हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी प्यारी बहना महिला सम्मान निधि योजना 2024: ऐसे करना होगा आवेदन, पात्रता व आवेदन फॉर्म | Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana HP in Hindi

( Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana HP Online Apply | इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना एप्लीकेशन फॉर्म pdf | हिमाचल प्रदेश नारी सम्मान योजना के लाभ एवं विशेषताएं | आवेदन के लिए जरूरी पात्रता एवं दस्तावेज़ | इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना क्या है | हेल्पलाइन नंबर | आधिकारिक वेबसाइट )

एचपी इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना 2024: दोस्तों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुकखू द्वारा महिलाओं को सम्मान दिलाने हेतु कई तरह की सरकारी योजनाओं की शुरुआत की जा चुकी है। अब इसी क्रम में महिलाओं के लिए एक नई सरकार योजना की शुरुआत हिमाचल सरकार द्वारा की गई है। इस योजना का नाम इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना है जिसे पहले नारी सम्मान योजना हिमाचल प्रदेश नाम दिया गया था। इस योजना के माध्यम से हिमाचल सरकार पात्र महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती है तो आपको इस योजना के नियम जानना जरूरी है जिसके बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से आपको मालूम हो सकेगा। इसी के साथ साथ आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन किस प्रकार से करेगी उसकी जानकारी भी प्रदान की गई है। तो आइए जानते हैं कि क्या है यह योजना?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana HP in Hindi | हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना

Table of Contents

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना क्या है? (Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana HP in Hindi 2024)

दोस्तों, इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल दिवस के दिन पर शुरू की गई है। जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि इस योजना के अंतर्गत हिमाचल सरकार पात्र महिलाओं को ₹1500 प्रति महीना की आर्थिक सहायता (Financial Support) प्रदान करती है। योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है। आपको बता देना चाहते हैं कि HP Mahila Samman Nidhi Yojana का लाभ हिमाचल प्रदेश की मूलनिवासी महिलाओं को जिनकी आयु मिनिमम 18 वर्ष और मैक्सिमम 59 वर्ष है उन्हें ही प्रदान किया जाएगा।

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि की हुई शुरुआत – 1100 रुपए पेंशन वाली महिलाओ को भी मिलेंगे 1500 रुपए

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 25 फरवरी के दिन जिला लाहौल-स्पीति में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना की शुरुआत कर दी है। उन्होंने बताया की अब इस योजना के तहत पात्र महिलाओ के साथ साथ जो भी महिले हर महीने 1100 रुपए पेंशन प्राप्त कर रही थी उन्हे भी इस योजना के तहत फरवरी, 2024 से 1500 रुपए पेंशन दिया जाएगा। इसी के साथ Indira Gandhi Pyari Behna Mahila Samman Nidhi Yojana 2024 के तहत अब कुल 2 लाख 42 हजार महिलाओ को 1500 रुपए मासिक पेंशन का लाभ मिलेगा।

Quick Look – Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana HP

🟠 योजना का नाम🟢 Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana
🟠 शुरू की गई🟢 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा
🟠 कब शुरू हुई🟢 15 अप्रैल, 2023 के दिन
🟠 राज्य🟢 हिमाचल प्रदेश
🟠 उद्देश्य🟢 महिलाओ को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना
🟠 लाभार्थी🟢 राज्य की बौद्ध भिक्षुणी एवं स्पीति क्षेत्र की महिलाएं
🟠 आर्थिक लाभ🟢 ₹1500 प्रति महीना
🟠 आवेदन प्रक्रिया🟢 ऑफलाइन
🟠 ऑफिशियल वेबसाइट🟢 फिलहाल शुरू नही हुई
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए🟢 यहां क्लिक करें

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना का उद्देश्य (Objective)

