Indira Rasoi Yojana 2023: केवल 8 रूपए में मिलेगा भोजन राजस्थान इंदिरा रसोई योजना के जरीए

( Indira Rasoi Yojana Rajasthan 2020-2021 | मुख्यमंत्री इंदिरा रसोई योजना राजस्थान के तहत 8 रूपए में मिलेगा भोजन | इंदिरा रसोई योजना में भोजन का मेनू | Rajasthan Mukhyamantri Indira Rasoi Yojana Lunch time )

राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 20 अगस्त, 2020 के दिन मुख्यमंत्री इंदिरा रसोई योजना राजस्थान का शुभारंभ किया गया था। Indira Rasoi Yojana Rajasthan को पहले Annapurna Rasoi Yojana नाम दिया गया था। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से निर्बल लोगों को केवल ₹8 में स्वादिष्ट भोजन दिया जाता है। इस योजना का शुरू होने के कारण राज्य में कोई भी भूखा नहीं रह पाएगा।

अगर आप भी राजस्थान राज्य के निवासी है और इंदिरा रसोई योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हो। इस लेख के माध्यम से आप इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Rajasthan Indira Rasoi Yojana

खास सुचना: अगर आप कोई भी सरकारी योजना से जुड़ी एटूजेड जानकारी सबसे पहले और रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके आप हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें। (KhetiNiDuniya01)

Table of Contents

Rajasthan Indira Rasoi Yojana (इंदिरा रसोई योजना 2023)

राजस्थान राज्य सरकार ने 20 अगस्त के दिन Indira Rasoi Yojana की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत राज्य की नगर पालिका और महानगर पालिकाओं में इंदिरा गांधी रसोई योजना की दुकान लगाई जाएगी। जिसमें केवल ₹8 प्रति डिश के हिसाब से जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक भोजन दिया जाएगा। इस योजना का संचालन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा NGO की मदद ली जाएगी। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार प्रतिवर्ष करोड़ों लोगों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन प्रदान कर रही है।

Indira Rasoi Yojana Latest News

इस विभाग से आपको इस योजना से जुड़ी नवीनतम खबरे मिलेगी।

इंदिरा रसोई अब ग्रामीण इलाकों में भी शुरू होने की तैयारी

जुलाई 2023: जी हा दोस्तों आपने सही पढ़ा। क्योंकि सरकार अब इंदिरा रसोई योजना को ग्रामीण इलाकों में भी शुरू करना चाह रही है। इसीलिए ही उन्होंने इस योजना का बजट बढ़ाकर 700 करोड़ रुपए इस वित्तीय वर्ष (2023-24) के लिए कर दिया है। हम आपको बता देना चाहते है की वर्ष 2022-23 पूर्ण होते होते राज्य में इंदिरा रसोई की संख्या लगभग 1000 तक पहुच गई है। जिसे अब और बढ़ाकर ग्रामीण इलाकों में योजना को शुरू किया जाएगा।

राजस्थान मुख्यमंत्री इंदिरा रसोई योजना का उद्देश्य

राजस्थान राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री इंदिरा रसोई योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य का कोई भी नागरिक भूखा ना सो पाए इस हेतुसर इस योजना को शुरू किया गया है। ताकि जो भी गरीब परिवार के श्रमिक है उन्हे दो व्यक्त का भरपेट खाना मिल सकें। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Overview of Indira Rasoi Yojana

🟠 योजना का नाम🟢 इंदिरा रसोई योजना
🟠 योजना घोषित की गई🟢 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
🟠 योजना घोषित राज्य🟢 राजस्थान
🟠 योजना शुभारंभ तिथि🟢 20 अगस्त, 2020
🟠 योजना का उद्देश्य🟢 राज्य का कोई भी नागरिक भूखा ना सो पाए
🟠 योजना के लाभार्थी🟢 राजस्थान राज्य के नागरिक
🟠 योजना का प्रकार🟢 राज्य स्तरीय योजना
🟠 भोजन की कीमत🟢 8 रूपए प्रति डिश
🟠 आधिकारिक वेबसाइट🟢 https://indirarasoi.rajasthan.gov.in/Home.aspx
🟠 टेलीग्राम चैनल🟢 यहां क्लिक करें

Indira Rasoi Yojana नवीनतम समाचार: अब गावों में भी शुरू होगी योजना

राजस्थान राज्य सरकार द्वारा इंदिरा रसोई योजना शहरों में तो चल ही रही है किंतु हाल ही में मिलते अपडेट के अनुसार यह योजना प्रदेश के गांवों में भी शुरू होने जा रही है। आपको बताते चलें तो राजस्थान राज्य के 901 गांवों में इंदिरा रसोई स्टॉल शुरू किए जाएंगे। जिन गांवों में अधिकतम 10000 लोग बस रहे हैं वहां पर एक इंदिरा रसोई स्टॉल, जिन गांवों में 20000 तक लोग बस रहे हैं उन गांवों में 2 इंदिरा रसोई स्टॉल और 20,000 से अधिक बस्ती वाले गांवों में 3 इंदिरा रसोई स्टॉल खोले जाएंगे।

