मैत्री मेंस्ट्रुअल कप योजना, मैत्री मासिक धर्म कप योजना, Maitri Menstrual Cup Scheme ( online Apply, registration, required documents, benefits, form, criteria, beneficiary, key points, features, limitations, Last Date to apply )
दोस्तों आज के इस टेक्नोलॉजी के युग में मानव जाति के लिए कई सारी टेक्नोलॉजी उपलब्ध है। जिसे यूज करने से हमारा जीवन आसान हो जाता है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से ही मेंस्ट्रूअल कप जो की पूरी तरह से इको फ्रेंडली है उसे बनाया जाता है। आज हम 21वीं सदी में हो कर भी मेंस्ट्रूअल कप यानी कि स्त्रियों के मासिक धर्म में काम आने वाला उपकरण की बात लड़किया अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ करने में हिचकिचाहट महसूस करती है। इस हिचकिचाहट को दूर करने के लिए कर्नाटक सरकार ने बहुत ही अहम फैसला लिया है। और मैत्री मासिक धर्म कप योजना शुरू करने का निर्णय लिया है।
आज के इस लेख Maitri Menstrual Cup Scheme में इस योजना से जुड़ी सभी बातें जैसे कि योजना की शुरुआत कब हुई?, किसके द्वारा चालू की गई?, इस योजना का उद्देश्य क्या है?, इस योजना के तहत कौन लाभ ले सकता है?, योजना की पात्रता क्या है?, आवेदन कैसे करें?, हेल्पलाइन नंबर जैसी सभी जानकारी इस लेख में विस्तार पूर्वक दी जाएगी। तो आप से निवेदन है कि इस लेख को आप अंत तक जरूर पढ़ें।

खास सुचना: कोई भी सरकारी योजना की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें।
Karnataka Maitri Menstrual Cup Scheme 2023 | मैत्री मासिक धर्म कप योजना
इस योजना से जुड़ी सामान्य जानकारी नीचे दी गई है।
Important Points of Maitri Menstrual Cup Scheme
योजना का नाम | Maitri Menstrual Cup Scheme |
Maitri Menstrual Cup Scheme कोन से राज्य से जुड़ी है | कर्नाटक |
कब शुरू हुईं | जुलाई, 2022 |
Maitri Menstrual Cup Scheme कोन से विभाग द्वारा चलाई जाती है | स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग |
लाभार्थी | राज्य की लड़किया |
लाभ | Menstrual Cup दिए जाएंगे |
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करने के लिए | यहां क्लीक करें |
टोल फ्री नंबर | जल्द ही जारी किया जाएगा |
Menstrual Cup क्या है
लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान होते फ़्लो को रोकने के लिए सेनेटरी पैड या फिर कपड़े का इस्तेमाल करना पड़ता है। सादे कपड़े का उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। मेंस्ट्रूअल कप एक ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग करने से आपको सेनेटरी पैड या फिर कपड़े का उपयोग नहीं करना पड़ेगा। Menstrual cup रब्बर अथवा सिलिकॉन मटेरियल से बनाया जाता है। इसको मोड़कर वजाइना में सही तरह से फिट किया जाता है। ताकि आने वाले फ़्लो को सही तरह से संग्रहित किया जा सके।
क्या है Maitri Menstrual Cup Scheme?
इस योजना की घोषणा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने 6 जुलाई को चामराजनगर जिले में बीआर हिल्स स्थित स्वामी विवेकानंद गिरीजन कल्याण केंद्र में की थी। इस योजना के तहत राज्य सरकार ने सभी किशोरियों को मुफ्त में मेंस्ट्रूअल कप देने की बात रखी है। हालांकि इस योजना को प्राथमिक रूप से कुछ ही इलाकों में शुरू किया जाएगा। इन इलाकों मे योजना के सफल होने से पूरे राज्य में लागू की जाएगी। इस योजना को निकालकर राज्य सरकार का किशोरियों के प्रति साफ मनसूबा दिख रहा है। सरकार का मानना है कि इस योजना की मदद से राज्य की किशोरियों को बड़ा फायदा मिलने वाला है।
Maitri Menstrual Cup Scheme का उद्देश्य
राज्य सरकार का इस योजना को चालू करने का मुख्य उद्देश्य किशोरियों के स्वास्थ्य को बचाना है। साथ ही साथ Menstrual Cup का उपयोग करने से पर्यावरण भी सुरक्षित होने वाला है। क्योंकि मेंस्ट्रूअल कप पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल मटेरियल से बनाया जाता है। जब कि सेनेटरी पैड में कई हद तक प्लास्टिक होता है। जिसे नष्ट होने में तकरीबन 200 से 300 साल लग जाते हैं। जब कि मेंस्ट्रूअल कप को नष्ट होने में कुछ ही समय लगता है। इसलिए राज्य सरकार का यह कदम ना कि केवल स्वास्थ्य में सुधार लाएगा बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा में भी सहायता देगा।
