( Mama Ki Roti Yojana MP Online Apply in Hindi | मध्यप्रदेश मामा की रोटी योजना | एमपी दीनदयाल रसोई स्कीम | मामा की रोटी योजना क्या है? | लाभ एवं विशेषताएं | पात्रता एवं दस्तावेज़ | हेल्पलाइन नंबर | आधिकारिक वेबसाइट | शिवराज मामा की रोटी योजना )
Shivraj Mama ki Roti Scheme Registration 2023: मध्यप्रदेश में शिवराज चौहान की सरकार ने किसी भी वर्ग को सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं छोड़ने का मानो निश्चय ही कर लिया है। क्योंकि वह अपनी ओर से लोगों को लाभ पहुचाने के लिए कोई ना कोई तीर छोड़ ही रहे हैं। इसी प्रकार बहुत जल्द ही शिवराज सिंह चौहान एक और तीर छोड़ने जा रहे हैं इस योजना का नाम मामा की रोटी योजना होगा। Mama ki Roti Yojana MP के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य में जरूरतमंद लोगों को रियायती दरों पर भरपेट भोजन प्रदान किया जाएगा।
चूंकि आप KhetiNiDuniya का आर्टिकल पढ़ रहे हैं तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि आपको मामा की रोटी स्कीम के बारे में ए टू जेड जानकारी प्रदान की जाए। इसीलिए ही हम आपको इस लेख के जरिए यह योजना क्या है?, योजना से क्या लाभ प्राप्त होंगे?, खाने में क्या क्या मिलेगा? आदि जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि मामा की रोटी योजना क्या है?

मध्यप्रदेश में मामा की रोटी योजना क्या है? (Mama Ki Roti Yojana MP in Hindi 2023)
दोस्तों, दरअसल बात यह है कि मध्य प्रदेश में अब तक दीनदयाल रसोई योजना तो चल ही रही थी किंतु इस योजना को फिर से लांच करने हेतु योजना का नाम बदल कर इनके साथ साथ योजना के दाम भी बदलाव लाकर मामा की रोटी योजना को शुरू किया जाएगा। ऐसा समाचार मीडिया रिपोर्ट्स में बताए जा रहे हैं कि मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से बहुत जल्द ही मामा की रोटी स्कीम को शुरू किया जाएगा। दीनदयाल रसोई के तहत ₹10 में दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों को भरपेट भोजन दिया जाता था। किंतु अब मामा की रोटी योजना के तहत केवल ₹5 में एक वक्त का शुद्ध और पौष्टिक खाना प्रदान किया जाएगा।
Mama Ki Roti Yojana के चलते प्रदेश में कोई भी गरीब परिवार या फिर मजदूर वर्ग भूखा नहीं सोएगा। इसीलिए ही शिवराज सिंह चौहान बहुत जल्द ही इस योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसके अंतर्गत रोटी, सब्जी, दाल, चावल आदि खाने में प्रदान किया जाएगा। सरकार के एक नए बयान में यह भी सामने आया है की अब फिर से पुरानी दिनदयाल रसोई योजना को ही शुरू रखा जाएगा।
Quick Look – Mama Ki Roti Scheme
योजना का नाम | मामा की रोटी योजना |
शुरू की जाएगी | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा |
कब शुरू होगी | वर्ष 2023 में |
राज्य | मध्यप्रदेश |
उद्देश्य | कम दाम पर शुद्ध एवं पौष्टिक खाना उपलब्ध करवाना |
लाभार्थी | एमपी के गरीब परिवार एवं मजदूर |
आवेदन का प्रोसेस | ऑफलाइन |
मामा की रोटी की कीमत | ₹5 पर प्लेट |
टेलीग्राम चैनल से जुड़ने हेतु | यहां क्लिक करें |
मध्यप्रदेश मामा की रोटी योजना का उद्देश्य (Objective)
दोस्तों मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली मामा की रोटी योजना का एकमात्र उद्देश्य यही होगा कि प्रदेश के गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को सस्ते दरों पर भरपेट खाना मिल सके सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि वह खाना शुद्ध और पौष्टिक हो ताकि उनके स्वास्थ्य को भी बल मिल सके। मध्य प्रदेश सरकार राजस्थान में चल रही इंदिरा रसोई योजना और महाराष्ट्र में चल रही शिव भोजन थाली की तरह ही मामा की रोटी योजना को शुरू करने वाली है।
पहले से दोगुना खर्च होगा मामा की रोटी योजना पर
दोस्तों जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि वर्ष 2017 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दीनदयाल रसोई को शुरू किया गया था जिसमें 20 स्थाई रसोई कैंप और 25 चलित रसोई कैंप मौजूद थे। किंतु अब शिवराज सरकार इसका नाम बदलकर मामा की रोटी करने जा रही है। इसी के साथ साथ पहले जब ₹16 करोड़ बजट निर्धारित किया गया था अब इस नई योजना पर ₹35 करोड़ खर्च किए जाएंगे। ताकि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए।
भारत सरकार द्वारा केवल 20 रुपए में 2 लाख का सुरक्षा बीमा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के माध्यम से दिया जाता है। जिसली अधिक जानकारी के लिए योजना की लिंक पर क्लिक करें।
