[Form Link] महतारी वंदन योजना: सभी महिलाओ को मिलेंगे 12,000 रुपए | CG Mahtari Vandan Yojana Online Registration

(Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana Apply Online | महतारी वंदन योजना क्या है | Application Form PDF | योजना की राशि | लाभ | पात्रता | Required Documents | Website | Eligibility | CG Mahtari Vandan Yojana Registration Form Link)

प्यारे दोस्तों चाहे कोई भी पॉलीटिकल पार्टी हो वह चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए नई-नई सरकारी योजनाओं का ऐलान करती है। अभी हम सब जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में सभी लोग विधानसभा चुनाव का माहौल में व्यस्त मालूम पड़ते हैं इसी दौरान छत्तीसगढ़ में भाजपा पार्टी द्वारा चुनाव जीतने के लिए महिला वोटरों के लिए एक नई सरकारी योजना का ऐलान कर दिया है जिसका नाम महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ है।

यदि आप इस योजना में आवेदन करना चाहती है तो हमने इसी आर्टिकल के जरिए आपके लिए Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana Online Registration Link भी दी है ताकि आप इस योजना का लाभ भविष्य में उठा पाएगी यदि भाजपा पार्टी इस चुनाव में जी जाती है तो! तो आइए और इस योजना के बारे में सारी जानकारी जल्द प्राप्त कर लें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

महतारी वंदन योजना क्या है? (CG Mahtari Vandan Yojana 2023)

छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जो कि भाजपा पार्टी से आते हैं जिसका नाम रमन सिंह है उन्होंने महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस योजना के जरिए छत्तीसगढ़ राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की धनराशि प्रदान की जाएगी यानी की सालाना छत्तीसगढ़ की महिलाओं को ₹12000 देने की घोषणा इस योजना के जरिए की गई है। एक खुशी की बात यह है कि विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले ही इस योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यानी कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा Mahtari Vandan Yojana Form जारी किया गया है। जिसे ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन भरकर आप अभी से ही आवेदन कर सकती है। तो आइए इस योजना की और अधिक जानकारी प्राप्त करते है।

Highlights – Mahtari Vandan Scheme in Hindi

योजना का नाममहतारी वंदन योजना
घोषणा की गईपूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा
कब घोषणा हुईनवंबर, 2023 में
पंजीकरण करने की शुरुआत9 नवंबर से
राज्यछत्तीसगढ़
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
Amount12,000 रुपए सालाना
Official Websiteजल्द शुरू होगी
आवेदन कैसे करेंऑनलाइन/ऑफलाइन

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना का उद्देश्य और लाभ

कई रिपोर्ट्स के अनुसार यदि हम देखे तो राज्य में 60% से ज्यादा आबादी सीधे किसानी कार्यों से जुड़ी हुई है। इस योजना का लक्ष्य यही है कि प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक धनराशि हर महीने प्रदान की जाए ताकि वह अपना खुद का खर्चा आसानी से निकाल पाए। गरीब एवं मध्यम वर्ग की सभी महिलाओं को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा ताकि महिलाएं सालाना ₹12000 की अधिक आमदनी सरकार की ओर से प्राप्त कर सके।

महतारी वंदन योजना की विशेषताएं

  • इस योजना की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा ट्विटर यानी कि एक्स के जरिए की गई है।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 की धनु राशि प्रदान की जाने वाली है।
  • यह जो धनु राशि प्रदान की जाएगी वह सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए जमा होगी।
  • इस योजना के चलते महिलाओं के स्वयं का खर्चा या यूं कहे तो घर चलाने का खर्चा आसानी से कवर हो सकेगा।
  • यह योजना महिला सशक्तिकरण की ओर एक पहल के रूप में शुरू होने वाली है।
  • CG Mahtari Vandan Yojana यदि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव जीत जाएगी तब ही इस योजना को पूरे राज्य में लागू किया जा सकेगा।

Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana Eligibility (पात्रता)

  • इस योजना का लाभ जो महिलाएं सरकारी नौकरी कर रही है उन्हें नहीं मिलेगा।
  • इसके अलावा आवेदक महिला छत्तीसगढ़ की मूल निवासी होनी जरूरी है।
  • महिला अविवाहित नहीं होनी चाहिए।
  • पेंशनधारी महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • महिला की आई 18 साल से लेकर 60 वर्ष के बीच में होली जरूरी है।
  • महिला के नाम का बैंक में खाता होना आवश्यक है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक जानकारी (Documents)

  • आवेदक महिला का पूरा नाम
  • एड्रेस (गांव का नाम, तहसील, जिला आदि)
  • परिवार में विवाहित महिलाओं की संख्या
  • वार्ड और ब्लॉक का नाम
  • संपर्क नंबर

Mahtari Vandan Yojana Registration Form pdf Link (आवेदन प्रक्रिया)

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अभी से ही इस योजना में पंजीकरण करने की प्रक्रिया को फॉलो करके ऑनलाइन फॉर्म भर सकती है।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको Mahtari Vandan Yojana Registration Form Link पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 2: अब आपकी स्क्रीन पर Online Application Form खुल जाएगा।

स्टेप 3: जिसमे पूछी गई जानकारी आपको क्रमशः भटनी होगी।

  • पूरा नाम
  • पति का नाम
  • संपर्क नंबर
  • गांव/वार्ड का नाम
  • ब्लॉक/तहसील का नाम
  • जिला
  • परिवार में विवाहित महिलाओं की संख्या

स्टेप 4: यह सभी जानकारी दर्ज होने के बाद आपको Submit का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

छत्तीसगढ़ राज्य की भाजपा सरकार का जो एक्स अकाउंट है उसमे साफ साफ बताया गया है की सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करने के बाद आपको उस आवेदन फॉर्म को भाजपा मंडल अध्यक्ष या फिर अपने नजदीकी भाजपा की कार्यालय में जमा करवाना होगा। जिसे आप नीचे दी गई पोस्ट से भी देख सकते हो।

होम पेजयहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

योजनाएं और भी है…

FAQs: Chhattisgarh Mahtari Vandana 2023

महतारी वंदन योजना में कितनी राशि दी जाएगी?

12,000 रुपए प्रति वर्ष

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना का लाभ किसे मिलेगा?

राज्य की विवाहित महिलाओं को

महतारी वंदन स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

इस आर्टिकल में दी गई लिंक के माध्यम से

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now