“पोषण भी, पढ़ाई भी” अभियान क्या है? | Poshan Bhi Padhai Bhi Yojana in Hindi for Early Childhood Care, Education (ECCE)

( Poshan Bhi Padhai Bhi Yojana Kya hai | पोषण भी पढ़ाई भी अभियान कब शुरू हुआ | लाभ एवं विशेषताएं | उद्देश्य | हेल्पलाइन नंबर | ECCE – Early Childhood Care, Education | Poshan bhi Padhai bhi for Anganwadi Kendra )

Poshan bhi Padhai bhi Abhiyan 2023: दोस्तों भारत सरकार यह अच्छी तरह से समझ चुकी है कि अगर भारत का भविष्य बदलना है तो आज जो भी बच्चे आंगनवाड़ी केंद्र में है उनका भविष्य बदलना जरूरी है। कोई भी बच्चा हो वह शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन तब ही कर सकता है जब वह पोषण युक्त आहार प्राप्त करेगा। इसीलिए बचपन से ही यानी आंगनवाड़ी केंद्र में जब बच्चे जाएंगे तब ही उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ पोषण का भी महत्व देने के लिए भारत सरकार द्वारा एक नया अभियान शुरू किया गया है जिसका नाम पोषण भी पढ़ाई भी अभियान है। इसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र से ही बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पोषण के बारे में जानकारी दी जाएगी।

तो दोस्तों आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ईसीसीई (ECCE) यानी कि प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा के बारे में जानकारी देंगे ही इसके अलावा पोषण भी पढ़ाई भी योजना के बारे में भी आपको इसी लेख के माध्यम से जानकारी प्राप्त होगी। तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Poshan Bhi Padhai Bhi Yojana in Hindi | "पोषण भी, पढ़ाई भी" अभियान क्या है

पोषण भी पढ़ाई भी अभियान क्या है? (Poshan bhi Padhai bhi Yojana in Hindi 2023)

दोस्तों भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री स्मृति ईरानी ने 10 मई, 2023 के दिन प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा के अंतर्गत (ECCE) पोषण भी पढ़ाई भी अभियान को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत 6 साल से कम उम्र वाले बच्चे जो आंगनवाड़ी केंद्र में जाते हैं उन्हें शिक्षा के साथ-साथ पोषण के बारे में जानकारी एवं पोषण युक्त आहार मिलने पर प्राथमिकता दी गई है। Poshan bhi Padhai bhi Yojana के अंतर्गत बच्चों को शिक्षा के रूप में भावनात्मक, शारीरिक, संज्ञानात्मक और सामाजिक शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि बच्चों को उनकी मातृभाषा में प्रभुत्व प्रदान किया जाएगा। यानी कि कुल मिलाकर पोषण भी पढ़ाई भी योजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी के बच्चों का सार्वजनिक विकास किया जाएगा।

इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा देश की मौजूदा 14,00,000 आंगनवाड़ी केंद्रों के बुनियादी ढांचे का मरम्मत किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि जो भी आंगनवाड़ी शिक्षक और सहायिका है उन्हें चाइल्ड केयर वर्कर के रूप में फिर से तैनात किया जाएगा।

Highlights – Poshan bhi Padhai bhi

अभियान का नाम“पोषण भी, पढ़ाई भी”
शुरू किया गयाकेंद्रीय मंत्रि स्मृति ईरानी द्वारा
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
कब शुरू हुआ10 मई, 2023 के दिन दिल्ली से
उद्देश्यआंगनवाड़ी केंद्र में जा रहे बच्चो को शिक्षा के साथ पोषण का महत्व देना
लाभार्थीदेश के 0-6 वर्ष की आयु वाले बच्चे
ECCE Full FormEarly Childhood Care and Education
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

पोषण भी पढ़ाई भी योजना का उद्देश्य (Objective)

तत्काल महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा शुरू की गई पोषण भी पढ़ाई भी योजना का एकमात्र मकसद यही है कि भारत देश में आंगनवाड़ी केंद्रों को सिर्फ शिक्षा का सेंटर ना बनाकर पोषण से जुड़ी जानकारी भी प्रदान करना है। इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्र में जा रहे बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा उपलब्ध करवाना भी इस अभियान का लक्ष्य है। आंगनवाड़ी केंद्र में आने वाले कोर्स को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत तैयार किया गया है। जिसका लाभ प्राप्त करने से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें: India Handmade Portal

