हरियाणा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन व लाभ | Mukhyamantri Shehri Awas Yojana Haryana in Hindi Online Apply, List & Status

(Mukhyamantri Shehri Awas Yojana Haryana in Hindi 2023 | मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना क्या है | Online Apply Registration | Haryana CM Shehri Awas Yojana List | पात्रता | आवश्यक दस्तावेज | लाभ | Status Check Online | लाभार्थी लिस्ट | स्टेटस | Last Date | Official Website | हेल्पलाइन नंबर | Haryana Mukhyamantri Shehri Awas Yojana Portal Link Apply)

Mukhyamantri Shahri Awas Yojana Haryana Registration 2023: अभी भी जो लोग शहरों में रह रहे हैं किंतु उनके पास अपना पक्का मकान नहीं है वह लोग या तो अवैध कॉलोनी में रहते हैं या फिर किराए के मकान में रहते हैं। इन सभी लोगों का एक ही सपना होता है कि उनके शहर में उनका एक पक्का मकान हो। उनके इसी सपनों को पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार ने एक नई सरकारी योजना का ऐलान कर दिया है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना है। Haryana Shehri Awas Yojana 2023 के तहत शहरो में रहते गरीब परिवारों को सरकार की ओर से आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

यदि आप भी हरियाणा के निवासी है और शहर में अपने नाम का एक पक्का मकान सीएम शहरी आवास योजना हरियाणा के तहत प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह लेख अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख के माध्यम से हमने आपको इस योजना की पात्रता के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन और अन्य जरूरी जानकारी दे रखी है। तो लिए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Mukhyamantri Shehri Awas Yojana Haryana in Hindi Online Apply, List & Status | मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना क्या है

Table of Contents

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना क्या है? (Mukhyamantri Shehri Awas Yojana Haryana in Hindi)

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार के दिन आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना शुरू करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस योजना का ऐलान करते वक्त यह जानकारी दी है कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 180000 रुपए से कम है ऐसे परिवार के पास यदि शहर में उनके नाम का पक्का मकान नहीं है तो सरकार उन्हें Mukhyamantri Shehri Awas Yojana Haryana 2023 के तहत पक्का मकान या फिर प्लॉट्स प्रदान करेगी। ताकि वह परिवार इन प्लॉट्स पर अपना मकान बना सकें।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह जानकारी दी है कि उनकी सरकार ने पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना से प्रेरणा लेकर मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना को शुरू कर रहे हैं। ताकि प्रदेश में एक भी ऐसा गरीब परिवार ना रहे जिनके पास उनके नाम का पक्का मकान शहर में ना हो। इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आगे पढें।

Quick Look – CM Shehri Awas Yojana 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री शहरी आवास योजना
घोषणा की गईमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा
कब शुरू हुई13 सितंबर, 2023
राज्यहरियाणा
उद्देश्यजरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान या फिर प्लॉट उपलब्ध करवाना
लाभार्थीशहर में रहते गरीब परिवार
आवेदन करने का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hfa.haryana.gov.in/
टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिएयहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना हरियाणा का उद्देश्य (Objective)

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की जा रही मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना का एकमात्र मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी पात्र परिवार जो गरीब है और शहरों में रहते हुए भी शहर में अपने नाम का पक्का मकान नहीं है उन्हें इस योजना के जरिए पक्का मकान या फिर प्लॉट्स उपलब्ध करवाना है। इस योजना के कारण हरियाणा राज्य के गरीब परिवार को अपना पक्का मकान मिल सकेगा ताकि उन्हें राज्य के शहर में अवैध कॉलोनी या फिर किराए पर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

क्या आपको मालूम है की हरियाणा सरकार अब चिरायु हरियाणा योजना के तहत अधिक आय वाले लोगों को भी लाभ प्रदान कर रही है?

इन शहरों में दिए जाएंगे पक्के मकान या फिर प्लॉट्स

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना हरियाणा के अंतर्गत सीएम मनोहर लाल खट्टर ने यह जानकारी दी है कि फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत और पंचकूला शहर में लाभार्थियों को फ्लैट्स उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा हरियाणा राज्य के अन्य शहरों में भी जरूरत के हिसाब से लाभार्थियों को प्लॉट्स और फ्लैट्स भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Mukhyamantri Shehri Awas Yojana Haryana 2023 Last Date

दोस्तों मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा इस योजना को 13 सितंबर के दिन लांच किया गया है। जो भी गरीब परिवार इस योजना का लाभ उठाकर शहर में प्लॉट्स या फिर फ्लैट्स प्राप्त करना चाहता है वह 19 अक्टूबर, 2023 से पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया के लिए इस लेख को आगे जरुर पढ़े।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम HKRNL में पंजीकरण कर आप भी राज्य में रोजगार प्राप्त कर सकते हो।

Haryana Mukhyamantri Shehri Awas Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा 13 सितंबर के दिन मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना की घोषणा की गई है।
  • जो भी आवेदक इस योजना का लाभ उठाना चाहता है उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है बल्कि वह अपने घर बैठे बैठे ऑनलाइन हरियाणा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
  • इस योजना के तहत लाभार्थियों को जो शहर में रहते हैं उन्हें प्लॉट्स या फिर फ्लैट्स हरियाणा सरकार की ओर से उपलब्ध करवाएं जाएंगे।
  • Mukhyamantri Shehri Awas Yojana Haryana की मुख्य विशेषता यह है कि प्रदेश के सभी वर्ग के गरीब परिवार इस योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे।
  • इस योजना के चलते हरियाणा राज्य के गरीब परिवार का शहर में अपना मकान होने का सपना साकार हो सकेगा।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना की तरह ही मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थियों को मकान उपलब्ध करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना हरियाणा में पात्रता

  • केवल हरियाणा के आवेदक को ही हरियाणा आवास योजना का लाभ मिलेगा।
  • आवेदक परिवार शहर में रहता होना अनिवार्य हैं।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • हरियाणा शहरी आवास योजना का लाभ उठाने में आवेदक की जाति या धर्म बाधारुप नही होगा।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी जरूरी है।
  • आवेदक के नाम पर कोई भी मकान नहीं होना चाहिए।

क्या आपको मालूम है की भारत सरकार ज़ीरो बैलन्स खाता धारकों को पीएम जन धन 2.0 योजना के तहत 1000 रुपए प्रति महिना देने जा रही है।

हरियाणा शहरी आवास योजना में ऑनलाइन आवेदन हेतु दस्तावेज की सूची (List)

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • फैमिली आईडी
  • ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट
  • वार्षिक आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Haryana Shehri Awas Yojana 2023 Apply Online Registration)

यदि आप भी शहर में अपने नाम का पक्का मकान या फिर प्लॉट्स इस योजना के तहत लेना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हो।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको Mukhyamantri Shehri Awas Yojana Haryana Portal Link पर जाना होगा। (डायरेक्ट लिंक इस आर्टिकल में आगे दी गई है)

स्टेप 2: जैसे ही आप डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर आधिकारिक पोर्टल खुल जाएगा।

स्टेप 3: जिसमे होम पेज पर आपको मुख्य मेनू में “मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना हेतु रजिस्ट्रेशन” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको फैमिली आईडी दर्ज कर “दर्ज करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना हरियाणा पंजीकरण फॉर्म

स्टेप 5: अब आपकी स्क्रीन पर Mukhyamantri Shehri Awas Yojana Haryana Online Application Form खुल जाएगा।

स्टेप 6: जिसमे पूछी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज कर देनी है। जैसे की आपका पूरा नाम, बैंक डिटेल्स आदि।

स्टेप 7: अब आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड कर देने है।

स्टेप 8: अंत में आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है। उसके पश्चात आपको मोबाइल के जरिए सूचित किया जाएगा।

इस प्रकार से आप Mukhyamantri Shehri Awas Yojana Haryana 2023 Online Apply कर सकते हो।

केंद्र सरकार द्वारा भी मेरा बिल मेरा अधिकार एप लॉन्च की गई है जिससे आप हर महीने लाखों का इनाम जीत सकते हो।

Mukhyamantri Shehri Awas Yojana Haryana Status Check

हम आपको बता देना चाहते हैं कि हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना का आधिकारिक पोर्टल ही शुरू किया गया है फिलहाल इस योजना में ऑनलाइन स्टेटस देखने की प्रक्रिया की जानकारी सरकार द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई। किंतु जैसे ही सरकार की ओर से स्टेटस देखने की जानकारी शुरू की जाएगी तुरंत ही हम आपको इसी वेबसाइट के जरिए सबसे पहले सूचित करेंगे। सबसे पहले अपडेट प्राप्त करने के लिए आप हमसे व्हाट्सएप या फिर टेलीग्राम पर जुड़ सकते हैं।

Mukhyamantri Shehri Awas Yojana Haryana List (हरियाणा शहरी आवास योजना लिस्ट 2023)

हरियाणा सरकार द्वारा फिलहाल 13 सितंबर से शहरी आवास योजना में आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी उसी वक्त सरकार द्वारा आधिकारिक पोर्टल पर मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना हरियाणा लिस्ट जारी की जा सकती है। कैसे ही सरकार की ओर से लिस्ट जारी की जाएगी तुरंत ही हम आपको इसी आर्टिकल के माध्यम से सबसे पहले लिस्ट की जानकारी प्रदान करेंगे। इसके लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा।

हरियाणा शहरी आवास योजना हेल्पलाइन नंबर

यदि आप इस योजना में ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

  • Helpline Number:- 0172-256800
होम पेजयहां क्लिक करें
हरियाणा शहरी आवास योजना पोर्टल लिंकयहां क्लिक करें
हरियाणा की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

योजनाएं और भी है…

FAQs: मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना हरियाणा

प्रश्न: Mukhyamantri Shehri Awas Yojana Haryana Portal Link?

उत्तर:

प्रश्न: मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना हरियाणा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट क्या है?

उत्तर: 19 अक्टूबर, 2023

प्रश्न: हरियाणा शहरी आवास योजना कब शुरू हुई?

उत्तर: 13 सितंबर, 2023 के दिन

प्रश्न: हरियाणा में शहरी आवास योजना का लाभ किसे मिलेगा?

उत्तर: शहर में रहते गरीब परिवार को

प्रश्न: हरियाणा में शहरी आवास योजना किसने शुरू की?

उत्तर: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुरू की है।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now