Maitri Menstrual Cup योजना का लाभ
इस योजना के कारण राज्य की किशोरियों और राज्य को भी फायदा मिलने वाला है। जिस की सूची नीचे दी गई है।
- राज्य की किशोरियों को Menstrual Cup फ्री में प्रदान किए जाएंगे।
- इस योजना से प्लास्टिक का उपयोग कम हो जाएगा।
- इस योजना के कारण स्त्रियों को मासिक धर्म के कारण होने वाली बीमारियों से बचाई जाएगी।
- योजना के कारण स्त्रियों को महावरी के वक्त कपड़े में होने वाले दाग से शर्मिंदा नहीं होना पड़ेगा।
मैत्री मेंस्ट्रुअल कप योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस योजना की शुरुआत हाल ही में हुई है। इसलिए राज्य सरकार द्वारा अभी तक इस योजना में जुड़ने के लिए कौन कौन से दस्तावेज लगेंगे इसकी जानकारी ऑफिशियल रूप से नहीं दी है। फिर भी नीचे दिए गए डाक्यूमेंट्स की यादी आपको काम आ सकती है।
- आधार कार्ड (पहचान के लिए)
- स्थानिक प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर इत्यादि…
मैत्री मेंस्ट्रुअल कप योजना के लिए पात्रता
- इस योजना के लाभ लेने वाली लाभार्थी कर्नाटक राज्य के निवासी होनी चाहिए।
- राज्य सरकार के मुताबिक स्कूल में पढ़ने वाली किशोरियों को इस योजना के लिए अग्रता दी जाएगी।
- लाभार्थी की आयु 10 साल से कम और 60 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ जनजातीय समुदाय की किशोरियों को मिलने वाला है। इसके अलावा राज्य की अन्य लड़किया भी इस योजना में आवेदन कर सकती है।
Maitri Menstrual Cup योजना की मुख्य विशेषताएं
- प्रायोगिक रूप से इस योजना को राज्य के चामराजनगर और दक्षिण कनाडा जिले में ही चालू की गई है।
- प्रायोगिक रूप में सफल होने के बाद इस योजना को पूरे राज्य में लागू की जाएगी।
- राज्य सरकार ने यह योजना निकाल कर एक तीर से दो निशाना साधा है।
- पहला यह की किशोरियों को मासिक धर्म के कारण बीमारियां नहीं होंगी।
- दूसरा यह कि इस योजना की वजह से प्लास्टिक का उपयोग कम किया जाएगा।
- एक मेंस्ट्रूअल कप की आयु मर्यादा 8 से 10 साल की होती है।
- परिवार में सेनेटरी पैड का खर्चा बच जाएगा।
- मेंस्ट्रूअल कप को एक से अधिक बार उपयोग किया जा सकता है।
- इस योजना मे आशा कार्यकर्ताओ की मदद ली जायेगी।
Maitri Menstrual Cup Scheme Limitations | योजना की सीमाएं
- हाल में इस योजना का लाभ राज्य की सभी महिलाएं नहीं उठा सकती।
- Menstrual Cup का सही रूप से उपयोग कैसे किया जाए इसकी जानकारी राज्य सरकार द्वारा दी जानी चाहिए।
Maitri Menstrual Cup Scheme Registration
राज्य सरकार ने इस योजना की घोषणा हाल ही में की है। इसलिए इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट अभी तक लॉन्च नहीं हुई है। जैसे ही इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च होगी वैसे ही इस योजना की रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बारे में आपको अपडेट किया जाएगा। इसलिए आपसे यह निवेदन है कि इस लेख से आप जुड़े रहे।
Maitri Menstrual Cup Scheme Online Apply
इस योजना को अभी प्रायोगिक रूप से राज्य के दो ही जिले में चालू की गई है। जैसे ही इस योजना को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा वैसे ही इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया किस तरह से होगी इसकी जानकारी आपको तुरंत दी जाएगी। तब तक आप हमारी टेलीग्राम चैनल से जुड़े रहे।
टेलीग्राम चैनल | यहां क्लीक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | N/A |
होम पेज | यहां क्लीक करें |
और भी पढे:
- कर्नाटक काशी यात्रा योजना क्या है?
- PM Kisan 11 वा हप्ता जमा नहीं हुआ तो क्या करें?
- अग्निपथ प्रवेश योजना क्या है?
FAQs
Que: Maitri Menstrual Cup Scheme कब शुरू हुई?
Ans: 6 जुलाई, 2022
Que: इस योजना मे क्या लाभ मिलेंगे?
Ans: राज्य की सभी लड़कियों को मुफ़्त मे Menstrual Cup दिए जायेंगे।
Que: Maitri Menstrual Cup Scheme क्या है?
Ans: इस योजना को कर्नाटक राज्य ने शुरू की है। जिसमे राज्य की सभी महिलाओ को सेनेटरी पेड की जगह पर menstrual cup दिए जायेंगे।
Que: किस विभाग द्वारा यह योजना चलाई जाती है?
Ans: राज्य के स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा
Que: इस योजना की घोषणा किसने की थी?
Ans: राज्य के स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के सुधाकर ने घोषणा की है।