लाड़ली बहना vs नारी सम्मान: जानें किसमे कितना है दम? | Ladli Behna vs Nari Samman Yojana MP 2023

( Ladli Behna vs Nari Samman Yojana MP 2023 | लाडली बहना योजना vs नारी सम्मान योजना | Shivraj Singh Chouhan vs Kamal Nath | BJP Yojana vs Congress Yojana | शिवराज की लाडली बहना vs कमल नाथ की नारी सम्मान योजना | Comparision Between Nari Samman vs Ladli Bahna )

Ladli Behna vs Nari Samman 2023: प्यारी बहनों एवं माताओं, मध्यप्रदेश में आने वाले चुनाव में बाजी मारने के लिए भाजपा और कांग्रेस पक्ष दोनों ही अपनी अपनी तरफ से प्रयास कर रहे हैं। हालांकि अजीब बात तो यह है कि दोनों पार्टियां महिला मतदाताओं को खींचने का प्रयास कर रहे हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया उसका प्रत्युत्तर देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। अब यह तो समय ही बताएगा कि कौन सी योजना महिला मतदाताओं को अच्छी लगी है।

किंतु उससे पहले हम आपको इस लेख के माध्यम से दोनों योजनाओं की विस्तार से जानकारी देने का प्रयास करेंगे। ताकि आप भी अपनी ओर से सोच सके कि हमें किस योजना का लाभ उठाना है। तो चलिए जानते हैं, Ladli Behna Yojana vs Nari Samman Yojana के बारे में विस्तार से।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
लाड़ली बहना vs नारी सम्मान | Ladli Behna vs Nari Samman Yojana MP

लाडली बहना vs नारी सम्मान (Ladli Behna vs Nari Samman Yojana MP in Hindi)

दोस्तों मध्य प्रदेश राज्य में फिलहाल भाजपा की सत्ता है। जिसके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 मार्च के दिन मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया। उसका जवाब देते हुए विपक्ष पार्टी यानी कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी नारियों को सम्मान दिलाने हेतु नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। अब देखने वाली बात यह है कि महिला किस योजना का चुनाव करती है। रिपोर्ट के हिसाब से महिलाएं जिस योजना का चुनाव करेगी वही पार्टी वर्ष 2023 के चुनाव में शानदार जीत का जश्न मना सकेगी। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक-एक पॉइंट के बारे में लाडली बहना vs नारी सम्मान योजना की जानकारी देंगे।

Quick Look – Ladli Bahna vs Nari Samman Yojana

योजना का विवरणभाजपाकांग्रेस
योजना का नामलाडली बहना योजनानारी सम्मान योजना
शुरू की गईसीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारापूर्व सीएम कमल नाथ द्वारा
कब शुरू हुई05 मार्च, 202309 मई, 2023
राज्यमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश
किसके लिए शुरू हुईराज्य की महिलाओं के लिएराज्य की महिलाओं के लिए
आवेदन करने का तरीकाऑफलाइनऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in/जल्द शुरू होगी
योजना स्टेटसअभी चालू हैआने वाले दिनों में चालू होगी

Ladli Behna vs Nari Samman: आर्थिक लाभ

दोस्तों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जो लाडली बहना योजना शुरू की गई है उसके अंतर्गत पात्र महिलाओं को ₹1000 प्रति महीना के आर्थिक धनराशि प्रदान की जाएगी यानी सालाना ₹12000 महिलाओं को लाडली बहना योजना से प्राप्त होगा। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा जो नारी सम्मान योजना चालू की गई है उसके तहत जो पात्र महिलाएं होगी उन्हें ₹1500 प्रति महीना की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी यानी कि सालाना ₹18000 महिलाओं को नारी सम्मान योजना से प्राप्त होंगे।

Ladli Bahna Yojana Vs Nari Samman Yojana: गैस सिलेंडर

दोस्तों लाडली बहना योजना के अंतर्गत केवल एक ही लाभ है जो कि ₹1000 प्रति महीना महिलाओं को मिलेंगे जब नारी सम्मान योजना के अंतर्गत आपको ₹1500 प्रति महीना तो प्राप्त होंगे ही उनके साथ साथ कमलनाथ यह दावा भी कर रहे हैं कि महिलाओं को केवल ₹500 में गैस सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे।

