( Sukanya Shiksha Yojana Scholarship By Sanskriti University in Hindi 2023 | सुकन्या शिक्षा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Online Application Form | Official Website | Helpline Number | पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज | लाभ एवं विशेषताएं | How to Apply Online )
Sukanya Shiksha Scholarship 2023: दोस्तों जिस प्रकार से राज्य सरकार और केंद्र सरकार गरीब परिवार की बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करती है उसी प्रकार से कई सारी यूनिवर्सिटी भी छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं। कुछ इसी प्रकार से मथुरा की संस्कृति यूनिवर्सिटी द्वारा गरीब परिवार की टैलेंटेड छात्राओं के लिए एक नई स्कॉलरशिप योजना शुरू की गई है जिसका नाम सुकन्या शिक्षा योजना है। Sukanya Shiksha Yojna 2023 के माध्यम से आप बिना पैसे जमा किए (Free of Cost) यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त कर सकती है।
यदि आप सुकन्या शिक्षा स्कॉलरशिप का लाभ उठाना चाहती है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़िए। क्योंकि इस लेख में हमने आपको इस स्कॉलरशिप की पात्रता एवं ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी दी हुई है। तो चलिए बिना समय बर्बाद किए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं।

सुकन्या शिक्षा योजना क्या है? (Sukanya Shiksha Yojana Scholarship in Hindi 2023)
दोस्तों सुकन्या शिक्षा योजना की शुरुआत मथुरा की संस्कृति यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर सचिन गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि जो भी छात्राएं 12वीं कक्षा में 60% से अधिक मार्च लेकर आई है वह सभी सुकन्या शिक्षा स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकती है। छात्राएं इस योजना का लाभ उठाकर संस्कृति यूनिवर्सिटी में किसी भी कोर्स के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकती है। आपको इसी आर्टिकल के माध्यम से Sukanya Shiksha Yojana Online Apply Kaise Kare की जानकारी भी उपलब्ध हो जाएगी किंतु इससे पहले योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर लेते है।
Quick Look – सुकन्या शिक्षा स्कॉलरशिप 2023
🟠 योजना का नाम | 🟢 सुकन्या शिक्षा योजना |
🟠 शुरू की गई | 🟢 संस्कृति यूनिवर्सिटी द्वारा |
🟠 कहा शुरु हुई | 🟢 मथुरा, यूपी |
🟠 कब शुरू हुई | 🟢 जून, 2023 |
🟠 उद्देश्य | 🟢 कमजोर आर्थिक परिस्थिति वाली छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
🟠 लाभार्थी की संख्या | 🟢 100 |
🟠 Application Fees | 🟢 Free |
🟠 Last Date | 🟢 31st July, 2023 |
🟠 आवेदन प्रक्रिया | 🟢 ऑनलाइन + एंट्रेंस टेस्ट |
🟠 आधिकारिक वेबसाइट | 🟢 https://www.sanskriti.edu.in/ |
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए | 🟢 यहां क्लिक करें |
सुकन्या शिक्षा योजना का उद्देश्य (Objective)
संस्कृति यूनिवर्सिटी द्वारा शुरू की गई सुकन्या शिक्षा योजना का एकमात्र मुख्य मकसद यही है कि जो भी गरीब परिवार की छात्रा है जिनके पास उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु जरूरी आर्थिक संबल नहीं है उन छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि वह भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके। इस योजना के माध्यम से मथुरा की कई सारी गरीब परिवार की छात्राओं को लाभ प्राप्त होने वाला है। इस योजना के अंतर्गत इस वर्ष 100 छात्राओं का चयन ही किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक परिवार एक पहचान के तहत Family ID बनाई जा रही है जिससे आपको सरकारी योजनाओ का लाभ प्रदान किया जाएगा। तो यदि आपने अभी तक फॅमिली आइडी नहीं बनाई तो जरूर इसके बारे में पढ़ें।
Sanskriti University Sukanya Shiksha Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- सुकन्या शिक्षा योजना बेटियों के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई है।
- इस स्कॉलरशिप के माध्यम से केवल उन्हीं छात्राओं को लाभ प्रदान किया जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर है।
- वर्ष 2023 के दौरान लाभार्थियों की संख्या अधिकतम 100 रखी जाने वाली है।
- यदि आप Sukanya Shiksha Yojana Online Apply करना चाहते हैं तो आपको कही भी जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप अपने घर बैठे बैठे ही online application कर सकती हैं।
- इस स्कॉलरशिप के माध्यम से गरीब परिवार की बेटियां भी Higher Education प्राप्त कर सकेगी।
