एमपी कांग्रेस ने खेला दांव: शुरू होगी कृषक न्याय योजना, जानें क्या है वादे | Krishak Nyay Yojana MP in Hindi 2023

( Krishak Nyay Yojana MP in Hindi 2023 | कृषक न्याय योजना क्या है | मध्य प्रदेश कृषि न्याय योजना का हुआ एलान | How to Apply Online | एमपी कांग्रेस के किसानों के प्रति 5 वादे | कब शुरू हुई | पात्रता )

Madhya Pradesh Krishak Nyay Yojana Registration 2023: दोस्तों हम सब जानते हैं कि मध्यप्रदेश में आने वाले कुछ ही महीनों में चुनाव होने जा रहे हैं। दोनों पार्टियां यानी कि भाजपा और कांग्रेस महिला और किसानों के वोट को आकर्षित करने के लिए नई-नई सरकारी योजना शुरू कर रही है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा किसानों को लाभ प्रदान करने हेतु 5 वादे किए हैं। इन वादों को पूरा करने के लिए शुरू की जाने वाली योजना का नाम कृषक न्याय योजना रखा गया है।

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली Mukhyamantri Krishak Nyay Yojana 2023 के बारे में जानकारी देने जा रहे है। तो कृपया करके आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Krishak Nyay Yojana MP Online Apply in Hindi | कृषक न्याय योजना क्या है

Table of Contents

कृषक न्याय योजना क्या है? (Krishak Nyay Yojana MP in Hindi 2023)

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा 26 जुलाई के दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी कि किसानों की हालत को बदलने के लिए वर्ष 2023 में विधानसभा का चुनाव जीतने के पश्चात तुरंत ही प्रदेश में कृषक न्याय योजना शुरू की जाएगी। जिसके माध्यम से किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सकेगी। Krishak Nyay Yojana MP का एलान करते वक्त उन्होंने यह बताया कि दरअसल किसानों की आय बढ़ने की जगह पर कम होती जा रही है। जैसे ही हमारी सरकार बनेगी तो तुरंत ही मध्यप्रदेश में कृषक न्याय योजना को शुरू किया जाएगा।

इस योजना के तहत किसानों के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा पांच महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। जिसके कारण किसानों की आय बढ़ने वाली है। उन्होंने बताया कि कर्जदार किसानों के लिए यह योजना कारगर साबित होगी।

Quick Look – Krishak Nyay Scheme in Hindi

🟠 योजना का नाम🟢 कृषक न्याय योजना
🟠 एलान किया गया🟢 कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा
🟠 कब एलान हुआ🟢 26 जुलाई के दिन
🟠 योजना कब शुरू होगी🟢 वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद
🟠 लाभार्थी🟢 एमपी के किसान भाई
🟠 आवेदन प्रक्रिया🟢 ऑनलाइन/ऑफलाइन
🟠 ऑफिशियल वेबसाइट🟢 जल्द शुरू होगी
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए🟢 यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश कृषक न्याय योजना का उद्देश्य (Objective)

कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली कृषक न्याय योजना का एकमात्र मकसद यही है कि किसानों को होने वाली लागत में कमी लाकर उनकी आय को बढ़ाना है। कांग्रेस द्वारा किए गए 5 वादों को यदि ध्यान से देखा जाए तो वह सब वादे किसानों को होने वाली लागत को कम करने में फायदा रूप साबित हो सकते हैं। जैसे ही किसानों की लागत कम होगी वैसे ही उनकी आय में ऑटोमैटिक ही बढ़ोतरी हो सकेगी।

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना शुरू की गई है जिसके तहत लाभार्थियों को जूते, चप्पल, साड़ी, छाता और अन्य सामान फ्री में दिया जा रहा है।

कृषक न्याय योजना के तहत किए गए 5 वादे

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के लिए चुनाव जीतने पर शुरू की जाने वाली एमपी कृषक न्याय योजना के तहत दिए जाने वाले पांच वादों की जानकारी नीचे दे रखी है।

5 हॉर्स पावर तक बिजली बिल माफ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा यह जानकारी दी गई है कि कृषक न्याय योजना के तहत यदि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होती है तो सरकार सबसे पहले किसानों को 5 हॉर्स पावर का उपयोग करने पर बिजली बिल निशुल्क करेगी। जिसका सीधा फायदा किसानों की लागत को कम करेगा।

बिजली बिल का बकाया माफ

दूसरे वादे को बताते हुए उन्होंने बताया कि यदि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो किसानों को उनके बकाया बिजली बिलों को भी माफ कर दिया जाएगा। चाहे किसानों को उनके खेत का कितना भी बिजली का बिल बकाया है वह सरकार की ओर से पूरी तरह से जीरो कर दिया जाएगा।

किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी दी है कि हम किसानों का कर्जा माफ करेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का केवल ब्याज ही नहीं बल्कि जितना भी कर्जा होगा वह सभी कांग्रेस पार्टी की ओर से माफ कर दिया जाएगा।

12 घंटे बिजली मिलेगी

दोस्तों हम अच्छी तरह से जानते हैं कि यदि किसानों को दिन में जितनी ज्यादा बिजली मिलेगी उतनी ज्यादा उनकी फसल होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए पूर्व चीफ मिनिस्टर कमलनाथ ने किसानों को 12 घंटे बिजली देने का वादा किया है।

आंदोलन के समय दर्ज हुए मुक़दमे को माफ किया जाएगा

कमलनाथ ने यह भी वादा किया है कि आंदोलन के समय जिस भी किसानों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे उनको वापस लिए जाएंगे।

ऊपर बताए गए पांचों के पांच वादे किसानों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से भी फायदा पहुंचा रहे हैं। इसीलिए कमलनाथ द्वारा दिए गए इन वादों को किसानों के हित के रूप में बताया जा रहा है जिसे कृषक न्याय योजना के तहत लागू कर दिया जाएगा।

सरकार बेरोजगार युवाओ को Yuva Annadoot Yojana के माध्यम से वाहन लेने पर सब्सिडी प्रदानकर रही है।

किसे मिलेगा मुख्यमंत्री कृषक न्याय योजना का लाभ? (Eligibility)

  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के लोगों को ही मिलेगा।
  • इसमें भी जो किसान परिवार से होंगे उन्हें ही इस योजना के तहत दिए गए पांचों वादों का लाभ प्राप्त होगा।
  • किसानों के खेत में 5 हॉर्स पावर का बिजली बिल माफ किया जाएगा।

कृषक न्याय योजना मध्य प्रदेश की मुख्य विशेषताएं

  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह जानकारी दी है कि उनकी सरकार बनती है तो इन पांचों वादों को तुरंत ही पूरा किया जाएगा।
  • Krishak Nyay Yojana MP के तहत किसानों को होने वाले लागत को कम करने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया जाएगा।
  • जैसे कि हमने आपको ऊपर ही बताया कि इस योजना के तहत किसानों को 12 घंटे बिजली प्रदान की जाएगी, 5 हॉर्स पावर तक बिजली बिल माफ किया जाएगा, आंदोलन के समय दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लिया जाएगा, बिजली बिल का बकाया माफ कर दिया जाएगा और किसानों का कर्जा भी कांग्रेस पार्टी की ओर से माफ कर दिया जाएगा।
  • यह सभी 5 वादे पूरे करने से किसानों की आय में परोक्ष रूप से बढ़ोतरी हो सकेगी।

कृषक न्याय योजना मध्यप्रदेश में कब शुरू होगी?

कमलनाथ ने यह साफ-साफ बताया है कि यदि अगले विधानसभा चुनाव यानी कि वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश राज्य में जो विधानसभा चुनाव होने वाले हैं उसमें कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो तुरंत ही कृषक न्याय योजना को लागू कर दिया जाएगा और किसानों के लिए जो 5 वादे बनाए गए हैं उनको पूरा किया जाएगा।

मध्यप्रदेश कृषक न्याय योजना में आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

जो भी किसान पाए कृषक न्याय योजना के तहत आवेदन कर 5 वादों का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें थोड़ा सा इंतजार करना होगा क्योंकि हमने आपको पहले ही बताया कि कमलनाथ द्वारा यह जानकारी दी गई है कि उसकी सरकार बनने पर ही इस योजना को लागू किया जाएगा। इसलिए यदि आने वाले समय में कमलनाथ की सरकार बनती है तो तुरंत ही हम आपको जैसे ही इस योजना को लागू किया जाएगा तब आवेदन करने की जानकारी इसी आर्टिकल के माध्यम से प्रदान करेंगे।

होम पेजयहां क्लिक करें
एमपी की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

दूसरे रीडर्स की मनपसंद योजनाएं:

FAQs: Krishak Nyay Yojana MP 2023

प्रश्न: कृषक न्याय योजना की घोषणा किसके द्वारा की गई?

उत्तर: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा

प्रश्न: मुख्यमंत्री कृषक न्याय योजना कब शुरू होगी?

उत्तर: मध्यप्रदेश में कांग्रेस को सरकार बनने पर शुरू होगी।

प्रश्न: मध्य प्रदेश में किसानों के बिजली बिल किस योजना के तहत माफ किए जाएंगे?

उत्तर: कृषक न्याय योजना

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now