Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023: महिला निधि योजना जानिए क्या है पात्रता व लोन की आवेदन प्रक्रिया

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023 महिला निधि योजना (रजिस्ट्रेशन फॉर्म, आवदेन प्रक्रिया, हेल्पलाइन नंबर, पात्रता मानदंड, जरूरी दस्तावेज की सूची, लाभ एवं विशेषताएं, उद्देश्य, अंतिम तारीख, आधिकारिक वेबसाइट) (Registration, Official Website, Online Apply for a loan, eligibility criteria, required documents, benefits and features, helpline number, objective)

पूरे देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं सरकार निकालती रहती है। इसी तरह से राजस्थान राज्य सरकार ने भी महिलाओं की आर्थिक सहायता करने के लिए एक और योजना निकाली है। जिसका नाम राजस्थान महिला निधि योजना है। इस योजना के जरिए राजस्थान सरकार महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए या फिर बिजनेस को बड़ा करने के लिए जल्द से जल्द और सबसे आसान तरीके से लोन मुहैया कराती है।

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2022

अगर आप राजस्थान राज्य की निवासी है साथ ही किसी भी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है और अपना बिजनेस को बड़ा करने के लिए लोन लेना चाहती है तो आपको यह जानना बहुत ही आवश्यक होगा कि इस योजना के अंतर्गत आप किस प्रकार से लोन ले सकती है? इस योजना के अंतर्गत पात्रता नियम व जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं? Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के अंतर्गत कितनी लोन कितने समय में मिलती है? इत्यादि। इन सभी प्रश्नों के उत्तर इस लेख में दिए गए हैं। तो आप से विनम्र विनती है कि इस लेख को अंत तक सावधानीपूर्वक जरूर पढ़ें।

खास सुचना: अगर आप सरकारी योजना से जुड़ी ए टू जेड जानकारी सबसे पहले रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके आप हमारी टेलीग्राम चैनल (KhetiNiDuniya01) को जरूर से ज्वाइन करें।

Table of Contents

राजस्थान महिला निधि योजना (Mahia Nidhi Yojana 2023)

इस लेख में महत्वपूर्ण मुद्दों को मोटा किया गया है ताकि आपको पढ़ने में सरलता रहे।

क्या है राजस्थान महिला निधि योजना?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने गत शुक्रवार यानी कि 26 अगस्त 2022 के दिन राजस्थान महिला निधि योजना 2023 को शुरू किया गया था। इस योजना की स्थापना करने की घोषणा वर्ष 2022-23 के बजट में ही करी गई थी। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते वक्त यह बताया कि पूरे भारत देश में तेलंगाना राज्य के बाद राजस्थान ही एक ऐसा राज्य है जहां पर महिला निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के महिला स्वयं सहायता समूह को सामाजिक और आर्थिक सहायता देने के लिए व्यवसाय शुरू करने पर प्रोत्साहित किया जाता है। जिसके अंतर्गत उन स्वयं सहायता समूह को अपना बिजनेस बड़ा करना या फिर शुरू करने के लिए जल्द से जल्द आसान तरीके से बैंकों में से लोन दिया जाता है।

36 लाख परिवारों को महिला निधि योजना से होगा फायदा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि इस समय राज्य में 33 जिले के अंदर 2.70 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। जो लगभग 30 लाख परिवारों को जोड़ता है। और वर्ष 2022-23 के अंतर्गत और 50,000 स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जायेगा। जो लगभग 6 लाख परिवारों को जोड़ेगा। इस तरह से पूरे राज्य में टोटल 36 लाख परिवार ऐसे होंगे जो महिला निधि योजना के अंतर्गत जुड़ गए होंगे।

स्वयं सहायता समूहों को लोन (ऋण) कितने समय में कितने रुपए मिलेगी?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मानना है कि महिलाएं सभी बिजनेस के अंदर अपनी तरक्की करें। जिसके कारण समाज में उनका स्थान बढ़ेगा। बस इसी कारणवश राज्य सरकार ने महिला निधि योजना को शुरू किया है। जिसके अंतर्गत महिलाओं को बिजनेस करने के लिए आसानी से लोन मिल सके और वह अपने आर्थिक परिस्थिति में सुधार ला पाए। जिसके तहत अगर महिला अपने बिजनेस को शुरू करने या फिर उसे बड़ा बनाने के लिए 40000 रुपए तक की लोन लेना चाहती है तो उसे केवल 48 घंटो के अंदर ही आसान तरीके से बैंक द्वारा लोन मुहैया की जाएगी। लेकिन जिन महिला स्वयं सहायता समूह को 40,000 से अधिक लोन चाहिए उसे केवल 15 दिन के अंदर ही लोन दी जाएगी।

राजस्थान महिला निधि योजना का उद्देश्य (Objective of Mahila Nidhi Yojana)

महिला निधि योजना शुरू करने के पीछे राजस्थान सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के महिला स्वयं सहायता समूहों को अपना व्यवसाय शुरू करने या फिर उसको बड़ा करने के लिए आसानी से जल्द से जल्द लोन मुहैया की जाए। इसी योजना के कारण राज्य की महिलाएं ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय करने के लिए प्रेरित होंगी। जिसके कारण राज्य में रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे। राज्य में महिलाओं को समान दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने Rajasthan Mahila Nidhi Yojana का शुभारंभ किया है।

उत्पादनों की ऑनलाइन बिक्री के लिए किया Amazon के साथ MOU

राज्य सरकार ने देश की बड़ी ऑनलाइन कंपनी अमेजॉन के साथ संधि की है। जिसके अंतर्गत 15000 महिला की जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को अमेजॉन की वेबसाइट पर सूचीबद्ध किया जाएगा। जिसकी वजह से महिला उद्यमी के उत्पादों को देश के सभी कोने में पहुंचाया जाए।

