[₹3000] मैं हूं मध्यप्रदेश की लाडली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट 2023: Online Registration | CM Ladli Bahna Selfie Contest Apply in Hindi

( CM Ladli Bahna Selfie Contest in Hindi | Ladli Behna Selfie Contest Online Registration 2023 | मैं हूं मध्यप्रदेश की लाडली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया | पात्रता | लाड़ली बहना पुरस्कार राशि | नियम | मुख्यमंत्री लाडली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट की जानकारी )

सीएम लाडली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट 2023: दोस्तों जैसे कि हम सबको मालूम है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने हेतु मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया है। जिसके अंतर्गत हर महीने की 10 तारीख को ₹1000 लाभार्थी बहनों के बैंक खाते में जमा किए जाएंगे। इस योजना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केवल योजना ना बताकर इन्हें एक अभियान के रूप में ले रहे हैं. जिसके अंतर्गत हाल ही में उन्होंने सेल्फी कॉन्टेस्ट शुरू किया है। जिसका नाम “मैं हूं मध्य प्रदेश की लाडली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट” है।

अगर आप भी CM Ladli Behna Selfie Contest Registration करके ₹3000 की धनराशि प्राप्त करना चाहती है. तो हम आपको इसी आर्टिकल के माध्यम से आप किस प्रकार से रजिस्ट्रेशन कर सकेगी उसकी जानकारी देंगे। तो हमारे साथ अंत तक बनी रहे।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
CM Ladli Bahna Selfie Contest Apply in Hindi | मैं हूं मध्यप्रदेश की लाडली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट

सीएम लाड़ली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट क्या है? (CM Ladli Bahna Selfie Contest in Hindi 2023)

दोस्तों मुख्यमंत्री लाडली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। इस सेल्फी कॉन्टेस्ट की शुरुआत 8 जून से शुरू होकर 20 जून तक चलने वाली है। आपको बता देना चाहते हैं कि CM Ladli Bahna Selfie Contest के अंतर्गत प्रत्येक जिले में से तीन बहनों का चयन किया जाएगा। जिसे पुरस्कृत राशि (अधिकतम 3000 रुपए) प्रदान की जाएगी। अगर आप भी इस सेल्फी कॉन्टेस्ट में रजिस्ट्रेशन करना चाहती है तो इसका आवेदन तरीका बिल्कुल सीधा-साधा है जो हमने आपको इसी लेख में ही बताया है। तो चलिए पहले हम आपको यह जानकारी दे देते हैं कि सेल्फी कॉन्टैक्ट जीतने वाली प्यारी बहना को कितना इनाम दिया जाएगा।

मैं हूं लाडली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट पुरस्कार राशि (Selfie Contest Money)

प्यारी बहनों जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि प्रत्येक जिले में से तीन बहनों का चयन किया जाएगा जिन्हें पुरस्कार राशि भी वितरित की जाने वाली है। इस पुरस्कार राशि की जानकारी नीचे दी गई है।

  1. प्रथम पुरस्कार:- ₹3000
  2. द्वितीय पुरस्कार:- ₹2000
  3. तृतीय पुरस्कार:- ₹1000

Quick Look – Ladli Behna Selfie Contest

सेल्फी कॉन्टेस्ट का नाममैं हूं मध्यप्रदेश की लाडली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट
शुरू की गईमध्यप्रदेश सरकार द्वारा
उद्देश्यलाडली बहनों को पुरस्कार प्रदान करना
लाभार्थीमुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की पात्र महिलाएं
Registration Starts08 जून, 2023
Registration Ends20 जून, 2023
रजिस्ट्रेशन करने का तरीकाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://mp.mygov.in/
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

Ladli Bahna Selfie Contest में भाग लेने हेतु क्या करना है?

