[विज़न दस्तावेज pdf] राजस्थान मिशन 2030: रजिस्ट्रेशन और सुझाव देने की प्रक्रिया | Rajasthan Mission 2030 Portal essay (Nibandh) Registration in Hindi

(Rajasthan Mission 2030 Online Registration @ mission2030.rajasthan.gov.in | राजस्थान मिशन 2030 पर निबंध | राजस्थान मिशन पोर्टल क्या है | उद्देश्य | मिशन 2030 पर सुझाव देने की प्रक्रिया | लाभ एवं विशेषताएं | Helpline Number | Official Website | Last Date | Rajasthan Mission 2030 par nibandh essay in Hindi question answer | mission 2030 rajasthan gov in | Rajasthan Mission 2030 Vision Document PDF)

Rajasthan Mission 2030 Kya hai: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान राज्य में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके चलते राजस्थान की जनता को विविध प्रकार से फायदा हो रहा है। राजस्थान को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए सीएम अशोक गहलोत जी की ओर से एक नया मिशन शुरू किया गया है जिसका नाम राजस्थान मिशन 2030 है। Mission 2030 Rajasthan से जुड़कर आप सरकार को किसी भी विभाग से संबंधित सुझाव दे सकते है यानी की आप राजस्थान को वर्ष 2030 में किस जगह पर देखना चाहते हो उसका सुझाव आम जनता से लिया जा रहा हैं।

क्या आप भी विकसित राजस्थान को देखने का स्वप्न देख रहे हो तो आपको भी अपना सुझाव सरकार को देना चाहिए। आज इसी लेख के माध्यम से आपको Rajasthan Mission 2030 Kya hai, Nibandh in Hindi, Online Registration Kaise Karein यानी की ऑनलाइन सुझाव कैसे दें? आदि से जुड़ी सारी जानकारी से अवगत कराने वाले है। तो आइए जानते है की क्या है मिशन 2030 राजस्थान?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Table of Contents

राजस्थान मिशन क्या है? (Rajasthan Mission 2030 kya hai in Hindi)

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा 23 अगस्त के दिन राजस्थान मिशन 2030 को जयपुर से शुरू किया गया है। इस मिशन के अंतर्गत राजस्थान के नागरिक राजस्थान सरकार के किसी भी विभाग में अपना सुझाव दे सकते हैं सुझाव देकर राज्य के सभी नागरिक 2030 में राजस्थान को देश का विकसित राज्य बनाने में मदद कर सकते हैं। राजस्थान सरकार की ओर से Rajasthan Mission 2030 Portal पर Online Registration करके राज्य का कोई भी नागरिक (चाहे वे गरीब हो या अमीर) आसानी से अपना सुझाव दे सकता है। सरकार द्वारा राज्य के 1 करोड़ लोगो से राजस्थान को वर्ष 2030 में विकसित राज्य बनाने के लिए सुझाव लिए जाएंगे।

Mission 2030 Rajasthan के तहत राज्य की आम जनता सरकार के विभिन्न विभाग जैसे की महिला सशक्तिकरण, आर्थिक विकास, कृषि विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग आदि विभागो में अपना सुझाव देने के लिए पात्र है। सरकार ने यह जानकारी दी है की आम जनता राजस्थान मिशन 2030 पोर्टल के साथ साथ प्रत्यक्ष और ऑनलाइन वीडियो बनाकर भी सरकार को सुझाव दे सकेंगे।

Rajasthan Mission 2030 Latest Update

सभी लैटस्ट जानकारी यहाँ देखें।

मिशन 2030 में 2.5 करोड़ से अधिक लोगों के सुझाव मिल चुके

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 30 सितंबर के दिन जब झुंझुनू में पहुचे तब उन्होंने बताया की अब तक राजस्थान मिशन 2030 सुझाव के तहत लगभग 2.5 करोड़ से अधिक लोगों के सुझाव मिल चुके है। उसके बाद सरकार द्वारा विज़न डॉक्यूमेंट भी जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया की राजस्थान को रोजगार, सौर ऊर्जा, आर्थिक विकास, स्वास्थ्य संबंधित सेवाए, कृषि क्षेत्र, महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्र में टॉप पर लाया जाएगा।

Quick Look – Rajasthan Mission 2030 in Hindi Nibandh

🟠 मिशन का नाम🟢 राजस्थान मिशन 2030
🟠 शुरू किया गया🟢 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा
🟠 कब शुरू हुआ🟢 23 अगस्त, 2023
🟠 राज्य🟢 राजस्थान
🟠 लक्ष्य🟢 राज्य को विकसित बनाना
🟠 लाभार्थी🟢 राजस्थान के नागरिक
🟠 आवेदन प्रक्रिया🟢 ऑनलाइन
🟠 Official Portal🟢 https://mission2030.rajasthan.gov.in/
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए🟢 यहां क्लिक करें