512 नई इंदिरा रसोई का शुभारंभ

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 18 सितंबर 2022 के दिन 512 नई इंदिरा रसोई का शुभारंभ किया गया। इस तरह से राज्य में कुल 870 इंदिरा रसोई हो चुकी है। जिसके अंतर्गत राज्य के गरीब परिवारों और मजदूरी करते लोग जैसे की रिक्शा चालक और अन्य प्रकार की मजदूरी करते सभी लोगों को केवल ₹8 की थाली से शुद्ध ताजा एवं पौष्टिक आहार दिया जाता है। इस 512 नई इंदिरा रसोई का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा जोधपुर के तहत किया गया था।

इंदिरा रसोई योजना राजस्थान के अंतर्गत भोजन का समय (Time Table)

इस योजना के अंतर्गत पूरे राज्य की इंदिरा रसोई भोजनशाला में सुबह 8:30 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक और शाम को 5:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक सभी को ₹8 प्रति खाली के दर पर शुद्ध और ताज़ा भोजन दिया जाएगा।

इंदिरा रसोई योजना के तहत भोजन का मेनू (Food Menu)

Indira Rasoi Yojana Rajasthan के अंतर्गत सभी को पौष्टिक आहार मिलेगा जिसके अंदर 100 ग्राम दाल 100 ग्राम सब्जी और 250 ग्राम चपाती एवं अचार भी दिया जाएगा।

वर्ष में 2 बार रसोई संचालक संस्थाओ को दिया जाएगा पुरस्कार

राज्य सरकार द्वारा इंदिरा रसोई योजना की घोषणा करते वक्त मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बताया था कि पूरे वर्ष में दो बार रसोई संचालक संस्थाओं को पुरस्कार दिया जाएगा। जो भी रसोई संचालक संस्था अच्छा प्रदर्शन करेगी उन्हें साल में दो बार यानी कि 15 अगस्त और 26 जनवरी के दिन सभी को सम्मान के साथ पुरस्कार अर्जित किया जाएगा। रसोई संचालक संस्था को पुरस्कार पाने के लिए उन्हें कई तरह की सावधानी बरतनी होगी। जैसे कि स्वच्छता, समय पर भोजन, शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन देना जैसे कई सारे पहलुओं को ध्यान में रखा गया है। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Indira Rasoi Yojana में अब तक 8 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने किया भोजन

दोस्तों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सपना “राज्य में कोई भी भूखा ना सोए” सफल होता दिख रहा है। क्योंकि इंदिरा रसोई योजना के तहत 20 अगस्त 2020 से लेकर दिसंबर 2022 तक 8 करोड़ 40 लाख लोगों ने भोजन किया है। इसी के साथ राज्य में 951 इंदिरा रसोई योजना के स्टोल लगाए जा चुके हैं। इसी इंदिरा रसोई स्टॉल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पूरे परिवार समेत खाना खाया है। इस योजना के तहत राजस्थान राज्य सरकार सालाना ₹2800 करोड़ का खर्च करती है।

इंदिरा रसोई योजना के लाभ

  • राज्य के जो भी जरूरतमंद लोग होंगे उन्हें केवल ₹8 में ताजा और पौष्टिक आहार मिलेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपए का खर्चा करके राज्य के आर्थिक रूप से निर्बल लोगों को खाना खिलाएगी।
  • इस योजना के तहत 1 लाख से भी ज्यादा लोग प्रतिदिन भोजन करेंगे।
  • Indira Rasoi Yojana Rajasthan 2023 के कारण राज्य में अब से किसीको भी भूखा सोने की जरुरत नही रहेगी।
  • इस योजना के कारण राज्य के मजदूर वर्ग को काफी फायदा हुआ है।
  • इस योजना के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह और शाम को भोजन दिया जाएगा।

Salient Features of Indira Rasoi Yojana Rajasthan

  • इंदिरा रसोई योजना के अंतर्गत आने वाले सभी लोगों को एक ही स्थान पर बैठकर भोजन ग्रहण करने की उचित व्यवस्था की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत आप दोपहर के 1:00 बजे तक और शाम को 8:00 बजे तक भोजन ग्रहण कर सकते हो।
  • Indira Rasoi Yojana Rajasthan के अंतर्गत दिए जाने वाले भोजन में 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सब्जी और ढाई सौ ग्राम चपाती मिलेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को रसोई में रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं मिलेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत ₹8 में दिए जाने वाले भोजन की थाली में ₹17 का अनुदान राज्य सरकार की तरफ से दिया जाएगा।

