[MNSDY] मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन व पात्रता | CG Mukhyamantri Nirman Shramik Dirghayu Sahayata Yojana in Hindi

( CG Mukhyamantri Nirman Shramik Dirghayu Sahayata Yojana Online Apply 2023 | छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना की पात्रता एवं दस्तावेज़ | ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | आधिकारिक वेबसाइट | हेल्पलाइन नंबर | छत्तीसगढ़ दीर्घायु सहायता योजना रजिस्ट्रेशन | उद्देश्य )

Chhattisgarh CM Nirman Shramik Dirghayu Sahayata Yojana Online Registration 2023: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित श्रमिक सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों को कई सारी योजनाओं की भेंट दी है। इस दौरान श्रमिक सम्मेलन के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “हमार बोरे बासी” कार्यक्रम को श्रमिकों के लिए प्रमोट भी किया। इसी दिन यानी अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के दिन मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना की भी भेंट दी है। CG Dirghayu Sahayata Yojana के माध्यम से निर्माण श्रमिको को बीमारियों के इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्यारे भाइयों तथा बहनों, आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के बारे में पूरा ब्यौरा प्रदान करेंगे। जैसे कि मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक के दीर्घायु सहायता योजना क्या है?, इस योजना से आपको क्या लाभ प्राप्त होंगे? आदि। तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं.

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
CG Mukhyamantri Nirman Shramik Dirghayu Sahayata Yojana in Hindi | मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना
छत्तीसगढ़ दीर्घायु सहायता योजना

Table of Contents

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना क्या है? (CG Mukhyamantri Nirman Shramik Dirghayu Sahayata Yojana in Hindi)

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना की घोषणा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के दिन आयोजित किए गए श्रमिक सम्मेलन के दौरान की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिक सम्मेलन के दौरान निर्माण श्रमिकों को अनेक भेंट प्रदान की है जिनमें से एक Mukhyamantri Nirman Shramik Dirghayu Sahayata Yojana भी है। इस योजना के अंतर्गत जो भी छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण मंडल में पंजीकृत श्रमिक है उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए जो भी सरकार की मौजूदा योजना के माध्यम से लाभ प्रदान किया जा रहा है वह तो प्राप्त होगा ही किंतु उनके साथ साथ अतिरिक्त ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इस योजना की घोषणा करके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को उनके दीर्घायु जीवन की आशा भी व्यक्त की है। Chhattisgarh Dirghayu Sahayata Yojana के माध्यम से निर्माण श्रमिकों का इलाज तो किया ही जाएगा इनके साथ साथ उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस योजना के अंतर्गत आप कौन सी गंभीर बीमारी का इलाज करा सकते हैं।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना रोग लिस्ट (MNSDY List)

दोस्तों इस योजना के माध्यम से आपको कौन सी गंभीर बीमारी के लिए अतिरिक्त ₹20000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी इसकी लिस्ट नीचे दी गई है।

  1. कैंसर
  2. लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी
  3. किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी
  4. हार्ट की सर्जरी
  5. रीढ़ की हड्डी की सर्जरी
  6. लकवा
  7. पैर के घुटने की सर्जरी
  8. न्यूरो सर्जरी

Highlights – सीएम निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना

योजना का नाममुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना
घोषणा की गईमुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा
कब हुई01 मई, 2023 के दिन
राज्यछत्तीसगढ़ (CG)
उद्देश्यगंभीर बीमारी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
योजना का प्रकारछत्तीसगढ़ श्रम विभाग की योजना
लाभार्थीराज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

ध्यान दें: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में निर्माण श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर मासिक सीजन टिकट कार्ड योजना भी शुरू की है जिसकी अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना का उद्देश्य (Objective)

