाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sahara.hpsbys.in/
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

ध्यान दें: हिमाचल सरकार द्वारा लघु दुकानदारों को सहायता प्रदान करने हेतु एक नई सरकारी योजना शुरू की है। जिसकी अधिक जानकारी इस लिंक के करिए प्राप्त होगी।

Sahara Yojana Himachal Pradesh का उद्देश्य (Objective)

हिमाचल प्रदेश राज्य में जो भी अनुसूचित जाति के लोग हैं, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़े वर्ग के लोग हैं, इसके अलावा जनरल केटेगरी के बीपीएल राशन कार्ड धारकों को सहारा योजना हिमाचल प्रदेश का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसका एकमात्र मकसद यही है कि प्रदेश के गरीब परिवारों को होने वाले गंभीर बीमारी में आर्थिक सहारा प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत कैंसर और पैरालिसिस जैसी घातक बीमारी को भी कवर किया गया है। क्योंकि यह ऐसी बीमारी है जिसका इलाज बहुत लंबे समय तक चलता है। इसलिए इस HP Sahara Yojana के अंतर्गत गरीब परिवारों को प्रति महीने आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

सहारा योजना रोग लिस्ट

इस योजना के अंतर्गत नीचे बताए गए रोगों में आपको आर्थिक सहायता मिलती है।

  • कैंसर
  • हिमोफीलिया
  • मस्कुलर डायस्ट्रफी
  • लिवर की बीमारी
  • पैरालिसिस अटैक
  • पारकिनसन
  • तलशसेमिया

सहारा योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • सहारा योजना हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत राज्य की सभी बड़ी अस्पतालों को कवर किया गया है। जिसके अंतर्गत गरीब परिवार का बीमार व्यक्ति अपना इलाज करवा सकता है।
  • HP Sahara Yojana के अंतर्गत लाभार्थी को ₹3000 प्रति महीना यानी कि ₹36000 सालाना आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • यह आर्थिक सहायता लाभार्थी के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे जमा की जाती है।
  • इस योजना के अंतर्गत ऐसी बीमारियों को कवर किया गया है जिसका इलाज लंबे समय तक चलता रहता है। जैसे कि
    • कैंसर, पैरालिसिस अटैक, लीवर की समस्या आदि।
  • हिमाचल सरकार की सहारा योजना सही अर्थ में गरीब परिवारों को गंभीर बीमारी के समय पर सहारा प्रदान कर रही है।
  • वर्ष 2022 तक, Sahara Yojana Himachal Pradesh के अंतर्गत 120 करोड़ रुपए का खर्च करके लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया था।
  • सहारा स्कीम हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत आवेदक ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों में से किसी एक माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकता है।

सहारा योजना में पात्रता (Eligibility)

  • इस योजना का लाभ प्रदेश का कोई भी व्यक्ति जिस की आर्थिक परिस्थिति कमजोर है वह उठा सकता है।
  • यह ध्यान में रहे कि आपके परिवार की वार्षिक आय सालाना ₹400000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • ऊपर जो रोग की लिस्ट दी गई है उसी रोग का इलाज करने हेतु आप सहारा योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र होंगे।
  • SC, ST, OBC, General Category के बीपीएल परिवार गंभीर बीमारी होने पर इस योजना में आवेदन कर सकते है।
  • आवेदक हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।

Sahara Yojana Documents Required

  • बीमारी होने का पुख्ता सबूत
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाते की पासबुक
  • राशन कार्ड
  • ट्रीटमेंट की डिटेल्स
  • रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

सहारा योजना हिमाचल प्रदेश में ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया (Sahara Yojana Registration 2023)

  • दोस्तों हम आपको बता देना चाहते हैं कि इस योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को यह कार्य सौंपा गया है कि प्रदेश में गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को चुना जाए।
  • यानी कि अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या फिर आशा वर्कर का कांटेक्ट करना होगा।
  • उसे आप जो भी बीमारी से पीड़ित हो रहे हो उसके बारे में जानकारी प्रदान कर जरूरी दस्तावेजों को भी दिखाना होगा।
  • इस प्रकार आशा वर्कर या फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आपका रजिस्ट्रेशन करेंगे।

HP Sahara Yojana Online Apply (ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन)

स्टेप 1: सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सहारा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। (https://sahara.hpsbys.in/)

स्टेप 2: ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करने से आप आधिकारीक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाए।