लाडली बहना Vs नारी सम्मान: पात्रता (Eligibility)

दोस्तों अगर हम लाडली बहना स्कीम की बात करें तो इस योजना के अंतर्गत 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष की सभी महिलाएं पात्र होगी चीन की शादी हो चुकी होगी। 60 वर्ष की अधिक आयु वाली महिलाओं को कितना पेंशन मिल रहा है उसमें अधिक आर्थिक सहायता प्रदान कर कुल ₹1000 प्रदान किए जाएंगे। जबकि नारी सम्मान योजना मध्य प्रदेश के अंतर्गत 18 से लेकर 60 वर्ष की आयु वाली सभी महिलाएं योजना के लिए पात्र होंगी चाहे उनकी शादी हुई हो या ना हुई हो। चाहे महिला तलाकशुदा हो या विधवा हो सभी को नारी सम्मान योजना का लाभ प्राप्त होगा।

Ladli Behna Vs Nari Samman Yojana: Registration Form

दोस्तों शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना के अंतर्गत अगर आपको रजिस्ट्रेशन करना है तो आपको जहां पर शिविर लगाई गई है वहां पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरना होगा। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा यह दावा किया गया है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी महिलाओं के घर घर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरेंगे। यानी कि महिलाओं को नारी सम्मान योजना आवेदन करने हेतु घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं रहेगी।

Join Telegram Channel

लाडली बहना योजना Vs नारी सम्मान योजना: लाभ कब प्राप्त होगा?

दोस्तों को लाडली बहना योजना के अंतर्गत लगभग पात्र सभी महिलाओं का आवेदन फॉर्म भरे जा चुके हैं। इसलिए इस योजना के अंतर्गत आने वाली 10 जून को ही सभी पात्र महिलाओं को आर्थिक धनराशि मिलना शुरू हो जाएगी। जबकि कांग्रेस सरकार फिलहाल सत्ता में ना होने के कारण उन्होंने यह जानकारी दी है कि अगर वह चुनाव जीत जाती है तब महिलाओं को नारी सम्मान के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाएगा। यानी कि लाडली बहना योजना से आपको चुनाव से पहले ही लाभ प्राप्त हो जाएगा जबकि नारी सम्मान योजना में अगर कांग्रेस चुनाव जीत जाती है तब ही लाभ प्राप्त होगा।

दोस्तों अगर आप लाडली बहना योजना और नारी सम्मान योजना की अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिंक पर क्लिक करें।

होम पेजयहां क्लिक करें
लाडली बहना योजना ऑफिशियल वेबसाइटयहां क्लिक करें
एमपी की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

दूसरे रीडर्स की मनपसंद योजनाएं:

FAQs: Nari Samman Yojana Vs Ladli Behna Yojana

प्रश्न: लाडली बहना योजना और नारी सम्मान योजना किस राज्य में शुरू की गई है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

प्रश्न: नारी सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उत्तर: योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ता आपके घर आएंगे और आप का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरेंगे।

प्रश्न: क्या लाडली बहना योजना और नारी सम्मान योजना दोनों एक है?

उत्तर: जी नहीं। लाडली बहना योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई है जबकि नारी सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा शुरू की जा रही है।

प्रश्न: नारी सम्मान योजना के लाभ क्या है?

उत्तर: इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को ₹1500 प्रति महीना प्रदान किया जाएगा इसके साथ साथ ₹500 में गैस सिलेंडर भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

प्रश्न: Ladli Behna Vs Nari Samman जानकारी दें?

उत्तर: लाडली बहना योजना को भाजपा सरकार द्वारा शुरू किया गया है जब नारी सम्मान योजना को कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किया गया है। इन दोनों योजनाओं की कंपैरिजन इस आर्टिकल में दे रखी है। इसे आप पूरा पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now