सोना सोबरन धोती साड़ी योजना झारखंड 2023: ऐसे मिलेगी फ्री जैसे दाम में लूंगी, धोती और साड़ी | Sona Sobran Dhoti Saree Yojana Jharkhand in Hindi

( Sona Sobran Dhoti Saree Yojana Jharkhand | झारखंड सोना सोबरन धोती साड़ी योजना में आवेदन कैसे करें | लाभ एवं विशेषताएं | जरूरी दस्तावेज | उद्देश्य | सोना सोबरन धोती साड़ी योजना क्या है | Jharkhand Sona Sobran Dhoti Saree Yojana in Hindi Online Apply )

Sona Sobran Dhoti Saree Yojana in Hindi 2023: दोस्तों जैसे कि कोई भी मनुष्य की बेसिक 3 ज़रूरीयात होती है। रोटी, कपड़ा और मकान। प्रदेश के लोगों को उनकी बेसिक जरूरतों को पूरा करने के लिए झारखंड राज्य सरकार द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण सोना सोबरन धोती साड़ी योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के चलते झारखंड के गरीब परिवारों की महिलाओं को साड़ी खरीदने के लिए और पुरुषों को धोती और लूंगी खरीदने के लिए टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यह सभी सामग्री सरकार आपको फ्री के जैसे दामों में प्रदान कर रही है।

तो अगर आप Sona Sobran Dhoti Saree Yojana के तहत आवेदन कर लाभ उठाना चाहते हो। तो यह लेख बिलकुल आपके लिए ही है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है सोना सोबरन धोती साड़ी योजना? और आप कैसे उठा सकते हैं इस योजना का लाभ?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Sona Sobran Dhoti Saree Yojana Jharkhand in Hindi
सोना सोबरन धोती साड़ी योजना

Table of Contents

सोना सोबरन धोती साड़ी योजना क्या है? (Sona Sobran Dhoti Saree Yojana Jharkhand in Hindi 2023)

दोस्तों इस योजना की शुरुआत झारखंड राज्य सरकार द्वारा की गई है। हालांकि आपको बता देना चाहते हैं कि सोना सोबरन धोती साड़ी योजना की शुरुआत वर्ष 2014 में की गई थी। किंतु सरकार बदलने के कारण इस योजना को वर्ष 2015 में ही बंद कर दी गई थी। किंतु अब हेमंत सोरेन की सरकार ने गरीब परिवारों को कम दामों में कपड़े की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए फिर से वर्ष 2020 में Sona Sobran Dhoti Saree Yojana Jharkhand को शुरू कर दिया है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस योजना के कारण झारखंड राज्य के लगभग 57 लाख लोगों को लूंगी, धोती और साड़ी केवल ₹10 में ही प्रदान की जाएगी।

Sona Sobran Dhoti Saree Lungi Yojana Latest News

इस सेक्शन से आपको इस योजना की लेटेस्ट जानकारी मिलेगी।

सोना सोबरन धोती साड़ी लूंगी योजना में चतरा जिला है सबसे पहले

May, 2023: झारखंड सरकार की सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के अंतर्गत राज्य में अब तक कुल 6 लाख 5000 से भी ज्यादा धोती, साड़ी और लूंगी लोगों के तहत बांटी गई है। जिसमें से सबसे अधिक चतरा जिले में एक लाख 24 हजार 400 लोगों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। फिलहाल इस योजना को झारखंड के 12 जिलों में ही शुरू किया गया है। दूसरे 12 जिलों में इस योजना को बहुत जल्द ही शुरू किया जा सकता है।

Quick Look – Dhoti Saree Yojana 2023

योजना का नामसोना सोबरन धोती साड़ी योजना
फिर से शुरू की गईमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा
कब शुरू हुईअक्टूबर, 2020 में
राज्यझारखंड
उद्देश्यलाभार्थियों को धोती, लूंगी और साड़ी काम दामों में उपलब्ध करवाना
लाभार्थीराज्य के बीपीएल परिवारों के लोग
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

ध्यान दें: झारखंड राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय में बढ़ोतरी हो इसलिए बिरसा हरित ग्राम योजना का भी शुभारंभ किया है जिसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप यहां क्लिक करें

सोना सोबरन धोती साड़ी योजना का उद्देश्य क्या है? (Objective)

झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सोना सोबरन धोती साड़ी योजना का एकमात्र उद्देश्य यह है कि प्रदेश के गरीब परिवार के लोगों को मात्र ₹10 में ही महिलाओं के लिए साड़ी और पुरुषों के लिए धोती और लूंगी उपलब्ध करवाना है। ताकि प्रदेश के गरीब परिवार के लोगों की मुख्य जरूरत को पूरा किया जा सके। Sona Sobran Dhoti Saree Yojana के तहत एक वर्ष में 2 बार धोती, लूंगी और साड़ी उपलब्ध करवाई जाती है। आपको बताते चले की इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सामग्री PDS यानी की राशन की दुकानों से ही दी जाएगी।

Jharkhand Sona Sobran Dhoti Saree Yojana Benefits (लाभ)

  • झारखंड सोना सोबरन धोती साड़ी योजना से राज्य के गरीब परिवारों को केवल ₹10 में ही धोती, लूंगी और साड़ी मिल सकेगी।
  • इस योजना के चलते प्रदेश के गरीब परिवारों की मुख्य तीन जरूरतों में से कपड़े की जरूरत आसानी से पूरी हो सकेगी।
  • Sona Sobran Dhoti Saree Yojana के कारण गरीब परिवार की महिलाओं को साड़ी खरीदने के लिए दुकानों के चक्कर भी नही काटने पड़ेंगे।
  • इस योजना का लाभ राज्य के 57 लाख से भी ज्यादा लोग उठाने के लिए पात्र होंगे।
  • इस योजना के कारण गरीब परिवार में पैसे की आर्थिक तंगी भी नही रहेगी। क्योंकि सरकार द्वारा ही कपड़े की जरूरत को पूरा किया जा रहा है।

पीएम विश्वकर्मा योजना

झारखंड सोना सोबरन धोती साड़ी योजना की पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल बीपीएल राशन कार्ड धारक ही उठाने के लिए पात्र होंगे।
  • इसमें भी केवल झारखंड राज्य के नागरिक ही इस योजना का लाभ उठा सकते है।
  • अगर बीपीएल कार्ड धारक के परिवार में कोई स्थानीय निकाय या फिर सरकारी नौकरी कर रहा होगा तो उस परिवार को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

झारखंड में धोती, लूंगी और साड़ी कैसे मिलेगी? (Sona Sobran Dhoti Saree Yojana Application Process)

दोस्तो आपको सोना सोबरन धोती साड़ी योजना (Sona Sobran Scheme Jharkhand) के तहत आवेदन करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं होगी। आपको केवल जरूरी दस्तावेजों के साथ राशन की दुकान पर जाना होगा और वहां से ही आपको ₹10 में ही धोती लूंगी और साड़ी प्रदान की जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि ₹10 में आपको केवल एक पीस ही प्रदान किया जाएगा। अगर आप धोती लूंगी और साड़ी तीनों चीजें खरीदना चाहते हैं तो आपको मात्र ₹30 ही‌ भरने होंगे। फिर भी आप नीचे दी गई प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से योजना का लाभ उठा सकेंगे।

  • सबसे पहले आपको पीडीएस की दुकान पर जाना होगा।
  • वहां पर जो अधिकारी बैठा है उसे आपको इस योजना के बारे में वाकिफ करके धोती लूंगी और साड़ी को मांगना होगा।
  • आप अपने हिसाब से जितनी भी चीजें खरीदना चाहते हैं उतने वैसे उसी अधिकारी को देने होंगे।

बस, इसी प्रकार से ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

दोस्तों हमने आपको झारखंड सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के बारे में सभी जानकारी प्रदान की अगर आप इसी तरह अन्य झारखंड राज्य की सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट के होम पेज पर चले जाए जहां पर आपको Govt Yojana सेक्शन में सभी सरकारी योजनाओं की सूची स्टेट वाइज प्राप्त होगी। अगर आप योजना से रिलेटेड अपडेट सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारी टेलीग्राम चैनल या फिर व्हाट्सएप ग्रुप को जरूर जॉइन करें।

होम पेजयहां क्लिक करें
झारखंड की अन्य योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “सोना सोबरन धोती साड़ी योजना” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

दूसरे रीडर्स के मनपसंद लेख:

FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👉 “Sona Sobran Dhoti Saree Yojana by Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।

FAQs: Sona Sobran Dhoti Saree Scheme in Hindi

प्रश्न: किस राज्य में सरकारी योजना के तहत धोती, लुंगी और साड़ी प्रदान की जाती है?

उत्तर: झारखंड

प्रश्न: सोना सोबरन धोती साड़ी योजना में कितने रुपए में कपड़े प्रदान किए जाते है?

उत्तर: मात्र 10 रुपए में।

प्रश्न: Sona Sobran Dhoti Saree Yojana के लाभार्थी कौन है?

उत्तर: BPL राशन कार्ड धारक ही इस योजना के लाभार्थी है।

प्रश्न: क्या सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा?

उत्तर: जी नहीं।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now