Shivraj Mama ki Roti Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बहुत जल्द ही शिवराज सिंह चौहान मामा की रोटी योजना को शुरू करने वाली है।
- इस योजना के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को मात्र ₹5 में ही भरपेट खाना प्राप्त होगा।
- खाने के अंदर रोटी, सब्जी, दाल राइस आदि दिए जाएंगे।
- जहां पर भी मजदूर वर्ग का जमावड़ा होगा वहां पर प्रदेश में शिवराज मामा की रोटी के लगाए जा सकते हैं।
- Mama Ki Roti Yojana MP के तहत कुल 35 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा।
- इस योजना के कारण यह सुनिश्चित हो सकेगा कि प्रदेश में कोई भी गरीब परिवार का व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा।
- ऐसा नहीं है कि ₹5 में जो भी खाना मिला वह दिया जाएगा बल्कि शुद्ध और पौष्टिक खाना लाभार्थियों को प्रदान किया जाएगा।
शिवराज मामा की रोटी में पात्रता एवं दस्तावेज़ (Eligibility)
- मामा की रोटी योजना के तहत केवल मध्यप्रदेश के नागरिक ही लाभ उठा सकेंगे।
- जो भी गरीब परिवार का व्यक्ति होगा या फिर मजदूर दिहाड़ी पर जाता होगा उसे इस योजना के तहत शुद्ध और पौष्टिक खाना प्राप्त होगा।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
- दोस्तों फिलहाल तो हम आपको इस योजना के तहत दस्तावेज की जानकारी नहीं दे सकते किंतु आप केवल अपना आईडेंटिटी प्रूफ दिखाएंगे तो आपको इस योजना के तहत ₹5 में भरपेट खाना प्रदान किया जाएगा।
भारत सरकार द्वारा छोटे रेलवे स्टेशन की तकदीर बदलने के लिए अमृत भारत स्टेशन स्कीम को शुरू किया गया है।
मध्य प्रदेश मामा की रोटी योजना में आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
दोस्तों हम आपको बताना चाहते हैं कि जब भी मामा की रोटी योजना शुरू होगी तब जहां पर भी इस योजना के तहत खाना प्रदान करने का स्थान सुनिश्चित किया जाएगा वहां पर आप जाकर केवल ₹5 ही फी प्रदान करके इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। ना हीं आपको कहीं भी जाकर आवेदन करने की जरूरत है या फिर घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत है। केवल आप मामा की रोटी कैंप पर जाकर योजना के तहत शुद्ध और पौष्टिक खाना प्राप्त कर सकेंगे
दोस्तों फिर भी अगर इस योजना के अंतर्गत कोई भी बदलाव किया जाता है या फिर कोई भी अपडेट आता है तो हम आपको सबसे पहले इसी लेखक के माध्यम से अपडेट प्रदान करेंगे। इसलिए निरंतर अपडेट प्राप्त करने के लिए इस प्लेट के साथ बने रहिए।
मामा की रोटी स्कीम का हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)
दोस्तों फिलहाल तो इस योजना को अभी विधिवत रूप से शुरू नहीं की गई इसलिए योजना के तहत हेल्पलाइन नंबर भी सरकार द्वारा फिलहाल जारी नहीं किया गया। किंतु जब भी सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा तुरंत ही हम आपको इसीलिए के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर की जानकारी प्रदान करेंगे।
होम पेज | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | अभी शुरू नहीं हुई |
एमपी की अन्य सरकारी योजनाएं | यहां क्लिक करें |
दूसरे रीडर्स की मनपसंद योजनाएं:
- लाडली बहना योजना
- नारी सम्मान योजना
- 100 यूनिट माफ, 200 यूनिट हाफ योजना
- मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना
- मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना ऑनलाइन अप्लाई
FREE TIP: 👉 “Mama Ki Roti Yojana by Pranav Patel” इस कीवर्ड को गूगल में सेयाच करते ही आप इस लेख को फिर से पढ़ सकेंगे।
FAQs: Mama Ki Roti Scheme Madhya Pradesh
प्रश्न: Shivraj Mama Ki Roti Yojana Kya hai?
उत्तर: इस योजना को शिवराज सिंह द्वारा बहुत जल्द ही शुरू किया जा सकता हैं। जिसके तहत मात्र ₹5 में भरपेट भोजन प्रदान किया जाएगा। ताकि प्रदेश में कोई भी भूखा ना सोए। योजना की डिटेल जानकारी इस लेख के जरिए पढ़ सकते है।
प्रश्न: मामा की रोटी योजना कहा शुरु हो रही है?
उत्तर: मध्य प्रदेश
प्रश्न: मामा की रोटी योजना में कितने रुपए में भोजन मिलता है?
उत्तर: केवल 5 रुपए में।
प्रश्न: मामा की रोटी के तहत खाने में क्या मिलता है?
उत्तर: रोटी, सब्जी, दाल, चावल आदि।
प्रश्न: मामा की रोटी कब शुरू होगी?
उत्तर: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी वर्ष 2023 में इस योजना को शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू किया जा सकता है।