- यह स्कॉलरशिप योजना छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करेगी।
- इस योजना के माध्यम से 100% पढ़ाई का खर्च माफ कर दिया जाएगा।
Sukanya Shiksha Yojna में पात्रता (Eligibility)
- इस योजना का लाभ केवल मथुरा जिले की रहने वाली छात्राओं को ही मिलेगा।
- आवेदक को 12वीं कक्षा में कम से कम 60% मार्क्स होने जरूरी हैं।
- इस योजना के माध्यम से संस्कृति यूनिवर्सिटी में पढ़ाए जाने वाले कोर्स के लिए ही स्कॉलरशिप राशि दी जाएगी।
- आवेदक की सालाना आय 2 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक द्वारा एंट्रेंस टेस्ट में अच्छे मार्क्स आना जरूरी है। उनके मेरिट के आधार पर ही 100 छात्राओं का चयन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा BA, BSc और BCom का कोर्स करने वाले छात्रों के लिए मुख्यमंत्री अप्रेन्टिसशिप योजना शुरू की गई है।
ऑनलाइन आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज (Documents)
- आवेदक का आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- इनकम टैक्स रिटर्न की कॉपी
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
सुकन्या शिक्षा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply Online for Sukanya Shiksha Yojana)
यदि आप Sukanya Shiksha Yojana Scholarship Online Registration करना चाहती है तो कृपया करके नीचे दिए गए स्टेप्स को जरूर फॉलो करें।
स्टेप 1: सबसे पहले आपको Sanskriti University की Official Website पर चले जाना है। (डायरेक्ट लिंक आगे दी गई है)
स्टेप 2: आपको ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर Media के सेक्शन में Sukanya Shiksha Yojana के विकल्प पर क्लिक कर देना है। या फिर आप सीधे इस लिंक पर क्लिक करके भी जा सकती हैं।
स्टेप 3: अब इस पेज पर आप जैसे ही स्क्रॉल डाउन करेगी तो आपको Registration Form का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।

स्टेप 4: जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जो की Sukanya Shiksha Yojana Online Registration Form होगा।
स्टेप 5: अब आपको यह फॉर्म 2 स्टेप में पूरा करना है। जिसमे आपको अपनी सामान्य जानकारी और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज कर देनी है।
स्टेप 6: इसके पश्चात आपको आवश्यक दस्तावेज को अपलोड कर देना है।
स्टेप 7: अब आखिर में आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
इस प्रकार से आप सुकन्या शिक्षा योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात आपको मोबाइल नंबर पर एंट्रेंस टेस्ट की डेट से जुडी जानकारी और रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा।
Sukanya Shiksha Yojana Mathura Helpline Number
दोस्तों, यदि आपको इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी या फिर कोई शिकायत दर्ज करनी है तो आप नीचे दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते है।
- Address: 28 K.M. Stone, NH-19, Chhata, Mathura, Uttar Pradesh.
- Helpline Number: +91 63990 33329
- Toll Free Number: 1800 120 2880
होम पेज | यहां क्लिक करें |
Sanskriti University Official Website | यहां क्लिक करें |
यूपी की अन्य सरकारी योजनाएं | यहां क्लिक करें |
दूसरे रीडर्स की मनपसंद योजनाएं:
- अटल बिहारी वाजपेई स्कॉलरशिप
- अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना यूपी
- यूपी सामूहिक विवाह योजना
- कन्या विद्या धन योजना
- यूपी पंख पोर्टल
FREE TIP: 👉 “Sukanya Shiksha Yojna Scholarship by Pranav Patel” इस कीवर्ड को गूगल में सेयाच करते ही आप इस लेख को फिर से पढ़ सकेंगे।
FAQs: Mathura Sukanya Shiksha Yojana
प्रश्न: सुकन्या शिक्षा योजना में किसे लाभ दिया जाता है?
उत्तर: इस योजना में केवल मथुरा की संस्कृति यूनिवर्सिटी में पढ़ रही गरीब वर्ग की टैलेंटेड बालिकाओं को स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाता है।
प्रश्न: सुकन्या शिक्षा योजना कहा शुरु हुई?
उत्तर: मथुरा की संस्कृति यूनिवर्सिटी में
प्रश्न: सुकन्या शिक्षा स्कॉलरशिप की शुरुआत कब हुई?
उत्तर: जून, 2023
प्रश्न: Sukanya Shiksha Scholarship में कितनी छात्राओं को लाभ मिलेगा?
उत्तर: 100
प्रश्न: सुकन्या शिक्षा योजना मथुरा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
उत्तर: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु आप इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।