दोस्तों हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई महिला सम्मान निधि योजना का एकमात्र उद्देश्य यही है कि प्रदेश की बौद्धिक भिक्षुणी और स्पीति क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाया जाए। याद रखिएगा कि इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को नहीं मिलेगा जो आयकर दाता है या फिर सरकारी कर्मचारी है। इसके अलावा सभी पात्र महिलाओं को इस योजना के लाभ से लाभान्वित किया जाएगा।

सितंबर तक हर महीने मिलेगा लाभ उसके बाद ₹9000 मिलेगा लाभ

दोस्तों हम आपको बता देना चाहते हैं कि Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana HP के अंतर्गत 1 जून से पात्र महिलाओं को ₹1500 प्रति महीना का‌ लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। यह आर्थिक लाभ आपको 1 सितंबर तक ही हर महीने प्राप्त होगा। उसके पश्चात हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आपको हर 6 महीने में लाभ प्रदान किया जाएगा। यानी कि सितंबर के पश्चात मार्च, 2024 में आपको एक साथ ₹9000 का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार से सितंबर, 2024 में फिर ₹9000 प्रदान किए जाएंगे।

भारत सरकार द्वारा महिलाओ को निश्चित ब्याज बचत के रूप में देने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा की है। जिसकी अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।

योजना के तहत हर वर्ष पात्रता की जांच की जाएगी

दोस्तों इस योजना के तहत पात्रता के लिए हम इसी आर्टिकल में आपको आगे दिए गए हैं। हम आपको बता देना चाहते हैं कि हिमाचल सरकार द्वारा यह निर्देश भी दिए गए हैं कि हर वर्ष इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 10% से लेकर 25% महिलाओं की पात्रता की जांच की जाएगी। अगर कोई महिला और अपात्र सिद्ध होती है तो उन्हें इस योजना के लाभ से वंचित रखा जाएगा। हर वर्ष पात्रता की निगरानी रखने का कार्य तहसील अधिकारी को सौंपा गया है।

हिमाचल इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना Last Date

प्यारी बहने एवं माताएं, अगर आप इस योजना के अंतर्गत लाभ उठाना चाहती हैं तो कृपया करके 31 मई, 2023 से पहले योजना के तहत आवेदन सबमिट कर के अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कर ले। क्योंकि इसके पश्चात आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।

Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana HP के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना के अंतर्गत पात्र सभी महिलाओं को ₹1500 प्रति महीना का लाभ को प्रदान किया जाएगा।
  • यह आर्थिक सहायता सीधे महिला के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए जमा की जाएगी।
  • पहले 4 महीने के लिए हर महीने ₹1500 प्रदान किए जाएंगे उसके पश्चात हर 6 महीने पर ₹9000 एक साथ प्रदान किए जाएंगे।
  • महिलाओं को ₹9000 एक साथ मिलने से वह उसका उचित उपयोग कर सकेगी।
  • इस योजना का लाभ 1 जून, 2023 से पात्र महिलाओं को मिलना शुरू हो जाएगा।
  • इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के कारण गरीब परिवार की महिलाएं आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेगी।

क्या आप पोस्ट ऑफिस पैसा डबल स्कीम के बारे में जानते है। जिसमे निवेश करके आप निश्चित समय में निवेश किए गए पैसों को डबल कर सकते हो। इसकी अधिक जानकारी के लिए योजना के नाम की लिंक पर क्लिक करें।

हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना में पात्रता

  • हिमाचल प्रदेश की आवेदक महिला बौद्ध भिक्षुणी या फिर स्पीति क्षेत्र की मूल निवासी होनी जरूरी है।
  • आवेदक महिला के परिवार में से कोई भी मेम्बर सरकारी कर्मचारी या फिर पेंशन भोगी नहीं होना चाहिए।
  • महिला आयकर दाता नही होनी चाहिए।
  • इसके अलावा आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, फौजी की विधवा महिला, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भोगी महिलाएं भी इस योजना के लिए अपात्र हैं।
  • आवेदक महिला की आयु 18-59 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।
  • महिला का बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में खाता होना जरूरी हैं।

