[आवेदन करें] हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना से कोलेटरल फ्री मिलेगा 1 लाख का लोन | Sashakt Mahila Rin Yojana HP Online Apply in Hindi

( Sashakt Mahila Rin Yojana HP Online Apply 2023 | सशक्त महिला ऋण योजना क्या है | कोलेटरल फ्री लोन योजना हिमाचल प्रदेश की पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज | Himachal Pradesh Collateral for Loan Scheme in Hindi How to Apply | Online Registration | लाभ एवं विशेषताएं | आधिकारिक वेबसाइट | हेल्पलाइन नंबर | संपार्श्विक मुक्त लोन योजना )

HP Collateral Free Loan Scheme in Hindi 2023: हिमाचल प्रदेश राज्य में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार द्वारा ऐसे प्रयास बार-बार किए जा रहे हैं जिसके माध्यम से छोटे व्यापारियों को लाभ प्राप्त हो सके। इसके अलावा जो अपने दम पर छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू करना चाहता है उन्हें भी लाभ पहुंचाने के लिए तरह-तरह की नई सरकारी योजना शुरू की जा रही है। ऐसे में हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने हेतु एक नई सरकारी योजना की शुरुआत की है जिसका नाम सशक्त महिला ऋण योजना है।

Sashakt Mahila Rin Yojana Himachal Pradesh 2023 के अंतर्गत महिलाओं को लोन (ऋण) लेने के लिए किसी भी तरह की संपति गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यानी प्रदेश की सभी महिलाएं संपार्श्विक मुक्त लोन योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र होगी। यदि आप भी बिना कोलेटरल सिक्योरिटी से लोन लेना चाहती है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Sashakt Mahila Rin Yojana HP Online Apply in Hindi | सशक्त महिला ऋण योजना क्या है

Table of Contents

सशक्त महिला ऋण योजना क्या है? (Sashakt Mahila Rin Yojana HP in Hindi 2023)

सशक्त महिला ऋण योजना हिमाचल प्रदेश की शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हाल ही में 20 जुलाई के दिन राज्य सचिवालय से शुरू की गई है। इस संपार्श्विक मुक्त लोन योजना को हिमाचल प्रदेश स्टेट को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (HPSCB) द्वारा शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत महिलाओं को इस बैंक द्वारा ऋण प्रदान किया जाएगा जिसमें महिलाओं को जमानत के रूप में किसी भी तरह की संपत्ति या उपभोग्य सुरक्षा प्रदान करने की जरूरत नहीं है। यानी कि हिमाचल प्रदेश की महिला Collateral Free Loan HPSCB से उठाकर व्यवसाय शुरू कर सकती है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि Sashakt Mahila Rin Yojana 2023 के कारण अब प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनने से कोई नहीं रोक सकता। क्योंकि यह योजना महिलाओ को किसी कठिन परिस्थिति में लोन का पुनर्भुगतान न होने की स्थिति में संपति (जमानत के तौर पर रखी गई) खोने के डर से मुक्त करती है।

Quick Look – Collateral Free Loan Scheme in Hindi

🟠 योजना का नाम🟢 सशक्त महिला ऋण योजना
🟠 शुरू की गई🟢 HPSCB द्वारा
🟠 कब शुरू हुई🟢 20 जुलाई, 2023 के दिन
🟠 राज्य🟢 हिमाचल प्रदेश
🟠 उद्देश्य🟢 महिलाओ को कोलेटरल फ्री लोन प्रदान करना
🟠 लाभार्थी🟢 हिमाचल प्रदेश की महिलाएं
🟠 आवेदन प्रक्रिया🟢 ऑनलाइन/ऑफलाइन
🟠 ऑफिशियल वेबसाइट🟢 https://www.hpscb.com/
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए🟢 यहां क्लिक करें

एचपी सशक्त महिला ऋण योजना के तहत इतना मिलेगा लोन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि एचपीएससीबी बैंक द्वारा जो यह सशक्त महिला ऋण योजना शुरू की गई है उसके अंतर्गत महिलाओं को ₹21000, ₹51000 और ₹101000 का लोन मिलेगा। इस योजना के तहत ऋण का लाभ उठाने के लिए आवेदक महिलाओं को मार्जिन मनी देने की जरूरत नहीं होगी।

हिमाचल प्रदेश सरकार छोटे दुकान्कारों को लघु दुकानदार कल्याण योजना के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाती है।

Sashakt Mahila Rin Yojana Interest Rate (ब्याज दर)

दोस्तों यदि हम एचपीएससीबी बैंक द्वारा जो भी लोन की सुविधा उपलब्ध की जाती है उनके ब्याज दरों को देखे तो एग्रीकल्चर लोन के अलावा सभी तरह की लोन सुविधा में ब्याज दर तकरीबन 9% से अधिक है। जब कि कोलेटरल फ्री लोन स्कीम हिमाचल प्रदेश के तहत बैंक द्वारा केवल 8.51% ब्याज दर रखा गया है।

संपार्श्विक मुक्त लोन योजना हिमाचल का उद्देश्य (Objective)

HPSCB Collateral Free Loan Yojana For Women का एकमात्र उद्देश्य यह है की ज्यादा से ज्यादा महिलाओ को इस योजना का लाभ प्रदान कर उन्हे स्वरोजगार से जुड़ी एक्टिविटी शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। ताकि वह भी आत्मनिर्भर बनकर राज्य की प्रगति में अपना योगदान दे सकें। इस योजना से महिलाओ को छोटा व्यवसाय शुरू करने में चिंता नही रहेगी क्योंकि उन्हे HPSCB Loan के लिए अपनी संपति को गिरवी रखने की जरूरत नहीं है।

