मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना Online Apply 2023 | MP Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana

MP Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना 2023 (रजिस्ट्रेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, जरुरी दस्तावेज़, लाभार्थी, लाभ, उद्देश्य, सूचि, पंजीकरण) MP Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana (Registration, Benefits, eligibility criteria, required documents, objective, online Apply, List, application form, Beneficiary etc.)

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana 2023: दोस्तों, मध्य प्रदेश सरकार सभी आयु वर्ग को ध्यान में रखकर सरकारी योजना की शुरुआत करती है। कैबिनेट बैठक के दौरान बाल आशीर्वाद योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना शुरू करने की स्वीकृति दे दी है। इस योजना को शुरू करने का निर्णय एक बहुत बड़ा फैसला माना जा रहा है।

आज इस लेख MP Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana के माध्यम से आपको इस योजना के अंतर्गत सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक है तो इस लेख को बारीकाई से जरूर पढ़ें। ताकि योजना का लाभ मिल सके।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

खास सूचना: अगर आप सरकर योजना से जुड़ी ए टू जेड जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हो तो कृपया करके आप हमारी टेलीग्राम चैनल (KhetiNiDuniya.in) को जरूर से ज्वाइन करें।

Table of Contents

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना 2023 | MP Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana

इस लेख में महत्वपूर्ण मुद्दों को मोटा किया गया है। ताकि आपको पढ़ने में सरलता रहे।

क्या है मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना?

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना की घोषणा हाल ही में शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई है। इस योजना को 10 अगस्त, 2022 राज्य की कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के अनाथ आश्रम में निवास करते बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश में हर साल तकरीबन 200 अनाथ बच्चे बाल संस्थाओं से 18 साल की उम्र होने पर निकलते है। इन सभी बच्चों को राज्य सरकार NEET, JEE, ITI, और CLAT निकालने पर आगे की पढाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली है।

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana News Update

इस सेक्शन में आपको सभी लैटस्ट जानकारी मिलेगी।

अब सभी अनाथ बच्चों को मिलेगा बाल आशीर्वाद योजना का लाभ

11 मार्च के दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गढ़ाकोटा में आयोजित किए गए 20वें कन्या विवाह समारोह में शामिल हुए थे। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना मध्यप्रदेश के तहत एक बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि अब तक इस योजना के तहत केवल कोरोना संक्रमण के कारण अनाथ हुए बच्चों को ही लाभ मिल रहा था किंतु अब से किसी भी कारण से अनाथ हो चुके बच्चों को भी पेंशन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द अपने आसपास ऐसे बच्चों को ढूंढिए जो अनाथ हो चुके हैं उन बच्चों को मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ₹4000 प्रति महीना का पेंशन प्रदान करेंगी।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का उद्देश्य (Objective of Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana MP)

मध्य प्रदेश सरकार का मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना निकालने का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनाथ आश्रम से 18 की उम्र होने पर निकलते बच्चों को आगे की उच्चतम शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इन सभी बच्चों को ₹5000 से लेकर ₹8000 प्रति माह वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि वे आगे की पढ़ाई करने के लिए सक्षम हो पाए। इसके अलावा बच्चों के संयुक्त खाते में 1 साल और अधिकतम 18 साल तक ₹2000 की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। इतना ही नहीं इन सभी बच्चों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली आयुष्यमान भारत योजना के अंतर्गत इलाज कराने के लिए भी सहायता दी जाएगी। तो चलिए दोस्तों आगे हम विस्तार से इस योजना के लाभ एवं विशेषताएं के बारे में जानकारी देते है।

Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana | मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना Online Apply

Important Quick Points of Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana

🟠 योजना का नाम🟢 मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना
🟠 किस राज्य से जुड़ी है🟢 मध्य प्रदेश (MP)
🟠 कब शुरू हुई🟢 10 अगस्त, 2022
🟠 घोषित की गई🟢 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
🟠 लाभार्थी🟢 राज्य के अनाथ बच्चों
🟠 लाभ🟢 उच्चतम शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
🟠 ऑफिशियल वेबसाइट🟢 http://scps.mp.gov.in/Home/Index
🟠 टेलीग्राम चैनल🟢 यहां क्लीक करें

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत चयन के मापदंड के आधार पर सहायता दो प्रकार से दी जायेगी

  • आफ्टर केयर – यानी की जिन बच्चे की आयु 18 साल से अधिक है और वे बाल देखरेख संस्था अथवा अनाथ आश्रम से मुक्त हो चुके है।
  • स्पॉन्सरशिप – यानी की जिन बच्चों की आयु अभी 18 साल से कम है और वे अभी भी अनाथ आश्रम या फिर वे रिश्तेदार के घर पर है।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना को शुरू करने का निर्णय अपने आप में एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।
  • मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत 18 साल की उम्र होने पर बाल आश्रम से निकलने वाले अनाथ बच्चों को उच्चतम शिक्षा के लिए 5000 से लेकर ₹8000 प्रति माह आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता 24 साल की उम्र होने तक दी जाएगी।
  • 18 साल से कम उम्र वाले अनाथ बच्चों को ₹2000 प्रति माह 18 साल तक दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों को भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली आयुष्यमान भारत योजना के अंतर्गत इलाज कराने के प्रावधान किए गए हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के अनाथ बच्चों को अपनी उच्चतम शिक्षा के लिए आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • इस योजना के कारण अनाथ बच्चे उच्चतम शिक्षा प्राप्त करके अपने भविष्य को उज्जवल बनाने में समर्थ हो पाएंगे।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना की मुख्य शर्ते

