भारत ने अन्न भंडारण के लिए बनाई विश्व की सबसे बड़ी योजना: अब नही होगा अन्न का बिगाड़

Grain Storage Scheme in Hindi: भारत ने विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण स्कीम को बुधवार के दिन आयोजित कैबिनेट बैठक में मंजूरी प्रदान कर दी है। जिससे अब भारत को अन्न आयात भी नहीं करना होगा और अन्न का भंडारण भी सुरक्षित होगा। यहां जानिए योजना से जुड़ी अधिक जानकारी।

Grain Storage Scheme in Hindi

Anna Bhandaran Yojana: दोस्तों आपको बताना चाहते हैं कि आज मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक के दौरान अन्न भंडारण के मुद्दे पर बहुत बड़ा निर्णय लिया गया है। जैसे ही बैठक पूरी हुई उसके पश्चात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि आज कैबिनेट बैठक के दौरान अन्न भंडारण योजना को मंजूरी प्रदान की गई है। इस फैसले की वजह से अब भारत को अनाज की आयात भी नहीं करनी पड़ेगी और अभी तक जो अनाज की बर्बादी स्टोरेज यानी की गोदाम ना होने की वजह से हो रही थी उस पर अंकुश लगने वाला हैं।

अन्न भंडारण स्कीम क्या है?

दोस्तों आपको हम बताना चाहते हैं कि भारत में हर वर्ष 3100 लाख टन अन्न का उत्पादन किसानों द्वारा किया जाता है। किंतु भारत देश में गोदामों की कमी की वजह से 50 फीसदी से ज्यादा अन्न का स्टोरेज नहीं किया जा सकता था। जिसकी वजह से अन्न की बर्बादी होती थी। किंतु अब भारत सरकार द्वारा विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना (World’s Largest Grain Storage Scheme) को मंजूरी दे दी हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

700 लाख टन अनाज भंडारण की क्षमता बढ़ेगी

दोस्तों, आपको बताना चाहते है की फिलहाल भारत के पास इतने गोदाम ही है की जिसमे केवल 1450 लाख टन अन्न का संग्रह ही किया जा सकता हैं। किंतु अब Anna Bhandaran Yojana के चलते इसकी क्षमता 700 लाख टन बढ़ने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह क्षमता आने वाले 5 वर्षो के भीतर ही बढ़ा दी जाएगी। यानी की आने वाले 5 वर्षो के भीतर ही भारत में Grain Storage की Capacity कुल 2150 लाख टन होने वाली है।

इसे पढ़ें: फ्री कुकिंग स्टोव योजना

सभी ब्लॉक में बनाए जाएंगे गोदाम

जैसे ही Grain Storage Scheme को मंजूरी मिली उसी वक्त केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया की भारत में सभी ब्लॉक के अंतर्गत गोदाम बनाए जाएंगे। यह गोदाम 2000 टन की क्षमता वाले होंगे। जिसमे उस ब्लॉक के अनाज का संग्रह किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपए का बजट भी निर्धारित किया हैं।

कोरोना जैसी महामारी के वक्त खाद्य भंडारण योजना पत्थर की लकीर साबित होगी

दोस्तों कोरोना वायरस के कहर से भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भी हैरान हो चुकी है। जो कि अभी भी कोरोना वायरस पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ। ऐसी महामारी के दौरान खाद्य सामग्री सरकार के पास होनी अनिवार्य है। अब Grain Storage Yojana शुरू होने से भारत में अन्न की कमी नहीं होगी। इतना ही नहीं बल्कि खाद्य पदार्थों की अच्छी स्टोरेज क्षमता की वजह से उसकी बर्बादी भी नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रैशन

अनाज भंडारण योजना से क्या लाभ होंगे

दोस्तों, जैसे की हमने आपको पहले ही बताया की अन्न भंडारण स्कीम के तहत ब्लॉक स्तर पर 2000 टन की क्षमता वाले गोदाम बनाए जाने वाले है। जिसके रखरखाव के लिए और अन्य जरूरतों के लिए भी ब्लॉक स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा भारत में खाद्यान्न सामग्री की सुरक्षा भी बढ़ेगी। गोदामों के बनने से अब तक अन्न को कीड़ों से बचाना पड़ता था जिससे भी अब सुरक्षा मिलेगी। कई बार बारिश की वजह से अन्न का बड़ा हिस्सा बिगड़ जाता था उससे भी आजादी मिलेगी। यानी की कुल मिलाकर अन्न भंडारण योजना से पूरे देश को काफी फायदा होने वाला है।

Join Telegram Channel

दोस्तों, हम इसी प्रकार से योजनाओं से जुड़ी खबरें सबसे पहले आप तक पहुंचाते है। यदि आप और भी योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इसी वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं। जहा पर आपको स्टेट वाइज सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा आप हमारी टेलीग्राम चैनल को भी ज्वाइन कर सकते हो।

इसे जरूर पढ़ें: महिला सम्मान बचत पत्र योजना

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now