मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना झारखंड 2023 | Jharkhand Mukhyamantri Gram Gaadi Yojana in Hindi

( Jharkhand Mukhyamantri Gram Gaadi Yojana benefits | मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज | आवेदन प्रक्रिया | परमिट शुल्क एवं टैक्स में छूट | लाभ एवं विशेषताएं | Mukhyamantri Village Vehicle Yojana (MVVY) | eligibility criteria | required documents | Online Registration Process | Apply )

दोस्तों झारखंड राज्य सरकार द्वारा पिछले कुछ समय से महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में पुरानी पेंशन योजना लागू करके सभी सरकारी कर्मचारियों को फायदा पहुंचाया है। इसी तरह कल्याणकारी योजनाओं में झारखंड राज्य सरकार द्वारा एक और योजना जोड़ी गई है जिसका नाम झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना है। Mukhyamantri Gram Gaadi Yojana Jharkhand के अंतर्गत राज्य के विद्यार्थियों, दिव्यांग जनों, रिटायर्ड कर्मचारियों, एचआईवी पीड़ित लोग, विधवा महिलाएं और कई सारे लोगों को गांव से शहर जाने के लिए किसी भी प्रकार का किराया देना नहीं पड़ेगा साथ ही साथ वाहन चालकों को भी टैक्स में मुक्ति दी गई है।

अगर आप भी झारखंड राज्य के निवासी है और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना (MMGGY) का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हो। आज आपको KhetiNiDuniya के माध्यम से इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी इस लेख में देने जा रहे हैं। तो कृपया करके इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Jharkhand Mukhyamantri Gram Gaadi Yojana MGGY

ध्यान दें: अगर आप भविष्य में कोई भी सरकारी योजना से जुड़ी ए टू जेड जानकारी सबसे पहले और समय-समय पर पाना चाहते हो तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें। (KhetiNiDuniya01)

Table of Contents

Jharkhand Mukhyamantri Gram Gaadi Yojana in Hindi | मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना झारखंड

इस लेख में महत्वपूर्ण मुद्दों को मोटा किया गया है ताकि आपको पढ़ने में सरलता रहे।

झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना (MMGGY) क्या है?

झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हाल ही में संपन्न की गई कैबिनेट बैठक में झारखंड के लोगों के हित में कई सारे निर्णय को लिया जा चुका है। इसी निर्णयों में mukhymantri gram gadi Yojana को भी मंजूरी दे दी गई है। जिसके तहत राज्य के गांव के बच्चे जो शहर में अपनी पढ़ाई के लिए जाते हैं, किसान जो अपने खेत में उत्पन्न हुए धान शहर के मार्केट में बेचना चाहता है, दिव्यांग जनों (जिनकी शारीरिक व मानसिक विकलांगता 50% से अधिक है), वृद्धों, विधवा महिलाएं और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को शहर जाने के लिए 100% किराए पर छूट दी जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Jharkhand Mukhyamantri Gram Gaadi Yojana के अंतर्गत राज्य के कई सारे लोगों को बहुत फायदा होने जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत जो भी लाभार्थी अपने गांव से शहर तक, एक गांव से दूसरे गांव तक, गांव से प्रखंडों तक अपने काम के लिए मुसाफ़री करना चाहता है उसे किसी भी प्रकार की मुसीबत का सामना नहीं करना होगा। इस योजना के अंतर्गत 42 सीटों वाले वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

झारखण्ड स्थापना दिवस पर 500 गाड़ियों के साथ होगी शुरूआत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार इस योजना को जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारी में जुट गई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक 15 नवंबर 2022 की दीन झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर शुरू की जा सकती है। झारखंड ग्राम गाड़ी योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग स्तर पर कमेटी बनाई गई है जैसे कि जिले स्तर की कमेटी के अध्यक्ष अपने अपने जिले के डीसी होंगे। Jharkhand Gram Gaadi Yojana के अंतर्गत राज्य जिला और प्रखंड एवं ब्लॉक स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है जिसमें प्रखंड स्तर पर बीडीओ को अध्यक्ष बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने ₹4 करोड़ का बजट तय किया है।

