Jharkhand Govt Approved four welfare schemes for students, youths | झारखंड सरकार ने छात्रों की चार कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी दी 2023 | Mukhyamantri Shiksha Protsahan Yojana (MMSPY) | Eklavya Prasikshan Yojana (EPY) | Guruji Student Credit Card Yojana (GSCCY) | Mukhya Mantri Sarathi Yojana (MMSY)

Jharkhand Govt Approved four welfare schemes for students, youths | Education Schemes in Jharkhand
दोस्तों हाल ही में झारखंड राज्य सरकार ने छात्रों के लिए बड़ा अहम फैसला लिया है। विस्तार से आपको बताते चले तो पिछले गुरुवार यानी कि 10 नवंबर 2022 के दिन झारखंड कैबिनेट मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई थी जिसके अंदर राज्य के छात्रों को फायदा दिलाने हेतु चार कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। यह योजना राज्य के छात्रों को रोजगार से लेकर उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देने के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो खेती नी दुनिया के इस लेख को ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें। आपको बताते चलें कि इस योजना के नाम कुछ इस प्रकार है।
- मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना झारखंड (MMSPY)
- एकलव्य प्रशिक्षण योजना झारखंड (EPY)
- गुरुजी छात्र क्रेडिट कार्ड योजना (GSCCY)
- मुख्यमंत्री सारथी योजना (MMSY)
ऊपर बताई गई इन चार योजना को आगामी तारीख 15 नवंबर 2022 के दिन देश के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा लॉन्च किया जाएगा। आज इस लेख के माध्यम से आपको इन चारों योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
मंत्रिपरिषद के निर्णय… pic.twitter.com/w25TmtAf7Q
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) November 10, 2022
Highlights of Education schemes in Jharkhand
🟠 लेख का विषय | 🟢 Jharkhand Govt Approved four welfare schemes for students, youths |
🟠 लॉन्च की जाएगी | 🟢 15 नवंबर |
🟠 किसके द्वारा शुरु होगी | 🟢 प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू द्वारा |
🟠 योजना का नाम | 🟢 एमएमएसपीवाई, ईपीवाई, जीएससीसीवाई, एमएसयाई |
🟠 लाभार्थी | 🟢 झारखंड राज्य के छात्र एवं युवा |
🟠 उद्देश्य | 🟢 झारखंड राज्य के छात्रों का कल्याण करने के लिए |
🟠 साल | 🟢 2023 |
🟠 टेलीग्राम चैनल | 🟢 KhetiNiDuniya01 |
ध्यान दें: अगर आप भविष्य में कोई भी सरकारी योजना की A टू Z जानकारी सबसे पहले और रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें। (KhetiNiDuniya01)
झारखंड मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना (MMSPY)
MMSPY झारखंड के अंतर्गत राज्य के दसवीं कक्षा में पढ़ते छात्रों को लाभ प्रदान किया जाएगा। दसवीं कक्षा के सभी छात्रों को जो भी अन्य कोर्स करना चाहते हैं जैसे कि इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, फूड मेकिंग, डिजिटल मार्केटिंग के अलावा अन्य कई प्रकार के कोर्स का लाभ छात्रों को प्रदान किया जाएगा। Jharkhand Mukhya Mantri Siksha Protsahan Yojana के अंतर्गत प्रतिवर्ष 8000 स्टूडेंट को लाभ प्रदान किया जाएगा। ताकि उनकी पसंदीदा स्किल्स को सीख कर वह भविष्य में उनके अनुरूप रोजगार के अवसर उत्पन्न कर सके।
👉 यह भी पढ़ें:- Jharkhand Mukhyamantri Gram Gaadi Yojana
Eligibility & Benefits of MMSPY Jharkhand
दोस्तों मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना झारखंड का लाभ केवल दसवीं कक्षा के छात्रों को ही प्रदान किया जाएगा जो डेवलपमेंट कोर्स करना चाहते हैं। इसके साथ साथ शिक्षा प्रोत्साहन योजना झारखंड का लाभ आर्थिक रूप से निर्बल परिवार के छात्रों को ही दिया जाएगा जिनके परिवार की वार्षिक आय निर्धारित अंको से कम हो। Mukhya Mantri Siksha Protsahan Yojana झारखण्ड के तहत पात्र होने वाले छात्रों को ₹2500 की छात्र शिष्यवृत्ती भी प्रदान की जाएगी ताकि वे अपने अन्य खर्चा निकाल सके। यह शिष्यवृत्ती ₹2500 प्रति माह के तौर पर अधिकतम 1 साल के लिए प्रदान की जाएगी।