प्यारी बहने अगर आप इस लाडली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट में भाग लेना चाहती है तो आपको केवल तीन जरूरी चीज देनी होगी। जिसे आप ऑनलाइन पोर्टल पर जमा करके इस सीएम लाडली बहन सेल्फी कॉन्टेस्ट में लाभ ले सकती है।

  1. आपकी एक सेल्फी
  2. एक प्यारा सा संदेश
  3. आपका पूरा नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री लाडली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट के नियम

  • आप जो भी सेल्फी इस कांटेस्ट में दे रही है उसका फॉर्मेट जेपीजी, पीडीएफ या फिर पीएनजी में होना जरूरी है।
  • जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि इस सेल्फी कॉन्टेस्ट में भाग लेने हेतु आपको अपना पूरा नाम, पूरा पता (पिन कोड के साथ) और मोबाइल नंबर भी दर्ज करना है।
  • आप इस सेल्फी कॉन्टेस्ट में भाग लेने हेतु एक से अधिक आवेदन नहीं कर सकती। अगर ऐसा हुआ तो आपका आवेदन रिजेक्ट माना जाएगा।
  • आप जो भी संदेश भेजना चाहती है अगर उसमें कोई भी अनुचित शब्दावली का उपयोग करेगी तब भी आपका रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट माना जाएगा।
  • संदेश के साथ किसी भी तरह की लिंक नहीं दे सकती।
  • रजिस्ट्रेशन करने हेतु आप जो भी जानकारी देगी उसका उपयोग जनसंपर्क विभाग मध्य प्रदेश द्वारा किसी भी रूप में उपयोग करने के लिए स्वतंत्र होगा।
  • प्रत्येक जिले में से जितने भी लाडली बहनों ने सेल्फी कॉन्टेस्ट में भाग लेने हेतु प्रविष्टियां जमा करवाई होगी उनका चयन एक विशेष पैनल द्वारा किया जाएगा।
  • आपको बता देना चाहते हैं कि इसी पैनल का निर्णय अंतिम निर्णय माना जाएगा।
  • आपके द्वारा जो सेल्फी भेजी जाती है वह ओरिजिनल होना अनिवार्य है यानी कि किसी भी तरह के फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर में एडिट नहीं होनी चाहिए।
  • आप अगर CM Ladli Behna Selfie Contest जीतना चाहती है तो 20 जून से पहले इस लेख में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मामा की रोटी योजना को बहुत जल्द शुरू किया जाएगा।

मैं हूं लाडली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया (CM Ladli Behna Selfie Contest Online Registration)

स्टेप 1: सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाना है। जिसकी डायरेक्ट लिंक इस आर्टिकल में आगे दी गई है।

स्टेप 2: जैसे ही आप डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।

स्टेप 3: अब होम पेज पर आपको “मैं हूं मध्यप्रदेश की लाडली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट” का पोस्टर दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक कर देना है।

स्टेप 4: अब आपको स्क्रीन पर “CM Ladli Bahna Selfie Contest” का पेज खुल जाएगा।

स्टेप 5: इस पेज पर जैसे ही आप स्क्रॉल डाउन करेंगे तो सबसे नीचे आपको Comment का सेक्शन दिखाई देगा। जिसमे क्लिक करके आप अपनी सेल्फी, संदेश और पूरा नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कर देना है।

CM Ladli Behna Selfie Contest Online Registration

Note: यदि आपने mp.mygov.in पर रजिस्ट्रेशन नही किया है तो पहले रजिस्ट्रेशन जरूर कर लें। उसके पश्चात ही आप सेल्फी कॉन्टेस्ट के लिए आवेदन कर सकती है।

Ladli Bahna Selfie Contest Online Registration

स्टेप 6: सभी जानकारी दर्ज होने के पश्चात आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

इस प्रकार से आप CM Ladli Bahna Selfie Contest Online Registration कर सकती है।

होम पेजयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
एमपी की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

दूसरे रीडर्स की मनपसंद योजनाएं:

FREE TIP: 👉 “ladli bahna selfie contest by Pranav Patel” इस कीवर्ड को गूगल में सेयाच करते ही आप इस लेख को फिर से पढ़ सकेंगे।

FAQs: Ladli Bahna Yojana Selfie Contest

प्रश्न: लाडली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट की last date क्या है?

उत्तर: 20 जून, 2023

प्रश्न: लाडली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट में रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्या करना होगा?

उत्तर: आपको मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पूरा नाम, पता और एक सेल्फी अपलोड करनी होगी।

प्रश्न: क्या मध्यप्रदेश की सभी बहनें सेल्फी कॉन्टेस्ट में भाग ले सकती है?

उत्तर: जी नहीं, जो महिलाएं केवल लाडली बहना योजना में पात्र होंगी केवल वही इस योजना में आवेदन कर सकती है।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now