जानिए कौन सी एफडी देगी ज्यादा रिटर्न: BOI Star Super Triple Seven vs SBI Utsav vs Baroda Tiranga Fixed Deposit Scheme | BOI Star Super 777 vs SBI Utsav vs Baroda Tiranga

( BOI Star Super 777 vs SBI Utsav vs Baroda Tiranga fixed deposit scheme | स्टार सुपर ट्रिपल सेवन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम BOI | BOI Star Super 777 FD | BOI vs SBI vs Baroda FD Scheme | BOI स्टार सुपर 777 एफडी में ऐसे करें आवेदन | बैंक ऑफ इंडिया सुपर ट्रिपल सेवन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करें )

BOI Star Super 777 Vs SBI Utsav Vs Baroda Tiranga

BOI Star Super 777 vs SBI Utsav vs Baroda Tiranga

दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने निकाली हुई स्टार सुपर ट्रिपल सेवन फिक्स्ड डिपाजिट के बारे में बताने जा रहे हैं। उसी के साथ साथ खेती नहीं दुनिया के इस लेख में एसबीआई बैंक द्वारा शुरू की गई उत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम और बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा शुरू की गई बरोड़ा तिरंगा डिपॉजिट स्कीम के बारे में भी बताने वाले हैं। अंत में आपको यह भी पता चल सकेगा कि इन तीनों में से किस बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट में सबसे ज्यादा ब्याज दर मिल सकता है। और आप यह भी सुनिश्चित कर सकेंगे की कौन सी बैंक में कौन सी डिपॉजिट स्कीम की मैच्योरिटी स्टेज क्या है यानी कि कब खत्म होती है। तो हमारा आपसे यह निवेदन है कि इस आर्टिकल BOI Star Super 777 vs SBI Utsav vs Baroda Tiranga को अंत तक जरूर पढ़ें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

BOI Star Super Triple Seven Fixed Deposit Scheme (स्टार सुपर 777 एफडी स्कीम 2023)

दोस्तों बैंक ऑफ इंडिया ने 1 नवंबर 2022 के दिन एक नई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम निकाली है जिसका नाम स्टार सुपर ट्रिपल सेवन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है। नाम से ही पता चलता है कि बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शुरू की गई स्टार 777 एफडी स्कीम का मैच्योरिटी स्टेज 777 दिन की है। जिसके अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट कराने पर जमा किए गए पैसों के ऊपर 7.25% का ब्याज दर प्रदान करेगी जबकि इसी स्टार सुपर 777 फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के अंतर्गत अगर कोई सीनियर सिटीजन निवेश करता है तो उन्हें 7.75 प्रतिशत का ब्याज दर प्रदान करेगी। यानी कि सीनियर सिटीजन को सामान्य नागरिक की तुलना में 0.50% अधिक ब्याज दर मिलेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BOI Star Super Triple Seven Fixed Deposit Scheme के अंतर्गत आप मिनिमम ₹5000 से लेकर दो करोड़ रुपए तक निवेश कर सकते हैं। जिनकी समय मर्यादा 777 दिन की है जिसमें प्रतिवर्ष आपको 7.25% से लेकर 7.75% के ब्याज दर मिलेगा। इस एफडी स्कीम की ओर एक खास बात यह है कि स्टार 777 एफडी स्कीम पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, नेशनल सेविंग स्कीम की तुलना में ज्यादा ब्याज दर प्रदान करती है।

बैंक ऑफ़ इंडिया स्टार सुपर ट्रिपल सेवन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश कैसे करें?

अगर आप बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शुरू की गई स्टार सुपर 777 फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीक बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में विजिट करना होगा। कहां पर आपको एफडी सेक्शन में जाकर स्टार सुपर 777 एफडी स्कीम का फॉर्म अधिकारी के पास से प्राप्त करना होगा। उसके पश्चात आपको एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी और यह एप्लीकेशन फॉर्म उसी अधिकारी के पास जमा करवाना होगा।

इस प्रकार से आप सुपर 777 एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

BOI Star Super Triple Seven FD interest Rate

क्रमांकविगतसमय अवधिब्याज दर
01सामान्य नागरिक777 दिन7.25%
02सिनियर सिटीजन777 दिन7.75%
BOI Star Super Triple Seven FD interest Rate

SBI Utsav Fixed Deposit Scheme

दोस्तों SBI Utsav Fixed Deposit Scheme आजादी के 75 साल पूरे होने की स्थिति में देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक एसबीआई में इस स्कीम को निकाला था। जिसके अंतर्गत सामान्य सिटीजन को 6.10% का ब्याज दर मिलता है और सीनियर सिटीजन को निवेश किए गए पैसों पर 6.60% का ब्याज दर मिलता है। यानी कि एसबीआई बैंक के द्वारा शुरू की गई उत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में भी सीनियर सिटीजन को 0.50% का ब्याज दर ज्यादा मिलता है। Utsav FD Scheme के अंतर्गत आप‌ ज्यादा से ज्यादा 2 करोड रुपए निवेश कर सकते हैं। जिन पर आपको 6.10% से लेकर 6.60% का ब्याज दर मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां पर SBI Utsav Fixed Deposit Scheme क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