शुभारंभ के दौरान 1 करोड़ से ज्यादा की लोन दी गई

राजस्थान महिला निधि योजना की शुरुआत महिला समानता दिन पर ही की गई थी। जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुभारंभ करते वक्त राज्य के 6 जिले के 386 महिला के स्वयं सहायता समूह को लगभग 1.42 करोड़ रुपए की लोन उपलब्ध करवाई गई थी। और साथ ही इसके दौरान राजीविका कम्युनिटी के 8 महिला को अवार्ड भी दिया गया था।

Important Quick Points of Mahila Nidhi Yojana

योजना का नाम महिला निधि योजना
घोषित की गई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा
घोषित तिथि 26 अगस्त 2022
किस राज्य से जुड़ी है राजस्थान
लाभार्थी स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाए
लाभव्यवसाय के लिए लोन उपलब्ध करवाना
लाभार्थी परिवार लगभग 36 लाख परिवार
आधिकारिक वेबसाइट
टेलीग्राम चैनल यहां क्लीक करें

महिला निधि योजना के लाभ एवं विशेषताएं (Benefits & Features of Mahila Nidhi Yojana)

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने महिला समानता दिन पर ही महिला निधि योजना का लोकार्पण किया था।
  • इस योजना के कारण स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने या फिर उसको बढ़ाने के लिए आसान तरीके से लोन मुहैया की जाएगी।
  • अगर महिलाएं अपने व्यवसाय के लिए ₹40000 की लोन लेना चाहती है तो उसे केवल 48 घंटे के अंदर ही लोन उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं को ₹40000 से ज्यादा की लोन चाहिए उसे ही केवल 15 दिन की समय मर्यादा के अंदर ही लोन उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के 36 लाख परिवारों को फायदा होगा।
  • स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों को बेचने के लिए सरकार ने अमेजॉन के साथ संधि की है।
  • जिसके कारण इस उत्पादों को देश के हर कोने में बेचा जाए और महिला के व्यवसाय को वेग दिया जाए।
  • इस योजना के शुभारंभ के दौरान ही राज्य के 386 स्वयं सहायता समूह को लगभग 1.42 करोड़ों रुपए की लोन उपलब्ध करवाई गई।
  • राजस्थान देश का दूसरा ऐसा राज्य है जहां पर महिला नीधि योजना की शुरुआत की गई।
  • Rajasthan Mahila Nidhi Yojana राज्य की महिलाओं के अंदर व्यवसाय शुरु करने के लिए आत्मविश्वास दिलाएगी।
  • इस योजना के कारण गांव की महिलाएं भी अपने पैरों पर सक्षम होने में कामयाब हो पाएगी।

Eligibility Criteria for Rajasthan Mahila Nidhi Yojana

  • इस योजना का लाभ लेने हेतु आप राजस्थान राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • अगर आप स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है तभी ही आप महिला निधि योजना के अंतर्गत लोन लेने के लिए पात्र है।

महिला निधि योजना के तहत आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज की सूची

  • आधार कार्ड
  • स्थानीय प्रमाण पत्र
  • व्यवसाय का प्रमाण पत्र
  • वार्षिक आय का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

राजस्थान महिला निधि योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया कैसे करें? (How to apply in Mahila Nidhi Yojana)

अगर आपके पास ऊपर बताई गई पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज की सूची है और महिला निधि योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहती है तो आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा। क्योंकि सरकार द्वारा इस योजना को अभी-अभी ही शुरू किया गया है। इसलिए सरकार ने अभी तक आवेदन की प्रक्रिया के बारे में कुछ भी निर्देशित नहीं किया। जैसे ही सरकार आवदेन की प्रक्रिया के बारे में कोई भी जानकारी जारी करेगी उसी वक्त आप को भी इस लेख के माध्यम से अपडेट किया जाएगा। तब तक आप इस लेख से जुड़ने के लिए लेख को को बुकमार्क कर सकते हो।

टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए KhetiNiDuniya01
होम पेज यहां क्लीक करें

और पढ़ें:

FAQs for Rajasthan Mahila Nidhi Yojana

प्रश्न: राजस्थान महिला निधि योजना क्या है?

उतर: इस योजना के अंतर्गत राज्य के महिला स्वयं सहायता समूह को सामाजिक और आर्थिक सहायता देने के लिए व्यवसाय शुरू करने पर प्रोत्साहित किया जाता है। जिसके अंतर्गत उन स्वयं सहायता समूह को अपना बिजनेस बड़ा करना या फिर शुरू करने के लिए जल्द से जल्द आसान तरीके से बैंकों में से लोन दिया जाता है।

प्रश्न: Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के अंतर्गत किसको व कितने समय में लोन दी जाती है?

उतर: स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओ को 40,000 रुपए कि लोन केवल 48 घंटों मे और उससे अधिक लोन केवल 15 दिन मे दी जाती है।

प्रश्न: महिला निधि योजना कब व किसके द्वारा शुरू की गई?

उतर: इस योजना को 26 अगस्त 2022 महिला समानता के दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई।

प्रश्न: इस योजना के कारण कितने परिवारों को लाभ मिलेगा?

उतर: राज्य के लगभग 36 लाख परिवारों को फायदा होगा।

प्रश्न: अब तक कितने रुपए की लोन महिला निधि योजना के अंतर्गत उपलब्ध करवाई गई?

उतर: इस योजना के शुभारंभ वक्त ही मुख्यमंत्री द्वरा 386 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओ को 1.42 करोड़ की लोन उपलब्ध कारवाई गई।

Leave a Comment

Join Whatsapp Group