Mukhyamantri Gram Gaadi Yojana का उद्देश्य

झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के लिए अनुमंडल या जिला मुख्यालय आने-जाने की सुविधा प्रदान करके और अन्य कई सारे लोगों को बेहतर चिकित्सा की सुविधा के लिए मुसाफरी (Transportation) को आसान बनाना है। CM Village Vehicle Yojana Jharkhand के अंतर्गत जो भी ग्रामीण मार्ग होगा वहा पर यह सुविधा प्रदान की जाएगी। सीएम गाड़ी योजना झारखंड के अंतर्गत वाहन चालकों को भी रजिस्ट्रेशन टैक्स में 100% की छूट प्रदान की जाएगी। ताकि वह आसानी से वाहन खरीदकर स्वरोजगार से जुड़ सकें।

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मात्र 1 रुपए में मिलेगा परमिट

जी हा दोस्तों, झारखंड सरकार द्वारा वाहन मालिकों को भी मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में रुचि विकसित करने के लिए लाभ प्रदान किया जाएगा। जिसमे से एक महत्वपूर्ण लाभ यह है की वाहन मालिकों को उनके वाहन का परमिट निकालने हेतु केवल 1 रुपए का शुल्क ही भरना होगा। जब की आज के समय में 50 हजार तक का निबंधन शुल्क एवं परमिट शुल्क भी अधिक वाहन मालिकों को जमा करना पड़ता है। जब की अब Gram Gadi Yojana को मंजूरी मिलने से 1 रुपए परमिट शुल्क का ही भुगतान करना पड़ेगा।

MGGY झारखंड के तहत वाहन चालकों को क्या लाभ होगा?

वाहन की आयुयात्री की क्षमतावाहन चालक का लाभ
नई गाड़ी7 से 42 लोगरोड टैक्स 0 और परमिट शुल्क ₹1
15 वर्ष से कम पुरानी गाड़ी10 से 21 लोगरोड टैक्स 0 और परमिट शुल्क ₹1
11 से 20 पुरानी गाड़ीअधिकतम 22 लोगरोड टैक्स 0 और परमिट शुल्क ₹1

उपर दिए गए टेबल में यात्री की क्षमता ड्राइवर को छोड़कर बताई गई है। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना झारखंड को चरणबद्ध तरीके से पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। जिसके पहले चरण में 7 से 42 यात्री की क्षमता वाले 500 वाहनों को अन्य कई तरह की छुट भी प्रदान की जाएगी। साथ ही साथ अगर कोई व्यक्ति 20 लाख रुपए का वाहन खरीदता है तो उसे 4 लाख रूपए मार्जिन मनी, 80% तक ऋण (लॉन) की व्यवस्था की जाएगी। इतना ही भी बल्कि इस ऋण पर 5 वर्ष तक ब्याज पर 5% छूट दी जाएगी।

Mukhyamantri Gram Gadi Yojana के अंतर्गत किन लोगों को वाहन का भाड़ा नहीं देना पड़ेगा?

  • सिनियर सिटीजन
  • विधवा महिलाएं
  • किसान जो अपनी उपज को शहर तक पहुंचाना चाहते हैं
  • बेहतर चिकित्सकीय सुविधा के लिए शहर जाने वाले लोग (HIV Positive)
  • राज्य के छात्रों जो बेहतर शिक्षा के लिए प्रखंड और अनुमंडल तक जाना चाहते हैं।
  • मान्यता प्राप्त झारखंड आंदोलनकारी
  • विकलांग (जिनकी विकलांगता 50% या उससे अधिक है)

Note: इस योजना के अंतर्गत केवल ग्रामीण मार्गों पर ही यह सुविधा प्रदान की जाएगी।

झारखंड वृद्धावस्था पेंशन योजना

किसे कहा जाएगा ग्रामीण मार्ग?: ऐसा मार्ग जो किसी ग्राम या नगर को दूसरे ग्राम या नगर से जोड़ता हो अथवा ग्राम को प्रखंड या अनुमंडल से जोड़ता हो और जिसमे स्टेट हाईवे का 50% अथवा 30 किमी की दूरी, इन दोनो में से जो कम होगा इसे ग्रामीण मार्ग कहा जाएगा।

Highlights of Mukhyamantri Gram Gadi Yojana 2023

🟠 योजना का नाम🟢 मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना (MMGGY)
🟠 कब घोषित की गई🟢 10 अक्टूबर, 2022
🟠 घोषित की गई🟢 मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा
🟠 राज्य🟢 झारखंड
🟠 विभाग🟢 राज्य परिवहन विभाग
🟠 उद्देश्य🟢 राज्य के छात्रों, विधवा महिलाएं बुजुर्ग एड्स पीड़ित दर्दी, रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी इत्यादि के लिए गांव से शहर तक परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाना
🟠 लाभार्थी🟢 झारखंड राज्य गांव के नागरिक
🟠 आधिकारिक वेबसाइट🟢 अभी लॉन्च नहीं हुई
🟠 टेलीग्राम चैनल🟢 यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना झारखंड के लाभ

  • Jharkhand Mukhyamantri Gram Gaadi Yojana (MGGY) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 10 अक्टूबर 2022 के दिन हरी झंडी दे दी है।
  • मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना झारखंड के अंतर्गत गांव के छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु शहर या प्रखंडों में जाने के लिए उत्तम परिवहन मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • इस योजना के कारण राज्य की विधवा महिलाएं, सरकारी रिटायर्ड कर्मचारी, एचआईवी पॉजिटिव दर्दी, सीनियर सिटीजन जैसे कई सारे गांव के लोगों को अपने काम के लिए शहर जाने के लिए आसानी रहेगी।
  • इतना ही नहीं बल्कि इन सभी लोगों को 100% मुफ्त में परिवहन करवाया जाएगा।
  • Mukhyamantri Village Vehicle Yojana (MVVY) के अंतर्गत 7 से 42 सीट वाले वाहनों को चलाने पर रोड टैक्स पर 100% की छूट दी जाएगी।
  • इतना ही नहीं बल्कि झारखंड राज्य सरकार द्वारा अगर कोई भी व्यक्ति 4 व्हील और उनसे ज्यादा व्हील वाले वाहन इस योजना के अंतर्गत खरीदना चाहते हैं तो उनको भी लोन के अंदर 5% ब्याज दर की छूट दी जाएगी।
  • नए वाहन खरीदने पर ब्याज में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी वह सभी वाहन चालक मालिकों को 5 वर्ष के लंबे समय अवधि तक प्रदान की जाएगी
  • इस योजना के अंतर्गत जो भी विकलांग है जिनकी विकलांगता 50% से अधिक है उन सभी लोगों को भी इस योजना के अंतर्गत मुफ्त में परिवहन की सुविधा दी जाएगी।
  • इस योजना के कारण गांव के लोगों में आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • गांव के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने में मुख्यमंत्री गाड़ी योजना झारखंड कारगर साबित होगी।

ग्रामीण गाड़ी योजना झारखंड के तहत वाहन मालिकों को प्रति किलोमीटर इतना मिलेगा किराया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना (MMGGY) के तहत 18 अक्टूबर, 2023 के दिन बड़ा बदलाव किया गया है। जिसमे एक महत्वपूर्ण बदलाव अब अधिकतम मार्ग की लंबाई में किया गया है। जो पहले केवल 70 किमी का था जिसे बढ़ाकर अब 125 किलोमीटर किया गया है। इसके अलावा प्रति किलोमीटर भी वाहन मालिकों को मिलने वाले किराए में भी बढ़ोतरी की गई है। जिसकी जानकारी नीचे दिए गए टेबल से प्राप्त कर सकते हो।

क्रमांकबैठने की क्षमताकिराया प्रति किमी
017 से 12 लोग7.5 रुपए
0213 से 24 लोग10.5 रुपए
0325 से 32 लोग14.5 रुपए
0433 से 42 लोग18 रुपए

Salient features of Mukhyamantri Gram Gaadi Yojana

  • राज्य के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए गांव से शहर, प्रखंड, मुख्यालय और अनुमंडल जाने के लिए परिवहन को सुगम बनाया जाना।
  • केवल विद्यार्थियों को ही नहीं बल्कि सिनियर सिटीजन, रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग लोगों को भी इस योजना मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना झारखंड का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • वाहन चालकों को वाहन खरीदने पर 5% की छुट ब्याज दर में 5 वर्ष के लिए दी जायेगी।
  • और इनके साथ साथ रोड़ टैक्स पर भी मात्र ₹1 का टोकन देकर वाहन चलाने की छुट प्रदान की जाएगी।