राजस्थान मिशन 2030 पोर्टल का उद्देश्य (Objective)

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया Mission 2030 Rajasthan का उद्देश्य आम जनता से सुझाव मांग कर राजस्थान को वर्ष 2030 तक विकसित राज्य बनाने का है। इसके लिए राज्य की जनता से जो भी सुझाव आएंगे उस डेटाबेस के आधार पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत डॉक्यूमेंट 2030 जारी करेंगे। राज्य की आम जनता यदि सरकार की ओर से चलाई जा रही किसी भी योजना का लाभ उठा रही है तो वह सरकार को संबंधित विभाग में अपना सुझाव दे सकते हैं कि इस योजना में क्या बदलाव लाना जरूरी है। राजस्थान मिशन 2030 पोर्टल का मुख्य उद्देश्य यही है कि आम जनता को अपना सुझाव देने में आसानी रहे।

भारत सरकार सभी लोगों को जो मेरा बिल मेरा अधिकार एप पर बिल अपलोड करेगा उसे 1 करोड़ रुपए का इनाम दे रही है। आप भी जान सकते हो की क्या है यह मेरा बिल मेरा अधिकार?

05 अक्टूबर के दिन विजन डॉक्यूमेंट जारी होगा

जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि राजस्थान मिशन 2030 पोर्टल पर 23 अगस्त से आम जनता के सुझाव मांगे जा रहे हैं। आप भी अपना सुझाव पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (mission2030.rajasthan.gov.in) पर जाकर दे सकते हैं। इस प्रकार से राज्य के लगभग एक करोड़ लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे। उसके पश्चात मंगाए गए सभी सुझाव को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक सुधार सलाहकार परिषद (CMRETAC) द्वारा राजस्थान मिशन 2030 का प्लान बनाया जाएगा। जिसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपा जाएगा। उसके बाद मुख्यमंत्री 5 अक्टूबर के दिन राजस्थान मिशन 2030 विज़न डॉक्यूमेंट जारी करेंगे।

Rajasthan Mission 2030 par Nibandh की मुख्य विशेषताएं

  • राजस्थान मिशन 2030 को “एक नई सोच एक नई सुबह” का नारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया है जिसके आधार पर राजस्थान की प्रकृति की गति 10 गुना कर दी जाएगी।
  • राजस्थान मिशन 2030 के तहत सरकार द्वारा फेस टू फेस सर्वे किया जाएगा।
  • इसके अलावा आईवीआर सर्वे वीडियो कॉन्टैक्ट और स्कूल एवं कॉलेज में राजस्थान मिशन 2030 पर निबंध (Rajasthan Mission 2030 Essay) जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
  • इस मिशन के अंतर्गत विभागीय स्तर पर हिट धारकों के साथ मिशन के संबंध में गहन परामर्श लिए जाएंगे।
  • सरकार की ओर से राज्य के एक करोड़ लोगों से सुझाव लेने के बाद 30 सितंबर 2023 के दिन विजन डॉक्युमेंट लॉन्च किया जाएगा।
  • इस विजन डॉक्युमेंट के आधार पर ही राजस्थान को वर्ष 2030 तक विकसित राज्य बनाया जाएगा।
  • राजस्थान राज्य के कुछ हिस्सों में टोल फ्री नंबर पर कॉल करके सर्वे किया जाएगा।
  • ऐसा बताया जा रहा है कि Rajasthan Mission 2030 के कारण आने वाले समय में देश के टॉप राज्यो में राजस्थान शामिल हो जाएगा।

यदि आप राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट 2023-24 देखना चाहते है तो इस लिंक का सहारा ले सकते हो।

Mission 2030 Rajasthan के लिए पात्रता (Eligibility)

  • राजस्थान राज्य के सभी नागरिक इस मिशन में अपना सुझाव देने के लिए पात्र होंगे।
  • इसके अलावा राज्य के सभी राजपत्रित अधिकारी के लिए भी सुझाव देना अनिवार्य है।
  • राज्य के अलग अलग क्षेत्र के विशेषज्ञ इस मिशन में अपना सुझाव दे सकेंगे।

राजस्थान मिशन 2030 में ऑनलाइन सुझाव देने की प्रक्रिया (Rajasthan Mission 2030 Online Registration)

यदि आप भी इस मिशन में अपना सुझाव देना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना सुझाव ऑनलाइन दे सकेंगे।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको Rajasthan Mission 2030 Official Website पर जाना होगा। (डायरेक्ट लिंक आगे दी गई है) (mission 2030 rajasthan gov in)

स्टेप 2: डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करने से आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