योजना के लिए पात्रता मानदंड

अगर आप भी इस योजना के अंतर्गत भोजन प्राप्त करना चाहते हो तो आप राजस्थान राज्य के मूल निवासी होने जरूरी है।

इंदिरा रसोई योजना राजस्थान की उपलब्धियां

इस योजना की कई सारी उपलब्धियां नीचे विस्तार से दी गई है।

मुख्यमंत्री का जन्मदिन इंदिरा रसोई योजना में विशेष तरीके से मनाया गया

दोस्तों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन 3 मई के दिन पर आता है। और वित्तीय वर्ष 3 मई 2022 के दिन मुख्यमंत्री का 71 वां जन्मदिन था। इस मौके पर कई सारे इंदिरा रसोई स्थल पर सभी को निशुल्क भोजन प्रदान किया गया। जैसे कि श्रीकरणपुर बस स्टैंड पर मौजूद इंदिरा रसोई स्थल पर नगर पालिका के चेयरमैन रमेश कुमार बंसल द्वारा उस दिन के लिए फ्री में भोजन की व्यवस्था की गई।

इसी तरह बयाना के इंदिरा रसोई स्थल पर नगर पालिका के चेयरमैन विनोद अग्रवाल द्वारा भी उस दिन निशुल्क भोजन प्रदान किया गया। इसी तरह डॉ सुभाष गर्ग की तरफ से सभी लोगों को एक विशेष भोजन निशुल्क कराया गया। इस विशेष पूजन में खीर सब्जी पूड़ी एवं रायता भी दिया गया।

इंदिरा रसोई योजना के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मुफ्त में भोजन दिया गया

राज्य के चोमू शहर के बस स्टैंड पर स्थित इंदिरा रसोई योजना के संचालक अर्जुन सक्सेना ने यह बताया कि 8 मार्च सभी महिलाओं के लिए एक खास दिन होता है। इस दिन से आने वाले डेढ साल के लिए महिलाओं एवं बालिकाओं को निशुल्क भोजन दिया जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर इंदिरा रसोई संचालकों को पुरस्कार दिया गया

वर्ष 2022 के अंतर्गत राज्य के मेड़ता शहर में संचालित इंदिरा रसोई को राज्य स्तर पर प्रथम नंबर दिया गया। इसीलिए इस रसोई संचालक को ₹21000 इनाम के साथ-साथ प्रमाण पत्र भी दिया गया। संभाग स्तर पर कुचामन इंदिरा रसोई ₹15000 के साथ प्रमाण पत्र दिया गया और जिला स्तर पर प्रथम नंबर आने पर ₹11000 के साथ-साथ प्रमाण पत्र दिया गया।

प्रवासियों को रास आ रहा है इंदिरा रसोई योजना का भोजन

दोस्तों आपको बता दें कि हाल ही में Business Standard के रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई से आए हुए एक फैमिली ने जब यह पोस्टर देखा कि केवल ₹8 में भोजन की थाली तब उन्होंने इंदिरा रसोई योजना से संचालित इंदिरा रसोई घर में ₹8 में भोजन का स्वाद उठाया तब उसने बताया कि सही में घर जैसा ही खाना है। उसने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी का आभार व्यक्त करके बताया कि Indira Rasoi Yojana के जैसी योजना सभी राज्य में शुरू होनी चाहिए।

योजना के तहत Helpline Number

टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाईटयहां क्लिक करें
होम पेजयहां क्लिक करें
हेल्पलाइन नंबर1800-1806-127

यह भी पढ़े:

अगर आपको हमारा यह लेख “Indira Rasoi Yojana Rajasthan” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

इंदिरा रसोई योजना राजस्थान में अक्सर पूछे जाने सवाल

प्रश्न: इंदिरा रसोई योजना किस राज्य से जुड़ी है?

उतर: राजस्थान

प्रश्न: इंदिरा रसोई योजना में कितने रुपए में भोजन मिलता है?

उतर: 8 रुपए प्रति थाली

प्रश्न: इंदिरा रसोई भोजन में क्या दिया जाता है?

उतर: 100 ग्राम डाल, 100 ग्राम सब्जी, 250 ग्राम रोटी और आचार।

प्रश्न: Indira Rasoi Yojana में कौन भोजन ग्रहण कर सकता है?

उतर: राजस्थान के नागरिक

प्रश्न: Indira Rasoi Yojana में भोजन का समय क्या है?

उतर: सुबर 08 बजकर 30 मिनट से दोपहर 01 बजे तक और शाम को 05 बजे से लेकर रात 08 बजे तक

प्रश्न: अब तक इंदिरा रसोई योजना के तहत कितनी प्लेट परोसी जा चुकी है?

उत्तर: दोस्तों, मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2022-23 पूर्ण होते होते इस योजना के तहत 130 मिलियन यानि की 130 करोड़ प्लेट इस योजना के तहत परोसी जा चुकी है।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now