सवित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

Jharkhand Mukhyamantri Gram Gaadi Yojana के लिए पात्रता (Eligibility)

  • इस योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य के नागरिक अथवा मूल निवासी होने पर ही मिलेगा।
  • इसलिए आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  • सीएम ग्राम गाड़ी योजना के अंतर्गत आप छात्र, विधवा महिला, सिनियर सिटीजन, रिटायर्ड फौजी, एचआईवी पीड़ित, मान्यता प्राप्त झारखंड आंदोलनकारी, विकलांग होने ज़रूरी है।
  • अगर आप वाहन चालक है तो आपके पास लाइसेंस होना आवश्यक है।
  • इस योजना का लाभ गांव के लोग ही प्राप्त कर सकते हैं।

MMGGY में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज की सूची

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • विकलांग है तो उनका प्रमाण पत्र
  • विधवा महिला है तो उनका प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • सरकारी रिटायर्ड कर्मचारी का प्रमाण पत्र
  • छात्र है तो उनका आईडी कार्ड
  • एचआईवी पीड़ित दर्दी के लिए अस्पताल का प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • लाइसेंस (वाहन चालक के लिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to apply for Mukhyamantri Gram Gaadi Yojana In Jharkhand

अगर आप भी ऊपर बताए गए पात्रता के अनुरूप है और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना झारखंड का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री गाड़ी योजना को हाल ही में मंजूरी दी गई है। इसलिए राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार की आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी पब्लिश नहीं की गई। किंतु आप KhetiNiDuniya के साथ जुड़े हैं इसलिए आपको इस योजना के अंतर्गत आने वाली अपडेट सबसे पहले इस लेख के माध्यम से दी जाएगी। अपडेट पाने के लिए इस लेख को बुकमार्क कर के रख सकते हो या फिर हमारी टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हो।

टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें
होम पेजयहां क्लिक करें
झारखंड की अन्य योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “Mukhyamantri Gram Gaadi Yojana Jharkhand” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें:

CM Gram Gadi Yojana में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना कब व किसके द्वारा शुरू की गई?

उतर: इस योजना को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 10 अक्टूबर 2022 के दिन शुरू की गई।

प्रश्न: Mukhyamantri Gram Gaadi Yojana (MGGY) के अंतर्गत राज्य के लोगों को क्या लाभ प्राप्त होगा?

उतर: इस योजना के अंतर्गत राज्य के विद्यार्थी, विधवा महिलाएं, रिटायर फौजी, एचआईवी पीड़ित, विकलांग जन और मान्यता प्राप्त झारखंड आंदोलनकारियों को मुफ्त में परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

प्रश्न: मुख्यमंत्री गाड़ी योजना झारखंड के अंतर्गत वाहन चालकों को क्या फायदा होगा?

उतर: इस योजना के अंतर्गत वाहन चालक को रोड टैक्स पर 100% की छूट प्रदान की जाएगी साथ ही साथ रजिस्ट्रेशन टैक्स में वाहन चालक को केवल एक रुपए का टोकन देना होगा।

प्रश्न: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना किस राज्य द्वारा शुरू की गई?

उतर: झरखड़

प्रश्न: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना झारखंड का उद्देश्य क्या है?

उतर: इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांव के लोगों को उत्तम परिवहन की सुविधा मुफ्त में प्रदान करना है। जिसके अंतर्गत छात्र, रिटायर्ड फौजी कर्मचारी, एचआईवी पीड़ित दर्दी, विधवा महिलाएं जैसे अन्य लोगों को लाभ मिलेगा।

प्रश्न: Mukhyamantri Gram Gaadi Yojana के अंतर्गत झारखंड में कैसे वाहन चलेंगे?

उतर: इस योजना के अंतर्गत चालक को छोड़कर अधिकतम 42 सीट वाले वाहन जिनकी हेड टॉप या सॉफ्ट टॉप बॉडी हो।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now