आवेदन हेतु डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक/पोस्ट ऑफिस खाते की जानकारी
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • कलरफुल पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply)

  • अगर आप Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana Online Apply करना चाहती है तो फिलहाल यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। किंतु आप ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकती है। जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है।
  • सबसे पहले आपको तहसील कार्यालय पर जाना होगा।
  • वहा पर तहसील अधिकारी के पास से Himachal Pradesh Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana Application Form प्राप्त करना होगा। या फिर आप इस आर्टिकल में आगे दी गई लिंक से भी डाउनलोड कर सकती है।
  • अब इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर देना है।
  • उसके पश्चात इसी आवेदन फॉर्म (Application Form) के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी जोड़ देना है।
  • अब पूरी तरह से आवेदन फॉर्म कंप्लीट होने के पश्चात आपको उसी तहसील कार्यालय में जमा करा देना है।
  • याद रहे यह प्रक्रिया आपको 31 मई से पहले पूरी करनी होगी। इसके पश्चात आप इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएगी।

इस प्रकार से आप Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana Application Form भरकर आवेदन कर सकती है।

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के पैसे जमा हुआ की नहीं कैसे चेक करें?

जैसे कि हमने आपको बताया कि 1 जून से इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹1500 प्रति महीने प्राप्त होना आरंभ हो जाएगा। किंतु आपको पहले 4 महीने के लिए हर महीने यह चेक भी तो करना होगा कि आपके खाते में धनराशि जमा हुई या नहीं? तो प्यारी बहने एवं माताएं आपका बैंक खाता चाहे किसी भी बैंक में हो या फिर पोस्ट ऑफिस में हो वहां जाकर अपनी पासबुक की प्रिंट निकाल कर यह पता लगा सकेंगे कि आपके खाते में महिला सम्मान निधि की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है या नहीं?

भारत सरकार की श्री अन्न योजना में हिमाचल प्रदेश राज्य को पहली किस्त जारी कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।

महिला सम्मान निधि का पैसा जमा नहीं होने पर क्या करें?

अगर आपके खाते में इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि का पैसा जमा नहीं होता है तो आप तहसील कार्यालय पर जाकर तहसील अधिकारी को बैंक की पासबुक दिखाकर जानकारी दे सकते हैं कि असल में महिला सम्मान निधि का पैसा जमा नहीं हुआ। उसके पश्चात तहसील अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जाएगा और आपको महिला सम्मान निधि का पैसा प्रदान किया जाएगा।

होम पेजयहां क्लिक करें
इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि फॉर्म pdfयहां क्लिक करें
हिमाचल की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

दूसरे रीडर्स की मनपसंद योजनाएं:

FREE TIP: 👉 “Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi by Pranav Patel” इस कीवर्ड को गूगल में सर्च करते ही आप इस लेख को फिर से पढ़ सकेंगे।

FAQs: HP Indira Gandhi Pyari Behna Mahila Samman Nidhi Yojana 2024

प्रश्न: Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana Kya hai?

उत्तर: इस योजना को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किया गया है। जिसमे महिलाओ को ₹1500 प्रति महीना का लाभ प्रदान किया जाता है। यह लाभ डायरेक्ट महिला के बैंक खाते में जमा किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

प्रश्न: इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना कब शुरू हुई?

उत्तर: इस योजना की शुरुआत 15 अप्रैल हिमाचल दिवस से की गई है।

प्रश्न: क्या सभी महिलाएं इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकती है?

उत्तर: जी नहीं, इस योजना का लाभ हिमाचल प्रदेश की केवल बौद्ध भिक्षुणी और स्पीति क्षेत्र की महिलाएं ही उठा सकती है। इसके अलावा इसमें भी सरकार द्वारा पात्रता के नियम बनाए गए है। जिसकी जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से मिल जाएगी।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now