अंत्योदय आहार योजना 2024: सिर्फ 10 रुपए में मिलेगा भोजन | Haryana Antyodaya Aahar Yojana Kya hai

Haryana Antyodaya Aahar Yojana Online Apply 2024 | अंत्योदय आहार योजना (AAY) क्या है | कब शुरू हुई | किसे मिलेगा 10 रुपए में भोजन | पात्रता और लाभ | आवेदन कैसे करें | आवेदन फॉर्म

Antyodaya Aahar Scheme Haryana 2024: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों को सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए अंत्योदय आहार योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को जिले के निश्चित किए गए स्थान पर मात्र ₹10 में स्वादिष्ट खाना मिल पाएगा। सरकार ने इसके लिए हरियाणा राज्य के सभी जिलों में श्रमिक कैंटीन की शुरुआत कर दी है।

Antyodaya Aahar Yojana की खास बात यह है की हरियाणा सरकार ने अलग अलग जिलों में कुल 127 पौष्टिक भोजन की श्रमिक कैंटीन की शुरुआत कर दी है। यदि आप भी सस्ता और स्वादिष्ट भोजन खाना चाहते है तो इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी के लिए आगे जरूर पढ़ें।

Haryana Antyodaya Aahar Yojana | अंत्योदय आहार योजना क्या है

अंत्योदय आहार योजना क्या है? (Haryana Antyodaya Aahar Yojana 2024)

हरियाणा राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय आहार योजना के तहत हाल ही में 127 श्रमिक कैंटीन की शुरुआत कर दी हैं। इसकी जानकारी DPR Harayana के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी गई है। आपको बता दें कि इस योजना के तहत 52 कैंटीन बेस कैंटीन के रूप में कार्य करेगी। यानी को यहां पर खाना भी बनाया जाएगा और यहां पर ही खाने को परोसा भी जाएगा। इसके अलावा बाकी बची 75 श्रमिक कैंटीन केंद्रीय केंटिनो के रूप में कार्यरत रहेगी। यहां पर केंद्रीय केंटिनों में खाना बनाया जाएगा जिसे 39 वैन और 9 ई रिक्शा के माध्यम से दूसरी केंटीनो तक खाना पहुंचाया जाएगा।

Key Highlights

योजना का नामअंत्योदय आहार योजना (AAY)
शुरू की गईहरियाणा राज्य सरकार द्वारा
कब शुरू हुई जनवरी, 2024 में
किसे मिलेगा भोजनअंत्योदय परिवार के सदस्य और श्रमिको को
1 थाली की कीमत10 रुपए
आधिकारिक वेबसाइट अभी ज्ञात नहीं

अंत्योदय आहार योजना हरियाणा (AAY) के लाभ एवं उद्देश्य

हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई अंत्योदय आहार योजना का एकमात्र लक्ष्य यही है कि श्रमिकों को सस्ते दरों में भोजन की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाए। क्योंकि कई सारे परिवार के सदस्य मजदूरी करने हेतु शहर में आते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वह कम कीमत में अच्छा और स्वादिष्ट भोजन प्राप्त नहीं कर सकते। इसलिए अंत्योदय आहार योजना के माध्यम से ऐसे लोगों को मात्र ₹10 के अंदर पोषण युक्त खाना प्रदान किया जाएगा।

Features

  • अंत्योदय आहार योजना के कारण अब तक जो भी मजदूर को सस्ता और स्वादिष्ट भोजन नहीं मिल पा रहा था वह आसानी से पोषण युक्त भोजन इस कैंटीन के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस योजना के तहत पूरे हरियाणा में सभी जिले के भीतर कुल 127 सस्ते भोजन की कैंटीन की शुरुआत की गई है।
  • इनमें से 52 कैंटिनो के भीतर खाना बनाने की व्यवस्था वहां पर होगी और वहां पर ही खाने को परोसा भी जाएगा।
  • इसके अलावा बाकी बची सभी कैंटिनो में अलग जगह पर खाने को पकाया जाएगा और ई-रिक्शा या फिर वन के माध्यम से कैंटीन पर खाना पहुंचाया जाएगा।
  • श्रमिकों को एक वक्त का भोजन प्राप्त करने के लिए केवल ₹10 देने होंगे। जिसमें वह आराम से भरपेट खाना प्राप्त कर सकता है।

भोजन में क्या-क्या मिलेगा?

फिलहाल अंत्योदय आहार योजना (AAY) के तहत मेनू की जानकारी सरकार द्वारा जारी नहीं की गई किंतु इसी प्रकार की योजनाएं दूसरे राज्य में भी चल रही है जहां पर चपाती, सब्जी, दाल, राइस और कहीं-कहीं जगह पर मिलेट्स भी परोसे जाते हैं। इस थाली में कितने ग्राम भोजन मिलेगा इसकी जानकारी भी आने वाले समय में सार्वजनिक की जा सकती है।

Haryana Antyodaya Aahar Yojana Eligibility

  • इस योजना का लाभ केवल हरियाणा के मूल निवासी लोगों को ही मिलने वाला है।
  • जो भी अंत्योदय परिवार के तहत शामिल है केवल उन्हीं लोगों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • ₹10 में भोजन प्राप्त करने वाला व्यक्ति श्रमिक होना जरूरी है।

₹10 में भोजन प्राप्त करने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

यदि आप इस योजना के अंदर ₹10 में भोजन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको आधार कार्ड, फैमिली आईडी या फिर श्रमिक आईडी इनमें से किसी एक दस्तावेज की जरूरत पड़ सकती है। वैसे तो आप इस कैंटीन में जाएंगे तो आपको ₹10 में भोजन प्रदान किया ही जाएगा किंतु फिर भी किसी एक दस्तावेज को अपने पास जरूर रखें।

अंत्योदय आहार योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply)

फिलहाल हरियाणा राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय आहार स्कीम के तहत कैंटीन की शुरुआत कर दी गई है और आवेदन से जुड़ी किसी भी जानकारी साझा नहीं की गई। यदि भोजन प्राप्त करना चाहते हैं तो कैंटीन जहां पर है वहां पर जाए और ₹10 अदा करके भोजन प्राप्त कर ले। क्योंकि आपको इस योजना में किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर सरकारी कार्यालय पर जाकर आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

Check Other SchemesKhetiNiDuniya.in
Haryana SchemesHaryana Govt Schemes

इसे भी जरूर पढ़ें:

FAQs

अंत्योदय आहार योजना में कितने रुपए में खाना मिलेगा?

10 रुपए में

इस योजना के भीतर कितनी कैंटीन शुरू की गई है?

127 कैंटीन

अंत्योदय आहार योजना में भोजन का मेनू क्या होगा?

इसकी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं हुई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *