MSSC Update: प्यारी बहने एवं माताएं अगर महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के तहत निवेश करना चाहती है तो आपको अपडेट के बारे में जानना बेहद आवश्यक है अगर आपने यह नहीं जाना तो मैच्योरिटी स्टेज पर आपको यह नुकसान उठाना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि क्या है यह नुक्सान।

Mahila Samman Saving Certificate Kya hai: दोस्तों केंद्र सरकार द्वारा जब 1 फरवरी के दिन वार्षिक बजट पेश किया गया तब महिलाओं को निश्चित ब्याज प्रदान करने हेतु महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम की घोषणा की गई थी। जिसमें महिलाओं को 7.5% फिक्स्ड ब्याज प्रदान किया जाता है। और एमएसएससी योजना के तहत अधिकतम ₹200000 को 2 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको विस्तार से यह जानकारी देते हैं कि अगर आप अभी महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश करना चाहती है तो आपको कौन सा बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
महिला सम्मान बचत पत्र पर निवेश करने से हो सकता है यह नुक्सान
दोस्तों जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि अगर आप महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश करना चाहते हैं तो आपको एक नुकसान के बारे में बताएं तो इस योजना में निवेश करने पर आपको केवल 2 वर्ष के लिए ही निश्चित ब्याज का फायदा प्राप्त हो सकेगा। यही नहीं आपको यह भी बताना चाहते हैं कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत 2 वर्ष के अंत में मैच्योरिटी स्टेज पर जब आपको ब्याज प्राप्त होगा उस ब्याज पर आपको टैक्स भी देना पड़ेगा। क्योंकि इनकम टैक्स एक्ट 80c के मुताबिक ब्याज पर छूट मिलती है। जब की MSSC के अंतर्गत आपको निवेश पर जो ब्याज मिलेगा उस पर टैक्स देना होगा। क्योंकि आपको जो भी इंटरेस्ट मिला होगा उस पर सरकार TDS काटेगी।
MSSC में 2 लाख का निवेश करने पर कितना मिलेगा ब्याज?
दोस्तों अगर आप महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत ₹100000 की धनराशि 2 वर्ष के लिए निवेश करती है तो आपको 7.5% निश्चित ब्याज के अनुसार ₹15000 इंटरेस्ट प्राप्त होगा। यानी कि ₹100000 के निवेश करने पर 2 साल के पश्चात MSSC Scheme में कुल धनराशि 1,15,000 होगी। इसी तरह अगर आप ₹200000 की धनराशि 2 वर्ष के लिए निवेश करती है तो आपको 7.5% ब्याज के अनुसार 2 वर्ष के पश्चात ₹30000 ब्याज प्राप्त होगा। इस स्कीम के तहत 2 वर्ष के पश्चात कुल राशि ₹2,30,000 होगी। अगर आप ₹200000 निवेश करती है तो 2 वर्ष के पश्चात मिलने वाली ₹230000 की धनराशि से कितना टीडीएस सरकार काटेगी यह तो समय ही सुनिश्चित करेगा।
देश के 1.59 लाख डाकघरों में महिला सम्मान प्रमाण पत्र उपलब्ध
दोस्तों भारत सरकार ने 1 फरवरी के दिन महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा की थी जिसे 1 अप्रैल से पूरे भारत देश के 1.59 लाख डाकघरों में उपलब्ध करवाया गया है। अगर आप यह अपडेट जानकर भी एमएसएससी के तहत इन्वेस्ट करना चाहती है तो आप अपने नजदीकी डाकघर की विजिट करके इन्वेस्ट कर सकती है।
महिला सम्मान बचत पत्र अकाउंट किस परिस्थिति में बंद किया जा सकता है?
अगर आपने सोच ही लिया है कि आपको महिला सम्मान बचत पत्र अकाउंट बंद करवाना है तो आप नीचे दी गई परिस्थितियों में MSSC Account बंद करवा सकेंगे।
[1] कोई भी आवेदक जिसमें महिला सम्मान बचत पत्र खरीदा है अगर कुछ समय पश्चात उसकी मृत्यु हो जाती है तो ऐसी परिस्थिति में आपका MSSC Account बंद किया जा सकेगा।
[2] जिस दिन आपने महिला सम्मान प्रमाण पत्र खरीदा है उसके 6 महीने के भीतर आप बिना कोई कारण पेश किए अकाउंट क्लोज करवा सकेंगे। किंतु यह ध्यान में रहे कि इस परिस्थिति में आपको 7.5% के बजाय 5.5% इंटरेस्ट आपके द्वारा की गई निवेश राशि पर प्राप्त होगा।
दोस्तों हमने आपको महिला सम्मान सैविंग सर्टिफिकेट के बारे में सभी जानकारी उपलब्ध करवाई है। अगर आप इसी तरह अन्य सरकारी योजनाओ की जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो कृपया करके इसी वेबसाईट के होम पेज पर चले जाए। और यदि आप इस योजना की अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लिंक पर क्लिक करें।
Join Telegram Channelअगर आपको हमारा यह लेख “Mahila Samman Saving Certificate Scheme 2023” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।
इसे भी पढ़ें: संगठन से समृद्धि अभियान