अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन 2023: फीस, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मेडिकल फॉर्म | Amarnath Yatra Registration Online in Hindi

( Amarnath Yatra Registration Online 2023 | अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन फीस | अमरनाथ यात्रा मेडिकल सर्टिफिकेट फॉर्म | Registration Date | Amarnath Yatra Registration Fees | Official Website | SASB Mobile Application | Amarnath Yatra Medical Certificate Form )

अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023: दोस्तों जैसा कि हम सब जानते हैं कि हर वर्ष अमरनाथ जी की यात्रा का आयोजन अमरनाथ बोर्ड द्वारा किया जाता है। अगर कोई भी श्रद्धालु अमरनाथ जी के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो उन्हें रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक होता है फिर चाहे वह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करें या फिर मोबाइल एप्लीकेशन से अपना रजिस्ट्रेशन करें। आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि इस वर्ष 2023 में अमरनाथ बोर्ड द्वारा अमरनाथ जी की यात्रा 62 दिनों के लिए शुरू की गई है। जोकि 1 जुलाई से शुरू होने वाली है।

अगर आप भी 1 जुलाई से अमरनाथ जी की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा जिसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी। इसके अलावा आपको रजिस्ट्रेशन फीस और कहां से मेडिकल सर्टिफिकेट फॉर्म प्राप्त होगा? इसकी भी अधिक जानकारी इसी लेख के माध्यम से मिलने वाली है। तो चलिए शुरू करते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Amarnath Yatra Registration Online in Hindi
Amarnath Yatra Registration

Table of Contents

अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन 2023 (Amarnath Yatra Registration Online in Hindi)

दोस्तों आपने बिल्कुल सही पड़ा है कि आगामी 1 जुलाई 2023 से अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है जिसके लिए 17 मार्च के दिन से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अमरनाथ यात्रा पूरे 62 दिनों तक चलेगी इसीलिए जो भी श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा करना चाहते हैं वह Amarnath Yatra Online Registration जरूर करवाएं। इसके लिए कमेटी द्वारा फीस भी निर्धारित की गई है जिसे आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय भरनी होगी। दोस्तों आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा का पूरा संचालन श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) द्वारा किया जाता है।

Quick Look – Amarnath Yatra Registration 2023

आर्टिकल का विषयअमरनाथ यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
शुरू की गईSASB द्वारा
रजिस्ट्रेशन शुरू कब हुआ17 अप्रैल, 2023 के दिन
अमरनाथ यात्रा 2023 कब शुरू होगी1 जुलाई, 2023 के दिन से
अमरनाथ यात्रा कितने दिन चलेगी62 दिन
अमरनाथ यात्रा के रूट1. पहलगाम, अनंतनाग जिला.
2. बलटाल, गांदेरबल जिला
रजिस्ट्रेशन करने का तरीकाऑनलाइन/ऑफलाइन
Official Websitehttps://jksasb.nic.in/
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

ध्यान दें: एसबीआई बैंक द्वारा बैंक के खाता धारकों को सबसे ऊंचा ब्याज प्रदान करने हेतु अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम शुरू की गई है। जिसमें निवेश करके आप भी ऊंचा ब्याज प्राप्त कर सकेंगे। जिसकी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

Amarnath Yatra Important Date 2023

क्रमांकयात्रा का विवरणइंपोर्टेंट डेट
01रजिस्ट्रेशन शुरू17 अप्रैल
02यात्रा शुरू होने की तिथि01 जुलाई
03यात्रा पूर्ण होने की तिथि31 अगस्त

Amarnath Yatra Registration Methods

दोस्तों जैसा कि हम सबको मालूम है कि आप अमरनाथ की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होता है बिना रजिस्ट्रेशन कि आप अमरनाथ की यात्रा पर नहीं जा सकते। वर्ष 2023 में अमरनाथ जी की यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु चार विकल्प दिया गया है जो नीचे दिखाए गए हैं।

  • Amarnath Yatra Registration Online
  • Amarnath Yatra Registration Offline
  • Amarnath Yatra Registration Through Mobile Application
  • Amarnath Yatra Registration Through Banks

अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन की विशेषताएं

  • दोस्तों अमरनाथ यात्रा श्रीनगर से 141 किमी दूरी पर है।
  • अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए ऊपर बताए गए चार में से किसी एक विकल्प को चुन सकते हैं।
  • अगर आप बैंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई कुल 542 बैंक शाखा ऐसी है जहां से आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • 316 बैंक शाखा – पंजाब नेशनल बैंक
  • 90 बैंक शाखा – जम्मू एंड कश्मीर
  • 37 बैंक शाखा – यस बैंक
  • 99 बैंक शाखा – एसबीआई बैंक
  • बर्फ वर्षा ना होने के कारण अमरनाथ यात्रा के दर्शन शुरू करने का निर्णय त्वरित ही लिया गया है।

अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन फीस (Registration Fees)

अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन फीस के लिए आप नीचे दिया गया टेबल देख सकते है।

क्रमांकरजिस्ट्रेशन का विवरणरजिस्ट्रेशन फीस
01बैंक के माध्यम से₹120 प्रति श्रद्धालु
02ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन₹220 प्रति श्रद्धालु
03एनआरआई श्रद्धालु के लिए₹1520 प्रति श्रद्धालु

अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता (Eligibility)

  • अमरनाथ यात्रा में जाने के लिए अगर कोई रजिस्ट्रेशन करना चाहता है तो उनकी आयु 13 वर्ष से लेकर 70 वर्ष के बीच में होना अनिवार्य है।
  • अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के पास ओरिजिनल आईडी प्रूफ होना अनिवार्य है।
  • अगर कोई महिला 6 हफ्ते से अधिक समय से गर्भवती है ऐसी महिला को अमरनाथ यात्रा के लिए अपात्र माना जाएगा।
  • अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु आपके पास CHC (Compulsory Health Certificate) होना अनिवार्य है। जो की 17 मार्च के बाद निकाला हुआ होना चाहिए।

Amarnath Yatra के लिए Medical Certificate form कैसे निकालें?

दोस्तों जैसे कि हमने आपको पात्रता सेक्शन में यह बताया कि आपके पास मेडिकल सर्टिफिकेट होगा तब ही अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए पात्र माना जाएगा। आप अपने राज्य में या फिर यूं कहें तो आपके क्षेत्र में किस डॉक्टर से मेडिकल सर्टिफिकेट प्राप्त करेंगे यानी कि कौन सी मेडिकल द्वारा आपको जो मेडिकल सर्टिफिकेट दिया जाएगा वह मान्य होगा इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं या फिर इस लिंक के जरिए भी आप अपने क्षेत्र के डॉक्टर का नाम देख सकेंगे।

Amarnath Yatra Online Registration (अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2023)

स्टेप 1: सबसे पहले आपको अमरनाथ यात्रा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

स्टेप 2: ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करके आप आसानी से आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

स्टेप 3: होम पेज पर आपको Online Services के विकल्प में Register के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें अमरनाथ यात्रा की गाइडलाइन दी गई होगी जिसे आप को ध्यान पूर्वक पढ़ कर आगे चले जाना होगा।

स्टेप 5: अब आपकी स्क्रीन पर Amarnath Yatra Registration Form खुल जाएगा। जिसमे पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर लेना हैं।

स्टेप 6: उसके पश्चात आपको जरूरी दस्तावेजों को अपलोड भी कर देना है जैसे मेडिकल सर्टिफिकेट, आईडी प्रूफ आदि।

स्टेप 7: सभी जानकारी दर्ज होने के पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 8: अब आपको ऑनलाइन ही रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी।

स्टेप 9: अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन फीस भरने के पश्चात अमरनाथ यात्रा परमिट को प्राप्त कर सकेंगे।

इस प्रकार से आप आसानी से अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा के लिए हेल्पलाइन नंबर

दोस्तों अगर आप अमरनाथ यात्रा से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान चाहते है तो आप नीचे दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते है।

Helpline Number:- 14464

तो दोस्तों हमने आपको अमरनाथ यात्रा 2023 के बारे में सभी जानकारी विस्तृत से प्रदान की है अगर आप किसी भी सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस वेबसाइट के होम पेज पर जा सकते हैं। जहां पर आपको सभी सरकारी योजनाओं की सूची स्टेट वाइज प्राप्त हो जाएगी। इसके अलावा महत्वपूर्ण अपडेट्स को प्राप्त करने के लिए आप हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो कर सकते हैं।

Join Telegram Channel
होम पेजयहां क्लिक करें
Amarnath Yatra Official Websiteयहां क्लिक करें
केंद्र सरकार की योजनाएयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “Amarnath Yatra Registration Online 2023” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

दूसरे रीडर्स के मनपसंद आर्टिकल:

FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👉 “Amarnath Yatra Registration by Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।

FAQs: अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023

प्रश्न: अमरनाथ यात्रा 2023 कब शुरू होगी?

उत्तर: 1 जुलाई 2023 से शुरू होगी।

प्रश्न: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन फीस क्या है?

उत्तर: अगर आप बैंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करते हो तो ₹120 प्रति श्रद्धालु, ऑनलाइन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करते हो तो ₹220 प्रति श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन फीस तय की गई है।

प्रश्न: एक मोबाइल नंबर से अमरनाथ यात्रा के लिए कितने रजिस्ट्रेशन किए जा सकते है?

उत्तर: एक मोबाइल नंबर से अधिकतम 4 श्रद्धालु के रजिस्ट्रेशन किए जा सकते है।

प्रश्न: अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर: www.jksasb.nic.in

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now