
महात्मा ज्योतिराव फुले ऋण योजना के पात्र किसानों को मिल रही है ₹50000 तक की प्रोत्साहन राशि
जी हां किसान भाई और सरकार की तरफ से पात्र किसानों को दिवाली के त्योहार पर (Maharashtra govt give 50000 to farmers) गिफ्ट के रूप में ₹50000 तक की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जा रही है। ताकि राज्य के किसान अपनी दिवाली धूमधाम से मना सके। वैसे आपको बता दें कि यह प्रोत्साहन राशि उन किसानों को दी जा रही है जिसने महात्मा ज्योतिराव फुले किसान ऋण राहत योजना के अंतर्गत अपना ऋण समय पर चुका दिया था। किसान भाइयों महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने पात्र किसानों के खाते में ₹50000 तक की प्रोत्साहन राशि जमा करने की शुरुआत कर दी है। (Maharashtra govt give 50000 to farmers) तो चलिए जानते हैं खेती नी दुनिया के माध्यम से कि यह राशि किन किसानों को दी जा रही है।
जानिए किन किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि?
महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा गत गुरुवार यानी कि 20 अक्टूबर 2022 के दिन इस योजना की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत उन्हीं किसानों को लाभ प्राप्त होगा जिसने महात्मा ज्योतिराव फुले लघु ऋण योजना के अंतर्गत अपने ऋण की भरपाई समय पर की होगी। पात्रता मापदंड के अनुसार जिन किसानों ने वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में से किसी 2 वर्षों में फसल का ऋण सही समय पर चुकाया होगा उन्हीं किसानों को इस योजना के अंतर्गत ₹50000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगर किसी किसान ने ₹50000 से कम रुपए का ऋण लिया था तो उन्हें उनके ऋण के मूल्य की समान राशि प्रोत्साहन के रूप में उन्हें वापस प्रदान की जाएगी। किंतु अगर जिन किसानों ने ₹50000 से अधिक ऋण किसी एक या अधिक बैंकों से लिया होगा उन्हें कितना प्रोत्साहन दिया जाए उनके बारे में विचार-विमर्श चल रहा है। किंतु मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक ₹50000 का ऋण किसानों को मिल सकेगा।
महात्मा ज्योतिराव फुले ऋण योजना महाराष्ट्र के अंतर्गत 8 लाख से अधिक किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि महात्मा ज्योतिराव फूले ऋण योजना को महा विकास अघाड़ी सरकार ने शुरु किया था। किंतु कोरोनावायरस महामारी के कारण इस योजना के अंतर्गत सभी किसानों को मुआवजा देना बाकी रह गया था। और यह काम एकनाथ शिंदे सरकार ने दिवाली से पहले पूरा करने का निर्णय लिया है। इसलिए इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों की 12 अक्टूबर 2022 के दिन सूची बनाई गई जिसके अंतर्गत 6 लाख 90 हजार किसानों को शामिल किया गया। इन किसानों के खातों में 20 अक्टूबर 2022 गुरुवार के दिन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए ₹50000 तक की प्रोत्साहन राशि जमा करवा दी गई। किंतु सूत्रों के अनुसार इस योजना के अंतर्गत 8.2 लाख किसानों को लाभ प्राप्त होगा। इसीलिए इस योजना के अंतर्गत बाकी रहे एक लाख से भी ज्यादा किसानों को दिवाली से पहले उनके बैंक खाते में राशि जमा करवा दी जाएगी।
👉 यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र फ्री बस सेवा योजना
2500 करोड़ रुपये किसानों के खातों में जमा हुए
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस योजना की प्रोत्साहन राशि किसानों के खातों में जमा करते वक्त बताया कि किसानों को बारिश से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि बारिश उनका किसी भी तरह से नुकसान करें एकनाथ शिंदे सरकार उनके साथ है और रहेगी भी। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि हमारी राज्य सरकार ने पिछले 50 दिनों के अंदर किसानों के खाते में 7000 करोड़ रुपये अलग-अलग योजना के माध्यम से जमा किए हैं। यह कहते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के तकरीबन 700000 किसानों के बैंक खातों में 2500 करोड़ रुपये प्रोत्साहन के रूप में जमा करवाएं। साथ ही साथ यह दिलासा भी दिया कि इस योजना के अंतर्गत बाकी बचे हुए किसानों के खाते में भी दिवाली आते आते प्रोत्साहन राशि जमा की जाएगी।
सारांश
किसान भाइयों हमने आपको महात्मा ज्योतिराव फुले ऋण योजना के अंतर्गत लोन की भरपाई सही समय पर करने वाले किसानों को मिल रही प्रोत्साहन राशि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की है। ताकि आपको लेटेस्ट खबरों के बारे में खेती नी दुनिया से सही जानकारी मिल सके। अगर आप इसी तरह आसान भाषा में लेटेस्ट खबरें हर रोज पाना चाहते हैं तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें यदि आप महाराष्ट्र की अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो आप खेती नी दुनिया के होम पेज पर जाकर मुख्य मेनू में स्टेट वाइज सरकारी योजनाओं की जानकारी दी रखी है वहां से महाराष्ट्र राज्य को चुनकर अपने राज्य में चल रही सरकारी योजनाओं की माहिती विस्तार से प्राप्त कर सकेंगे। अभी तक हमारे साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आगे भी जुड़े रहना चाहते हैं तो कृपया करके टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।
टेलीग्राम चेनल | यहां क्लिक करें |
होम पेज | यहां क्लिक करें |
महाराष्ट्र की योजनाएं | यहां क्लिक करें |
यह भी पढ़ें:
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना
- वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम
- पीएम किसान समृध्दि केंद्र (PMKSK)
- यूनिवर्सल ट्रैवल पास
अगर आपको हमारा यह लेख अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।