उत्तरप्रदेश स्पिरिचुअल सर्किट योजना 2023: मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना से होगा पर्यटन स्थलों का विकास | UP Spiritual Circuit Yojana in Hindi

( UP Spiritual Circuit Yojana in Hindi 2023 | स्पिरिचुअल सर्किट योजना यूपी का बजट | शक्तिपीठ सर्किट योजना उत्तर प्रदेश के लाभ एवं विशेषताएं | यूपी मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना का उद्देश्य | हेल्पलाइन नंबर | आधिकारिक वेबसाइट | स्पिरिचुअल सर्किट योजना क्या है | Official Website )

Spiritual Circuit Yojana 2023: दोस्तों यूपी में बहुत सारे पर्यटन स्थल है। जहां पर साल भर में करोड़ों लोग विजिट करते हैं। जिसके कारण उत्तर प्रदेश राज्य सरकार को और स्थानीय लोगों को भी फायदा मिल रहा है। किंतु उत्तर प्रदेश में कई सारे पर्यटन स्थल समय रहते खराब हो चुके हैं। ऐसे पर्यटन स्थलों का फिर से सौंदर्यीकरण करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने एक नई सरकारी योजना की शुरुआत की है जिसका नाम यूपी स्पिरिचुअल सर्किट योजना है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना उत्तर प्रदेश के तहत मौजूदा सभी पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा।

अगर आप Spiritual Circuit Yojana (Shaktipeeth Circiut Yojana UP) के बारे में डिटेल जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए यह लेख बहुत काम आ सकता है। क्योंकि इस योजना की अधिक से अधिक जानकारी इस लेख में दी गई है। तो आइए आपको बताते हैं कि क्या है स्पिरिचुअल सर्किट योजना?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
UP Spiritual Circuit Yojana in Hindi | उत्तरप्रदेश स्पिरिचुअल सर्किट योजना
आध्यात्मिक सर्किट योजना यूपी

Table of Contents

स्पिरिचुअल सर्किट योजना क्या है? (UP Spiritual Circuit Yojana in Hindi 2023)

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने इस वर्ष बजट पेश करते वक्त सुरेश कुमार खन्ना ने प्रदेश में पर्यटन स्थलों का विकास करने हेतु यूपी स्पिरिचुअल सर्किट योजना की शुरुआत करने की घोषणा की है। क्योंकि अगर राज्य में पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण होगा तब ही तो दूसरे राज्य और विदेश से पर्यटक उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए आएंगे। जिसके कारण उत्तर प्रदेश में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। Spiritual Circuit Yojana के अंतर्गत राज्य सरकार ने 300 करोड़ रुपए क बजट भी निर्धारित किया है ताकि प्रदेश में मौजूदा सभी पर्यटन स्थलों का विकास किया जा सके।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्पिरिचुअल सर्किट योजना उत्तर प्रदेश के तहत वाराणसी, विद्यांचल, गोरखपुर, मथुरा, बटेश्वर धाम, प्रयागराज, अयोध्या और नैमिषारण्य आदि जैसे पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वित्त मंत्री ने बुंदेलखंड का पर्यटन विकास के लिए 40 करोड़ और सुखदीप धाम का विकास करने के लिए ₹10 करोड़ आवंटित किए हैं। ‌‌

Quick Look – मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना 2023

योजना का नामSpiritual Circuit Yojana (आध्यात्मिक सर्किट योजना)
शुरू की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
कब घोषणा हुईबजट 2023 के तहत
राज्यउत्तर प्रदेश
उद्देश्यप्रदेश में मौजूदा पर्यटन स्थलों का विकास करना
लाभार्थीयूपी के नागरिक और पर्यटन स्थलों की विजिट करने वाले टूरिस्ट
बजट300 करोड़ रुपए
आधिकारिक वेबसाइटबहुत जल्द शुरू की जाएगी
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

⚠️ ध्यान दें: अगर आप भविष्य में कोई भी सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी सबसे पहले और रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें। (KhetiNiDuniya01).

UP Free Tablet Yojana

यूपी स्पिरिचुअल सर्किट योजना का उद्देश्य (Objective)

दोस्तों किसी भी राज्य में अगर पर्यटन स्थल अच्छे होंगे तब ही वहां सबसे ज्यादा टूरिस्ट जाने की इच्छा रखते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमारे उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में तकरीबन 24 करोड़ 87 लाख लोगों ने पर्यटन स्थलों की विजिट की थी। इस टूरिस्टो में से करीब 24 करोड़ 83 लाख भारत के टूरिस्ट थे जबकि 400000 टूरिस्ट विदेशी थे। दोस्तों इतने सारे टूरिस्ट यूपी की विजिट तब ही करेंगे जब पर्यटन स्थलों का विकास किया गया होगा। इसीलिए उत्तर प्रदेश में पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण करने के लिए स्पिरिचुअल सर्किट योजना यूपी को लागू किया जा रहा है।

