झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता व लाभ | Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand

( Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand form pdf | झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना आवेदन प्रक्रिया | लाभ एवं विशेषताएं | आधिकारिक वेबसाइट | हेल्पलाइन नंबर | मुख्यमंत्री पशुधन योजना झारखंड (MPVY Jharkhand) में आवेदन कैसे करें | पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज )

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand 2023: दोस्तों अगर आप किसान है और केवल किसानी कार्य ही करते हैं तो आपको कभी भी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि कई बार सुखा होने की वजह से या फिर अधिक बारिश होने की वजह से आपकी फसल बर्बाद होने की संभावना रहती है। अगर ऐसे समय में किसानी कार्य के साथ-साथ पशुपालन का भी कार्य करते हैं तो आपको फसल बर्बाद होने की वजह से आर्थिक कटौती का सामना नहीं करना होगा। इसीलिए झारखंड राज्य सरकार ने किसानों को खेती के साथ-साथ पशुपालन में प्रोत्साहित करने हेतु झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (MPVY) का शुभारंभ किया है। Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand 2023 के अंतर्गत किसानों को 50% से लेकर 90% तक पशुपालन के लिए अनुदान प्रदान किया जाता है।

अगर आप झारखंड राज्य के निवासी है और मुख्यमंत्री पशुधन योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आज आपको खेती नी दुनिया वेबसाइट का यह लेख बहुत काम आएगा। क्योंकि इस लेख में हमने Mukhyamantri Pashudhan Yojana Jharkhand के बारे में ए टू जेड जानकारी दे रखी है। जैसे की योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन किस प्रकार से करें? आदि। तो हमारा आपसे यह निवेदन है कि कृपया करके इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand (MPVY) | मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana (MPVY)

Table of Contents

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand 2023 (मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना क्या है)

दोस्तों झारखंड राज्य सरकार द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (MPVY) की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत किसानों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किए जाते हैं। इस योजना का मुख्य मकसद किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है। इसके अलावा अगर किसी प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की फसल को नुकसान होता है तो वह पशुपालन के माध्यम से अपना खर्चा निकालने में सक्षम हो सके इसीलिए Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand 2023 को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत किसान मवेशी यानी की गाय और भैंस का पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन आदि कार्य कर सकता है।

Quick Look – मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023

🟠 योजना का नाम🟢 Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana (MPVY)
🟠 शुरू की गई🟢 झारखंड राज्य सरकार द्वारा
🟠 विभाग🟢 ग्रामीण विकास और कृषि विभाग झारखंड
🟠 उद्देश्य🟢 किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित करना
🟠 लाभार्थी🟢 झारखंड राज्य के किसान
🟠 लाभ🟢 पशुपालन करने पर 50% से लेकर 90% तक अनुदान प्रदान करना
🟠 पशुपालन विकास योजना का बजट🟢 660 करोड़ रुपए
🟠 आवेदन प्रक्रिया🟢 ऑफलाइन
🟠 अधिकारिक वेबसाइट🟢 https://mpvyjharkhand.in/
🟠 टेलीग्राम चैनल🟢 यहां क्लिक करें

⚠️ ध्यान दें: अगर आप भी भविष्य में सरकारी योजनाओं से जुड़ी ए टू जेड जानकारी सबसे पहले और रेगुलर पाना चाहते हैं तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें। (KhetiNiDuniya01).

Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online Registration

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana (MPVY) में दिया जाने वाला अनुदान

झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत जो भी महिला आग लगी या फिर सड़क दुर्घटना से प्रभावित है उसके साथ साथ दिव्यांग महिलाओं को योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले अनुदान 50% से बढ़ाकर 90% कर दिया गया है। योजना के अंतर्गत उन्हें दो दुधारू गाय या फिर भेंस 90% अनुदान पर दी जाएगी। इसके अलावा बकरा पालन, कुक्कुट पालन, सूकर पालन, बतख पालन और बायलर कुक्कुट पालन में विधवा दिव्यांग और निसंतान दंपति को छोड़कर अन्य सभी वर्गों के लोगों को 50% अनुदान दिया जाता था उनकी बजाय अब 75% अनुदान प्रदान किया जाएगा।

झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन योजना (MPVY) का उद्देश्य

झारखंड की सरकार द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana (MPVY Jharkhand) का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है। इस योजना के जरिए किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन जैसे कि सुकर पालन, कुकुट पालन, गौ पालन, बकरी पालन और बत्तख पालन जैसे कार्य को करके अपनी आमदनी में सुधार ला सकता है। राज्य के किसानों के पास अभी यह सुनहरा मौका है कि वह अपनी खेती के साथ-साथ पशुपालन व्यवसाय में भी जुड़ सके। क्योंकि झारखंड राज्य सरकार फिलहाल किसानों को 90% तक सब्सिडी प्रदान कर रही है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लाभ (Benefits)

  • झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को अनुदान प्रदान किया जाता है।
  • यह अनुदान 50% से लेकर 90% तक दिया जाता है।
  • जिसमें आकस्मिक कारणों की वजह से दिव्यांग महिलाएं एवं विधवा महिलाओं को दो दुधारू पशु जैसे कि गाय और भैंस लेने के लिए दिया जाने वाला 50% अनुदान में बढ़ोतरी करके 90% अनुदान प्रदान किया जाता है।
  • इसी प्रकार विधवा एवं दिव्यांग महिलाओं को छोड़कर अन्य किसानों को बत्तख चूज़ा पालन, कुकुर पालन बकरी पालन आदि जैसे पशुपालन के लिए अब तक 50% अनुदान दिया जाता था जिसमें बढ़ोतरी करके अब 75% अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • इतना ही नहीं बल्कि किसानों को पशुपालन के लिए झारखंड राज्य सरकार शेड बनवाकर भी प्रदान करेगी।
  • Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand के कारण किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत अनुदान प्रदान करने के लिए झारखंड राज्य सरकार ने 660 करोड रुपए का बजट भी निर्धारित किया है।
  • झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन योजना के अंतर्गत किसानों को 50% अनुदान पर हस्त चलित चैफ कटर भी प्रदान किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री पशुधन योजना के कारण किसानों को अब अगर किसी प्राकृतिक आपदा के कारण फसल में नुकसान होती है तो उन पर पशुपालन की वजह से आर्थिक स्थिति कमजोर नहीं होगी।

झारखंड हृदय चिकित्सा योजना

Features of Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana

  • राज्य में किसानों को पशुपालन व्यवसाय के लिए प्रेरित करना।
  • ज्यादा से ज्यादा किसान पशुपालन करें इसलिए राज्य सरकार द्वारा 50% से लेकर 90% तक अनुदान प्रदान करना।
  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के कारण झारखंड राज्य में आवारा पशुओं की संख्या कम हो सकेगी।
  • क्योंकि किसान पशुपालन का व्यवसाय करने के लिए गाय और भैंस जैसे पशुओं को आवारा नहीं छोड़ेंगे।
  • झारखंड पशुधन विकास योजना के अंतर्गत दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं को 90% तक अनुदान प्रदान करना। ‌‌
  • अनुदान की राशि लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक अकाउंट में प्रदान करना।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य के लोग ही उठा सकते हैं।
  • आवेदक किसान होना अनिवार्य है।
  • आवेदक पशुपालन में रुचि रखता होना चाहिए।
  • अभी तक के पास बैंक अकाउंट होना जरूरी है।

झारखंड फ्री मोबाइल टैबलेट योजना

MPVY Jharkhand 2023 जरूरी दस्तावेज

  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमण पत्र
  • बैंक खाता की जानकारी
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (अगर लागू पड़ता है तो)
  • विधवा प्रमाण पत्र (अगर लागू पड़ता है तो)
  • मोबाइल नंबर
  • कलरफुल पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

मुख्यमंत्री पशुधन योजना झारखंड के लिए आवेदन कैसे करें?

दोस्तों अगर आप Jharkhand Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana में रुचि रखते हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  • मुख्यमंत्री पशुधन योजना झारखंड के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा जो कि आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या फिर पशुपालन विभाग से मिल सकेगा।
  • आवेदन पत्र प्राप्त होने के पश्चात आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके पश्चात आपका पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आवेदन फॉर्म के साथ चिपकाकर अन्य जरूरी दस्तावेजों को जोड़ना होगा।
  • अंत में आपको‌ मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना form को अपने नजदीकी पशुपालन विभाग कार्यालय पर जमा करवाना होगा।
  • उसके पश्चात आपके आवेदन का सत्यापन होने के बाद में आपको मुख्यमंत्री पशुधन योजना झारखंड का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Jharkhand Mukhyamantri Gram Gaadi Yojana

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand form pdf

दोस्तों अगर आप मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना form ऑनलाइन पीडीएफ प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां पर हम आपको बताते चलें कि इस योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म की पीडीएफ ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। क्योंकि आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन केवल पशुपालन विभाग या फिर सीएससी सेंटर से ही प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए हमारा आपसे यह निवेदन है कि Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand form pdf प्राप्त करने के लिए आप ऑनलाइन जांच ना करें।

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand 2023: के बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी आसान भाषा में प्रदान की। अगर आप इसी तरह अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आसान भाषा में प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया करके हमारी खेती नी दुनिया वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं जहां पर आपको सभी सरकारी योजनाओं की सूची स्टेट वाइज प्राप्त होगी। दोस्तों अब तक हमसे जुड़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आगे भी जुड़े रहने के लिए आप हमारी टेलीग्राम चैनल या फिर व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हो। क्योंकि सबसे पहले अपडेट हम इसी प्लेटफार्म पर प्रदान करते हैं।

होम पेजयहां क्लिक करें
झारखंड पशुधन योजना आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
झारखंड की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें:

FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👇 “Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana by Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।

FAQs: मुख्यमंत्री पशुधन योजना झारखंड

प्रश्न: Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand के अंतर्गत कितना अनुदान दिया जाता है?

उत्तर: इस योजना के अंतर्गत सभी किसान भाई पशु पालन करने के लिए इच्छुक है उन्हें राज्य सरकार द्वारा 50% से लेकर 90% तक अनुदान प्रदान किया जाता है।

प्रश्न: मुख्यमंत्री पशुधन योजना झारखंड (MPVY) की योग्यता क्या है?

उत्तर: इस योजना के अंतर्गत पात्र होने के लिए आप किसान होने चाहिए और पशुपालन में रुचि रखने के साथ-साथ आपके पास बैंक खाता भी होना अनिवार्य है।

प्रश्न: Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana main aavedan kaise karein?

उत्तर: आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या फिर पशुपालन विभाग कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा उसके पश्चात आप इस लेख में दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now