सरकार की ओर से मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के माध्यम से महिलाओ को आवास के लिए सहायता प्रदान की जाती है।

HPSCB Collateral Free Loan Yojana For Women के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना को हिमाचल प्रदेश राज्य की सहकारी बैंक द्वारा शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को छोटा व्यवसाय शुरू करने पर लोन की सुविधा प्रदान करती है।
  • सशक्त महिला ऋण योजना हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत महिलाओं को ₹21000 से लेकर ₹101000 तक का लोन उपलब्ध करवाया जाता है।
  • संपार्श्विक मुक्त लोन योजना के कारण राज्य की महिलाएं आत्म निर्भर व सशक्त बन सकती है।
  • HP Sashakt Mahila Rin Yojana 2023 के अंतर्गत महिलाओं को दिए गए ऋण पर केवल 8.51% ब्याज का भुगतान करना होता है।
  • हिमाचल प्रदेश राज्य की महिलाएं यह HPSCB Loan बिना किसी संपति को गिरवी रखे उठा सकती हैं।
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि महिलाओं को आजीविका गतिविधियों के लिए यह योजना काफी फायदेमंद साबित होने वाली है।
  • इस योजना की मुख्य विशेषता यह है कि सशक्त महिला लोन योजना के अंतर्गत महिलाओं को उपभोग्य सुरक्षा मुक्त ऋण प्राप्त होता है।

Sashakt Mahila Loan Yojana में पात्रता (Eligibility)

  • इस योजना का लाभ केवल हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी लोगो को ही मिलेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल महिलाएं ही आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (HPSCB) में होना जरूरी है।
  • आवेदक महिला को अधिकतम 1 लाख 1 हजार रुपए का लोन ही मिल सकता है।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।

सरकार महिलाओ को निश्चित ब्याज प्रदान करने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत की है। जिसका खाता अब आप प्राइवेट बैंक में खुलवा सकती है।

सशक्त महिला लोन योजना में आवेदन हेतु जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • वार्षिक आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की पासबुक
  • कैंसल चेक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

हिमाचल प्रदेश कोलेटरल फ्री लोन योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया (Sashakt Mahila Rin Yojana Online Apply)

  • सबसे पहले आपको HPSCB बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाना है।
  • जैसे ही आप ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करोगे तो आपकी स्क्रीन पर आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Sashakt Mahila Rin Yojana Online Apply
  • अब इस होम पेज पर आपको मुख्य मेनू में से Loans के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर बैंक द्वारा चलाई जाने वाली सभी प्रकार की लोन योजना की लिस्ट खुल जाएगी।
  • जिसमें आपको Sashakt Mahila Rin Yojana के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर Application Form खुल जाएगा। जिसमे आपको सभी जरूरी जानकारी दर्ज कर देनी है जैसे की आपका पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि।
  • इसके पश्चात आपको जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना होगा।
  • उसके बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके आवेदन की जांच कर आपके बैंक खाते में आपने जितनी लोन के लिए आवेदन किया होगा उतना लोन अमाउंट आपके बैंक खाते में जमा किया जाएगा।

इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से Sashakt Mahila Loan Yojana Online Application कर सकते हो।

सशक्त महिला ऋण योजना में ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी HPSCB बैंक की ब्रांच पर विजिट करना है।
  • उसके पश्चात बैंक के अधिकारी को sashakt mahila loan Yojana के बारे में बताकर आवेदन फॉर्म को प्राप्त कर लेना है।
  • अब आपको Loan Application Form को पूरा पढ़कर जरूरी जानकारी दर्ज कर देनी है।
  • उसके पश्चात आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर देने है।
  • इस तरह से जब आपका Sashakt Mahila Rin Yojana Application Form कंप्लीट हो जाए तो उसके पश्चात उसी ब्रांच में जमा कर देना है।
  • उसके पश्चात आपके आवेदन की जांच के पश्चात आपके बैंक खाते में लोन की राशि जमा कर दी जाएगी।

सशक्त महिला ऋण योजना हेल्पलाइन नंबर (Toll Free)

दोस्तों, हम यहां पर आपको HPSCB बैंक का टोल फ्री नंबर प्रदान कर रहे है जिसमे आप कॉल करके इस योजना के बारे में अधिक जानकारी या फिर आपको हो रही समस्या का समाधान कर सकते हो।

  • Helpline Number:- 1800 180 8091
होम पेजयहां क्लिक करें
एचपी की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:

FAQs: Sashakt Mahila Rin Yojana Himachal Pradesh

प्रश्न: सशक्त महिला ऋण योजना के तहत कितना लोन मिलता है?

उत्तर: 21 हजार रुपए से लेकर 1 लाख 1 हजार रुपए तक

प्रश्न: HPSCB Mahila Rin Yojana में कितना ब्याज दर है?

उत्तर: 8.51%

प्रश्न: Sashakt Mahila Rin Yojana Kya hai?

उत्तर: इस योजना को hpscb बैंक द्वारा हिमाचल प्रदेश में शुरू किया गया है। जिसमे महिलाओ को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 1 लाख रुपए तक का ऋण बिना किसी कोलेटरल सिक्योरिटी पर दिया जाता है। ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सके।

प्रश्न: सशक्त महिला ऋण योजना में लोन के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर: आवेदन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरीके से कर सकती है। जिसकी अधिक जानकारी इस आर्टिकल में दे रखी है।

प्रश्न: Collateral Free Loan Scheme Helpline Number?

उत्तर: 1800 180 8091

प्रश्न: हिमाचल प्रदेश में किस सरकारी योजना में महिलाओ को बिना Collateral Security के लोन दिया जाता है?

उत्तर: सशक्त महिला ऋण योजना

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now