Spiritual Circuit Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • दोस्तों आध्यात्मिक सर्किट योजना उत्तर प्रदेश के अंतर्गत प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा।
  • इसीलिए वित्त मंत्री सुरेश कुमार ने स्पिरिचुअल सर्किट योजना के तहत 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
  • Spiritual Circuit Yojana Uttar Pradesh के कारण स्थानीय लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार भी उपलब्ध होगा।
  • मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना उत्तर प्रदेश के कारण प्रदेश के अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, बटेश्वर धाम आदि जैसे कई पर्यटन स्थलों का विकास संभव हो सकेगा।
  • यूपी के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह भी यह जानकारी दी कि स्पिरिचुअल सर्किट योजना यूपी के तहत देवीपाटन, गोरखपुर और डुमरियागंज को भी जोड़ा गया है।
  • UP Mukhyamantri Paryatan Savardhan Yojana से पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही मिलेगा किंतु इसके साथ साथ निवेश भी बढ़ेगा।
  • स्पिरिचुअल सर्किट योजना से यूपी के पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

यूपी गन्ना पर्ची कैलंडर कैसे देखें

Spiritual Circuit Yojana UP (शक्तिपीठ सर्किट योजना) की पात्रता

दोस्तों स्पिरिचुअल सर्किट योजना से यूपी के पर्यटन स्थलों को लागू होगा यानी कि अंततः यूपी के लोग जो पर्यटन स्थलों की विजिट करने जा रहे हैं उसे लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा इस योजना के तहत किसी भी तरह के पात्रता नियमों को यूपी राज्य सरकार द्वारा नहीं रखा गया।

Uttar Pradesh Spiritual Circuit Yojana Official Website

दोस्तों शक्तिपीठ सर्किट योजना यानी कि आध्यात्मिक सर्किट योजना को हाल ही में बजट पेश करते वक्त शुरू करने की घोषणा की गई है। इसलिए फिलहाल उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने इस योजना के तहत आधिकारिक वेबसाइट को शुरू नहीं किया। किंतु बहुत जल्द ही योगी सरकार आधिकारिक वेबसाइट को शुरू करेगी उसके पश्चात हम आपको इसी लेख के माध्यम से सबसे पहले अपडेट प्रदान करेंगे।

यूपी सामूहिक विवाह योजना

स्पिरिचुअल सर्किट योजना में आवेदन कैसे करें?

दोस्तों अगर आप यूपी के रहने वाले हैं Spiritual Circuit Yojana UP Online Registration करवाना चाहते है तो आपको बता दें की इस योजना के तहत आपको किसी भी तरह का आवेदन करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यह योजना प्रत्यक्ष रूप से किसी भी नागरिक को जोड़ती नहीं है। आप केवल इस योजना के तहत सुंदरीकरण किए जाने वाले पर्यटन स्थलों का आनंद उठा सकते हैं।

Spiritual Circuit Yojana UP Helpline Number

दोस्तों अगर आप इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

  • Toll free Number:- 05198 – 224219/222218

UP Spiritual Circuit Yojana 2023: के बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी सबसे आसान भाषा में प्रदान की। अगर आप इसी तरह अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आसान भाषा में प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया करके हमारी खेती नी दुनिया वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं। जहां पर आपको Govt Yojana सेक्शन में सभी सरकारी योजनाओं की सूची स्टेट वाइज प्राप्त होगी। दोस्तों अब तक हमसे जुड़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आगे भी जुड़े रहने के लिए आप हमारी टेलीग्राम चैनल या फिर व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हो। क्योंकि सबसे पहला अपडेट हम उसी प्लेटफार्म पर प्रदान करते हैं।

होम पेजयहां क्लिक करें
यूपी की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “Mukhyamantri Paryatan Savardhan Yojana UP 2023” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

दूसरे रीडर्स के मनपसंद लेख:

FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👉 “UP Spiritual Circuit Yojana by Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।

FAQs: आध्यात्मिक सर्किट योजना 2023

प्रश्न: स्पिरिचुअल सर्किट योजना किससे संबंधित है?

उत्तर: इस योजना के तहत यूपी के पर्यटन स्थलों को विकास करने की बात कही गई है। यानी की यह योजना पर्यटन स्थलों के विकास से संबंधित है।

प्रश्न: Spiritual Circuit Yojana किसने शुरू की है?

उत्तर: इस योजना को यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 के बजट में शुरू करने की घोषणा की गई है।

प्रश्न: आध्यात्मिक सर्किट योजना से यूपी के लोगों को क्या फायदा होगा?

उत्तर: इस योजना से यूपी के नागरिकों को अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। क्योंकि दूसरे राज्य व विदेश से आने टूरिस्ट आने की वजह से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

प्रश्न: मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना यूपी के तहत कितना बजट निर्धारित किया गया है?

उत्तर: इस योजना के तहत 300 करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया गया है।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now