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थी अनाथ होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए लाभार्थी NEET, JEE, ITI, और CLAT जैसी कोई भी एक परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लाभार्थी की आयु 24 साल होने तक ही मिलेगा।

Mukhyamantri Bal Aashirwad Yojana के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता

  • आफ्टर केयर के अंतर्गत जो भी बच्चा इंटर्नशिप कर रहा है उसे 5000 रुपए प्रति माह आर्थिक सहायता दी जायेगी। और यह सहायता इंटर्नशिप पूरी होने तक या फिर 1 वर्ष दोनों में से जो भी कम हो उस समय अवधि तक दी जायेगी।
  • आफ्टर केयर के अंतर्गत व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसे की पेरमेडिकाल, डिप्लोमा, नर्सींग जैसे प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों को 5000 रुपए प्रति माह सहायता दी जायेगी। और यह सहायता प्रशिक्षण पूरा होने तक या फिर अधिकतम 2 साल दोनों में से जो कम हो उस समय अवधि तक दी जायेगी।
  • आफ्टर केयर के अंतर्गत NEET, JEE, और CLAT जैसी परीक्षाओ देने वाले बच्चों को 5000 से 8000 रुपए प्रति माह आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
  • स्पॉन्सरशिप के आधार पर चयन किए जाने बच्चों को 2000 रुपए प्रति माह आर्थिक सहायता के तौर पर दिए जायेंगे। यह राशि अधिकतम 1 साल तक ही दी जायेगी।
  • अगर बच्चे की आर्थिक समृद्धता मे बदलाव ना हो तो यह राशि 1 साल से अधिक समय के लिए दी जायेगी। किन्तु अधिकतम बच्चे की आयु 18 साल होने तक ही दी जायेगी।

Documents required for Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana (जरूरी दस्तावेज)

  • आधार कार्ड
  • शिक्षा का प्रमाण पत्र
  • अनाथ होने के पुख्ता सबूत
  • पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ
  • बैंक खाते की जानकारी
  • मोबाईल नंबर इत्यादि

Eligibility Criteria for Bal Aashirwad Yojana MP

  • जो भी अनाथ बच्चे आफ्टर केयर फेज में जिस वर्ष से प्रवेश लेंगे उसी साल से अगले 5 साल के लिए ही मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में पत्र होंगे।
  • आफ्टर केयर के अंतर्गत आर्थिक लाभ, इंटर्नशिप, व्यावसायिक प्रशिक्षण 24 वर्ष की आयु तक दिया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत स्पॉन्सरशिप के अंतर्गत उन्ही बच्चों को शामिल कीया जायेगा जो बच्चे मुख्यमंत्री कोविड 19 योजना के लाभार्थी ना हो।
  • Mukhyamantri Bal Aashirwad Yojana के अंतर्गत केवल अनाथ बच्चों को ही पात्र गिना जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत पात्र केवल मध्य प्रदेश राज्य के बच्चे होंगे।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया (Online Apply)

Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana MP के अंतर्गत दो केटेगरी कर दी गई है। दोनों के लिए आवेदन प्रक्रिया अलग है। जिसके बारे में अधिक जानने के लिए आप आधिकारिक वेबसाईट पर जा सकते हो। इस योजना के अंतर्गत आपको आवेदन करने की जरूरत नहीं रहेगी। किन्तु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वरा आपकी पहचान कर आपका आवेदन करेंगे। उसके बाद आपको सहायता प्रदान की जायेगी। राज्य सरकार द्वारा गठन समिति बनाई जायेगी।

या फिर दोस्तों, यदि आप आवेदन ही करना चाहते हो तो आप अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में कान्टैक्ट कर सकते हो।

टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिएयहां क्लीक करें
होम पेजयहां क्लीक करें

और पढ़ें:

FAQs: मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना मध्यप्रदेश

प्रश्न: मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का उदेश्य क्या है?

उतर: इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनाथ आश्रम से 18 की उम्र होने पर निकलते बच्चों को आगे की उच्चतम शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

प्रश्न: मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लाभ क्या है?

उतर: इस योजना के अंतर्गत 18 साल की उम्र होने पर बाल आश्रम से निकलने वाले अनाथ बच्चों को उत्तम शिक्षा के लिए 5000 से लेकर ₹8000 प्रति माह आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही साथ आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज की सुविधाए भी प्रदान की जायेगी।

प्रश्न: मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना कब शुरू हुई?

उतर: 10 अगस्त 2022

प्रश्न: यह योजना किस राज्य से जुड़ी है?

उतर: मध्य प्रदेश (MP)

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now