पोषण भी पढ़ाई भी अभियान के लाभ एवं विशेषताएं (Benefits)

  • पोषण भी पढ़ाई भी योजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र में जा रहे बच्चे को लाभ प्रदान किया जाएगा। इसमें भी खास करके जिन बच्चों की आयु अधिकतम 3 वर्ष तक है उन बच्चों पर जोर दिया जाएगा।
  • इस अभियान के अंतर्गत देश के 14 लाख आंगनवाड़ी केंद्रों में बुनियादी ढांचे में बदलाव किया जाएगा।
  • इसी के साथ जो भी आंगनवाड़ी के शिक्षक और शिक्षिकाए हैं उन्हें फिर से नियुक्त किया जाएगा।
  • आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  • शिक्षा के साथ पोषण के महत्व के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी जाएगी।
  • क्योंकि दोस्तों हम जो रोज ब रोज खाना खा रहे हैं उसका सीधा असर शिक्षा पर भी पड़ता है।
  • Poshan bhi Padhai bhi Yojana के तहत बच्चों का भावनात्मक सामाजिक शारीरिक और संज्ञानात्मक विकास आंगनवाड़ी केंद्रों में किया जाएगा।
  • पोषण भी पढ़ाई भी अभियान को प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा (ECCE) के तहत शुरू किया गया है।
  • इस अभियान के तहत अर्ली चाइल्डहुड केयर, एजुकेशन पर फोकस करके आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए कोर्स तैयार किया गया है। जो की पूरी तरह से नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के आधारित है।
  • इस अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा 600 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। जिसका उपयोग करके आंगनवाड़ी केंद्रों की रीब्रांडिंग की जाएगी।

प्रारंभिक बचपन देखभाल, शिक्षा (ECCE) क्या है?

दोस्तों प्रारंभिक बचपन देखभाल, शिक्षा का सीधा मतलब यह है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण भी पढ़ाई भी अभियान के अंतर्गत बच्चों को जो शिक्षा दी जाएगी वह ईसीसीई के आधार पर दी जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में मुख्य रूप से 6 वर्ष की उम्र वाले बच्चों का दाखिला लिया जाता है। इस उम्र में बच्चे जो भी सीखेंगे उनके आधार पर उनके भविष्य का निर्माण हो सकेगा। इसीलिए अब पोषण भी पढ़ाई भी अभियान के तहत बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।

होम पेजयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटअभी शुरू नहीं हुई
केंद्र सरकार की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

दूसरे रीडर्स की मनपसंद योजनाएं:

FREE TIP: 👉 “Poshan bhi Padhai Bhi by Pranav Patel” इस कीवर्ड को गूगल में सर्च करते ही आप इस लेख को फिर से पढ़ सकेंगे।

FAQs: Poshan bhi Padhai bhi Abhiyan

प्रश्न: Poshan bhi Padhai bhi Abhiyan Kya hai?

उत्तर: दोस्तों इस अभियान को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा शुरू किया गया है। इस अभियान का एकमात्र लक्ष्य यही है कि बच्चों को जो आंगनवाड़ी केंद्र में जाते हैं जिनकी आयु अधिकतम 6 साल तक है उन्हें शिक्षा के महत्व के साथ-साथ पोषण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जाए। इसकी अधिक जानकारी आप इस आर्टिकल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

प्रश्न: पोषण भी पढ़ाई भी योजना कब शुरू हुई?

उत्तर: इस योजना को 10 मई, 2023 के दिन शुरू किया गया है।

प्रश्न: पोषण भी पढ़ाई भी अभियान के अंतर्गत कितना बजट तय किया गया है?

उत्तर: 600 करोड़

प्रश्न: पोषण भी पढ़ाई भी योजना से क्या लाभ प्राप्त होंगे?

उत्तर: इस अभियान से आंगनवाड़ी में बच्चों को पोषण के बारे में जानकारी दी जाएगी इसके अलावा आंगनबाड़ी शिक्षक और सहायिकाओं की दूसरी बार भर्ती की जाएगी और इन्हें चाइल्ड केयर के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now