स्टेप 3: अब होमपेज पर ही आपको सबसे पहला ऑप्शन New Registration के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।

स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको लाभार्थी का आधार नंबर दो बार दर्ज कर लेना है।

sahara Yojana Registration
सहारा योजना रजिस्ट्रेशन

स्टेप 5: उसके पश्चात Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इस प्रकार से आप Sahara Yojana Registration कर सकते है। रजिस्ट्रेशन होते ही आपको यूजरनेम और पासवर्ड भेज दिया जाएगा।

स्टेप 6: अब आपको होम पेज पर Login के विकल्प पर क्लिक करके यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना होगा।

स्टेप 7: जैसे ही आप लॉगिन करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर Sahara Yojana Application Form दिखाई देगा। जिसमें पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर लेना होगा।

स्टेप 8: सहारा योजना फॉर्म भरने के पश्चात जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर लेना होगा।

स्टेप 9: अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

इस तरह से आप Sahara Yojana Online Apply कर सकेंगे।

सहारा योजना स्टेटस (Mukhyamantri Sahara Yojana Status Online Check)

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। (https://sahara.hpsbys.in/)
  • होम पेज पर Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जो नीचे दिखाए गए फोटो के अनुरूप होगा।
Sahara Yojana Status Online Check
सहारा योजना Status
  • जिसमे आपको अपना आधार नंबर या फिर एक्नॉलेजमेंट नंबर दर्ज करके Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर संबंधित जानकारी (Application Status) दिखाई देगा।

Sahara Card Download

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। (https://sahara.hpsbys.in/)
  • होम पेज पर Download Sahara Card के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर नीचे दिए गए फोटो के अनुरूप एक पेज खुलेगा।
Sahara Card Download Kaise Kare
Sahara Card HP
  • जिसमें आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करके Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर Sahara Card Himachal Pradesh दिख जाएगा। जिसे आप भी कर सकेंगे।

Sahara Yojana Check Payment Status

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। (https://sahara.hpsbys.in/)
  • होम पेज पर Check Payment Status के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर जो नया पेज खुले उसमे आपको आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके पश्चात जैसे ही आप Search के विकल्प पर क्लिक करते है तो आपको अपने पेमेंट का स्टेटस देखने को मिल जाएगा।

सहारा योजना हिमाचल प्रदेश हेल्पलाइन नंबर (Contact Number)

दोस्तों अगर आपको सहारा योजना से रिलेटेड किसी भी समस्या का समाधान करना है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर बेझिझक कॉल कर सकते हैं।

Helpline Number:- 0177-2629802

दोस्तों हमने आपको सहारा योजना हिमाचल प्रदेश के बारे में ए टू जेड जानकारी प्रदान कर दी है अगर आप इसी तरह हिमाचल की अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया करके इसी वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं जहां पर आपको सभी सरकारी योजनाओं की सूची प्राप्त हो जाएगी। अगर आप सरकारी योजना से संबंधित अपडेट को प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी टेलीग्राम चैनल या फिर व्हाट्सएप ग्रुप को जरूर जॉइन करें।

होम पेजयहां क्लिक करें
Sahara Yojana Official Websiteयहां क्लिक करें
हिमाचल की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “Sahara Yojana Himachal Pradesh 2023” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

दूसरे रीडर्स की मनपसंद योजनाएं:

FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👉 “HP Sahara Yojana by Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।

FAQs: Sahara Yojana Himachal Pradesh

प्रश्न: सहारा योजना के अंतर्गत कौन लाभार्थी बन सकता है?

उत्तर: इस योजना के तहत हिमाचल के गरीब परिवार जिन्हे गंभीर बीमारी हुई है वह इस योजना के तहत लाभार्थी हो सकते है। इसकी अधिक जानकारी इस लेख में दी गई हैं।

प्रश्न: सहारा योजना हिमाचल में कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है?

उत्तर: 3000 रुपए प्रति महीना

प्रश्न: क्या कैंसर के इलाज के लिए सहारा योजना का लाभ मिलेगा?

उत्तर: जी हा बिलकुल। इसके अलावा भी अन्य रोगों के लिए भी यह योजना मददरूप साबित हो सकती है। जिसकी पूरी डिटेल्स इस लेख में दी गई है।

प्रश्न: सहारा योजना को कहा शुरु किया गया है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

प्रश्न: सहारा योजना कब शुरू हुई?

उत्तर: इस योजना अगस्त, 2020 में। शुरू किया गया था।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now