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना (MNSDY) श्रमिकों को सही अर्थ में फायदा प्रदान करेगी क्योंकि इस योजना के अंतर्गत यह उल्लेख किया गया है कि निर्माण श्रमिकों को किसी भी तरह की गंभीर बीमारी होती है तो उन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जो भी इलाज की सहायता प्रदान की जाती है वह तो दी ही जाएगी इनके साथ साथ अतिरिक्त ₹20000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। कुल मिलाकर इस योजना का एकमात्र मकसद निर्माण श्रमिकों को गंभीर बीमारी के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करना है।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के लाभ एवं विशेषताएं (Benefits)

  • सीएम निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा निर्माण श्रमिकों को लाभ पहुंचाने हेतु की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना की खास बात यह है कि निर्माण श्रमिकों को छत्तीसगढ़ शासन की मौजूदा सरकारी योजना का लाभ इलाज के लिए तो प्राप्त होगा ही इनके साथ साथ ₹20000 की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
  • यह योजना गरीब परिवार के निर्माण श्रमिकों को खराब समय में आर्थिक संबल प्रदान करेंगी।
  • Chhattisgarh Mukhyamantri Nirman Shramik Dirghayu Sahayata Yojana से निर्माण मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार हो पाएगा।

CG Dirghayu Sahayata Yojana के लिए पात्रता के नियम

  • इस योजना का लाभ केवल छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को ही प्रदान किया जाएगा।
  • दीर्घायु सहायता योजना छत्तीसगढ़ के अंतर्गत केवल वही श्रमिक पात्र होंगे जो छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण मंडल के तहत पंजीकृत होंगे।
  • आर्थिक रूप से निर्बल श्रमिकों को ही योजना में पात्रता प्रदान की जाएगी।
  • आवेदक के पास आधार कार्ड से लिंक किया हुआ बैंक खाता होना अनिवार्य है।

आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • श्रमिक पंजीयन कार्ड
  • बैंक खाते की कॉपी (पासबुक)
  • आय प्रमण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • रंगीन फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया (MNSDY Online Apply)

जो भी निर्माण श्रमिक छत्तीसगढ़ दीर्घायु सहायता योजना का लाभ उठाना चाहता है उन्हें अभी थोड़ा सा इंतजार करना होगा। जब भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट शुरू की जाएगी तब हम आपको इसी आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप प्रदान करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बहुत जल्द ही इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट शुरू की जाएगी इसीलिए आप इस लेख को बुकमार्क करके जरूर रखें ताकि सबसे पहले अपडेट आपको प्राप्त हो सके। या फिर आप हमारी टेलीग्राम चैनल को भी ज्वाइन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ दीर्घायु सहायता योजना हेल्पलाइन नंबर

दोस्तों अगर आप इस योजना के तहत अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं या फिर दीर्घायु सहायता योजना की अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हो।

हेल्पलाइन नंबर: 0771-3505050

होम पेजयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू होगी
छत्तीसगढ़ की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

दूसरे रीडर्स की मनपसंद योजनाएं:

FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👉 “Mukhyamantri Nirman Shramik Dirghayu Sahayata Yojana by Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।

FAQs: Mukhyamantri Nirman Shramik Dirghayu Sahayata Yojana 2023

प्रश्न: Mukhyamantri Nirman Shramik Dirghayu Sahayata Yojana Kya hai?

उत्तर: इस योजना को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरू किया है जिसके अंतर्गत निर्माण श्रमिकों को गंभीर बीमारी होने पर ₹20000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना की अधिक जानकारी इस लेख के जरिए प्रदान की गई है।

प्रश्न: मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना की शुरुआत कब हुई?

उत्तर: इस योजना की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के दिन यानी 1 मई 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई है।

प्रश्न: क्या इस योजना के अंतर्गत सभी निर्माण श्रमिकों को लाभ प्रदान किया जाएगा?

उत्तर: जी नहीं, इस योजना के अंतर्गत केवल छत्तीसगढ़ के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को ही लाभ प्रदान किया जाएगा।

प्रश्न: सीएम निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के अंतर्गत कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है?

उत्तर: ₹20,000

प्रश्न: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री दीर्घायु सहायता योजना के लाभार्थी कौन है?

उत्तर: छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now