( CG Mukhyamantri Ghoshna Portal Login | मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल छत्तीसगढ़ | online registration | घोषणा की सूची कैसे देखें? | लाभ एवं विशेषताएं | उद्देश्य | छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल क्या है? | Ghoshna Portal Official Website )
कई बार ऐसा होता है कि मुख्यमंत्री तो किसी स्कूल या फिर विभाग को विकसित करने की घोषणा तो कर देते हैं लेकिन उसके बारे में आम जनता को मालूम नहीं होता। इसलिए आम जनता अधिकारियों से प्रश्न भी नहीं पूछ सकती और ऊपरी अधिकारियों को ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद काम शुरू हो चुका है। हमारे छत्तीसगढ़ में अब से हर कोई नागरिक मुख्यमंत्री की घोषणा का कार्य कहां तक पहुंचा है यह आसानी से जान सकेगा। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल का शुभारंभ किया है।
CG Mukhyamantri Ghoshna Portal के कारण आम लोग भी अधिकारियों से शिकायत कर सकेंगे जैसे की इस विभाग की घोषणा कब से हो गई है किंतु अभी तक काम क्यों शुरू नहीं हुआ?

आज खेती नी दुनिया के इस आर्टिकल Mukhyamantri Ghoshna Portal Chhattisgarh के माध्यम से हम आपको घोषणा पोर्टल की सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। इसलिए हमारी आप से विनती है कि इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
CG Mukhyamantri Ghoshna Portal | छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल 2023
इस लेख में महत्वपूर्ण मुद्दों को मोटा किया गया है ताकि आपको पढ़ने में सरलता रहे।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल क्या है?
हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार यानी कि 29 अक्टूबर, 2022 के दिन मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल का शुभारंभ किया है। Mukhyamantri Ghoshna Portal Chhattisgarh के जरिए प्रदेश के आम लोग भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाओं की जानकारी रख सकेंगे। जिसके कारण सरकारी कामों में पारदर्शिता रहेगी। प्रदेश के सामान्य लोग यह सुनिश्चित कर सकेंगे की मुख्यमंत्री द्वारा उनके गांव, तहसील या फिर जिले में जो भी घोषणाएं की थी उस पर जिला अधिकारियों ने कितना अमल किया। अगर अमल नहीं किया होगा तो प्रदेश के सामान्य लोग भी उच्च अधिकारियों से शिकायत कर सकेंगे। छत्तीसगढ़ भू नक्शा के लिए क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री घोषणाओं की जानकारी किस प्रकार से मिलेगी?
खेती नी दुनिया आपको नीचे दिए गए वीडियो से यह जानकारी देगी कि आप किस प्रकार से अपने गांव की घोषणाओं को विस्तार पूर्वक देख सकेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित कर सकेंगे की मुख्यमंत्री की घोषणा पर कितना अमल हुआ है। यह सभी जानकारी आपको Mukhyamantri Ghoshna Portal के जरिए प्राप्त होगी।
Mukhyamantri Ghoshna Portal का उद्देश्य
आज के ऑनलाइन जमाने के साथ सभी को ढलना जरूरी है। मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल शुरू करने के पीछे छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की आम जनता तक यह जानकारी पहुंचाना है कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर कितना अमल हुआ। इस पोर्टल के जरिए सभी सरकारी कार्यों की निगरानी आम जनता भी रख सकेगी। इस पोर्टल पर लोग विभाग वार घोषणाओं की सूची देख सकेंगे। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा की मौजूदा स्थिति क्या है यह भी सुनिश्चित हो सकेगा। ताकि राज्य के सरकारी कर्मचारी अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह हो सकें।
Important Points of Mukhyamantri Ghoshna Portal
🟠 पोर्टल का नाम | 🟢 मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल |
🟠 शुरू किया गया | 🟢 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा |
🟠 कब शुरू हुआ | 🟢 29 अक्टूबर, 2022 |
🟠 राज्य | 🟢 छत्तीसगढ़ |
🟠 उद्देश्य | 🟢 मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना |
🟠 लाभार्थी | 🟢 छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक |
🟠 सुविधा उपलब्ध होगी | 🟢 ऑनलाइन |
🟠 आधिकारिक वेबसाइट | 🟢 https://cmghoshna.cgstate.gov.in/ |
🟠 टेलीग्राम चैनल | 🟢 यहां क्लिक करें |
ध्यान दें: अगर आप भविष्य में कोई भी सरकारी योजना से जुड़ी ए टू जेड जानकारी सबसे पहले और रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें। (KhetiNiDuniya01)
👉 यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ बालवाड़ी योजना
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 29 अक्टूबर 2022 के दिन मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल का शुभारंभ किया गया।
- घोषणा पोर्टल के जरिए छत्तीसगढ़ के सामान्य लोग भी लॉगइन करके उनके विस्तार में की गई घोषणा की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
- CG Mukhyamantri Ghoshna Portal के कारण सामान्य नागरिक अपने गांव की घोषणाओं की मौजूदा स्थिति देख सकेंगे।
- इस पोर्टल पर सभी लोग घर बैठे ही ऑनलाइन के माध्यम से घोषणाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
- मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल छत्तीसगढ़ के कारण लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।
- सरकारी ऑफिसर की लापरवाही पर सामान्य लोग अपनी आवाज बुलंद करके उन्हें विकास कार्य के लिए मजबूर कर सकेंगे।
- Chhattisgarh CM Ghoshna Portal पर जिलेवार और विभाग वार घोषणाओं की सूची दी गई है। ताकि लोगों को ज्यादा समय अपने जिले को ढूंढने में नहीं लगाना पड़ेगा।
Chhattisgarh Mukhyamantri Ghoshna Portal Login Procedure (Online Registration) | मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
जैसे कि हमने आपको इस लेख में पहले ही बता दिया है कि CG Mukhyamantri Ghoshna Portal की आधिकारिक वेबसाइट Https://cmghoshna.cgstate.gov.in/ है। किंतु राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल पर अभी तक आम लोगों को लॉगिन व रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं दी है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल पर जैसे ही सामान्य लोगों को लॉगिन की प्रक्रिया सार्वजनिक की जाएगी उसी वक्त आपको भी खेती नी दुनिया के इस आर्टिकल के माध्यम से साझा किया जाएगा। अगर आप सबसे पहले अपडेट पाना चाहते हैं तो कृपया करके इस लेख को बुकमार्क करके जरूर रखें या फिर हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर से जॉइन करें।
टेलीग्राम चैनल | यहां क्लिक करें |
होम पेज | यहां क्लिक करें |
छत्तीसगढ़ की अन्य योजनाएं | यहां क्लिक करें |
अगर आपको हमारा यह लेख Chhattisgarh Mukhyamantri Ghoshna Portal अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़ें:
- महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना छत्तीसगढ़
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना
- गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना
- पीएम रोजगार मेला रजिस्ट्रेशन
- वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम
FAQs: CG Mukhyamantri Ghoshna Portal
प्रश्न: मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल की शुरुआत कब व किसके द्वारा की गई?
उतर: इस पोर्टल की शुरूआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 29 अक्टूबर 2022 के दिन की गई।
प्रश्न: Mukhyamantri Ghoshna Portal की Official Website क्या है?
उतर: https://cmghoshna.cgstate.gov.in/
प्रश्न: मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल की शुरूआत किस राज्य में हुई है?
उतर: छत्तीसगढ़
प्रश्न: Mukhyamantri Ghoshna Portal Login Process क्या है?
उतर: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल का शुभारंभ ही किया गया है जैसे ही इस पोर्टल पर लॉगिन प्रक्रिया को सार्वजनिक किया जाएगा उसी वक्त आपको भी खेती नी दुनिया के आर्टिकल के माध्यम से अपडेट किया जाएगा।