झारखंड गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (GSCCY)
GSCCY jharkhand को भी 15 नवंबर 2022 के दिन प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू द्वारा लांच किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत राज्य के छात्र जो अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए ऋण प्राप्त करना चाहता है उन्हें क्रेडिट कार्ड प्रदान किया जाएगा। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना झारखंड के अंतर्गत छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए ₹1500000 की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड प्रदान किया जाएगा। जिसका उपयोग करके राज्य के छात्र ₹1500000 का ऋण क्रेडिट कार्ड के माध्यम से उठा सकेंगे।
इस राशि का 30% वे उनके पर्सनल खर्चे के लिए खर्च कर सकते हैं जैसे कि खाना पीना, बुक्स लेना, लैपटॉप लेना आदि। 30% को निकालकर बाकी बची 70% की राशि का उपयोग वह अपनी शिक्षा के लिए फीस चुकाने में करेगा।
गुरुजी क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत सबसे कम ब्याज दर में दिया जाएगा ऋण
Guruji Student Credit Card Yojana Jharkhand के अंतर्गत दिए जाने वाले क्रेडिट कार्ड की महतम लिमिट 1500000 रुपए की होगी जिसका ब्याज केवल 4% ही छात्र के पास से लिया जाएगा। साथ ही साथ इस योजना की खास बात यह है कि इस ऋण का ईएमआई पेमेंट आपको अपना कोर्स खत्म होने के बाद देना होगा। और इस लोन को पूरा चुकाने की अवधि 15 वर्ष की होगी।
👉 यह भी पढ़ें:- Jharkhand JharSeva Praman Patra
मुख्यमंत्री सारथी योजना (MMSY) Jharkhand
Mukhya Mantri Sarathi Yojana Jharkhand के अंतर्गत छात्रों या फिर युवाओं को रोजगार दिलाने हेतु स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम झारखंड के अंतर्गत उन्हे ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। लेबर विभाग की अधिकारी ने बताया कि स्किल प्रोग्राम को अब MMSY के अंतर्गत ब्लॉक लेवल पर ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत स्टूडेंट्स या फिर युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में सहायक स्किल जैसे की सिलाई मशीन चलाने की ट्रेनिंग, सुथार का कार्य, एंब्रॉयडरी डिजाइन, फूड रेसिपी क्लासेस, ब्यूटी पार्लर आदि।
लेबर विभाग के अधिकारी ने बताया की इन सभी क्लासेस की ट्रेनिंग उसे स्कूल टाइम के अलावा जब भी स्कूल खाली रहेगी तब या फिर खाली बिल्डिंग में प्रदान की जाएगी। MMSY योजना के अंतर्गत अगर झारखंड राज्यके बहार से कोई स्टूडेंट्स ट्रैनिंग लेना चाहता है तो उसे भी 1000 रुपए भत्ता प्रदान किया जाएगा। और यह ट्रेनिंग 1 बेच के लिए 3 महीनों तक शुरू रखी जाएगी।
अगर 3 महीने के बाद उसे रोजगार नहीं मिलता तो झारखंड राज्य सरकार उसे मुख्यमंत्री सारथी योजना (MMSY) के अंतर्गत भत्ता भी प्रदान करेगी। जो पुरुष छात्रों के लिए ₹1000 प्रति महीना और महिला एवं दिव्यांग जन के लिए ₹1500 प्रति महीना होगा। और यह भत्ता उसे अधिकतम 1 साल के लिए दिया जाएगा।
एकलव्य प्रशिक्षण योजना झारखंड (EPY)
Eklavya Prasikshan Yojana (EPY) के अंतर्गत जो भी छात्र कम्पेटिटिव एग्जाम प्रिपरेशन करना चाहता है उन्हें फैकल्टी मुहैया कराई जाएगी। जैसे की कोई छात्र यूपीएससी, झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC), SSC या फिर Bank की एग्जाम के लिए उन्हें प्रशिक्षण दीया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष 2700 छात्रों को सिलेक्ट किया जाएगा। एकलव्य प्रशिक्षण योजना झारखंड के अंतर्गत प्रति वर्ष 2700 छात्रों को यह क्लासेस मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाएगी।
होम पेज | यहां क्लिक करें |
झारखंड की अन्य योजनाएं | यहां क्लिक करें |
अगर आपको हमारा यह लेख “Jharkhand Govt Approved four welfare schemes for students, youths” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़ें: