Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana in Hindi 2023 | बिरसा हरित ग्राम योजना (BHGY) झारखंड में आवेदन कैसे करें?

( Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana in Hindi 2023 | झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभ एवं विशेषताएं | योजना की पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज | हेल्पलाइन नंबर | झारखंड बिरसा बागवानी योजना | बिरसा हरित ग्राम योजना pdf )

Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana 2023: किसान भाइयों अगर आपको कोई जादुई घड़ा दे दे और बदले में यह कहे कि इसे 3 साल के बाद खोलने से ₹50000 निकलेंगे। तो क्या आप 3 साल तक जादुई घड़े को खोलने का इंतजार नहीं करेंगे? बिल्कुल करेंगे। कुछ इस प्रकार से ही झारखंड राज्य सरकार ने आपके लिए एक नई योजना की शुरुआत की है जिसका नाम बिरसा हरित ग्राम योजना झारखंड है। इस योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य सरकार आपको फल के पौधे निशुल्क प्रदान करेगी आपको बस केवल उन पौधों की अगले 3 वर्षों तक देखभाल करनी है। उसके पश्चात उन पौधों से जो फल पैदा होगा उससे आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।

किसान भाइयों आज हम आपको खेती नी दुनिया वेबसाइट के माध्यम से झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना के बारे में ए टू जेड जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जैसे कि झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना क्या है? और इसके लाभ से आप आत्मनिर्भर कैसे बन सकते हैं? इसके अलावा इस योजना के तहत पंजीकरण कैसे करें? तो हमारा आपसे निवेदन है कि कृपया करके इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana in Hindi
Birsa Bagwani Yojana

Table of Contents

Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana in Hindi 2023 (बिरसा हरित ग्राम योजना क्या है?)

इस योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मई 2020 में शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत झारखंड राज्य सरकार 500000 किसान परिवारों को 100-100 फल के पौधे निशुल्क प्रदान करेगी। इस हिसाब से झारखंड राज्य में तकरीबन पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। जिसके कारण आने वाले 3 से 4 सालों के भीतर झारखंड राज्य में फल के उत्पादन में बढ़ोतरी देखी जाएगी। यहां पर हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत राज्य सरकार किसानों को मल्लिका एवं आम्रपाली प्रजाति के आम के पौधे और इलाहाबादी प्रजाति के अमरुद के पौधे प्रदान करेगी।

इतना ही नहीं बल्कि Birsa Harit Gram Yojana के अंतर्गत आम व अमरूद के अलावा नींबू और अन्य दूसरे फलों के पौधे भी दिए जाएंगे। इसके लिए झारखंड राज्य सरकार ने राज्यों की बंजर भूमि पर 200000 एकड़ में बिरसा बागवानी विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस हिसाब से देखें तो झारखंड राज्य के सभी जिले में तकरीबन 1400 एकड़ भूमि में बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत फलों की बागवानी की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि सभी वकीलों के लिए झारखंड एडवोकेट हेल्थ इंश्योरेंस योजना शुरू की जाएगी।

Birsa Harit Gram Yojana Latest News

इस विभाग में आपको योजना से जुड़े नवीनतम समाचार एवं अपडेट देखने को मिलेगा।

Birsa Harit Gram Yojana (BHGY) Mobile App शुरू हुई

TRIF (ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन) जो की एक एनजीओ है उसने झारखंड राज्य सरकार से जुड़कर BHGY Mobile App विकसित की है। जिसका उपयोग करके मॉनिटरिंग और योजना की प्रगति देखी जाएगी। आपको बता देना चाहते हैं कि बिरसा हरित ग्राम योजना मोबाइल एप्लीकेशन एंड्राइड यूजर्स के फोन में चलेगी। जो कोई भी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड कर सकेगा। Birsa Harit Gram Yojana Mobile Application के माध्यम से योजना का लाभ उठा रहे किसानों को गाइडेंस दिया जाएगा।

बिरसा हरित ग्राम योजना: राजधानी रांची में सड़क किनारे लगेंगे फलदार पौधे

21st May, 2023: रांची डिडीसी द्वारा राजधानी के सभी 18 प्रखंडों में सड़क किनारे बिरसा हरित ग्राम योजना झारखंड के तहत फलदार पौधे लगाने के लिए टेन्डर जारी कर दिया गया है। उन्होंने यह जानकारी दी है की जो भी ठेकेदार इस टेन्डर में रुचि रखता है वह 03 जून से पहले जिला ग्रामीण विकास कचेरी में अपना टेन्डर जरूर भर दें। इस योजना के तहत अब रांची के 18 प्रखंडों में सड़क किनारे आम, आमरूद, नाशपाती, सहजन, बेर और कटहल जैसे फलदार पौधे सड़क के किनारे लगाए जाने वाले है।

Quick Look – बिरसा हरित ग्राम योजना 2023

🟠 योजना का नाम🟢 Birsa Harit Gram Yojana (BHGY)
🟠 शुरू की गई🟢 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा
🟠 कब शुरू हुई🟢 मई 2020
🟠 राज्य🟢 झारखंड
🟠 उद्देश्य🟢 किसानों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना
🟠 लाभार्थी🟢 झारखंड के किसान
🟠 आवेदन प्रक्रिया🟢 ऑफलाइन
🟠 हेल्पलाइन नंबर🟢 जारी नहीं किया गया
🟠 टेलीग्राम चैनल🟢 यहां क्लिक करें

⚠️ ध्यान दें: अगर आप भविष्य में कोई भी सरकारी योजना से जुड़ी A टू Z जानकारी सबसे पहले और रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें। (KhetiNiDuniya01)

E Uparjan Jharkhand

बिरसा हरित ग्राम योजना का उद्देश्य

किसान भाइयों मान लो कि आपको पूरे साल में ना के बराबर काम करने से ₹50000 की आमदनी मिल रही है जिसके कारण आप का तो फायदा हो ही रहा है उनके साथ साथ पर्यावरण भी सुरक्षित हो रहा है। तो क्या आप वह काम करना चाहेंगे? हमारे हिसाब से कोई भी किसान यह काम करने से मना नहीं करेगा। इसलिए ही झारखंड राज्य सरकार ने इस उद्देश्य के साथ Birsa Harit Gram Yojana Jharkhand को शुरू किया है कि आने वाले समय में झारखंड राज्य के किसान आत्मनिर्भर व सशक्त बन सके।

Birsa Harit Gram Yojana Update: BHGY Mobile App with Geo Tagging

किसान भाइयों, बिरसा हरित ग्राम योजना झारखंड के तहत जो मोबाइल ऐप विकसित की गई है उसका एक बहुत बड़ा फीचर यह है कि उसमें जिओ ट्रैकिंग के जरिए रियल टाइम इंफॉर्मेशन के तौर पर फोटो आदि की जानकारी देकर आप सॉल्यूशन प्राप्त कर सकेंगे। दोस्तों यह मोबाइल ऐप जियो टैगिंग के जरिए ऑफलाइन तरीके से भी उपयोग कर सकेंगे।

BHGY Jharkhand के तहत बागवानी सखी नियुक्त की जाएगी।

दोस्तों झारखंड राज्य सरकार बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लाभार्थियों को योजना की जानकारी के साथ-साथ उनके द्वारा लगाए गए फलों के पौधे के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए बागवानी सखी नियुक्त करेगी। प्रदेश में कुल छह हजार बागवानी सखियों को ट्रेन किया जाएगा। यह सभी बागवानी सखी आपको मोबाइल ऐप के जरिए आपके प्रश्नों का समाधान भी करेगी।

कोरोनावायरस संक्रमण के बाद यह योजना बदल रही है गांव के किसानों की जिंदगी

दोस्तों इस योजना को कोरोना संक्रमण के बाद मई 2020 में शुरू किया गया है। जागरण की रिपोर्ट के अनुसार गांव के कई लोग पहले आजीविका हेतु दूसरे प्रदेशों में खेती करने के लिए जा रहे थे। किंतु बिरसा हरित ग्राम योजना झारखंड शुरू होने के पश्चात राज्य के कई लोग अपने पूर्वजों की पड़ी बंजर भूमि पर आम व अमरूद पौधे लगा रहे हैं। और इन्हीं के बीच सब्जियां भी उगा रहे हैं जिसके कारण उन्हें अच्छी-खासी आमदनी मिल रही है। इन किसानों को खेती करने के लिए दूसरे प्रदेशों में जाने की जरूरत नहीं है।

झारखंड जल संरक्षण योजना

Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • दोस्तों बिरसा हरित ग्राम योजना का नाम क्रांतिकारी बिरसा मुंडा के नाम पर रखा गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों को फल के पौधे निशुल्क प्रदान किए जाते हैं।
  • जानकारी के हिसाब से राज्य के 500000 किसानों को सौ-सौ पौधे प्रदान किए जाएंगे।
  • इस हिसाब से ही राज्य में आने वाले कुछ ही सालों में 5 करोड़ फल के पौधे रोपे जाएंगे।
  • अगर यह योजना सफल हो जाती है तो जरा सा विचार करिए की केवल एक झारखंड में ही 5 करोड़ फल के पौधे से हर रोज कितना फल प्राप्त होगा।
  • झारखंड राज्य सरकार Birsa Harit Gram Yojana के तहत किसानों को पौधे की देखभाल करने के लिए हर तरह की जरूरत का ध्यान रखेगी।
  • इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही मनरेगा योजना की तर्ज पर शुरू किया गया है।
  • केवल झारखंड में ही 5 करोड़ पौधे लगने से प्रदूषण में गिरावट देखने को मिलेगी।
  • झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत राज्य में बंजर पड़ी भूमि में आम, अमरूद व अन्य फलों के पौधे लगाए जाएंगे।
  • झारखंड राज्य सरकार का यह मकसद है कि झारखंड की 200000 एकड़ भूमि में बिरसा बागवानी विकसित की जाए।
  • Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana के कारण आने वाले समय में किसानों को 50 हजार रूपए की आमदनी एक्स्ट्रा मिल सकेगी।

यूनिवर्सल पशुधन बीमा योजना

झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना की पात्रता (Eligibility)

  • इस योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य के लोग ही आवेदन के लिए पात्र होंगे।
  • इसमें भी केवल किसान भाइयों को ही लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत छोटे एवं सीमांत किसानों को अधिक फायदा होगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमण पत्र
  • रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

BHGY Mobile App Download कैसे करें?

स्टेप 1: Birsa Harit Gram Yojana Mobile App डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल का इंटरनेट शुरू कर लेना है।

स्टेप 2: उसके पश्चात आपको Google Play Store खोलना होगा।

स्टेप 3: अब आपको सर्च बार में BHGY सर्च करने पर जो पहली एप्लीकेशन आए वहा के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

BHGY Birsa Harit Gram Yojana Mobile App Download kaise karein
BHGY- Birsa Harit Gram Yojana

स्टेप 4: BHGY Mobile Application Download होने के पश्चात आप Login करके उपयोग कर सकेंगे।

बिरसा हरित ग्राम योजना झारखंड में आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

स्टेप 1: दोस्तों पहले ही हम आपको बता दें कि इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकता इसलिए आप ऑफलाइन आवेदन करने के लिए अपने ग्राम पंचायत के अधिकारी से जाकर मिले।

स्टेप 2: उन्हें आप बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आवेदन करने के बारे में बताएं ताकि वे आपको एक आवेदन फॉर्म उपलब्ध करवा सके।

स्टेप 3: आपके पास आवेदन फॉर्म आने के पश्चात आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करें।

स्टेप 4: उसके पश्चात आवेदन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों को अटैच करें।

स्टेप 5: आपका आवेदन फॉर्म पूरी तरह से भर जाने के बाद उसे वही ग्राम पंचायत के अधिकारी को वापस सौंपे।

स्टेप 6: उसके पश्चात आपके आवेदन फॉर्म का सत्यापन होगा और उससे भी जानकारी सही होने के पश्चात आपको इस योजना के तहत मंजूरी मिल सकेगी।

Jharkhand Birsa Harit Gram Yojana 2023: के बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी सबसे आसान भाषा में प्रदान की। अगर आप इसी तरह अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आसान भाषा में प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया करके हमारी खेती नी दुनिया वेबसाइट के होम पेज पर चले जाए। जहां पर आपको सभी सरकारी योजनाओं की सूची स्टेट वाइज प्राप्त होगी। दोस्तों अब तक हमसे जुड़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आगे भी जुड़े रहने के लिए आप हमारी टेलीग्राम चैनल या फिर व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हो। क्योंकि सबसे पहला अपडेट हम उसी प्लेटफार्म पर प्रदान करते हैं।

होम पेजयहां क्लिक करें
बिरसा हरित ग्राम योजना PDFयहां क्लिक करें
झारखंड की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “Birsa Harit Gram Yojana 2023” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

अन्य पढ़ें:

FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👇 “Birsa Harit Gram Yojana By Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।

FAQs: झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना (BHGY)

प्रश्न: Birsa Harit Gram Yojana का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है। इस योजना के अंतर्गत किसान को आने वाले समय में ₹50000 की अधिक आमदनी प्राप्त हो सकती है।

प्रश्न: बिरसा हरित ग्राम योजना कब व किसके द्वारा शुरू की गई?

उत्तर: इस योजना को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मई 2020 में शुरू की गई है।

प्रश्न: इस योजना के अंतर्गत किसानों को कौन से फलों के पौधे प्रदान किए जाएंगे?

उत्तर: झारखंड बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत किसानों को आम व अमरूद के अलावा नींबू और अन्य कई तरह के पौधे व सब्जी के पौधे प्रदान किए जाएंगे।

प्रश्न: बिरसा हरित ग्राम योजना झारखंड के तहत किसानों को कितने पौधे प्रदान किए जाएंगे?

उत्तर: इस योजना के तहत किसानों को 100 पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रश्न: BHGY मोबाईल एप install कैसे करें?

उत्तर: आप इस एप को गूगल प्ले स्टोर से कर सकते हो।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now