स्टेप 3: अब होम पेज पर आपको “आमजन” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके “ओटीपी जनरेट करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5: अब आपके मोबाइल में आया हुआ ओटीपी संबंधित बॉक्स में दर्ज करके अन्य जरूरी जानकारी जैसे की आपका जिला एड्रेस और सेक्टर आदि दर्ज कर देना है।

स्टेप 6: अब आप किस विभाग में अपना सुझाव देना चाहते हैं उसे उसे विभाग की वर्तमान स्थिति और अपना सुझाव संबंधित बॉक्स में दर्ज करना होगा।

स्टेप 7: इस तरह से अपना सुझाव देने के पश्चात अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।

इस प्रकार से आप आसानी से Rajasthan Mission 2030 Online Registration कर अपना सुझाव दे पाएंगे।

Rajasthan Mission 2030 Vision Document PDF in Hindi or English (विज़न 2030 दस्तावेज pdf)

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 5 अक्टूबर के दिन लगभग 3 करोड़ 32 लाख राजस्थान के नागरिकों के सुझाव को ध्यान में रखते हुए राजस्थान विज़न 2030 दस्तावेज जारी किया था। यदि आप मिशन 2030 विज़न दस्तावेज pdf डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को जरूर फॉलो करें।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको Rajasthan Mission 2030 की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा। जिसकी डायरेक्ट लिंक आपको आगे मिल जाएगी।

स्टेप 2: अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।

स्टेप 3: होम पेज पर ही आपको 2 विकल्प दिखाई देंगे जो की नीचे प्रकार होंगे।

  • विज़न 2030 दस्तावेज (हिंदी)
  • विज़न 2030 दस्तावेज (अंग्रेजी)

स्टेप 4: अब आपको Mission २०३० Vision Document जिस भी भाषा में चाहिए उस पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 5: जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर Rajasthan Mission 2030 Vision Document PDF खुल जाएगी। जिसे आप डाउनलोड भी कर सकेंगे।

राजस्थान मिशन 2030 हेल्पलाइन नंबर

दोस्तों यदि आपको ऑनलाइन सुझाव देने में किसी भी तरह की समस्या हो रही है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर:- 181

Conclusion: Rajasthan Mission 2030 in Hindi Nibandh

दोस्तों हमने आपको संपूर्ण जानकारी राजस्थान मिशन 2030 के बारे में प्रदान कर दी है। इसके अलावा इस मिशन से जुड़े दिशा निर्देश की पीडीएफ फाइल की लिंक भी नीचे दिए गए बॉक्स में दे रखी है। यदि आप इस मिशन से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी या फिर सरकारी योजना उसे जुड़ी लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमसे टेलीग्राम या फिर व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ सकते हैं। इसके अलावा इस आर्टिकल में आगे Rajasthan Mission 2030 se Sambandhit Question Answer (Quiz) दिए गए है। जिसे आप जरूर पढ़ें।

होम पेजयहां क्लिक करें
मिशन 2030 दिशा निर्देशयहां क्लिक करें
Rajasthan Mission 2030 Official Websiteयहां क्लिक करें
राजस्थान की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

योजनाएं और भी है…

Rajasthan Mission 2030 Question Answer in Hindi (Quiz)

प्रश्न: राजस्थान मिशन 2030 में सुझाव देने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: 30 सितंबर, 2023

प्रश्न: राजस्थान मिशन 2030 में कोन भाग ले सकता है?

उत्तर: राज्य के सभी नागरिक और राजपत्रित अधिकारी

प्रश्न: Rajasthan Mission 2030 par nibandh कैसे लिखें?

उत्तर: निबंध किस प्रकार से लिखे इसका उत्कृष्ट उदाहरण यह आर्टिकल ही है।

प्रश्न: मिशन 2030 का विजन डॉक्यूमेंट कब जारी होगा?

उत्तर: 30 सितंबर, 2023 के दिन

प्रश्न: कितने लोगो के सुझाव मिशन 2030 के लिए मंगाए जा रहे है?

उत्तर: 1 करोड़

प्रश्न: राजस्थान मिशन 2030 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उत्तर: ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जिसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दे रखी है।

प्रश्न: Rajasthan Mission 2030 Official Website?

उत्तर: https://mission2030.rajasthan.gov.in/

प्रश्न: राजस्थान में मिशन 2030 को किसने शुरू किया?

उत्तर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी

प्रश्न: राजस्थान मिशन 2030 का मकसद क्या है?

उत्तर: राजस्थान राज्य को वर्ष 2030 तक देश का सर्वोत्तम राज्य बनाने के लिए लोगों को शामिल करने हेतु उनसे भी सुझाव मांगे जा रहे है। इसका मुख्य लक्ष्य राज्य को विकसित बनाना है।

प्रश्न: Rajasthan Mission 2030 Nibandh kaise likhe?

उत्तर: इस आर्टिकल को पढ़कर आप निबंध लिखने की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हो।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now