SBI Utsav Fixed Deposit interest Rate

क्रमांकविगतसमय अवधिब्याज दर
01सामान्य नागरिक1000 दिन6.10%
02सिनियर सिटीजन1000 दिन6.60%
SBI Utsav Fixed Deposit interest Rate

Baroda Tiranga Deposit Scheme

दोस्तों बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी आजादी के 75 साल के जश्न को मनाने के लिए अपने ग्राहक को तोहफे के रुप में एफडी स्कीम चलाई थी जिसका नाम Baroda Tiranga Deposit Scheme है। इसके अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2 में मेच्योरिटी स्टेज वाले प्लान लॉन्च किए थे जिसमें 444 दिन और 555 दिन का समावेश किया गया था। अगर आप सामान्य सिटीजन है और 444 दिन के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना चाहते हैं तो आपको 5.75% का ब्याज दर और सीनियर सिटीजन को 6.25% का ब्याज दर मिलता है। लेकिन अगर आप 555 दिन के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना चाहते हैं तो आपको 6.00% ब्याज दर और सीनियर सिटीजन को 6.50% का ब्याज दर मिलता है।

Baroda Tiranga FD Scheme के अंतर्गत अगर आप किसी भी प्लान के तहत बीच वाले दिनों में पैसे उठाना नहीं चाहते तो आपको 0.15% का ब्याज दर अधिक प्रदान किया जाता है। यानी कि Baroda Tiranga fixed deposit scheme के अंतर्गत आपको 5.75% से लेकर 6.65% तक ब्याज दर मिलता है। ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां पर Baroda Tiranga Deposit Scheme क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

BOB Baroda Tiranga Deposit Scheme interest rates

क्रमांकविगतसमय अवधिब्याज दर
01सामान्य नागरिक444 दिन5.75%
02सिनियर सिटीजन444 दिन6.25%
03सामान्य नागरिक555 दिन6.00%
04सिनियर सिटीजन555 दिन6.50%
Baroda Tiranga Deposit Scheme interest rates

तीनों में से बेहतरीन कौन सी एफडी है? (BOI Super 777 FD vs SBI Utsav FD vs Baroda Tiranga Deposit)

दोस्तों हमने आपको तीनों बैंक द्वारा चलाई जाती फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के बारे में सभी जानकारी प्रदान की। लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे लिए कौन सी डिपॉजिट स्कीम ज्यादा रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट प्रदान कर सकती है। जैसे कि तीनों बैंकों में मैच्योरिटी समय अवधि अलग-अलग है सबसे कम समय अवधि बरोड़ा बैंक में है और सबसे ज्यादा समय अवधि एसबीआई उत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में है। जबकि ब्याज दर की बात करें तो सबसे ज्यादा ब्याज दर बैंक ऑफ इंडिया द्वारा चलाई जाती स्टार सुपर 777 एफडी (BOI Super 777) में मिलता है। इसलिए हमारे हिसाब से जो सबसे अच्छी स्कीम है यानी कि सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेड प्रदान करेगी उस हिसाब से हमने नीचे क्रमांक दिए हैं।

  1. BOI Star Super Triple Seven Fixed Deposit Scheme (⭐⭐⭐⭐⭐)
  2. Baroda Tiranga Deposit Scheme (⭐⭐⭐⭐)
  3. SBI Utsav Fixed Deposit Scheme (⭐⭐⭐)

दोस्तों अगर आप इसी तरह भविष्य में बैंक द्वारा जारी की जाती फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम अथवा सरकारी योजनाओं की जानकारी सबसे पहले और रेगुलर पढ़ना चाहते हो तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से जॉइन करें या फिर आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को भी ज्वाइन कर सकते हो।

टेलीग्राम चैनलKhetiNiDuniya01
होम पेजयहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:

FAQs for BOI Star Super Triple Seven Fixed Deposit Scheme

प्रश्न: BOI Star Super 777 FD Scheme Last Date?

उत्तर: सुपर 777 एफडी स्कीम की अन्तिम तिथि बैंक द्वारा जारी नहीं की गई। किन्तु इतना बताया गया है ताकि यह स्कीम कुछ ही समय के लिए शुरु रहेगी।

प्रश्न: What is the interest Rate in BOI Star Super Triple Seven FD Scheme?

उत्तर: सामान्य नागरिक के लिए 7.25% और सिनियर सिटीजन के लिए 7.75% ब्याज दर मिलेगा।

प्रश्न: BOI Star Super 777 vs SBI Utsav vs Baroda Tiranga?

उत्तर: खेती नी दुनिया वेबसाइट के हिसाब से कम समय में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली स्कीम Star Super 777 FD Scheme है।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now